दिनांक 20 अक्टूबर 2015
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन
पुंजापुरा के
साथ 24 ग्रामों को मिलेगा समूह जलप्रदाय योजना से पानी
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन
कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश
देवास 20 अक्टूबर 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई
में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के समक्ष
अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों
को आवेदनों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर
सारिका भूरिया, डिप्टी कलेक्टर मुशताक अहमद, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह तथा अन्य
विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल की जमीन
पर से अतिक्रमण हटवाएं
जनपद पंचायत
खातेगांव की ग्राम पंचायत दुदवास की सरपंच एवं आवेदिका समोताबाई तिलवारे ने आवेदन देते
हुए कलेक्टर को बताया कि गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं मिडिल स्कूल की जगह
पर गोरेलाल पिता हजारीलाल राठौर ने अतिक्रमण कर लिया है। जिस जगह पर उसने अतिक्रमण
किया है, वहां पर हैंडपंप लगा जाना है। जिससे की बच्चों को पीने के पानी किल्लत महसूस
न हो। अतिक्रमकर्ता वहां हैंडपंप भी नहीं लगाने दे रहा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित
अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
जमीन पर कब्जा
बोरिंग लगाया
आवेदक दिलीप
पिता बहादुरसिंह धाकड़ निवासी ग्राम पीर पाल्ड़या तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देते हुए कलेक्टर
को बताया कि उसकी जमीन पर गांव के अन्य व्यक्ति ने कब्जा करके बोरिंग लगा लिया है।
इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नुकसानी का सर्वे
करवाएं
आवेदक आशाराम
पिता बोंदाजी निवासी ग्राम मेरखेड़ी तहसील देवास ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया
कि उसका कच्चा मकान बना हुआ था जो कि अतिवृर्षा के कारण गिर गया, जिससे उसे नुकसान हुआ। नुकसानी का सर्वे
कराकर उसे आर्थिक लाभ दिया जाए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश
दिए।
---------------------------
स्वच्छता अभियान के टेकरी पर की गई साफ-सफाई
देवास 20 अक्टूबर 2015/ डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास जी.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में मां चामुण्डा टेकरी एवं धूनी मार्ग पर जिला होमगार्ड देवास द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर आज मंगलवार को 70 स्वयंसेवी सैनिकों द्वारा साफ-सफाई की गई। परिक्रमा मार्ग, बड़ी माता जी, छोटी माता जी एवं धूनी मार्ग पर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर सफाई अभियान में सलीम खान ए.एस.आई, राजनारायण मण्डलोई हवलदार, सत्यनारायण वर्मा पी.सी.व्ही. , शामिल थे।
------------------------------
पुंजापुरा के
साथ 24 ग्रामों को मिलेगा समूह जलप्रदाय योजना से पानी
देवास 20 अक्टूबर 2015/ पुंजापुरा एवं आसपास के 24 ग्रामों के लिए मप्र
शासन द्वारा स्वीकृत जलप्रदाय योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना से क्षेत्र के
ग्रामीण हर्षित है। पारस बांध सतही स्त्रोत पर आधारित पुंजापुरा एवं 24 अन्य ग्रामों
की ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना, विकासखंड बागली जिला देवास की अनुमानित लागत
1904.39 लाख रूपए है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मप्र शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
भोपाल द्वारा गत जुलाई 2015 में प्रदान की गई थी।
योजना में पुंजापुरा, बोरपड़ावा, पोस्तीपुरा,
सुतारी पुरा, पलासी, केवटियापानी, बोरखाल्या, रूपलीपुरा, लालघाटी, रादिया, पारसपिपली,
भुरियापुरा, चंदुपुरा, करड़ी, लक्ष्मीपुरा, लक्ष्मीनगर, कोल्चीपुरा, बाल्टीपुरा, भीकुपुरा,
चंदुपुरा पठार, कानमतलाई, बुथरपुरा, नीमखेड़ा, मानसिंग पुरा, वीरूपुरा गांव सम्मिलित
हैं।
इस योजना से 2015 में अनुमानित आबादी 23825
लाभाविंत होगी। इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 2.25 एमएलडी तथा वर्ष 2035 तक 2.60 एमएलडी
जल की मात्रा की आवश्यकता रहेगी।
योजना का कार्यादेश मेसर्स कल्याण टोल इन्फ्रास्ट्रक्चर
लिमिटेड इंदौर को दिया जा चुका है। कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर एसके गुप्ता के अनुसार
इस योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इंटक वेल का कार्य काफी हद हो चुका है। पुंजापुरा
के नरेंद्र गेहलोद कमलसिंह परिहार का कहना है कि इस योजना से पुंजापुरा सहित आसपास
के गांवों में सुलभता से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। गांव की रचना गेहलोद ने बताया कि इस
योजना से महिलाओं को पेयजल के लिए अधिक सुविधा मिल सकेगी।
यह कार्य किया जा रहा है
उप महाप्रबंधक मप्र जल निगम मर्यादित परियोजना
क्रियान्वयन इकाई इंदौर एस के मुदगल ने बताया कि इंटेकवेल, पम्प हाउस एवं एप्रोच ब्रिज
109.13 लाख रूपए की लागत से बनाया जा रहा है जो कि 34 प्रतिशत हो चुका है। रॉ वाटर
पम्पिंग मेन 200 मिमी व्यास, जलप्रदाय एवं लाइन बिछाना तथा कमीशनिंग कार्य 11.79 लाख
रूपए से बन रहा है जो कि 56 प्रतिशत हो चुका है, 2.6 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट
प्लांट 122.56 लाख रूपए से करवाया जा रहा है जो कि 6 प्रतिशत बन चुका है। एमबीआर क्षमता
435 कि.ली. 25.69 लाख रूपए से बनाया जा रहा है। ग्रेविटि फीडर मेन 100-200 मि.मि. व्यास,
डी.आई.के-7:28 किमी 576.29 लाख रूपए से बन रहा है जो कि 47 प्रतिशत हो चकुा है, 50
कि.ली. से 250 कि.ली. क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी एवं भूस्तरीय टंकी क्षमता 200 कि.ली.
का निर्माण 119.50 लाख रूपए से किया जा रहा है जो कि 21 प्रतिशत हो चुकी है। रॉ वाटर
पम्प प्रदाय स्थापना एवं कमीशनिंग कार्य 21.68 लाख रूपए से किया जा रहा है। इसी प्रकार
33 के.व्ही.ए. पावर सब स्टेशन प्रदाय स्थापना एवं कमीशनिंग का कार्य 90.04 लाख रूपए
से किया जा रहा है जो कि 33 प्रतिशत हो चुका है। मुख्य वितरण प्रणाली अंतर्गत 90 मि.मी
व्यास से 160 मि.मी व्यास, एचडीपीई पाइप पी 10, एवं 100 मिमी व्यास से 200 मिमी व्यास
डीआई के -9 पाइप का प्रदाय स्थापना, टेस्टिंग एवं कमीशनिंग कुल लंबाई 74492 मीटर का
कार्य 1136 लाख रूपए से किया जा रहा है जो कि 33 प्रतिशत हो चुका है। स्टॉफ क्वाटर्स
एवं कार्यालय भवन एवं स्टोर 113.37 लाख रूपए से किया ला रहा है जो कि 55 प्रतिशत हो
चुका है, योजना का संचालन एवं संधारण कार्य अवधि 10 वर्ष है।
--------------------------

No comments:
Post a Comment