दिनांक 18 मई 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
देश नहीं दुनिया में
नंबर 1 है मध्यप्रदेश
वीसी में मुख्य मंत्री
श्री चौहान ने कहा
शिक्षा राज्यमंत्री देवास में हुए शामिल
--------------
देवास 18 मई 2015/ मध्यप्रदेश की
कृषि विकास दर तेजी से बढ़ रही है जो कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में नंबर वन हो
रही है। मध्यप्रदेश में खेती एवं उसे जुड़े सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति होनी
चाहिए तथा इनका लाभ किसानों को मिलना चाहिए, जिससे खेती लाभ का धंधा बन सके।
प्रदेश में 25 मई से 15 जून तक कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका पूरा लाभ
किसानों को मिेले।
प्रदेश के
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने आज सोमवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग
में यह बात कही। देवास जिला मुख्यालय पर वीसी में शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक
जोशी, विधायक श्री राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत,
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री
अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, एएसपी, नगर निगम आयुक्त सहित सभी
संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि,
पशुपालन एवं मत्स्यपालन पर केन्द्रित
वीसी में बताया गया कि प्रदेश में इस बार कृषि
महोत्सव मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि गतिविधियों पर केन्द्रित
रहेगा। इसके अंतर्गत मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, फसलों में पोषक
तत्व, उद्यानिकी फसलों में वृद्धि, जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन, फसल नुकसानी की
रोकथाम, प्रत्येक किसान को फसल बीमा से जोड़े जाना, शत-प्रतिशत किसानों को किसान
क्रेडिट कार्ड का वितरण आदि गतिविधियां ली जाएंगी।
कृषि
क्रान्ति रथ निकलेगा
वीसी में बताया गया कि कृषि महोत्सव के
अंतर्गत प्रत्येक जिले के लिए एक कृषि क्रान्ति रथ तैयार किया जा रहा है। यह रथ
ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक एवं
कृषि विशेषज्ञ रहेंगे, जो गांव-गांव जाकर कृषि की उन्नत तकनीकों से किसानों को
अवगत कराएंगे। इन रथों में जीपीएस सिस्टम लगा रहेगा, जिससे इन्हें ट्रेक किया जा सकेगा।
रथ में योजनाओं की जानकारी का प्रदर्शन होगा तथा इसके द्वारा वीडियो के माध्यम से
विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विकासखण्ड
स्तर पर कृषक संगोष्ठी
वीसी में बताया गया कि कृषक महोत्सव के अंतर्गत
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, इसमें कृषि
वैज्ञानिक किसानों को खेती एवं अन्य संबधित विषयों की जानकारी देंगे तथा उनकी
समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड को एक-एक लाख रूपये का
बजट आबंटन प्रदाय किया गया है।
शोध
की जानकारी एवं लाभ किसानों को मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कृषि के क्षेत्र में
नए-नए शोध हो रहे हैं। इन सभी की जानकारी एवं लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए।
किसानों को फसल चक्र परिवर्तन एवं बीज बदलने की जानकारी होनी चाहिए। सोयाबीन की
हाल ही में आई नई किस्म का किसानों को लाभ लेना चाहिए।
खेती
लाभ का धंधा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेती को
लाभ का धंधा बनाने के लिए खेती के साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन,
मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, भेड़ पालन, पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, खाद्य प्रसंस्करण आदि
सभी गतिविधियों से किसानों को जुड़ना होगा। इसी के साथ की फल, फूल, सब्जियों,
औषधियों की खेती से भी जुड़ना होगा।
बीमा
योजनाओं का लाभ लें
मुख्यमंत्री
ने कहा कि देश में अनूठी बीमा योजना चालू की गई है, जिसके अंतर्गत एक वर्ष में
केवल 12 रूपये की प्रीमियम राशि जमा करवाके 2 लाख रूपये का बीमा मिल रहा है। सभी
18 से 70 वर्ष की उम्र के व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
बच्चे
नहीं करें भिक्षावृत्ति
मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रदेश का वार्षिक बजट डेढ़ लाख करोड़ रूपये है, यदि इसके बाद भी किसी
जिले में कोई बच्चा भीख मांगता है तो यह हमारे माथे पर कलंक है। कलेक्टर सुनिश्चित
करें कि उनके जिलों में कोई बच्चा भीख नहीं मांगे। यदि कोई बच्चा ऐसा करता है और
यदि उसका परिवार है तो उसे समझाकर परिवार में रखा जाएगा। परिवार की मदद सरकार
करेगी। यदि बच्चा अनाथ है तो उसे शैल्टर हाउस अर्थात आश्रय गृह में रखा जाएगा,
जहां उसकी पूरी देखभाल की जाएगी।
आंगनवाड़ी
एवं विद्यालयों में बच्चों को तीन दिन दूध
मुख्यमंत्री
ने बताया कि सरकार शीघ्र ही प्रदेश में योजना चालू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत
आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को तीन दिन दूध प्रदाय
किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाए जाकर प्रदेश में
दुग्ध क्रान्ति लाना है।
सीमांकन
अभियान चलाकर होगा
मुख्यमंत्री
ने बताया कि कृषि महोत्सव के दौरान सभी जिलों में सीमांकन एवं बटांकन का कार्य
अभियान चलाकर किया जाएगा। इसके अलावा यदि कहीं किसान खसरा-खतौनी की प्रति चाहें, तो
उन्हें वह उपलब्ध कराई जाए।
हर
विकासखंड में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला
मुख्यमंत्री
ने कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान शत प्रतिशत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का
वितरण किया जाए। किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जाए। इसके लिए प्रत्येक
विकासखंड स्तर पर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला बनाई जाएगी। कलेक्टर जमीन उपलब्ध
कराएं। कृषि महोत्सव के अंतर्गत जहां प्रयोगशाला नहीं हैं वहां मोबाइल मिट्टी
परीक्षण प्रयोगशाला से मिट्टी परीक्षण किया जाए।
अग्रिम
भंडारण योजना का लाभ किसान लें
मुख्यमंत्री
ने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा किसानों की खरीफ की आवश्यकता के अनुरूप खाद का
भंडारण कर लिया गया है। किसान आगामी परेशानी से बचने के लिए खाद अभी से समितियों
से प्राप्त करलें। उन्हें इसके लिए कोई ब्याज सरकार को नहीं देना होगा।
क्रमांक 109/260/18-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
18 से 70 वर्ष के सभी व्यक्तियों को दें बीमा योजना का लाभ
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 20 मई को देवास एवं कन्नौद
में होंगे शिविर
--------------
देवास 18 मई 2015/ जिले
में 18 वर्ष से 70 वर्ष की उम्र के लगभग 10 लाख व्यक्ति हैं, इन सभी को
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाना है। इसी के साथ सभी 18 वर्ष से
50 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिया
जाना है। इसके लिए 20 मई को देवास एवं कन्नौद में शिविरों को आयोजन जिले के
प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा। देवास में आयोजन औलम्पिक ग्राउण्ड
में पूर्वाह्न 11 बजे से तथा कन्नौद में आयोजन अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न बीमा
योजनाओं की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में अपर
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, नगर निगम आयुक्त, एलडीएम सहित सभी संबंधित अधिकारी
उपस्थित थे।
अटल
पेंशन योजना
कलेक्टर ने बताया कि अटल पेंशन योजना के
अंतर्गत 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति पेंशन का लाभ ले सकते हैं। यह
पेंशन उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलना प्रारंभ होगी। प्रीमियम राशि 42 रूपये
से 210 रूपये तक मासिक होगी तथा पेंशन 1 हजार रूपये से 5 हजार रूपये तक मासिक
मिलेगी।
प्रधानमंत्री
सुरक्षा बीमा योजना
कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा
बीमा योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 70 वर्ष की उम्र के सभी व्यक्ति लाभ ले सकते
हैं। इसका लाभ लेने के लिए 12 रूपये वार्षिक प्रीमियम जमा करना होगा जो कि
हितग्राही के बैंक खाते से काटा जाएगा। प्रीमियम 70 वर्ष की उम्र तक देना होगा।
योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रूपये की राशि तथा स्थाई नि:शक्तता
होने पर 1 लाख रूपये की राशि देय होगी।
प्रधानमंत्री
जीवन ज्योति योजना
कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र के सभी व्यक्ति लाभ ले सकते हैं।
इसका लाभ लेने के लिए 330 रूपये वार्षिक प्रीमियम जमा करना होगा जो कि हितग्राही
के बैंक खाते से काटा जाएगा। योजना के अंतर्गत सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु
पर 2 लाख रूपये की राशि तथा स्थाई नि:शक्तता होने पर 1 लाख रूपये की राशि देय
होगी।
एसएमएस
के माध्यम से खाताधारकों को जानकारी दें
कलेक्टर ने सभी बैंक मैनजर्स को निर्देश दिए
कि वे अपने समस्त खाताधारों को मोबाइल एसएमएस के माध्यम से अपने खाताधारों को इन
बीमा योजनाओं की जानकारी दें, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ ले सकें। शिविर स्थल पर
सभी बैंकों के काउण्टर्स बनाए जाएं, जिनपर आवेदकों से बीमा योजनाओं का लाभ लेने के
लिए आवेदन प्राप्त किए जाएं।
उद्योग
अपने श्रमिकों का बीमा करवाएं
कलेक्टर ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक
उद्योग एवं व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से उनके सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों
का इन योजनाओं के अंतर्गत बीमा करवाया जाए। कृषि विभाग सभी किसानों का बीमा करवाए
जाना सुनिश्चित करे।
अपनी
बैंकखाता पासबुक साथ लाएं
कलेक्टर ने
कहा कि 20 मई को आयोजित होने वाले शिविर में हितग्राही अपने बैंक खाते की पास बुक
साथ लेकर आएं, जिससे शिविर स्थल पर ही बीमा योजनाओं के फार्म भरे जा सकें।
क्रमांक 110/261/18-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सेना
भर्ती रैली आज से 22 मई तक देवास में
आज केवल देवास जिले के युवक हो सकेंगे
शामिल
--------------
देवास 18 मई 2015/ देवास जिला
मुख्यालय पर सेना भर्ती रैली का आयोजन 19 मई मंगलवार से 22 मई तक किया जाएगा।
भर्ती रैली 19 मई को प्रात: 3 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर प्रारंभ होगी।
इसके अंतर्गत पहले प्रत्याशियों की शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने रैली के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के
निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
अपर कलेक्टर
एवं भर्ती रैली के जिले के नोडल अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने बताया कि भर्ती रैली
केवल युवकों के लिए है। भर्ती रैली में युवतियां शामिल नहीं हो सकेंगी। पहले दिन
19 मई को केवल देवास जिले के युवकों के लिए भर्ती प्रर्किया होगी। अन्य जिलों के
लिए 20 मई को मंदसौर एवं अलीराजपुर जिले, 21 मई को नीमच एवं बुरहानपुर जिले तथा 22
मई को खंडवा, धार एवं बड़वानी जिले के युवकों की भर्ती होगी।
क्रमांक 111/262/18-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले में गुंडों के
खिलाफ चलाएं अभियान
वीसी में मुख्य मंत्री श्री चौहान ने दिए निर्देश
--------------
देवास 18 मई 2015/ प्रदेश के हर
जिले में गुडों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। समाज के दुश्मनों को नहीं बख्शा जाए,
चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। प्रशासन सज्जनों के लिए फूल की तरह नरम
हो और अपराधी तत्वों के विरूद्ध वज्र से भी ज्यादा कठोर हो।
प्रदेश के
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने आज सोमवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग
में सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को भोपाल से ये निर्देश दिए। देवास जिला
मुख्यालय पर आज सोमवार को संपन्न वीसी में शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी,
विधायक श्री राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत, कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक
सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, एएसपी, नगर निगम आयुक्त, सहित सभी संबंधित
अधिकारी उपस्थित थे।
आईजी
तथा एसपी सड़क पर दिखें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईजी एवं एसपी
सहित पुलिस महकमा सड़क पर दिखे तथा अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो, जिससे
गुंडों एवं अपराधी तत्वों के मन में खौफ हो तथा ऐसा वातावरण बने जिससे कोई अपराध
करे ही नहीं। उन्होंने इंदौर जिले में गुंडों के विरूद्ध गत दिनों चलाए गए अभियान
की प्रशंसा की।
भ्रष्टाचार
के संबंध में जीरो टॉलरेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार
के संबंध में जीरो टॉलरेंस होगी। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारी को
नहीं बख्शा जाएगा। किसी भी सरकारी योजना एवं कार्य में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए
तथा जनता को योजनाओं का लाभ, बिना किसी परेशानी के, समय पर प्राप्त होना चाहिए।
क्रमांक 112/263/18-05-2015
29 एवं 30 को उज्जैन में कृषि सम्मेलन एवं
प्रदर्शनी
जिले से जाएंगे लगभग 35 हजार किसान
--------------
देवास 18 मई 2015/ कृषि महोत्सव के
अंतर्गत आगामी 29 एवं 30 मई को उज्जैन में संभाग स्तरीय कृषि सम्मेलन एवं
प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देवास जिले से लगभग 35 हजार किसानों के
शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह
चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
उज्जैन
संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र पस्तोर ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर्स को
निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि सम्मेलन में सेलर्स-बायर्स एवं बिजनेस
मीट का भी आयोजन किया जाएगा। सभी कलेक्टर्स अपने जिलों के कृषि एवं संबंधित
क्षेत्रों के निर्माता एवं व्यवसाइयों को भी इसमें भाग लेने के लिए भेजें।
क्रमांक 113/264/18-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सेना भर्ती रैली आज से 22 मई तक देवास में
कलेक्टर ने दिए व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश
देवास
18 मई 2015/ सैनिकों की भर्ती रैली 19 मई से 22 मई 2015 तक आईटीआई ग्राउंड (कुशाभाऊ
ठाकरे स्टेडियम) देवास में भर्ती कार्यालय महू द्वारा आयोजित की जाएगी। रैली के अंतर्गत
19 मई को देवास जिले, 20 मई को मंदसौर एवं अलीराजपुर जिले, 21 मई को नीमच एवं बुरहानपुर
जिले तथा 22 मई को खंडवा, धार एवं बड़वानी जिले के युवकों की भर्ती होगी। युवतियों के
लिए ये भर्ती रैल नहीं है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला अधिकारियों
को व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
सेना भर्ती रैली कार्यालय महू के संचालक कर्नल
श्री सुनित सिंह ने बताया कि रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क, सैनिक तकनीकि,
सैनिक नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक वेटनरी और सैनिक ट्रेड्समेन (चयनित ट्रेड्समेन उम्मीदवार
के एप्पटीट्यूट टेस्ट) के पदों पर भर्ती होगी।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
कर्नल सुनित सिंह ने बताया कि भर्ती के इच्छुक
उम्मीदवार सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 5.30 बजे तक रैली ग्राउंड में निर्धारित दस्तावेज
तथा उनकी दो-दो प्रतिलिपियों के साथ रिपोर्ट करें। दस्तावेजों में शिक्षा प्रमाण-पत्र,
मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, शपथ पत्र तथा हाल में
ही खींची 15 रंगीन फोटो (बिना टोपी तथा चश्मे के) होने चाहिएं।
निर्धारित जिलों के उम्मीदवार
ही भाग लें
कर्नल सिंह ने कहा कि भर्ती में देवास, मंदसौर,
अलीराजपुर, नीमच, बुरहानपुर, खंडवा, धार एवं बड़वानी जिलों के उम्मीदवार ही भाग लें।
इंदौर, उज्जैन संभाग के शेष जिलों (रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, इंदौर, आगर-मालवा, शाजापुर
तथा खरगोन) के सैनिकों की भर्ती अक्टूबर या नवंबर 2015 में होगी, जिसकी जानकारी समयानुसार
रोजगार निर्माण समाचार पत्र में प्रकाशित की जाएगी।
दलालों एवं बिचोलियों से सावधान
कर्नल सिंह ने कहा है कि सेना में भर्ती पूर्णतया
पारदर्शी है। यह प्रक्रिया पूर्णतया कम्प्यूटर की मदद से की जाती है। कोई भी व्यक्ति
उम्मीदवार की शारीरिक, लिखित अथवा चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार की नाजायज मदद
नहीं कर सकता। दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें। अगर कोई दलाल या बिचोलिया उम्मीदवार
को बहकाता है, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। भर्ती प्रक्रिया में उसकी कोई भूमिका
नहीं है। उम्मीदवार केवल खुद की मेहनत एवं योग्यता से ही इसमें पास हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment