दिनांक 05 मई 2015
॥ स मा चा र॥
समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 78 आवेदन
--------------
देवास 05 मई 2015/ मल्हार स्मृति
मंदिर देवास में कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को 78 आवेदकों ने अपने
आवेदन कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के सन्मुख प्रस्तुत किए। कलेक्टर द्वारा सभी
आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों
को दिए गए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, सीएसपी श्री टीएस बघेल सहित
सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
'अपात्रों
के बन गए बीपीएल कार्ड'
हरिनारायण
पाटीदार ग्राम इकलेरा माताजी, जनपद टोंकखुर्द ने बताया कि उसके ग्राम में 323
बीपीएल राशनकार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत कार्ड गलत हैं। बीपीएल कार्ड
ऐसे व्यक्यिों के बना दिए गए हैं जिनके पास पक्के मकान, जमीन, टैक्टर, मोटर
साइकिल, टीवी, फ्रिज, कूल आदि हैं। आवेदक द्वारा आवेदन के साथ हितग्राहियों की
सूची भी प्रस्तुत की गई। प्रकरण में एसडीएम सोनकच्छ को जांच कर तुरंत कार्रवाई
करने के निर्देश दिए गए।
ससुर
ने बेच दी सरकारी जमीन
आवेदिका
शिवकन्या विष्णु ग्राम बाह्मणखेड़ा देवास ने आवेदन दिया कि उसके ससुर रामचंदर पिता
नगजी राम ने ग्राम राजपुरा बोरखेड़ी में स्थित उसके कब्जे की 8 बीगा शासकीय भूमि को
बेच दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय
अधिकारी देवास को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जेल
में किए गए कार्य का पारश्रमिक दिलवाएं
धीरज सिंह
बाबूसिंह ठाकुर आयु 60 वर्ष निवासी ग्राम छोटी चुरलाय देवास ने आवेदन दिया कि उसने
जिला जेल देवास में उसकी सजा के दौरान एक वर्ष तक साफ-सफाई का तथा अन्य कार्य
किया। उसे 55 रूपये रोज के मान से पारिश्रमिक मिलना चाहिए, जो कि उसे आज तक नहीं
मिला है। प्रकरण में जेल अधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
महिला
झूठी रिपार्ट कर मांगती है पैसे
आवेदकगण
अशोक, किरण, कलाबाई, लक्ष्मी आदि पटवर्धन मार्ग मच्छी बाजार देवास ने आवेदन देकर
बताया कि उनके मौहल्ले की एक महिला किसी के भी खिलाफ छेड़छाड़ करने आदि की झूठी
रिपोर्ट लिखवा देती है तथा फिर पैसे की मांग करती है। अब तक वह कई युवकों को इस
प्रकार फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ चुकी है। प्रकरण में सीएसपी श्री बघेल द्वारा कार्रवाई
करने का आश्वासन दिया गया।
फर्जी
रजिस्ट्री निरस्त कराएं
आवेदक कृपाल
सिंह देवकरण ग्राम देहरिया टोंकखुर्द ने आवेदन देकर बताया कि उसकी देहरिया स्थित
भूमि की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री विपक्षीगणों द्वारा करवा ली गई है। अब वे उसकी
जमीन छीनने का प्रयास कर रहे हैं। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा जिला पंजीयक को जांच
कर, यदि रजिस्टी फर्जी हो तो, उसे तुरंत निरस्त करने तथा दोषी के विरूद्ध कार्रवाई
के निर्देश दिए गए।
स्टॉप
डैम ठीक कराएं
आवेदक
जितेन्द्र पिता किशनजी ग्राम सादीखेड़ा सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि ग्राम में बना
स्टॉप डैम छतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी भूमि, जो कि स्टॉप डैम से लगी हुई है,
का कटाव हो रहा है। इस संबंध में उसके द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन पर कलेक्टर
द्वारा कृषि विभाग के अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर उस
अधिकारी, जिसकी पत्नी थाना भौंरासा में टीआई पदस्थ है, द्वारा उसे थाने में
बुलवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, परन्तु कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
प्रकरण में उप संचालक कृषि को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सरकारी
रोड पर किया कब्जा
आवेदक
वासुदेव बाजीराव अड़लक निमाड़ नगर, इटावा देवास ने आवेदन देकर बताया कि उसके घर के
पीछे से जाने वाले साड़े सात मीटर के सरकारी रोड पर जगदीश वर्मा ने कब्जा कर लिया
है। प्रकरण में तहसीलदार देवास को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय लेखकों की "सिंहस्थ पर रचनाओं का संग्रह होगा
शीलनाथ संस्थान में हों उत्तम व्यवस्थाएं
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
भूकंप पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
मंत्री और कलेक्टर सड़क पर निकले राहत राशि एकत्रित करने
देवास 05 मई 2015/ नेपाल भूकंप पीड़ितों को पूरे प्रदेश द्वारा एक साथ श्रद्धांजलि
देने के मुख्यमंत्री के संकल्प के अंतर्गत आज मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे जिले के
निवासियों द्वारा एक साथ मौन रखकर भूकंप पीड़ितों को 2 मिनिट की श्रद्धांजलि दी गई।
देवास जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के बाहर
शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, एडीएम श्री प्रबल
सिपाहा सहित सभी जिला अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, मीडियाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों
आदि द्वारा 2 मिनिट का मौन रखकर भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
थम गए वाहनों के पहिए
पूर्वाह्न 10.55 बजे साइरन बजते ही सभी वाहनों
के पहिए थम गए। राहगीर अपने स्थानों पर ही रूक गए। अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यालयों
से बाहर निकल आए और ठीक 11 बजे सभी ने मौन रखकर नेपाल भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि
अर्पित् की।
मंत्री और कलेक्टर ने मांगी
राहत राशि
नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए राहत राशि एकत्र करने
के उद्देश्य से मंत्री श्री दीपक जोशी व कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी हाथ में डिब्बा
लेकर देवास नगर की सड़कों पर निकले। वे हर दुकानदार की दुकान पर गए, जिन्होंने मुक्त
हस्त से भूकंप पीड़ितों के लिए राशि डब्बे में डाली। आमजन ने भी अपनी क्षमता अनुसार
राशि भूकंप पीड़ितों के लिए राशि डब्बे में
डाली।
दो बच्चियों ने अपनी गुल्लक
से दी राशि
जवाहर नगर देवास निवासी दो बालिकाओं परिधि बैरागी
पिता देवीदास बैरागी तथा वैष्णवी पिता कमल बैरागी ने अपनी गुल्लक में से 1450-1450 रूपए की राशि नेपाल भूकंप पीड़ितों
के लिए कलेक्टर को भेंट की। कलेक्टर द्वारा उनकी भावना और संवेदना की सराहना करते हुए
दोनों बच्चियों को अपनी ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
क्रमांक 26/177/05-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 78 आवेदन
--------------
देवास 05 मई 2015/ मल्हार स्मृति
मंदिर देवास में कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को 78 आवेदकों ने अपने
आवेदन कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के सन्मुख प्रस्तुत किए। कलेक्टर द्वारा सभी
आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों
को दिए गए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, सीएसपी श्री टीएस बघेल सहित
सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
'अपात्रों
के बन गए बीपीएल कार्ड'
हरिनारायण
पाटीदार ग्राम इकलेरा माताजी, जनपद टोंकखुर्द ने बताया कि उसके ग्राम में 323
बीपीएल राशनकार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत कार्ड गलत हैं। बीपीएल कार्ड
ऐसे व्यक्यिों के बना दिए गए हैं जिनके पास पक्के मकान, जमीन, टैक्टर, मोटर
साइकिल, टीवी, फ्रिज, कूल आदि हैं। आवेदक द्वारा आवेदन के साथ हितग्राहियों की
सूची भी प्रस्तुत की गई। प्रकरण में एसडीएम सोनकच्छ को जांच कर तुरंत कार्रवाई
करने के निर्देश दिए गए।
ससुर
ने बेच दी सरकारी जमीन
आवेदिका
शिवकन्या विष्णु ग्राम बाह्मणखेड़ा देवास ने आवेदन दिया कि उसके ससुर रामचंदर पिता
नगजी राम ने ग्राम राजपुरा बोरखेड़ी में स्थित उसके कब्जे की 8 बीगा शासकीय भूमि को
बेच दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय
अधिकारी देवास को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जेल
में किए गए कार्य का पारश्रमिक दिलवाएं
धीरज सिंह
बाबूसिंह ठाकुर आयु 60 वर्ष निवासी ग्राम छोटी चुरलाय देवास ने आवेदन दिया कि उसने
जिला जेल देवास में उसकी सजा के दौरान एक वर्ष तक साफ-सफाई का तथा अन्य कार्य
किया। उसे 55 रूपये रोज के मान से पारिश्रमिक मिलना चाहिए, जो कि उसे आज तक नहीं
मिला है। प्रकरण में जेल अधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
महिला
झूठी रिपार्ट कर मांगती है पैसे
आवेदकगण
अशोक, किरण, कलाबाई, लक्ष्मी आदि पटवर्धन मार्ग मच्छी बाजार देवास ने आवेदन देकर
बताया कि उनके मौहल्ले की एक महिला किसी के भी खिलाफ छेड़छाड़ करने आदि की झूठी
रिपोर्ट लिखवा देती है तथा फिर पैसे की मांग करती है। अब तक वह कई युवकों को इस
प्रकार फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ चुकी है। प्रकरण में सीएसपी श्री बघेल द्वारा कार्रवाई
करने का आश्वासन दिया गया।
फर्जी
रजिस्ट्री निरस्त कराएं
आवेदक कृपाल
सिंह देवकरण ग्राम देहरिया टोंकखुर्द ने आवेदन देकर बताया कि उसकी देहरिया स्थित
भूमि की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री विपक्षीगणों द्वारा करवा ली गई है। अब वे उसकी
जमीन छीनने का प्रयास कर रहे हैं। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा जिला पंजीयक को जांच
कर, यदि रजिस्टी फर्जी हो तो, उसे तुरंत निरस्त करने तथा दोषी के विरूद्ध कार्रवाई
के निर्देश दिए गए।
स्टॉप
डैम ठीक कराएं
आवेदक
जितेन्द्र पिता किशनजी ग्राम सादीखेड़ा सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि ग्राम में बना
स्टॉप डैम छतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी भूमि, जो कि स्टॉप डैम से लगी हुई है,
का कटाव हो रहा है। इस संबंध में उसके द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन पर कलेक्टर
द्वारा कृषि विभाग के अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर उस
अधिकारी, जिसकी पत्नी थाना भौंरासा में टीआई पदस्थ है, द्वारा उसे थाने में
बुलवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, परन्तु कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
प्रकरण में उप संचालक कृषि को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सरकारी
रोड पर किया कब्जा
आवेदक
वासुदेव बाजीराव अड़लक निमाड़ नगर, इटावा देवास ने आवेदन देकर बताया कि उसके घर के
पीछे से जाने वाले साड़े सात मीटर के सरकारी रोड पर जगदीश वर्मा ने कब्जा कर लिया
है। प्रकरण में तहसीलदार देवास को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 27/178/05-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
स्थानीय लेखकों की "सिंहस्थ पर रचनाओं का संग्रह होगा
देवास 05 मई 2015/ जनसम्पर्क विभाग द्वारा
मालवा के स्थानीय लेखकों की 'सिंहस्थ'' पर आधारित रचनाओं का संग्रह किया जाएगा। सप्तपुरियों में से एक उज्जयनी पर केन्द्रित
रचनाओं को भी आमंत्रित किया जायेगा।
आमंत्रित आलेखों, कविता, कहानी,
ललित-निबंध, उज्जैन व पौराणिक चरित्रों पर मोनोग्राफ इत्यादि का संकलन कर प्रकाशन के
लिए उनका चयन किया जायेगा। चयन के लिए स्थानीय विद्वानों का एक विद्वत-मण्डल बनाया
जायेगा। चयनित सामग्री जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनवाई गई सिंहस्थ की वेबसाइट और सोशल
मीडिया पर भी अपलोड की जायेगी। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा स्थानीय विद्वानों
की सूची तैयार की जा रही है।
क्रमांक 28/179/05-05-2015
विकास
खंड स्तरीय अंत्योदय मेला 7 मई को बागली में
देवास 05 मई 2015/ विकासखंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन 7 मई को उत्कृष्ट
विद्यालय बागली में किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी संबंधित अधिकारियों
को मेले संबंधी आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 29/180/05-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
शीलनाथ संस्थान में हों उत्तम व्यवस्थाएं
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
देवास 05 मई 2015/ शीलनाथ धूनी संस्थान को शासकीय घोषित किए जाने व उसकी
सम्पत्तियों पर कब्जा प्राप्त करने एवं उसका संधारण शासन के हाथ में लिए जाने के पश्चात
वहां उत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आज मंगलवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
वहां पहुंचे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव,
तहसीलदार श्री एल के खरे, यंत्री श्री आशुतोष कानूनगो आदि उपस्थित थे।
अखंड ज्योति स्थल हो साफ-सुथरा
निरीक्षण में कलेक्टर ने पाया कि अखंड ज्योति स्थल
तेल आदि से गंदा हो गया है। उन्होंने उसकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्थल पर
चूहों का प्रवेश रोकने के लिए जाली लगाने तथा वहां अच्छी प्रकाश व्यवस्था किए जाने
के भी कलेक्टर ने निर्देश दिए।
अच्छी दान पेटी रखवाएं
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धूनी मंडप, समाधि स्थल
आदि स्थानों पर स्टील की अच्छी दानपेटियां लगाई जाएं। पुरानी दानपेटियां को खोले जाने
के भी निर्देश दिए गए।
अच्छा बगीचा विकसित करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संस्थान परिसर में एक
अच्छा बगीचा विकसित किए जाने के लिए योजना बनाकर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नगर
निगम योजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें।
आवश्यक मरम्मत व कार्य कराएं
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संस्थान की विभिन्न
संरचनाओं में जहां भी आवश्यक हो मरम्मत का कार्य कराया जाए। संस्थान में नियमित रूप
से साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए।
गेट पर आकर्षक लाइटिंग
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संस्थान के प्रवेश द्वार
पर आकर्षक लाइटिंग करवाई जाए। लाइट इस प्रकार लगाई जाए कि बल्ब नहीं दिखें केवल प्रकाश दिखाई दें।
अतिक्रमण हटवाएं
संस्थान के गेट के बाहर किए गए अतिक्रमण को कलेक्टर
द्वारा हटाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रामकों को सिविल जेल भिजवाए जाने
की कार्रवाई की जाए।
दुकानें खाली कराएं
कलेक्टर ने निर्देश दिए गेट के बाहर संस्थान की
दुकानों, जो बिना किराए के हैं, को खाली करवाया जाए। साथ ही मकान भी खाली कराए जाएं।
गेट के बाहर संस्थान की लगभग 10 दुकानें हैं।
क्रमांक 30/181/05-05-2015 (फोटो-संलग्न)
''माँ तुझे प्रमाण योजना''
में जिले से 40 युवा भाग लेगें
देवास 05 मई 2015/ राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ‘‘ मां तुझे प्रणाम
’’ योजना में इस वर्ष जिले देवास के प्रत्येक विकास खण्ड से 40 युवाओं (20 युवक एवं
20 युवतियों) का चयन देष की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की यात्रा
के लिए किया जाएगा।
अतिपुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण
अधिकारी श्री राजेश रघुवंशी ने बताया कि इस योजना में विकास खण्ड स्तर पर 4 एन.सी.सी.,
2 एन.एस.एस., 6 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, 4 मेघावी छात्र 2 स्काउट एवं 2 सामाजिक
कार्यकर्ता तथा इसी मान से युवतियों जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष तक की हो का चयन किया
जाएगा।
एक्सपोजर विजिट के चयन के लिये इच्छुक युवक एवं
युवतियों से विकास खण्ड स्तर पर विधिवत् आवेदन पत्र व फिटनेस सर्टिफिकेट/ चिकित्सा,
जोखिम प्रमाण-पत्र एवं संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण-पत्र सहित युवाओं के आवेदन-पत्र
15 मई 2015 को शाम 4 बजे तक कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कुशाभाऊ ठाकरे
खेल परिसर, विकास नगर पर जमा किये जा सकेंगे। आवेदन-पत्र विभागीय वेबसाइट (www.dsywmp.gov.in) से भी प्राप्त किये जा सकते
हैं। विकास खण्ड स्तर पर प्रभारी श्री युनूस खान (मोबाइल नं. 9827366592) विकास खण्ड
देवास एवं कन्नौद, श्री जावेद पठान (मोबाइल नं. 9229438068) विकास खण्ड सोनकच्छ एवं
टोंकखुर्द, श्रीमती रेणु सिंह (मोबाइल नं. 9713553304) विकास खण्ड बागली एवं खातेगांव
से योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 31/182/05-05-2015
No comments:
Post a Comment