दिनांक 02 मई 2015
उपभोक्ताओं को समय पर मिले बिजली बिल
पी.डी.एस. में 46 हजार 500 के.एल. केरोसिन का आवंटन
अगले शैक्षणिक सत्र के लिये शासकीय स्कूलों के अवकाश
पुलिस-छात्र योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी
गृह मंत्री श्री गौर ने भोपाल में की शुरूआत
स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया जन-स्वास्थ्य परीक्षण योजना का शुभारंभ
40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की होगी नि:शुल्क जाँच
प्रभावित
किसानों को कन्या के विवाह के लिये 25 हजार रुपये मदद
30
जून तक मिल सकेगी
शीलनाथ धूनी संस्थान की भूमि का किया सीमाकंन
महल से मिला कूलर बनाने का सामान
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
RTGS / NEFT प्रणाली से सीधे हितग्राहियों के खातों में होगा लाभ की राशि का
भुगतान
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
देवास 02 मई 2015/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
अंतर्गत भुगतान की राशि इलेक्ट्रानिक फण्ड ट्रांसफर सिस्टम से सीधे संबंधित हितग्राही
के बैंक खाते में RTGS / NEFT द्वारा हंस्तातरित करने के संबंध में जिला पंचायत सभा
कक्ष में गत दिवस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षण
प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री वीरेन्द्रसिंह बघेल, लेखाधिकारी श्री आशुतोष
शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक
परियोजना अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वयक
अधिकारी एवं ब्लाक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन उपस्थित थे।
कार्यशाला में बैंक प्रतिनिधि श्री कपिल मुगंवा द्वारा इलेक्ट्रानिक
पद्धति से RTGS (Real Time Gross Setlment)
/ NEFT ( National Electronic Fund Transfer) के माध्यम से संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में भुगतान
प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वच्छता मिशन प्रभारी अधिकारी श्री
वीरेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप 15 फरवरी
के बाद के सभी भुगतान RTGS (Real Time
Gross Setlment) / NEFT ( National
Electronic Fund Transfer)
के द्वारा ही किये जा सकेंगे। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा
पूछे गये प्रश्नों का प्रभारी अधिकारी द्वारा समाधान किया गया।
क्रमांक 10/161/02-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
उपभोक्ताओं को समय पर मिले बिजली बिल
प्रमुख
सचिव ऊर्जा श्री केशरी द्वारा विभागीय समीक्षा
देवास 02 मई 2015/ प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी ने कहा है कि
उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर उनके घर पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जाये। खराब तथा
जले हुए मीटर को एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार कर बदला जाये। उपभोक्ताओं से फीडबेक भी
लिया जाये। साथ ही मैदानी अधिकारियों को ऐसे राज्यों का दौरा करवाया जाये जहाँ लाइन
लॉस का स्तर कम है। श्री केशरी गत दिवस ग्वालियर में मैदानी अधिकारियों की बैठक ले
रहे थे।
श्री केशरी
ने अधिकारियों को सचेत किया कि बिजली उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिलने की शिकायतें न्यूनतम
होना चाहिए। अधिकारी उपभोक्ताओं से फीडबेक प्राप्त करें कि क्या उनके घर पर बिजली बिल
मिल रहा है और वह बिल ठीक है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर असफलता की दर को अगले एक
वर्ष में 5 प्रतिशत से भी कम पर लाया जाए। श्री केशरी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में
उपभोक्ता सेवा शिविर ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएँ। प्रमुख सचिव ने कहा कि ‘‘स्वयं का
ट्रांसफार्मर योजना’’ (ओ.वाई.टी) के अन्तर्गत अनियमितता करने वाले ठेकेदारों के लाईसेंस
निलम्बित किए जाएंगे।
श्री केशरी
ने कहा कि नये कनेक्शन दिए जाएं। कंपनी के ग्वालियर रीजन में अगले एक वर्ष में 10 प्रतिशत
नए कनेक्शन जो कि लगभग एक लाख होते हैं, देने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
प्रबंध
संचालक एमपी पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी श्री संजय कुमार शुक्ल ने बकाया राशि वसूली के लिए
