दिनांक 14 मई 2015
॥ स मा चा र॥
क्रमांक
82/233/14-05-2015 (फोटो-संलग्न)
सुपर-100 कार्यक्रम में विद्यार्थियों के चयन और प्रवेश के लिये निर्देश जारी
चयन कर कक्षा 11वीं में दिलाया जाएगा प्रवेश
॥ स मा चा र॥
॥ स मा चा र॥
जिला पंचायत की स्थायी समितियों के लिए सचिव नियुक्त
॥ स मा चा र॥
विपत्तिग्रस्त महिलाओं को मिलेगी प्रतिमाह 500 रुपये की शिष्यवृत्ति
मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना में जोड़े गये नये प्रावधान
॥ स मा चा र॥
पेंशनर जीवन प्रमाण के लिए अपने बैंक अकाउन्ट आधार से लिंक करायें
बी.एड. प्रवेश काउंसलिंग का प्रथम चरण 18 मई से
॥ स मा चा र॥
॥ स मा चा र॥
विषय, पाठ्यक्रम और शुल्क की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवाएं
॥ स मा चा र॥
वैष्णो देवी, रामेश्वरम् की यात्रा 22 मई से 17 जून तक
जायेंगे 8,762 तीर्थ-यात्री
॥ स मा चा र॥
हर जिले में खाद्य प्र-संस्करण के मॉडल क्लस्टर स्थापित होंगे
विंध्या उत्पादों की मार्केटिंग का विस्तार होगा
॥ स मा चा र॥
बीमा योजनाओं के संबंध में बैठक
आज
20 मई को प्रभारी मंत्री की
उपस्थिति में आयोजित होगा कैम्प
॥ स मा चा र॥
सेना भर्ती रैली 19 मई से
अधिकारियों ने किया तैयारियों का निरीक्षण
॥ स मा चा र॥
पत्रकारिता के आदर्श थे रवींद्र
सिंह
जिला पंचायत में श्रद्धांजलि
समारोह संपन्न
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पुण्य का कार्य है बच्चों का उपचार
जिला अस्पताल में हृदय रोग उपचार शिविर संपन्न
------------
देवास 14 मई 2015/ मुख्यमंत्री बाल हृदय
सुरक्षा योजना के अंतर्गत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं
उपचार का कार्य न केवल शासकीय कर्तव्य है
अपितु, पुण्य का कार्य है। नियमित रूप से ऐसे शिविर होते रहने चाहिएं। निजी
चिकित्सालयों को भी विभिन्न रोगों के परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित करने के लिए
प्रेरित करें।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने हृदय रोग से पीडि़त बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के
लिए आज गुरूवार को रेड क्रॉस सोसायटी देवास द्वारा जिला चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क
बाल हृदय रोग निदान एवं उपचार में ये विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.
प्रकाश गर्ग, रेड क्रॉस सोसायटी इकाई देवास के सचिव डॉ. धूत के अलावा अन्य सदस्यगण
एवं चिकित्सगण उपस्थित थे।
21 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर
में एमवाय चिकित्सालय इन्दौर के कॉडियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष कुमार जैन द्वारा हृदय रोग
से पीड़ित 21 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिन्हांकित बच्चों का
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अन्तर्गत निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
योजना की जानकारी दी
शिविर
के प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीक्षित ने मुख्यमंत्री बाल
हृदय उपचार योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के
बारे में बताया। डॉ. आशीष कुमार जैन ने हृदय रोगों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री
बाल हृदय सुरक्षा के अंतर्गत 15 वर्ष तक के बच्चों का हृदय रोग एवं आवश्यकता
अनुसार शल्य क्रिया नि:शुल्क शासन द्वारा चिंहित अस्पतालों में करवाई जाती है।
नि:शुल्क डायबिटीज चैकअप शिविर लगाएं
कलेक्टर
ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि हृदय रोग उपचार शिविर की तरह ही गरीब बस्तियों में
जाकर नि:शुल्क डायबिटीज शिविर लगाए जाएं। अन्य रोगों के परीक्षण एवं उपचार के लिए
भी शिविर लगाए जाएं।
क्रमांक
82/233/14-05-2015 (फोटो-संलग्न)
सुपर-100 कार्यक्रम में विद्यार्थियों के चयन और प्रवेश के लिये निर्देश जारी
चयन कर कक्षा 11वीं में दिलाया जाएगा प्रवेश
देवास 14 मई 2015/ राज्य शासन ने शिक्षा सत्र 2015-16 में सुपर-100
कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश
जारी किये हैं। प्रत्येक जिले में शासकीय विद्यालयों के कक्षा दसवीं के परीक्षा
परिणाम के आधार पर चयनित 6 में से 4 विद्यार्थियों (दो-दो गणित एवं जीव-विज्ञान)
को आमंत्रित कर भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश
दिलवाने को कहा गया है। इसी तरह दो विद्यार्थी (कॉमर्स) को इंदौर के शासकीय
उ.मा.वि. मल्हार आश्रम में प्रवेश दिलवाया जायेगा। विद्यार्थियों के आवास, भोजन,
शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था शासन सुनिश्चित करेगा। कक्षा ग्यारहवीं एवं
बारहवीं के साथ ही उन्हें इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिये दो
साल का विशेष प्रशिक्षण भी दिलवाया जायेगा।
सुपर-100 योजना में विद्यार्थियों के चयन में
पारदर्शिता के लिये जिला-स्तर पर समिति गठित की जायेगी। प्रावीण्य-सूची के आधार पर
आमंत्रित किये गये विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्र में सहमति प्राप्त किए
जाएंगे। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी द्वारा इनकार किये जाने पर
उससे कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को अवसर मिलेगा। इसके अलावा 9
विद्यार्थियों की प्रतीक्षा-सूची भी बनेगी। चयनित विद्यार्थियों के न आने पर
प्रतीक्षा-सूची के विद्यार्थियों को अवसर दिया जायेगा। शासन ने 10 जून तक
विद्यार्थियों के चयन एवं प्रतीक्षा-सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। सूची 20
जून तक दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों को भेजी जायेगी।
चयनित विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी से
प्रति हस्ताक्षरित टी.सी., दसवीं की मूल अंक-सूची, जाति/निवास/आय/चरित्र
प्रमाण-पत्र/आधार-कार्ड/समग्र आई.डी. का नम्बर और लागू होने पर गरीबी रेखा के
संबंध में जीवन-यापन प्रमाण-पत्र प्राचार्य को प्रस्तुत करना होगा। विद्यार्थी एक
जुलाई को कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश एवं प्रशिक्षण के लिये अपनी उपस्थिति
सुनिश्चित करेंगे।
क्रमांक 84/235/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 18 मई को
देवास 14 मई 2015/ लंबित समयावधि
पत्रों की बैठक का आयोजन 18 मई सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के
सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 85/236/14-05-2015
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित
जिले के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण
देवास 14 मई 2015/ माध्यमिक
शिक्षा मंडल मप्र की हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम आज गुरूवार को घोषित किया गया। परीक्षा
में जिले के 13 हजार 206 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 की हाई स्कूल परीक्षा में
24,961 विद्यार्थी शामिल हुए, इनमें से 24,286 का परिणाम घोषित किया गया। जिले से कुल
4889 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 6619 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 1698 विद्यार्थी
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 5555 विद्यार्थियों को पूरक मिली तथा 5507 विद्यार्थी
अनुत्तीर्ण हुए।
क्रमांक 86/237/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिला पंचायत की स्थायी समितियों के लिए सचिव नियुक्त
देवास 14 मई 2015/ मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के
अंतर्गत, गठित जिला पंचायत की स्थायी समितियों के लिए मप्र जनपद पंचायत तथा जिला
पंचायत स्थायी समितियों के कार्य के लिए जिला पंचायत देवास की स्थायी समितियों के सचिवों
को नियुक्त किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया
कि कृषि स्थायी समिति के लिए उपसंचालक कृषि विभाग देवास, शिक्षा स्थायी समिति के
लिए जिला शिक्षा अधिकारी, संचार तथा संकर्म स्थायी समिति के लिए कार्यपालन यंत्री
ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति के लिए उप पंजीयक
सहकारी संस्थाएं, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण स्थायी समिति के लिए जिला महिला
एवं बाल विकास अधिकारी तथा वन स्थायी समिति के लिए जिला वनमंडलाधिकारी सामान्य को सचिव
नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 87/238/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
विपत्तिग्रस्त महिलाओं को मिलेगी प्रतिमाह 500 रुपये की शिष्यवृत्ति
मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना में जोड़े गये नये प्रावधान
देवास 14 मई 2015/ मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना में
विपत्तिग्रस्त महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपये की शिष्यवृत्ति दी जायेगी। महिला-बाल
विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि योजना में कई प्रावधान जोड़े गये हैं।
योजना में ऐसी महिलाओं को मदद दी जाती है जो विपत्तिग्रस्त हैं और जिनके जीवन-यापन
का कोई स्त्रोत नहीं है। इनमें दुर्व्यापार से बचायी गई महिला, बलात्कार पीड़ित,
एसिड पीड़ित, जेल से रिहा, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली, जिनकी परिवार
में स्वीकार्यता न हो, तलाकशुदा, दहेज पीड़ित, बाल विवाह पीड़ित और शासकीय-अशासकीय
संस्थाओं में रहने वाली बालिकाएँ-महिलाएँ शामिल हैं।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना में बाल विवाह से पीड़ित बालिका को भी लाभ दिया
जायेगा। सजायाफ्ता महिलाओं को जेल में ही प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे मुक्त
होने पर अपने जीवन-यापन के लिये कोई काम कर सकें और उनका पुनर्वास हो सके। योजना
में हितग्राहियों के चयन के लिये पहले एक वर्ष में विज्ञापन दिया जाता था। अब हर
तीन में माह में विज्ञापन दिया जायेगा।
श्रीमती
सिंह ने बताया कि योजना में विपत्तिग्रस्त महिलाओं को विभिन्न विधा में प्रशिक्षण
देने के लिये पहले सिर्फ शासकीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का प्रावधान और अब
शासकीय संस्थान न होने पर विभाग की स्वीकृति से निजी संस्थान में भी प्रशिक्षण
दिया जा सकेगा। योजना में सभी हितग्राहियों और संस्थाओं को सभी भुगतान ई-पेमेंट के
माध्यम से किया जायेगा।
क्रमांक 88/239/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पेंशनर जीवन प्रमाण के लिए अपने बैंक अकाउन्ट आधार से लिंक करायें
देवास 14 मई 2015/ भूतपूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं, समस्त पेंशनरर्स
के डिजिटल लाइव सार्टिफिकेट (ऑनलाइन) जीवन
प्रमाण की सुविधा के लिए उनके आधार कार्ड की डिटेल उनके बैंक एकाउन्ट से लिंक की
जानी है । इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले में निवासरत भूतपूर्व
सैनिक/सैनिक विधवाओं से अपने आधार कार्ड बैंक अकाउन्ट से लिंक कराने की अपील की है,
ताकि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो जाने के बाद अपने पर्सनल कम्प्यूटर/लैपटाप
से भी लाइव सार्टिफिकेट/जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करके प्रतिवर्ष नवम्बर
माह में बैंक जाने की असुविधा से बचा जा सके।
क्रमांक 89/240/14-05-2015
बी.एड. प्रवेश काउंसलिंग का प्रथम चरण 18 मई से
देवास 14 मई 2015/ मध्यप्रदेश के अशासकीय बी.एड. महाविद्यालयों एवं
विश्वविद्यालयों के शिक्षण विभाग में दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2015-16 के
लिए प्रवेश काउंसलिंग का प्रथम चरण 18 मई से प्रारंभ हो रहा है। प्रवेश परीक्षा
में सफल अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट से 18 मई से 28 मई तक महाविद्यालयों का
चयन कर सकते हैं। महाविद्यालय की वरियता एवं मेरिट के आधार पर 1 जून 2015 को सीट
आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। शुल्क एवं टीसी रिपोर्टिंग 8 जून 2015 तक निर्धारित
हेल्प सेंटर (शासकीय महाविद्यालय) पर की जा सकती है।
क्रमांक 90/241/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
देवास 14 मई 2015/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला एवं सत्र
न्यायाधीश श्रीमती सरितासिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा
गत दिवस वृद्धाश्रम देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में
सुश्री विकसिता मरकाम जेएमएफसी देवास ने वृद्धजनों को उनके अधिकारों के संबंध में
जानकारी दी। शिविर में सुश्री विकसिता मरकाम जेएमएफसी देवास, जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण देवास श्री हरिकिशोर, वृद्धाश्रम प्रबंधक श्री दिनेश चौधरी सहित वृद्धाश्रम
में रहने वाले वृद्धजन उपस्थित थे।
क्रमांक 91/242/14-05-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
विषय, पाठ्यक्रम और शुल्क की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवाएं
देवास 14 मई 2015/ स्नातक एवं
स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिये शैक्षणिक सत्र 2015-16 में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
के लिये प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को विषय, पाठ्यक्रम और शुल्क की जानकारी उच्च
शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिये गये हैं। यह जानकारी सभी
शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय को 20 मई तक अपलोड करवानी है।
क्रमांक 92/243/14-05-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना
वैष्णो देवी, रामेश्वरम् की यात्रा 22 मई से 17 जून तक
जायेंगे 8,762 तीर्थ-यात्री
देवास 14 मई 2015/मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन
योजना में 22 मई से 17 जून के बीच विभिन्न जिलों के लगभग 8,762 यात्री वैष्णो
देवी, रामेश्वरम् तथा हरिद्वार की यात्रा करेंगे।
योजना में 22 मई को वैष्णो देवी तीर्थ-यात्रा
के लिये जबलपुर से 303, मण्डला-131, डिण्डोरी-87, दमोह-156 तथा सागर से 295
यात्री, 27 मई को गुना से 160, शिवपुरी-230, ग्वालियर-268, भिण्ड-225 और श्योपुर
से 90 तीर्थ-यात्री जायेंगे। दिनांक 29 मई को शाजापुर से 178, आगर-मालवा-110,
राजगढ़-300, मुरैना-383 यात्री, 4 जून को भोपाल से 212, सीहोर-120, रायसेन-121,
उज्जैन-181, देवास-143, मंदसौर-121 एवं नीमच से 74 यात्री जायेंगे। इसी प्रकार 9
जून को बुरहानपुर से 120, खण्डवा-218, खरगोन-310, बड़वानी-230 तथा हरदा से 95
यात्री वैष्णो देवी तीर्थ-यात्रा करेंगे।
रामेश्वरम् तीर्थ-स्थल की यात्रा के लिये एक
जून को बुरहानपुर से 314 तथा बैतूल से 660 जायेंगे। दिनांक 11 जून को रीवा से 341,
सीधी-165, छतरपुर-257 और टीकमगढ़ से 210 तीर्थ-यात्री जायेंगे। इसके अलावा 12 जून
को सिंगरौली से 175, शहडोल-160, जबलपुर-372, मण्डला-160 तथा डिण्डोरी से 106
यात्री जायेंगे। दतिया जिले से कुल 976 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में
5 जून को हरिद्वार तीर्थ-स्थल रवाना होंगे।
यात्रा के दौरान तीर्थ-यात्रियों की स्वास्थ्य
संबंधी व्यवस्था को देखने के लिये चिकित्सक की व्यवस्था भी की गई है। जिस जिले से
ट्रेन शुरू होगी उस जिले के कलेक्टर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।
क्रमांक 93/244/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
हर जिले में खाद्य प्र-संस्करण के मॉडल क्लस्टर स्थापित होंगे
विंध्या उत्पादों की मार्केटिंग का विस्तार होगा
देवास 14 मई 2015/मध्यप्रदेश के प्रत्येक
जिले में खाद्य प्र-संस्करण के मॉडल क्लस्टर स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये
एम.पी. एग्रो नोडल एजेंसी नियुक्त होगा। यह जानकारी प्रमुख सचिव कुटीर एवं
ग्रामोद्योग श्री प्रवीर कृष्ण ने आज यहाँ दी।
श्री प्रवीर कृष्ण ने बताया कि मृगनयनी के
ब्राण्ड को पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जायेगा। मृगनयनी से और अन्य दूसरे
उत्पादों को भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजगार और आय में
वृद्धि के लिये रेशम के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। जिलों और ब्लॉक में
स्थापित होने वाली कुटीर-ग्रामोद्योग चौपालों को ग्रामोद्योग विभाग से लिंक्ड
करवाने की तैयारी की जा रही है। प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि विंध्या उत्पादों की
मार्केटिंग के और ज्यादा अवसर जुटाये जायेंगे।
क्रमांक 94/245/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
बीमा योजनाओं के संबंध में बैठक
आज
20 मई को प्रभारी मंत्री की
उपस्थिति में आयोजित होगा कैम्प
देवास 14 मई 2015/ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
