दिनांक 12 मई 2015
॥ स मा चा र॥
जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 81 आवेदन
--------------
देवास 12 मई 2015/ कलेक्टर
स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में 81 आवेदकों ने
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष आने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह द्वारा सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई
करते हुए उनके निराकरण संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।
पति
एवं पुत्र की बीमा राशि दिलवाई जाए
आवेदिका कमला बाई पति स्व. गसिया भील ग्राम
किसनगढ़ घाट नीचे तहसील उदयनगर ने आवेदन दिया कि उसके पति सेवा सहकारी संस्था
किशनगढ़ के सदस्य थे तथा उनका बीमा कराया गया था। पति एवं पुत्र की मोटरसाइकिल
दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उसे अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है। संस्था द्वारा
उसे खाद-बीज के लिए सहायता भी नहीं दी जा रही है। प्रकरण में महाप्रबंधक जिला
सहकारी केन्द्रीय बैंक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इंदिरा
आवास की दूसरी किश्त दिलवाएं
गणपत बलाई पिता नाथाजी ग्राम पटारिया नजदीक
सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि उसे इंदिरा आवास की पहली किश्त सितंबर 2014 में प्राप्त
हुई थी, परन्तु दूसरी किश्त आज तक प्राप्त नहीं हुई है। प्रकरण में मुख्य
काय्रपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विधवा
पेंशन चालू करवाएं
आवेदिका समोता बाई पति स्व हीरालाल उम्र 95
वर्ष ग्राम किसनपुर सुकर्डी खातेगांव ने आवेदन दिया कि उसे वर्ष 2003 से विधवा
पेंशन प्राप्त हो रही थी, जो पिछले 10-11 महीने से बंद कर दी गई है। उसे पेंशन
दिलाई जाए। प्रकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव को कार्रवाई
के निर्देश दिए गए।
पारिवारिक
प्रताड़ना के आए कई मामले
जनसुनवाई में आज कई महिलाओं ने पति एवं अन्य
सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक
द्वारा महिला पुलिस के माध्यम से आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित
निराकरण के निर्देश दिए गए।
मां
के साथ करता है मारपीट
आवेदक अर्जुन सिंह पिता नारायण लाल ग्राम
जवासिया ने आवेदन देकर बताया कि उसके बड़े भाई एवं उसकी पत्नी द्वारा उसके मकान पर
कब्जा किया जा रहा है। वे उसकी बूढ़ी मां के साथ मारपीट भी करते हैं। प्रकरण में
पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
धोखाधड़ी
कर 2 लाख रूपये की राशि हजम करली
आवेदक कैलाश पिता भागीरथ बंजारा निवासी कुबेर
नगर देवास ने आवेदन देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी लक्ष्मीनारायण पिता आनंदीलाल
के मकान में मजदूरी करते थे। लक्ष्मीनारायण ने उससे धोखाधड़ी कर 2 लाख 12 हजार
रूपये की राशि लेली तथा अब राशि वापस नहीं कर रहा है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक
द्वारा थाना प्रभारी पुलिस कोतवाली देवास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मारपीट
कर रूपये छीन लिए
आवेदक बिहारी पिता माधौजी बलाई खाकरिया ने
आवेदन देकर बताया कि विपक्षियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे फसल बेचने
से प्राप्त हुई राशि रूपये 50 हजार उससे छीन लिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण
में टीआई बरोठा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
नि:शक्त
रामगोपाल को ट्राइसिकिल
आवेदक रामगोपाल पिता खेमचन्द ग्राम नेवरी
तहसील हाटपीपल्या ने कलेक्टर को बताया कि वह पांवों से नि:शक्त है, उसे शासन की
किसी योजना के अंतर्गत सहायता नहीं मिली है, उसे सहायता दिलाई जाए। प्रकरण में
सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए गए कि उसे तुरंत ट्राइसिकिल दिलवाई जाए तथा उसे
पात्रतानुसार अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए।
क्रमांक
60/211/12-05-2015
(फोटो-संलग्न)
॥ स मा चा र॥
पेयजल व्यवस्था के लिए निजी जल स्तोत्रों का करें अधिग्रहण
कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 12 मई 2015/ जिले में गर्मी
के मौसम में पानी की समुचित आपूर्ति के लिए में जहां आवश्यक हो निजी जल स्तोत्रों
का अधिग्रहण संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करलें। लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग इन स्तोत्रों से अस्थाई पाइप लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति की
व्यवस्था करें। इसके बिजली के बिल का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया जाए। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश दिए हैं।
जहां
आवश्यक हो पेयजल परिवहन करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों
में जहां भी आवश्यक हो पेयजल का परिवहन कराया जाए। पेयजल परिवहन के लिए पर्याप्त
राशि जिले में उपलब्ध है। अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने बताया कि अभी कहीं भी
पेयजल परिवहन की स्थिति नहीं है।
ऐसे
गांव बताएं जहां सभी हैंडपंप सूखे हों
बैठक् में
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा कि वे जिले के ऐसे ग्रामों के
नाम बताएं जहां सभी हैंडपंप सूखे हों, अथवा अधिकांश हैंडपंप सूखे हों। ऐसे ग्रामों
में वाटर रीचार्जिंग का सघन कार्य कराया जाए, जिससे वहां भूजल स्तर बढ़ सके। बताया
गया कि सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम घिचलाय में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है, वहां
जल संरक्षण के कार्य कराए जाएं।
॥ स मा चा र॥
माता पिता एवं वृद्धजनों की हो पूरी देखभाल
वृद्धजन कल्याण संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
--------------
देवास 12 मई 2015/ जिले में बहुत
से ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ अपने बच्चों के नाम कर दिया तथा अब
उनके बच्चे उनकी देखभाल नहीं कर रहे। बहुत से ऐसे बुजुर्ग हैं जिनका पालन-पोषण
उनके बच्चे नहीं कर रहे तथा अपने मां-बाप को प्रताड़ित कर रहे हैं। अपने मां-बाप,
वृद्धजनों एवं बुजुर्गों की देखभाल नहीं करना अत्यधिक अमानवीय है तथा गंभीर अपराध
है। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के अंतर्गत ऐसे
व्यक्ति, जो अपने मां-बाप एवं आश्रित वृद्धजनों की देखभाल, भरण-पोषण नहीं करते वे
दंड के पात्र हैं। इस अधिनियम का जिले में समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला
स्तरीय समिति एवं वरिष्ठ नागरिक समूह की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री
प्रबल सिपाहा, एएसपी श्री राजेश रघुवंशी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री
मनोहर भाले, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्य
उपस्थित थे।
एसडीएम
करें अपने क्षेत्रों में कार्रवाई
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि माता-पिता एवं
वृद्धजन संरक्षण अधिनियम
का समुचित क्रियान्वयन अपने क्षेत्रों में सभी
एसडीएम सुनिश्चित करें।
भोजन
आदि कराने से पहले लेना होगी अनुमति
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि
वृद्धाश्रम राजौदा में वृद्धजनों को यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था भोजन या उपहार
देना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व अनुमति एडीएम श्री प्रबल सिपाहा से प्राप्त करना
आश्यक होगी। वृद्धाश्रम में वर्तमान प्रबंधक को ही आगे रखे जाने का निर्णय लिया
गया। लेखा कार्य के लिए एक निजी व्यक्ति की सेवाएं ली जाएंगी।
मीठा
तालाब में पैडल बोट चलाएं
वरिष्ठ
नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री मनोहर भाले ने सुझाव दिया कि मीठा तालाब देवास में
पर्यटन की दृष्टि से गतिविधियां आयोजित की जाएं। इस पर कलेक्टर द्वारा नगर निगम
आयुक्त को निर्देश दिए गए कि वहां बोट क्लब बनाकर पैडल बोट पर्यटकों के लिए
प्रारंभ कराई जाएं।
मानसिक
नि:शक्तों के नाम पर अतिक्रमण
कलेक्टर ने
बताया कि देवास में कुछ स्थानों पर मानसिक नि:शक्तजनों के नाम पर सहकारी भूमि पर
अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे मानसिक नि:शक्त परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई
संस्था मानसिक नि:शक्तजनों की सेवा करना चाहती है, तो इसमें प्रशासन मदद करेगा।
क्रमांक
62/213/12-05-2015
॥ स मा चा र॥
क्रमांक 63/214/12-05-2015
बोंडेड डाक्टर्स की पद-स्थापना होगी
काउंसलिंग की तिथि तय
क्रमांक 64/215/12-05-2015
॥ स मा चा र॥
क्रमांक 65/216/12-05-2015
क्रमांक 66/217/12-05-2015
॥ स मा चा र॥
देवास 12 मई 2015/ भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा देवास
एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महात्मा गांधी जिला अस्पताल में 14 मई को प्रात:
9 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क बाल हृदय रोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया
गया हैं।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा सचिव ने
बताया कि शिविर में एम.व्हाय. अस्तपाल इंदौर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन
द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता
होगी, उनका उपचार मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजाना के अंतर्गत एवं 15 वर्ष से
अधिक आयु के व्यक्तियों का उपचार राज्य बीमारी सहायता निधि अंतर्गत मान्यता
प्राप्त चिकित्सालयों में शल्य क्रिया द्वारा किया जाएगा।
क्रमांक 67/218/12-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 81 आवेदन
--------------
देवास 12 मई 2015/ कलेक्टर
स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में 81 आवेदकों ने
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष आने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह द्वारा सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई
करते हुए उनके निराकरण संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।
पति
एवं पुत्र की बीमा राशि दिलवाई जाए
आवेदिका कमला बाई पति स्व. गसिया भील ग्राम
किसनगढ़ घाट नीचे तहसील उदयनगर ने आवेदन दिया कि उसके पति सेवा सहकारी संस्था
किशनगढ़ के सदस्य थे तथा उनका बीमा कराया गया था। पति एवं पुत्र की मोटरसाइकिल
दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उसे अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है। संस्था द्वारा
उसे खाद-बीज के लिए सहायता भी नहीं दी जा रही है। प्रकरण में महाप्रबंधक जिला
सहकारी केन्द्रीय बैंक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इंदिरा
आवास की दूसरी किश्त दिलवाएं
गणपत बलाई पिता नाथाजी ग्राम पटारिया नजदीक
सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि उसे इंदिरा आवास की पहली किश्त सितंबर 2014 में प्राप्त
हुई थी, परन्तु दूसरी किश्त आज तक प्राप्त नहीं हुई है। प्रकरण में मुख्य
काय्रपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विधवा
पेंशन चालू करवाएं
आवेदिका समोता बाई पति स्व हीरालाल उम्र 95
वर्ष ग्राम किसनपुर सुकर्डी खातेगांव ने आवेदन दिया कि उसे वर्ष 2003 से विधवा
पेंशन प्राप्त हो रही थी, जो पिछले 10-11 महीने से बंद कर दी गई है। उसे पेंशन
दिलाई जाए। प्रकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव को कार्रवाई
के निर्देश दिए गए।
पारिवारिक
प्रताड़ना के आए कई मामले
जनसुनवाई में आज कई महिलाओं ने पति एवं अन्य
सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक
द्वारा महिला पुलिस के माध्यम से आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित
निराकरण के निर्देश दिए गए।
मां
के साथ करता है मारपीट
आवेदक अर्जुन सिंह पिता नारायण लाल ग्राम
जवासिया ने आवेदन देकर बताया कि उसके बड़े भाई एवं उसकी पत्नी द्वारा उसके मकान पर
कब्जा किया जा रहा है। वे उसकी बूढ़ी मां के साथ मारपीट भी करते हैं। प्रकरण में
पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
धोखाधड़ी
कर 2 लाख रूपये की राशि हजम करली
आवेदक कैलाश पिता भागीरथ बंजारा निवासी कुबेर
नगर देवास ने आवेदन देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी लक्ष्मीनारायण पिता आनंदीलाल
के मकान में मजदूरी करते थे। लक्ष्मीनारायण ने उससे धोखाधड़ी कर 2 लाख 12 हजार
रूपये की राशि लेली तथा अब राशि वापस नहीं कर रहा है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक
द्वारा थाना प्रभारी पुलिस कोतवाली देवास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मारपीट
कर रूपये छीन लिए
आवेदक बिहारी पिता माधौजी बलाई खाकरिया ने
आवेदन देकर बताया कि विपक्षियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे फसल बेचने
से प्राप्त हुई राशि रूपये 50 हजार उससे छीन लिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण
में टीआई बरोठा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
नि:शक्त
रामगोपाल को ट्राइसिकिल
आवेदक रामगोपाल पिता खेमचन्द ग्राम नेवरी
तहसील हाटपीपल्या ने कलेक्टर को बताया कि वह पांवों से नि:शक्त है, उसे शासन की
किसी योजना के अंतर्गत सहायता नहीं मिली है, उसे सहायता दिलाई जाए। प्रकरण में
सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए गए कि उसे तुरंत ट्राइसिकिल दिलवाई जाए तथा उसे
पात्रतानुसार अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए।
क्रमांक
60/211/12-05-2015
(फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पेयजल व्यवस्था के लिए निजी जल स्तोत्रों का करें अधिग्रहण
कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 12 मई 2015/ जिले में गर्मी
के मौसम में पानी की समुचित आपूर्ति के लिए में जहां आवश्यक हो निजी जल स्तोत्रों
का अधिग्रहण संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करलें। लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग इन स्तोत्रों से अस्थाई पाइप लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति की
व्यवस्था करें। इसके बिजली के बिल का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया जाए। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश दिए हैं।
जहां
आवश्यक हो पेयजल परिवहन करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों
में जहां भी आवश्यक हो पेयजल का परिवहन कराया जाए। पेयजल परिवहन के लिए पर्याप्त
राशि जिले में उपलब्ध है। अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने बताया कि अभी कहीं भी
पेयजल परिवहन की स्थिति नहीं है।
ऐसे
गांव बताएं जहां सभी हैंडपंप सूखे हों
बैठक् में
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा कि वे जिले के ऐसे ग्रामों के
नाम बताएं जहां सभी हैंडपंप सूखे हों, अथवा अधिकांश हैंडपंप सूखे हों। ऐसे ग्रामों
में वाटर रीचार्जिंग का सघन कार्य कराया जाए, जिससे वहां भूजल स्तर बढ़ सके। बताया
गया कि सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम घिचलाय में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है, वहां
जल संरक्षण के कार्य कराए जाएं।
क्रमांक 61/212/12-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
माता पिता एवं वृद्धजनों की हो पूरी देखभाल
वृद्धजन कल्याण संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
--------------
देवास 12 मई 2015/ जिले में बहुत
से ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ अपने बच्चों के नाम कर दिया तथा अब
उनके बच्चे उनकी देखभाल नहीं कर रहे। बहुत से ऐसे बुजुर्ग हैं जिनका पालन-पोषण
उनके बच्चे नहीं कर रहे तथा अपने मां-बाप को प्रताड़ित कर रहे हैं। अपने मां-बाप,
वृद्धजनों एवं बुजुर्गों की देखभाल नहीं करना अत्यधिक अमानवीय है तथा गंभीर अपराध
है। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के अंतर्गत ऐसे
व्यक्ति, जो अपने मां-बाप एवं आश्रित वृद्धजनों की देखभाल, भरण-पोषण नहीं करते वे
दंड के पात्र हैं। इस अधिनियम का जिले में समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला
स्तरीय समिति एवं वरिष्ठ नागरिक समूह की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री
प्रबल सिपाहा, एएसपी श्री राजेश रघुवंशी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री
मनोहर भाले, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्य
उपस्थित थे।
एसडीएम
करें अपने क्षेत्रों में कार्रवाई
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि माता-पिता एवं
वृद्धजन संरक्षण अधिनियम
का समुचित क्रियान्वयन अपने क्षेत्रों में सभी
एसडीएम सुनिश्चित करें।
भोजन
आदि कराने से पहले लेना होगी अनुमति
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि
वृद्धाश्रम राजौदा में वृद्धजनों को यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था भोजन या उपहार
देना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व अनुमति एडीएम श्री प्रबल सिपाहा से प्राप्त करना
आश्यक होगी। वृद्धाश्रम में वर्तमान प्रबंधक को ही आगे रखे जाने का निर्णय लिया
गया। लेखा कार्य के लिए एक निजी व्यक्ति की सेवाएं ली जाएंगी।
मीठा
तालाब में पैडल बोट चलाएं
वरिष्ठ
नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री मनोहर भाले ने सुझाव दिया कि मीठा तालाब देवास में
पर्यटन की दृष्टि से गतिविधियां आयोजित की जाएं। इस पर कलेक्टर द्वारा नगर निगम
आयुक्त को निर्देश दिए गए कि वहां बोट क्लब बनाकर पैडल बोट पर्यटकों के लिए
प्रारंभ कराई जाएं।
मानसिक
नि:शक्तों के नाम पर अतिक्रमण
कलेक्टर ने
बताया कि देवास में कुछ स्थानों पर मानसिक नि:शक्तजनों के नाम पर सहकारी भूमि पर
अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे मानसिक नि:शक्त परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई
संस्था मानसिक नि:शक्तजनों की सेवा करना चाहती है, तो इसमें प्रशासन मदद करेगा।
क्रमांक
62/213/12-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मुख्य सचिव श्री डिसा करेंगे कलेक्टर्स,
कमिश्नर्स से संवाद
देवास 12 मई 2015/ मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा आगामी 21 मई को वीडियो
कान्फ्रेन्स परख में कलेक्टर्स, कमिश्नर्स से संवाद करेंगे। परख में इस माह पेयजल
प्रबंध, प्रदेश में विवाह पंजीयन और मृत्यु पंजीयन की स्थिति, गेहूँ उपार्जन और
किसानों को राशि के भुगतान, जाति प्रमाण-पत्र बनाए जाने के विशेष अभियान की प्रगति
और ओला वृष्टि से प्रभावित कृषकों को राहत राशि वितरण की समीक्षा भी की जाएगी।
कान्फ्रेन्स के दौरान मंत्रालय एनआयसी कक्ष में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव
और प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। वीडियो कान्फ्रेन्स पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगी।
क्रमांक 63/214/12-05-2015
बोंडेड डाक्टर्स की पद-स्थापना होगी
काउंसलिंग की तिथि तय
देवास 12 मई 2015/स्नातक वर्ष 2009 में
प्रवेशित एवं वर्ष 2015 में पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले बंधपत्र (बांडेड) स्नातक
चिकित्सकों की पद-स्थापना के लिए काउंसलिंग 18 और 19 मई को होगी। स्नातक वर्ष 2009
में प्रवेश लेने वाले एवं वर्ष 2015 में स्नातक (MBBS) पाठयक्रम पूरा करने वाले
बंधपत्र (बोंडेड) स्नातक चिकित्सकों की पद-स्थापना के लिए मेरिट के आधार पर
काउंसलिंग 18 एवं 19 मई 2015 को संचालक आईईसी ब्यूरो कार्यालय, जयप्रकाश अस्पताल
परिसर, तुलसी नगर भोपाल में प्रात: 11 बजे से होगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी
विभागीय वेबसाइट (www.health.mp.gov.in)
पर उपलब्ध करवाई गई है।
मेरिट की
सूचना 15 मई को विभागीय वेबसाइट के जरिये अलग से दी जाएगी। चिकित्सा महाविद्यालय,
ग्वालियर की मेरिट सूची घोषित न होने के कारण पृथक निर्देश दिए गए हैं। इसके
अनुसार चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के बंधपत्र (बोंडेड) चिकित्सक निर्धारित
प्रपत्र में प्राप्तांकों की जानकारी और अंक सूची की एक स्व-हस्ताक्षरित प्रति 14
मई की पूर्वान्ह तक ई-मेल mbbsbond@gmail.com के जरिये भेज सकते हैं। मेरिट
क्रमांक एक से 150 तक के चिकित्सकों की काउंसलिंग 18 मई को होगी। मेरिट क्रमांक
151 से 297 के चिकित्सकों की काउंसलिंग 19 मई को पूर्वान्ह 11 बजे से होगी।
क्रमांक 64/215/12-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
ई-गवर्नेस मैनेजर देखेंगे आधार कार्ड बनाने का
कार्य
देवास 12 मई 2015/ मप्र शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यूआईडी
(आधार) के समस्त कार्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित
करते हुए कार्य विभाग के उपक्रम मप्र राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम द्वारा किए
जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के परिपालन में यूआईडी (आधार) से संबंधित
समस्त जिला स्तरीय कार्य जिला योजना अधिकारी देवास (नोडल अधिकारी आधार) के स्थान
पर जिला प्रबंधक, स्वान (ई-गर्वेनेस), देवास को नोडल अधिकारी (आधार) बनाया जाकर उनके
द्वारा कराए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जारी किए गए हैं।
क्रमांक 65/216/12-05-2015
स्कूलों की मान्यता/नवीनीकरण के आवेदन ऑनलाइन
देवास 12 मई 2015/ लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल द्वारा अशासकीय
विद्यालय हाईस्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षणिक सत्र 2015-16 में
नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के
आवेदन की प्रक्रिया ऑन-लाइन किए जाने संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए हैं। जिले के
समस्त अशासकीय विद्यालयों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित मप्र माध्यमिक
एवं उच्चतर माध्यमिक शाला मान्यता नियम 2015 के अनुसार सभी नियमों की पूर्ति करना
आवश्यक होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस आदेश के
जारी होने से जिले के जिन अशासकीय विद्यालयों द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी
देवास में नवीन मान्यता/मान्यता नवीनीकरण के लिए अब तक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं,
वे स्वयमेव प्रभाव शून्य हो गए हैं। मान्यता प्राप्त/नवीनीकरण के लिए अब नवीन
दिशा-निर्देशों के अनुरूप एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए
जाएंगे।
क्रमांक 66/217/12-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
हृदय रोग के मरीजों के लिए 14 मई को शिविर
No comments:
Post a Comment