प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समझाइश देकर
राजस्व वसूली को अंजाम दें और जरूरत पड़ने पर प्रभावी डिस-कनेक्शन करवाएँ। उन्होंने
वितरण केन्द्र को 'शून्य एरियर’’ वाला बनाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश
दिए हैं।
क्रमांक 11/162/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
देवास
।। समाचार
।।
पी.डी.एस. में 46 हजार 500 के.एल. केरोसिन का आवंटन
देवास 02 मई 2015/ प्रदेश में मुख्यमंत्री
अन्नपूर्णा योजना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के लिये मई माह में 46 हजार
500 के.एल. केरोसिन का आवंटन जारी किया गया है। आवंटन की जानकारी उचित मूल्य दुकानवार
विभाग की वेबसाइट www.food.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है।
आवंटित
केरोसिन अंत्योदय अन्न योजना के 14 लाख 45 हजार 376 (6 सदस्य तक) एवं 2 लाख 57 हजार
403 (6 अधिक सदस्य) इस प्रकार 17 लाख 2 हजार 779 परिवार को 5 लीटर प्रति परिवार के
मान से वितरित किया जायेगा। पी.डी.एस. 99 लाख 13 हजार 531 प्राथमिकता परिवारों को
4 लीटर प्रति परिवार के मान से केरोसिन का वितरण किया जायेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
विभाग ने केरोसिन का मई माह में समय पर वितरण किये जाने के संबंध में कलेक्टर्स को
निर्देश जारी किये हैं।
क्रमांक 12/163/02-05-2015
अगले शैक्षणिक सत्र के लिये शासकीय स्कूलों के अवकाश
देवास 02 मई 2015/ शासन द्वारा शैक्षणिक
सत्र 2015-16 के दौरान शासकीय विद्यालयों के लिये विभिन्न अवकाश हैं। विद्यार्थियों
के लिये ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका हैं जो 15 जून 2015 तक
(61 दिवस) रहेंगे। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों के लिये अवकाश,
कार्य समाप्त होने के पश्चात, 14 जून (45 दिन) तक होगा।
इसके अलावा
12 अक्टूबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या, 21 से 23 अक्टूबर (3 दिन) दशहरा तथा 9 नवम्बर
से 13 नवम्बर (5 दिन) तक दीपावली का अवकाश रहेगा। तीन दिन का शीतकालीन अवकाश 24 से
26 दिसम्बर 2015 तक रहेगा।
क्रमांक 13/164/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
पुलिस-छात्र योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी
गृह मंत्री श्री गौर ने भोपाल में की शुरूआत
देवास 02 मई 2015/ गृह एवं जेल मंत्री
श्री बाबूलाल गौर ने गत दिवस भोपाल के डीआरपी लाइन में मघ्यप्रदेश छात्र-पुलिस का शुभारंभ
किया। डीजीपी श्री सुरेन्द्र सिंह, आईजी श्री योगेश चौधरी, डीआईजी श्री डी. श्रीनिवास
वर्मा भी मौजूद थे।
प्रदेश
में अभिनव प्रयोग के तौर पर पहली बार स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिसिंग में भागीदार
बनाया जा रहा है। शुरुआती चरण में भोपाल को पायलट जिले के तौर पर चयनित कर आज 55 स्टूडेंट
काप को शपथ दिलाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री गौर ने पुलिस छात्र-छात्राओं को संबोधित
करते हुए कहा कि वे पुलिस को सहयोग देने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासित व्यवहार
को अपने घर और पड़ोस में ले जाकर समाज में पुलिस की अच्छी छवि का संदेश भी ले जायेंगे।
उन्होंने कहा कि अनुशासन से अपराधों में कमी आयेगी। श्री गौर ने कहा कि पुलिस छात्र-छात्राएँ
अपने स्कूल कालेज में कार्यक्रम के आयोजन में पुलिसिंग का कार्य करेंगे और ऐसे विभिन्न
सार्वजनिक कार्यक्रम और स्थानों पर जिनमें उनकी मदद ली जा सकती है वहाँ ली जायेगी।
इन छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जायेगी और पुलिस की प्रक्रिया से परिचित करवाया जायेगा।
श्री गौर
ने कहा कि छात्र-पुलिस अपने घर मोहल्ले और स्कूल की समस्या और अपराध की जानकारी से
स्थानीय पुलिस को अवगत करवाकर हल करवाने में मदद करेंगे। कानून की जानकारी से वह अवगत
होंगे। अपने आस-पड़ोस व साथ में नशा करने वालों को रोकने में और उन्हें परामर्श देने
में मार्गदर्शन करेंगे। श्री गौर ने यह भी कहा कि छात्र-पुलिस में शामिल छात्र-छात्राएँ
भविष्य में प्रदेश की पुलिस फोर्स में शामिल होना चाहेंगे तो उन्हें प्राथमिकता दी
जायेगी।
डीजीपी
श्री सिंह ने कहा कि इस योजना में एक स्कूल से अधिकतम 20 बच्चों का चयन किया गया है।
भोपाल में कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, महाराणा प्रताप नगर स्कूल और सेंट
थामस स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कर इस योजना में शामिल किया गया है।
आईजी श्री योगेश चौधरी ने स्टूडेंट काप को शपथ दिलवाई। इन छात्र-छात्राओं ने पुलिस
बेंड के साथ आकर्षक परेड कर सलामी दी।
क्रमांक 14/165/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया जन-स्वास्थ्य परीक्षण योजना का शुभारंभ
40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की होगी नि:शुल्क जाँच
देवास 02 मई 2015/ आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य
सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिये राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई वार्षिक नि:शुल्क
जन-स्वास्थ्य परीक्षण योजना का गत दिवस जबलपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
राज्य मंत्री शरद जैन ने सेठ गोविन्ददास जिला चिकित्सालय में शुभारंभ किया।
श्री जैन
ने 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शुरू की गई इस योजना
को आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने की दिशा में सरकार का एक और महत्वपूर्ण
कदम बताया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से इस योजना
का लाभ उठाने की अपील की।
जन-स्वास्थ्य परीक्षण योजना का मुख्य मकसद 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों
में होने वाली मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कैंसर रोग, मानसिक तनाव जैसी बीमारियों
का पता लगाना और बीमारियों के लक्षण का पता चलते ही उपचार शुरू करना है। योजना में
स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले व्यक्ति की 10 तरह की नि:शुल्क जाँचें की जाएँगी। इनमें
ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड यूरिया, ई.सी.जी., नेत्र परीक्षण, यूरिन एक्जामिनेशन,
सी.बी.सी., एस.जी.ओ.टी. एवं दंत परीक्षण शामिल हैं। स्वास्थ्य परीक्षण करवाने वाले
हर व्यक्ति का पंजीयन किया जाएगा और कम्प्यूटर पर उसका रिकार्ड रखा जाएगा। उपचार प्रदेश
के सभी जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया
जायेगा।
क्रमांक 15/166/02-05-2015
प्रभावित
किसानों को कन्या के विवाह के लिये 25 हजार रुपये मदद
30
जून तक मिल सकेगी
देवास 02 मई 2015/राज्य शासन ने इस वर्ष ओला तथा अति वृष्टि से प्रभावित किसान को उनकी कन्याओं
के विवाह के लिये मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कुछ प्रावधानों को शिथिल करते हुए
आर्थिक मदद दिये जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस आशय की घोषणा की थी। इस
निर्णय का फायदा प्रभावित किसान 30 जून 2015 तक कन्याओं के विवाह में ले सकेंगे। इस
संबंध में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग ने निर्देश जारी किये गए हैं।
निर्देश के अनुसार ओला तथा अति वृष्टि से प्रभावित परिवार जिनकी 50 प्रतिशत
या उससे अधिक की फसल की हानि हुई है, उनको यह लाभ मिलेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री कन्यादान
योजना एवं निकाह योजना के अंतर्गत पात्रता के मापदंड को शिथिल किया गया है। इसके साथ
ही योजना के सामूहिक विवाह के बंधन को भी शिथिल किया गया है। प्रभावित किसान को कन्या
गृहस्थी की स्थापना के लिये 16 हजार रुपये नगद, विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिये
3000 रुपये एवं कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिये 6000 रुपये तक की राशि
सावधि जमा करवायी जायेगी। प्रभावित किसान को इसमें से 16 हजार एवं 3000 रुपये की सहायता
नगद भुगतान के रूप में उनके बेंक खाते में जमा करवायी जायेगी।
सहायता के लिये प्रभावित किसान अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व
के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी आवेदन-पत्र के साथ 50 प्रतिशत
या उससे अधिक फसल हानि की पुष्टि कर योजना के स्वीकृत अधिकारी के कार्यालय को भेजेंगे।
स्वीकृत अधिकारी विवाह के 5 दिवस पूर्व अग्रिम राशि अभिभावक के खाते में जमा करवायेंगे।
प्रभावित किसान को उक्त राशि का एक सप्ताह के भीतर उपयोग कर विवाह के फोटो समेत प्रमाण-पत्र
स्वीकृत अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। योजना के संबंध में विस्तृत निर्देश
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण कार्यालय को भी भेजे गये हैं।
क्रमांक 16/167/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
पूरा प्रदेश
1 मिनिट के लिए थम जाएगा 5 मई को
भूकंप पीड़ितों को दी जाएगी श्रद्धांजली
देवास 02 मई 2015/ पूरा प्रदेश 5 मई को प्रात:
11 बजे 1 मिनिट के लिए थम जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सहित
प्रत्येक नागरिक 1 मिनिट के लिए मौन रखकर भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे।
साथ ही 1 रूपए से लेकर अधिक से अधिक राशि अपनी सामर्थ्य एवं इच्छा अनुसार पीड़ित परिवारों
को भिजवाएगा। यह राशि पहले मुख्यंमत्री राहत कोष में जाएगी फिर प्रधानमंत्री राहत कोष
के माध्यम से नेपाल सरकार को भिजवाई जाएगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज शनिवार को नेपाल
भूकंप त्रासदी के संबंध में अयोजित वीसी में यह जानकारी देवास जिला मुख्यालय पर वीसी
एनआईसी वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई। वीसी में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
श्री अभय सिंह, महापौर श्री सुभाष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत,
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
सहायता में कोई कमी नहीं रखेंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि नेपाल में भूकंप से भयानक तबाही
हुई है। हजारों लोग काल-कलवित एवं लाखों बेघर-बार हो गए हैं। पीड़त मानवता कराह रही
है। मप्र के भूकंप पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। प्रदेश का हर नागरिक इसमें
भागीदारी करेगा तथा सहायता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
बाहर निकलकर देंगे श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि 5 मई को 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों से बाहर
निकलकर, सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से
पीड़ितों को 1 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। स्कूल एवं कॉलेज
में भी श्रद्धांजली आयोजित की जाएगी। निजी संस्थान से भी श्रद्धांजली में शामिल हों। ग्रामों में एक
स्थान निर्धारित कर वहां श्रद्धांजली दी जाए।
1 मिनिट के लिए सभी वाहन रूक जाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 मई को 11 बजे सड़कों पर सभी वाहन रूक जाएं एवं
उनमें बैठे यात्री भी 1 मिनिट की श्रद्धांजली अर्पित करें। इसके लिए ट्रांसपोटर्स के
साथ बैठक आयेाजित कर व्यवस्था करें।
5 करोड़ राशि भिजवाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा अभी तक प्रधानमंत्री
राहत कोष में 5 करोड़ की राशि भिजवाई जा चुकी है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस
विभाग के हर अधिकारी एवं कर्मचारी भूकंप पीड़ितों
को अपना एक दिन का वेतन दे रहे हैं। इससे साढ़े पांच करोड़ रूपए की राशि एकत्रित हुई
है, जो भूकंप पीड़ितों को भिजवाई जा रही है।
क्रमांक 17/168/02-05-2015
भूकंप पीड़ितों की दी जाएगी श्रद्धांजली एवं सहायता
देवास 02 मई 2015/ नेपाल भूकंप त्रासदी में पीड़ित
व्यक्तियों को देवास जिले से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह राशि
जिले से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। इसी के साथ पीड़ित परिवारों को 5
मई को पूर्वाह्न 11 बजे 1 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की जाए।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष
में नेपाल भूंकप त्रासदी के संबंध में संपन्न्ा बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में
सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, वन संरक्षक श्री बरोनिया,
आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह सहित सभी अधिकारी शामिल हुए।
सभी संगठनों की बैठक आज
कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में एक बैठक 3 मई को पूर्वाह्न 11 बजे
से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक,
व्यवसायिक, शैक्षणिक संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों, ट्रांसपोर्टर आदि को भी बुलाया गया है।
एक दिन का वेतन देंगे
कलेक्टर ने कहा कि भूकंप पीड़ितों को राहत देने के लिए प्रत्येक विभागीय
अधिकारी/कर्मचारी स्वेच्छानुसार एक दिन का वेतन दें। इस पर उपस्थित सभी अधिकार/कर्मचारियों
द्वारा सहमति व्यक्त की गई। यह राशि कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत
कोष में भिजवाई जाएगी।
कैंडल मार्च का आयोजन शाम को
कलेक्टर ने बताया कि भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजली देने के लिए 5 मई
की शाम को एक कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा, जो कि सयाजी द्वार पर समाप्त होगी।
आयोजन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
क्रमांक 18/169/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
शीलनाथ धूनी संस्थान की भूमि का किया सीमाकंन
महल से मिला कूलर बनाने का सामान
देवास 02 मई 2015/ अनुविभागीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट देवास
द्वारा श्री सदगुरू योगेंद्र शीलनाथ धूनी संस्थान पब्लिक ट्रस्ट देवास को गुरूवार को
भंग किए जाने तथा शुक्रवार को प्रशासन के दल द्वारा ट्रस्ट की बालगढ़ रोड स्थित संपत्तियों
पर कब्जा प्राप्त किए जाने के बाद आज शनिवार को वहां पहुंचकर संस्थान की भूमि का सीमाकंन
किया गया। ट्रस्ट की संपत्तियों के संधारण की व्यवस्था शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति
द्वारा अपने हाथों में ले ली गई है।
अत्याधुनिक टी.एस.एम. मशीन से सीमांकन
एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव ने नेतृत्व में संस्थान
में पहुंचे, राजस्व अधिकारियों के दल ने संस्थान की भूमि के सीमांकन का कार्य अत्याधुनिक
टी.एस.एम. मशीन से किया। इस मशीन की विशेषता यह है कि यह इंटरनेट एवं सैटेलाइट से कनेक्ट होती है तथा
भूमि का पूरा नक्शा बनाकर उसी समय उसका प्रिंट आउट दे देती है।
महल खाली करवाया
प्रशासन के दल द्वारा धूनी मंडप के पीछे स्थित
महल नुमा भवन को खाली करवाया गया। इस भवन में बड़ी मात्रा में कूलर निर्माण की सामग्री
पाई गई। शरीफ खान ने बताया कि यह भवन उसके द्वारा संस्थान से 3500 रूपए प्रतिमाह किराए
पर लिया गया है, जिसमें कूलर बनाने का कार्य किया जाता है। भवन में विभिन्न कंपनियों
अपोलो, गैलेक्सी आदि के खाली डिब्बे भी मिले, जिन्हें कूलर की पैकिंग के लिए इस्तेमाल
किया जाता था।
दानपेटी रखवाई गई
प्रशासन के दल द्वारा संस्थान की पुरानी पेटियों
को जप्त करते हुए वहां शासन की ओर से दान पेटियां रखवाई गईं। नगर निगम के दल द्वारा
संस्थान परिसर में साफ-सफाई कराई गई तथा जेसीबी के माध्यम से ऊबड़-खाबड़ जमीन का समतलीकरण
भी कराया गया।
क्रमांक 19/170/02-05-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
विद्युत वॉल्टेज
संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर 6 मई को
देवास 02 मई 2015/ जिले में विद्युत संबंधी (उच्चदाब
एवं निम्नदाब) संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण
कंपनी लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय शिविर 6 मई
को आयोजित किया जाएगा।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास के अधीक्षण यंत्री
ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों
के निराकरण के लिए शिविर में फोरम के अध्यक्ष, सदस्य एवं देवास वृत्त अधिकारी के साथ
सभी संभागों के कार्यपालन यंत्री भी उपस्थित रहेंगे। जो भी उपभोक्ता अपनी शिकायत शिविर
में देना चाहेगा, उनके लिए निर्धारित फॉर्म शिविर में उपलब्ध रहेंगे। ये फॉर्म नि:शुल्क
प्रदान किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर इंदौर दूरभाष केंद्र
0731-2422386 या फिर देवास अधीक्षक यंत्री कार्यालय देवास के दूरभाष केंद्र
07272-256099 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 20/171/02-05-2015
किसान खाद का अग्रिम
उठाव करें
देवास 02 मई 2015/ मप्र शासन द्वारा किसानों को
शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा के साथ-साथ प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के
माध्यम से अग्रिम खाद भंडारण योजना अंतर्गत बिना ब्याज सभी प्रकार के खाद उपलब्ध कराए
जाएंगे। इसे संबंधित समिति के गोदाम से प्राप्त कर किसान आगामी कठिनाइयों एवं खाद की
कमी से बच सकते हैं। यह अपील कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के सभी किसानों से
की है।
क्रमांक 21/172/02-05-2015
No comments:
Post a Comment