दिनांक 26 अक्टूबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
देवास
।। स मा चा र
।।
उपनिर्वाचन के लिए
सेक्टर अधिकारी नियुक्त
देवास 26 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभ उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के लिए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने विधानसभा क्षेत्र के 31 सेक्टर
मुख्यालयों के लिए सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये सभी सेक्टर अधिकारी
आवंटित केंद्रों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर
देवास को प्रस्तुत करेंगे।
जारी आदेश
अनुसार सेक्टर क्रमांक-1 सुनवानी गोपाल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर खेड़े को,
सेक्टर क्रमांक-2 विजयागंज मंडी के लिए अधीक्षण यंत्री परियोजना क्रियांवयन लोनिवि
देवास के सुनील जैन को, सेक्टर क्रमांक 3 रालामंडल के लिए महाप्रबंधक मप्र ग्राम सड़क
विकास प्राधिकरण पीआईयू देवास केके चौरे को, सेक्टर क्रमांक 4 आगरोद के लिए जिला पंजीयक
अधिकारी एसएस सोलंकी को, सेक्टर क्रमांक-5 जलाल खेड़ी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी
महिला बाल विकास सुनीता यादव को, सेक्टर क्रमांक-6 अजीजखेड़ी के लिए परियोजना अधिकारी
आईटीडीपी रविशंकर शर्मा, सेक्टर क्रमांक-7 आवास नगर के लिए प्र. सहायक संचालक उद्यान
कृषि विभाग नरेशसिंह तोमर को, सेक्टर क्रमांक-8 शासकीय प्राथमिक शाला भवन महांकाल कॉलोनी
देवास के लिए सहायक प्रबंधक मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू देवास के आयए खान
को, सेक्टर क्रमांक-9 ब्राइट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल देवास के लिए एमपी एग्रो देवास
मैनेजर एसके जैन को, सेक्टर क्रमांक-10 कृष्णा आईटीआई भवन पुराना सलूजा स्कूल स्टेशन
रोड देवास के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़ देवास के वैज्ञानिक निषिथ गुप्ता को, सेक्टर
क्रमांक-11 उर्मिला राजे बाल मंदिर राधागंज देवास के लिए महिला सशक्तिकरण अधिकारी नीलम
सूद को, सेक्टर क्रमांक-12 अलोट पायगा देवास के लिए देवास विकास प्राधिकरण के कार्यपालन
यंत्री बीएम गुप्ता को, सेक्टर क्रमांक-13 नगर पालिका निगम देवास के लिए मप्र ग्राम
सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू देवास के एसके मंसारे को, सेक्टर क्रमांक-14 स्वर्णकार
धर्मशाला देवास के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. जीडी वर्मा को, सेक्टर क्रमांक-15
विक्रमसभा भवन जवाहर चौक देवास के लिए सहायक यंत्री जल संसाधन संभाग देवास के एससी
झांझी को को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार
से सेक्टर क्रमांक-16 माली समाज धर्मशाला तोड़ी देवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी मंडल
देवास एके अवस्थी को, सेक्टर क्रमांक-17 शासकीय जिला पंचायत भवन देवास (पुराना) के
लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बीएस सोलंकी को, सेक्टर क्रमांक-18 बालगढ़
के लिए प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान देवास डॉ. तारा परमार को, सेक्टर क्रमांक-19
नागदा के लिए उप क्षेत्रीय अधिकारी मप्र प्रदूषण बोर्ड देवास एसके श्रृंगी को, सेक्टर क्रमांक-20 जवाहर नगर के
लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना देवास की रेखा रघुवंशी शर्मा
को, सेक्टर क्रमांक-21 वनमंडल देवास के लिए विषय वस्तु विशेषज्ञ, उपसंचालक कृषि डॉ.
मोहम्मद अब्बास को, सेक्टर क्रमांक-22 महालक्ष्मी नगर के लिए जिला संयोजक, आदिम जाति
कल्याण विभाग देवास के आरएम मिश्रा को, सेक्टर क्रमांक-23 मुखर्जी नगर के लिए अनुविभागीय
अधिकारी वनमंडल (क्षेत्रीय) अशोक कुमार हनुवते को, सेक्टर क्रमांक-24 राजाराम नगर के
लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के पीके सक्सेना को, सेक्टर क्रमांक-25
इटावा देवास के लिए उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा देवास के राजेश कामदार को, सेक्टर
क्रमांक-26 नौसराबाद के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़ देवास आरपी
शर्मा को, सेक्टर क्रमांक-27 मौलाना आजाद कॉलेज देवास के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग
केंद्र देवास के एएस चौहान को, सेक्टर क्रमांक-28 अमोना के लिए परियोजना संचालक आत्मा
कृषि विभाग उत्तमसिंह जादौन को, सेक्टर क्रमांक-29 रसूलपुर उपसंचालक नगर एवं ग्राम
निवेश देवास नीरज आनंद लिखार को, सेक्टर क्रमांक-30 विकासनगर के लिए उप प्रबंधक लघुवनोपज
संघ वनमंडल (क्षेत्रीय) देवास के शंकरलाल यादव को तथा सेक्टर क्रमांक-31 बावड़िया के
लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी देवास के एसएन राजू को सेक्टर अधिकारी
नियुक्त किया गया है।
--------------------------
अवकाश के दिन भी खुले
रहेंगे कार्यालय
देवास 26 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के दृष्टिगत कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने आदेश दिए है कि जिले के समस्त विभागों
के कार्यालय प्रमुख एवं समस्त प्रथम/ द्वितीय/ तृतीय श्रेणी एवं कार्यपालिक अधिकारी
अपने मुख्यालयों पर उपस्थित रहेंगे। किसी भी स्थिति में बगैर अनुमति मुख्यालय नहीं
छोड़ेंगे। सभी कार्यालय प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि समस्त शासकीय अवकाश के दिनों
में भी कार्यालय में कम से कम एक कर्मचारी अनिवार्यत: उपस्थित रहे।
किसी भी अधिकारी
एवं कर्मचारी को दो दिन से अधिक का आकस्मिक अथवा अन्य अवकाश बिना कलेक्टर कार्यालय
की पूर्व अनुमति के स्वीकृत नहीं किए जाएं और न ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएं।
यदि किसी प्रकार के प्रकरण हो तो संबंधित कार्यालय कलेक्टर कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त
होने पर ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे।
जिन अधिकारियों
एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई गई हैं अथवा निर्वाचन के लिए
निुयक्त् किया जाना है, उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्य कार्य के लिए जिले
के बाहर आयोजित बैठकों एवं चुनाव प्रशिक्षण के अलावा अन्य किसी प्रशिक्षण में नहीं
भेजा जाएं। जिला निर्वाचन कार्यालय में किसी भी प्रकार का अवकाश आवेदन एवं प्रकरण सीधे
प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। समस्त आवेदन विभाग प्रमुख के अभिमत सहित विभागीय माध्यम
से भेजा जाएं। समस्त प्रकार के अवकाश आवेदन एवं निर्वाचन से मुक्त करने संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए
सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा को अधिकृत किया गया हैं, जो निर्वाचन में सौंपे गए कार्यों
एवं आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश प्रकरणों का निराकरण करेंगे।
---------------------
जिला स्तरीय एमसीएमसी
कमेटी का गठन
देवास 26 अक्टूबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी की
अध्यक्षता में जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. समिति का गठन किया गया है। गठित समिति भारत
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया,
केबल, नेटवर्क, इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क जैसे प्रसार माध्यमों की स्केनिंग करेगी। साथ
ही पेड न्यूज के संदिग्ध प्रकरणों की जांच एवं तत् संबंधी अनुवर्ती कार्यवाही करेगी।
कलेक्टर ने
अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। समिति के
सदस्य अनुविभागीय अधिकरी एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र 177 देवास रजनीश कसेरा,
उप संचालक जनसम्पर्क डॉ. आरआर पटेल तथा सेवा निवृत्त प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय
देवास विजय श्रीवास्तव रहेंगे।
------------------------
कलेक्टर द्वारा लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्तों
का गठन
देवास
26 अक्टूबर 2015/ विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
आशुतोष अवस्थी ने मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत देवास विधानसभा
क्षेत्र में तत्काल कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके लिए तत्काल
प्रभाव से लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ते स्थापित किये गये हैं। देवास नगर निगम क्षेत्र
के लिए इस दस्ते में लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम देवास के स्थायी गैंग के पर्याप्त
संख्या में कर्मचारी पदस्थ रहेंगे। यदि राजनैतिक दलों, व्यक्तियों अथवा अभ्यर्थियों
द्वारा किसी शासकीय अशासकीय भवनों की दीवारों पर किसी प्रकार के नारे लिखकर उन्हें
विकृत किया जाता है अथवा विद्युत टेलीफोन खम्बों पर झंडियां लगाई जाती है अथवा पोस्टर,
फलेक्स एवं बैनर लगाकर शासकीय सम्पत्ति को विकृत किया जाता है तो ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स
एवं बैनर हटाने का कार्य लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ते द्वारा किया जायेगा।
उक्त दल आयुक्त
नगर निगम हिमांशु सिंह एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी की देखरेख में कार्य करेगा।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास विनोदकुमार
चौहान प्रभारी अधिकारी रहेंगे तथा संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी संयुक्त प्रभारी
रहेंगे। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी तथा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी उपरोक्त
दल में प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। संबंधित थाना प्रभारी की देखरेख
में उक्त दल कार्य करेगा। संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके लिए
समन्वय का कार्य करेंगे। इन दस्तों को एक एक वाहन भी उपलब्ध कराया जायेगा जिस पर लोक
सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता का बैनर लगा रहेगा। नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका निगम द्वारा
तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत द्वारा लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ते को लोक सम्पत्ति
को विरूपण से बचाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री जैसे- गेरू, चुना, पेंट, कूची, बांस
एवं सीढ़ी आदि उपलब्ध कराई जायेगी। ये दस्ते निर्वाचन की समाप्ति तक अपने अपने क्षेत्रों
में भ्रमण कर प्रतिदिन लोक सम्पत्तियों को विरूपित होने से रोकेंगे।
संपत्ति विरूपण
दस्ते में सम्मिलित किए जाने वाले नगर पालिक निगम तथा लोक निर्माण विभाग, पटवारी, सचिव
के नामांकित आदेश संबंधित कार्यालय प्रमुख तत्काल जारी करेंगे तथा कार्यालयीन आदेशों
के निर्देशों के तहत सभी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। संपत्ति विरूपण दस्ते प्रतिदिन
की गई कार्यवाही की रिपोर्ट अपर कलेक्टर देवास को शाम 6 बजे तक प्रस्तुत करेंगे।
-------------------------
कमिश्नर-आईजी ने निर्वाचन तैयारी का जायजा लिया
देवास
26 अक्टूबर 2015/ कमिश्नर उज्जैन रवींद्र पस्तौर और आईजी व्ही.मधुकुमार ने आज सोमवार
को देवास में विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर डीआईजी उज्जैन
राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, एसपी अभयसिंह, एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, एसडीएम रजनीश कसेरा एवं पुलिस अधिकारी बैठक में उपस्थित
थे।
--------------------------
No comments:
Post a Comment