बीमा योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना के संबंध में बैठक 15 मई को कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी। जिले के प्रभारी मंत्री श्री
सुरेंद्र पटवा की उपस्थिति में आगामी 20 मई को इन बीमा योजनाओं के संबंध में शिविर
का आयोजन ओलंपिक ग्राउंड देवास में किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने बताया कि बैठक में आगामी 20 मई को आयोजित
होने वाले कैम्प की तैयारियों, कैम्प के लिए समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को
सौंपे जाने वाले कार्य/ दायित्वों, कैम्प आयोजन के प्रचार-प्रसार तथा नियत समयावधि
में लक्ष्य प्राप्ती/ योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए योजना की समीक्षा
तथा लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा।
क्रमांक 95/245/14-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सेना भर्ती रैली 19 मई से
अधिकारियों ने किया तैयारियों का निरीक्षण
देवास 14 मई 2015/ कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर
में 19 मई से 22 मई तक सेना भर्ती रैली का आयोजित की जाएगी। रैली संबंधी तैयारियों
का निरीक्षण अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा वहां पहुंचकर
किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, जिला परिवहन अधिकारी
सहित लोक निर्माण विभाग, पुलिस, नगर निगम, राजस्व् आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित
थे।
प्रात: 3 बजे से रैली
अपर कलेक्टर ने बताया कि भर्ती रैली 19 मई को
प्रात: 3 बजे से प्रारंभ होगी। पहले प्रत्याशियों की लंबाई की जांच होगी, फिर दौड़,
लंबी कूद एवं अन्य शारीरिक परीक्षण होंगे।
अस्थाई शौचालय बनवाएं
नगर निगम को निर्देश दिए गए कि रैली स्थल पर पर्याप्त
संख्या में अस्थाई शौचालय लगवाए जाएं। ग्राउंड पर प्रकाश व्यवस्था बैरिकेटिंग व्यवस्था,
स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, रिआयती दर पर भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि उत्तम होनी
चाहिएं।
एक बार में 250 परीक्षण
भर्ती रैली में प्रतिदिन लगभग 5000 प्रतिभोगियों
के शामिल होने का अनुमान है। लंबाई परीक्षण के उपरांत 250-250 के समूह में दौड़ आयोजित
की जाएगी। इसमें सफल प्रतिभागियों को ही आगे भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
सफाई पर ध्यान दें
अपर कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए कि भर्ती
परिसर के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दें। भर्ती के दौरान भी भर्ती स्थल पर साफ-सफाई
की व्यवस्था हो।
क्रमांक 96/247/14-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पत्रकारिता के आदर्श थे रवींद्र
सिंह
जिला पंचायत में श्रद्धांजलि
समारोह संपन्न
देवास 14 मई 2015/ नई दुनिया के पत्रकार स्व.
रवींद्र सिंह जी पत्रकारिता के आदर्श थे। उन्होंने मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता की।
वे जब भी मिलते थे पूरी आत्मीयता से मिलते थे। उनका असामयिक निधन सभी के लिए अपूरणीय
क्षति है। हम सभी उनकी दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्राथना करते हैं। ईश्वर
उनके परिवार को इस भीषण दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
जिला पंचायत देवास में आज गुरूवार को वरिष्ठ पत्रकार
श्री रवींद्र सिंह के असामयिक निधन पर आयोजित
श्रद्धांजलि सभा में ये विचार प्रकट किए गए। सभा में उन्हें दो मिनिट का मौन रखकर तथा
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक
सिंह, समस्त पत्रकारगण, जिला पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सिंचाई विभाग, सर्वशिक्षा
अभियान आदि के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
51 हजार रूपए की आर्थिक मदद
इस अवसर पर जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की ओर
से श्री रवींद्र सिंह के परिवार को 51 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।
क्रमांक 97/248/14-05-2015 (फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment