दिनांक--01 मई 2015
वोटर आईडी से आधार नम्बर को लिंक करवाने कलेक्टर्स को निर्देश
अब तक 26 लाख से अधिक आधार नम्बर हुए लिंक
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति होगी
बोर्ड पेटर्न पर होगी 9वीं एवं 11वीं की पूरक परीक्षा
शीलनाथ धूनी संस्थान की संपत्ति पर शासकीय कब्जा प्राप्त किया गया
संधारण की जिम्मेदारी शासकीय देव प्रबंधन समिति ने ली
प्रदेश के 200 तीर्थ-यात्री करेंगे सिंधु तीर्थ दर्शन यात्रा
प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर व्यय का 50 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति
मजदूरों के कल्याण में उद्योगों का कल्याण है
मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
वोटर आईडी से आधार नम्बर को लिंक करवाने कलेक्टर्स को निर्देश
अब तक 26 लाख से अधिक आधार नम्बर हुए लिंक
देवास 01 मई 2015/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रुटिरहित मतदाता
सूची के लिये वोटर आईडी से आधार नम्बर को लिंक करवाने के लिये सभी जिला कलेक्टर को
अभियान में गति लाने को कहा गया है। अभियान में अब तक 26 लाख 54 हजार मतदाता के वोटर
आईडी को आधार नम्बर से लिंक करवाया जा चुका है। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या
4 करोड़ 89 लाख है। वोटर आईडी से आधार नम्बर लिंक करवाने का उद्देश्य एक से अधिक स्थानों
पर दर्ज मतदाताओं की आसानी से पहचान कर उनके नाम सूची से हटवाना है। भारत निर्वाचन
आयोग ने विगत 3 मार्च से अभियान की शुरूआत की है। सभी कलेक्टर्स से लक्ष्य की पूर्ति
के लिये प्रत्येक बीएलओ यथासंभव 20 आधार नम्बर को वोटर आईडी से लिंक करवाने की कार्यवाही
की जा सकती है। कलेक्टर को विधान सभा एवं मतदान केन्द्रवार समीक्षा करने को भी कहा
गया है। ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ एक भी आधार नम्बर फीड नहीं हुए हैं, वहाँ तत्परता से
कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
डोर-टू-डोर सर्वे
सभी जिला कलेक्टर्स को निर्वाचक
नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण अभियान के लिये एक से 31 मई तक डोर-टू-डोर सर्वे करवाने
के निर्देश दिये गये हैं। सर्वे बीएलओ द्वारा प्रतिदिन सुबह एवं शाम को किया जायेगा।
सर्वे की मॉनीटरिंग प्रत्येक स्तर पर होगी। बीएलओ को सर्वे कार्य अपने कार्यालयीन मूल
कार्य के साथ अतिरिक्त रूप से करना होगा। सर्वे के समय बीएलओ के पास आई-कार्ड होना
आवश्यक है। साथ ही उसके पास वर्तमान निर्वाचक नामावली, रजिस्टर, संभावित डुप्लीकेट
एवं विसंगतियों की सूची तथा विभिन्न प्रकार के प्रपत्र आदि भी रहेंगे। प्रत्येक बीएलओ
प्रतिदिन 15-25 घर का सर्वे कर आधार लिंक के लिये जानकारी इकट्ठा करेगा।
क्रमांक 01/152/01-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति होगी
देवास 01 मई 2015/ राज्य शासन की मंशानुसार
बिजली उपभोक्ताओ को रोशनी के लिए 24 घंटे तथा सिंचाई के लिए निर्धारित 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण
बिजली आपूर्ति करना सर्वोच्य प्राथमिकता है। विद्युत वितरण कंपनियों के राजस्व प्रबंधन
को सशक्त बनाया जायेगा। यह बात एमपी पॉवर मेनेजमेंट कंपनी के प्रबंध प्रबंध संचालक
श्री संजय शुक्ल ने गत दिवस जबलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा में कहीं।
श्री शुक्ल ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति
एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा के साथ बिजली के अवैध उपयोग की रोकथाम और वितरण हानि को कम
करने के कारगर प्रयास किए जायेंगे। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के राजस्व
प्रबंधन को सशक्त बनाने तथा राजस्व वृद्धि के विभिन्न उपायों पर तेजी से अमल किया जायेगा।
क्रमांक 02/153/01-05-2015
बोर्ड पेटर्न पर होगी 9वीं एवं 11वीं की पूरक परीक्षा
देवास 01 मई 2015/राज्य शासन ने इस वर्ष
कक्षा 9वीं एवं 11वीं की पूरक परीक्षा का संचालन एवं मूल्यांकन गत वर्षों की भाँति
बोर्ड पेटर्न पर करवाये जाने के निर्देश दिये हैं। सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला
शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन के संबंध में पूर्व में दिये गये
दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पूरक परीक्षा का संचालन, परीक्षा की पात्रता, कृपांक, परीक्षा शुल्क के
लिये पूर्व में जारी निर्देश इस साल भी यथावत रहेंगे। कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाओं
के मूल्यांकन का मानदेय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक, डीईओ
और परीक्षा केन्द्र को उपलब्ध करवाया जायेगा। पूरक परीक्षा 15 जून के बाद विकास खंड
स्तरीय उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। इसका टाइम-टेबल अलग से भेजा जायेगा। पिछले
वर्ष के अनुसार पूरक परीक्षा के प्रश्न-पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त होंगे।
क्रमांक 03/154/01-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार
।।
2 आरोपी जिला बदर किए गए
जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश
देवास 01 मई 2015/ जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा मध्य प्रदेश
राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिनियम की
धारा 5 (ख) के अन्तर्गत भीम (विपुल) पिता भय्यालाल, उम्र 22 वर्ष निवासी 60/2 भवानी
सागर देवास तथा कल्लु (कोयला) पिता निसार खां उम्र 28 वर्ष निवासी हाथी थान सोनकच्छ
पुलिस थाना सोनकच्छ, जिला देवास को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।
जिला दंडाधिकारी द्वारा दोनों आरोपियों
को यह आदेश दिया गया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी 6 माह की कालावधि
के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर,
हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय
की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना करें।
न्यायालय जिला दण्डाधिकारी देवास में पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रतिवेदन
दिया गया था कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता सहित अन्य अधिनियमों के
अन्तर्गत कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने
की सख्त आवश्यकता थी अन्यथा किसी भी दिन उक्त अपराधी कोई जघन्य अपराध कर क्षेत्र की
लोक शांति व व्यवस्था को भंग कर सकते थे। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त
आरोपियों को जिला बदर किया गया है।
क्रमांक 04/155/01-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
शीलनाथ धूनी संस्थान की संपत्ति पर शासकीय कब्जा प्राप्त किया गया
संधारण की जिम्मेदारी शासकीय देव प्रबंधन समिति ने ली
देवास 01 मई 2015/ अनुविभागीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट देवास
द्वारा श्री सदगुरू योगेंद्र शीलनाथ धूनी संस्थान पब्लिक ट्रस्ट देवास को पब्लिक ट्रस्ट
विधान के विपरीत पंजीबद्ध होने, वैध न्यासियों के न होने तथा संपत्ति का संधारण विधि
अनुकूल न होने के कारण गुरूवार को भंग किए जाने के पश्चात आज शुक्रवार को प्रशासन के
दल द्वारा ट्रस्ट की बालगढ़ रोड स्थित संपत्तियों पर कब्जा प्राप्त किया गया। साथ ही
ट्रस्ट की संपत्तियों के संधारण की व्यवस्था शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति द्वारा
अपने हाथों में ली गई।
प्रशासन के दल में एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव,
तहसीलदार श्री एलके खरे, तहसीलदार श्री विनोद राठौर अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल शामिल
थे।
प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के अंतर्गत शीलनाथ
धूनी संस्थान के धूनी मंडप, पुरानी कोठी, हॉल, अखंड ज्योति कक्ष, दो मकान, गेट के बाहर
की दुकानें तथा सम्पूर्ण परिसर एवं भूमि पर कब्जा प्राप्त किया गया। भवनों पर ताले
लगाकर उन्हें सील कर दिया गया। संपत्तियों के संधारण के लिए पुजारी व व्यवस्थापक तैनात
किए गए तथा सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान लगाए गए।
गोदाम खाली कराएं
संस्थान में दो भवनों में से एक में प्लास्टिक
का कचरा तथा दूसरे में पुराने कपड़े भरे होने से संबंधित व्यक्तियों से कहा गया कि वे
2 दिन में इन्हें खाली कर पूरे कचरे को हटाएं।
ऋषिकेश की संपत्ति के कब्जे
के लिए दल रवाना
एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि श्री
शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट की ऋषिकेश स्थित भूमि पर कब्जा प्राप्त करने के लिए प्रशासन
का एक दल ऋषिकेश रवाना किया गया है, जिसमें राजस्व् एवं पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी
शामिल हैं।
क्रमांक 05/156/01-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
खेल पुरस्कार के आवेदन फॉर्म 15 मई तक
देवास 01 मई 2015/ प्रदेश
के सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार
के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
जिला खेल और युवा कल्याण श्री राजेश रघुवंशी ने बताया कि वर्ष 2015 के
खेल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। ऑनलाइन
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट
mis.dsywmp.gov.in/anudan
पर जमा किए जाएंगे।
क्रमांक 06/157/01-05-2015
इस तरह होगा आधार नंबर से वोटर
आईडी लिंक
देवास
01 मई 2015/मतदाता अपने आधार नंबर को वोटर आईडी से इस प्रकार लिंक करा सकता है।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय
भोपाल द्वारा जानकारी दी गई हैं। इसके लिए वेबसाइट nvsp.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद feed aadhar number पर क्लिक करने पर ये ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें नाम, आधार
नंबर, वोटर आईडी नंबर, मोबाइल नंबर, मोबाइल नंबर किसका है, जिसमें स्वयं या अपने परिचित
या रिश्तेदार में से किसी को चुने। एक मिनिट बाद आधार लिंक हो जाएगा। इसके बाद मैसेज
मिलेगा कि आधार कार्ड लिंक हो गया।
मोबाइल से वोटर आईडी को आधार
नंबर से लिंक कराएं
मतदाता अपने मोबाइल से भी आधार नंबर को वोटर आईडी
से लिंक करा सकता है। इसके लिए मतदाता को एक एसएमएस अपने मोबाइल से करना होगा। सबसे
पहले मैसेज के बॉक्स में जाएं। ECLINK टाइप कर स्पेस दें। कैपिटल अक्षरों में इपिक
नंबर टाइप करें स्पेस दें। फिर आधार नंबर टाइप करें। इसके बाद 51969 पर भेज दें। इसके
लिए सामान्य एसएमएस चार्ज लगेगा। तीस सेकंड में रजिस्ट्रेशन का संदेश प्राप्त होगा।
क्रमांक 07/158/01-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
प्रदेश के 200 तीर्थ-यात्री करेंगे सिंधु तीर्थ दर्शन यात्रा
प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर व्यय का 50 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति
देवास 01 मई 2015/प्रदेश के लगभग
200 तीर्थ-यात्री लद्दाख स्थित सिंधु तीर्थ-दर्शन यात्रा का लाभ ले सकेंगे। योजना में
चयनित व्यक्ति को यात्रा उपरान्त वास्तविक व्यय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर प्रति
यात्री को यात्रा पर हुए व्यय की 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम 10 हजार रुपये) प्रति यात्री
की प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी।
सिंधु दर्शन
तीर्थ-यात्रा में जाने वाले तीर्थ-यात्री मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। धार्मिक
न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा चयनित व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त करने की
पात्रता होगी। योजना में जिला कलेक्टर द्वारा आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे तथा उपलब्ध
कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जायेगा। निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन
प्राप्त होने पर कम्प्यूटराइज्ड ड्रा ऑफ लॉटस द्वारा यात्रियों का चयन किया जायेगा।
दस प्रतिशत अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी बनायी जायेगी। चयनित यात्री के यात्रा पर न
जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा।
लॉटरी निकालते समय आवेदन के साथ पत्नी अथवा पति (यदि उनके द्वारा भी यात्रा के लिये
आवेदन दिया गया हो) को एक मानते हुए लॉटरी निकाली जायेगी। सिंधु दर्शन योजना में यात्रियों
को जीवनकाल में केवल एक बार ही अनुदान लेने की पात्रता होगी।
क्रमांक 08/159/01-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
मजदूरों के कल्याण में उद्योगों का कल्याण है
मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
देवास 01 मई 2015/ किसी भी उद्योग में मजदूरों का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण
होता है। मजदूर जब अपना खून पसीना एक करते है तब कोई उद्योग सफल होता है। उद्योगों
का चाहिए कि वे अपने मजदूरों के कल्याण तथा उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष
ध्यान दें। मजदूरों के कल्याण में ही उद्योगों का कल्याण निहित है।
ये विचार आज शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर
स्थानीय उद्योग टाटा इंटरनेशनल में आयोजित मजदूर दिवस कार्यक्रम में श्रम न्यायाधीश
श्री सचिन विजयवर्गीय ने व्यक्त किए। इस अवसर पर रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण श्री ओपी रघुवंशी, श्री देवेंद्रसिंह सोलंकी, श्री हरिकिशोर शर्मा तथा टाटा
कंपनी के मैनेजर श्री एम. मोहन, लैदर हेड श्री राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मजदूरों को सम्मान देने के
लिए मजदूर दिवस
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे विश्व में 1
मई को मजदूर दिवस का आयोजन मजदूरों के योगदान को दर्शाने, उन्हें सम्मान देने तथा उनके
कल्याण के लिए किया जाता है। आज के दिन हम पूरे विश्व को बताते है कि श्रमिक हमारे
लिए कितने खास हैं। कोई भी संस्थान अथवा व्यवसाय बिना श्रमिकों के नहीं चल सकता। आज
हमें जो भी सुविधाएं मिल रही हैं वे सब श्रमिकों की बदौलत हैं।
श्रमिकों को विधिक सहायता
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण
श्रमिकों एवं मजदूरों को हर प्रकार की कानूनी मदद नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। मजदूरों
एवं उद्योगों/संस्थानों के बीच विवाद की स्थिति में विधिक सहायता प्राधिकरण न केवल
उन्हें उपयुक्त सलाह देते है अपितु उनके प्रकरणों में उन्हें पूरी विधिक सहायता उपलब्ध
कराई जाती है।
मजदूरों ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में मजदूरों के प्रतिनिधियों श्री सीएस
भदौरिया, श्री रईस शेख तथा श्री गणेश बोरडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
क्रमांक 09/160/01-05-2015
(फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment