Monday, 12 October 2015

दिनांक 12 अक्टूबर 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  समाचार  ।।
प्रत्येक माह होगी विशेष ग्राम सभा
        देवास 12 अक्टूबर 2015/ मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद के निर्देश पर प्रत्येक माह जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के समस्त ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त ग्राम सभा में " रोजगार संवाद दिवस" में निर्धारित तय दिवस में आयोजित किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने ग्राम सभा के आयोजन के लिए  नोडल अधिकारी नियुक्त  किए है।
देवास जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
    जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत देवास सीएफटी मुख्यालय भैसूनी के लिए जगदीश नरवरिया, आगरोद के लिए जगदीश नरवरिया, पटलावदा के लिए श्री खरे, सिया तथा शिप्रा के लिए नवीन खत्री, टिगरिया गोगा व कैलोद के लिए गीता विजयवर्गीय,  बरोठा के लिए विनोद नायर, सिरोल्या के लिए श्री खरे, जामगोद के लिए भारती टटवाड़े तथा अखेपुर के लिए विनोद नायर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सोनकच्छ जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
    जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत सोनकच्छ सीएफटी मुख्यालय पांदाजागीर के लिए संजय उंडासे, कुलाला के लिए महेंद्र पवार, सांवेर के लिए संजीव शाक्य, चौबाराजागीर के लिए संजय तांबे, घिचलाय के लिए डीके गंगराडे, कुमारिया बनवीर के लिए प्रशांत चौरसिया, दौलतपुर के लिए नगजीराम मालवीय तथा गंधर्वपुरी के लिए गोविंद मालवीय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
टोंकखुर्द जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
       जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत टोंकखुर्द सीएफटी मुख्यालय कन्हैरिया के लिए सौरभ अग्रवाल को, आलरी के लिए केशव निगम, आगरोद के लिए राजकुमार बैसवाल, चौबाराधीरा के लिए राजेश चौधरी, चिड़ावद के लिए केशव निगग तथा देवली के लिए वीरेंद्र चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
खातेगांव जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
       जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत खातेगांव सीएफटी मुख्यालय के चंदवाना के लिए वीरेंद्र मंडलोई, अजनास तथा विक्रमपुर के लिए आशीष शुक्ला, नेमावर तथा दीपगांव के लिए अलकेश यदुवंशी, हरणगांव के लिए डीएस यादव, जियागांव तथा तिवड़िया  के लिए आनंद बौरासी तथा संदलपुर के लिए आदित्य सेंगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कन्नौद जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
       जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत कन्नौद सीएफटी मुख्यालय के बिजवाड़ के लिए योगेंद्रप्रताप सिंह भदौरिया, कुसमानिया के लिए डीपी अहिरवार, ननासा के लिए कमलेश योगी, डोकाकुई के लिए अतुल डामोर, पिपलकोटा के लिए आरसी यादव, बड़ौदामाफी के लिए योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, बाइजगवाड़ा के लिए पवन कचौली, बेड़गांव के लिए कमलेश योगी, नयापुरा के लिए तुलसीराम चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    बागली जनपद पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी
       जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत बागली सीएफटी मुख्यालय के खजु‍रियाबीना के लिए ऋषभ बाफना, कमलापुर के लिए दीपक पटेल, पिपरी के लिए एमएस हटिला, पांडूतालाब के लिए सुनील गर्डेकर, पुंजापुरा के लिए एमएस हटिला, रातातलाई के लिए बलविंदर कपूर, उदयनगर के लिए अभिषेक कुशवाह, छतरपुरा के लिए श्यामपालसिंह, देहरिया साहू के लिए अभिषेक कुशवाह, देवगढ़ के लिए ऋषभ बाफना, चापड़ा के लिए दीपक पटेल, नेवरी के लिए अनुराग तिवारी, टप्पा सुक्लया के लिए गुरूदत्ता तथा गुवाड़ी के लिए श्यामपालसिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल बनाया जाएगा
       जिला पंचायत सीईओ ने बताया है कि माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाने वाली विशेष ग्राम सभा में संबंधित कलस्टर के उपयंत्री नोडल अधिकारी होंगे तथा ग्राम पंचायत द्वार किए गए कार्यों का विवरण ग्राम सभा में पढ़ा जाएगा। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित किया जाए तथा शाम 5 बजे तक कार्यवाही का विवरण प्राप्त कर मुख्यालय को प्रेषित किया जाए।
यह रहेगा एजेंडा
       सीईओ जिला पंचायत ने बताया है कि ग्राम सभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कर्न्वजेंस से कार्य स्वीकृत करना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के कर्न्वजेंस से कार्य स्वीकृत करना एवं ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रियमित्र  परिपत्र की तामीली तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 30 मजूदरों को कार्य पर लगाकर 4 सप्ताह के मस्टर जारी करना आदि एजेंडे रहेंगे।
---------------------
जनसूचना अभियान मेले में आएं और इसका लाभ उठाएं- कलेक्टर
         देवास 12 अक्टूबर 2015/ जनसूचना अभियान सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है और इसके जरिए लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में व्यापक जानकारी मिलती है। यह बात देवास में आयोजित मीडिया कार्यशाला में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने कही। उन्होंने कहा कि पीआईबी भोपाल द्वारा जिले के सोनकच्छ में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जनसूचना अभियान मेले का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को मेले में आकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। कलेक्टर श्री अवस्थी ने इस मौके पर  साधिकार अभियान का भी जिक्र किया और कहा कि यह अभियान आम आदमी और गरीबों के हक में मप्र शासन का महत्वपूर्ण अभियान है।
गीत संगीत के माध्यम से लोगों को दी जाएगी जानकारियां
         कार्यशाला में पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अपर महानिदेशक डॉ. पीजे सुधाकर ने कहा कि सोनकच्छ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनसूचना अभियान मेले में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी जाएगी, जिससे  आमजन लाभांवित होंगे। उन्होंने मेले में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला और मेले में संगीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा गीत एवं संगीत के जरिए लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
13 से 15 अक्टूबर तक होगा आयोजित
        उल्लेखनीय है कि जिले के सोनकच्छ में ब्लॉक में 13 से 15 अक्टूबर तक जन सूचना अभियान मेले का आयोजन पत्र सूचना कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस मेले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कई विभाग अपना-अपना स्टॉल लगाएंगे और लोगों को विभाग से संबंधित जानकारियां देंगे।
साधिकार अभियान की दी जानकारी
         कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले में चल रही साधिकार अभियान की जानकारी दी। मप्र राज्य शासन की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा साथ ही मेले में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक पहुंचने के लिए कहा जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलें।



-----------------------
साधिकार अभियान में पंद्रह विभागों की योजनाएं सूचीबद्ध
     देवास, 12 अक्टूबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने साधिकार अभियान को शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दिलाए जाने का अच्छा अवसर बताया है। अभियान के तहत हितग्राहियों से संपर्क के लिए दल बनाए गए हैं। ये दल जिले के प्रत्येक गांवों में जाकर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। अभियान के तहत पंद्रह विभागों की हितग्राही मूलक योजनाएं को सूचीबद्ध किया गया है।
सामाजिक न्याय व नि:शक्त विभाग
   साधिकार अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों से सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग की योजनाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धाश्रम पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, नि:शक्तों को उपकरण एवं अन्य सहायता का वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन, बहुविकलांग, मानसिक रूप से अविकसित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता, आम आदमी बीमा योजना, नि:शक्तों को उपकरण वितरण, नि:शक्त छात्रवृत्ति वितरण योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को सहायता के आवेदन लिए जा रहे हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
   पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कपिलधारा योजना पंप वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, इंदिरा आवास योजना, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, केश शिल्पी योजना, खेत तालाब योजना, मेढ़ बंधान, नंदन फलोद्यान, पशु पालन के लिए शेड निर्माण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा अटल बीमा योजना के पंजीयन, आवासहीनों की प्रतीक्षा सूची, मुख्यमंत्री आवास का सत्यापन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का सत्यापन योजनाओं के आवेदन हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
श्रम विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाएं
   श्रम विभाग की मप्र भवन संनिर्माण कर्मकारों के लिए चिकित्सा सहायता, मातृत्व अवकाश सहायता, पितृत्व अवकाश सहायता, प्रसुति सहायता, विवाह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन सहायता, बीमा, अनुगृह सहायता के आवेदन पात्र हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
आदिम जाति/ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
       आदिम जाति/अनूसूचित जाति कल्याण विभाग की योजना अंर्तरजातिय विवाह योजना, विशेष केंद्रीय सहायता का हितग्राहियों को आदान वितरण, शिक्षा प्रोत्साहन से संबंधित योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को प्रोत्साहन योजना के आवेदन पात्र हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
कृ‍षि विभाग की योजनाएं
   कृ‍षि विभाग की योजना बलराम तालाब योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति के हितग्राहियों को अनुदान पर बीज कीट, कृषि उपकरणों का प्रदाय, उन्नत बीजों का प्रदाय, राष्ट्रीय बायोगैस योजना, कपिलधारा कूप हितग्राहियों को अनुदान पर विद्युत पंप के प्रकरण, स्प्रिकलर प्रकरण पर अनुदान, पाइप लाइन प्रकरण पर अनुदान, मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के आवेदन पात्र हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
सहकारिता विभाग
       सहकारिता विभाग की योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना, रबी के लिए उरर्वक उठाव के आवेदन पात्र हितग्राहियों से लिए जाएंगे।
ग्रामोद्योग विभाग
       ग्रामोद्योग विभाग की योजना स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, मार्जिग मनी योजना के आवेदन हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
मत्स्य विभाग
       मत्स्य विभाग की फिशनमेन क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
पशुपालन विभाग
       पशुपालन विभाग की बेकयार्ड यूनिट, आवेदन प्राप्ति, टीकारण के आवेदन पात्र हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
       लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की राज्य बीमारी सहायता नीधि योजना, दीनदयाल अंत्योदय उपचार कार्ड का वितरण, प्रसुति सहायता योजना, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के आवेदन हितग्राहियों से लिए जा रहे हैं।
महिला बाल विकास विभाग
       महिला बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
राजस्व विभाग
       राजस्व विभाग की सीमाकंन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा निराकरण, ऋण पुस्तिका, खसरा बी-1 अक्स, निवास स्थान, जाति, आय प्रमाण पत्र, भूखंड धारक प्रमाण पत्र के लिए प्रकरण तैयार करना, वन्‍य प्राणियों से फसल क्षति के प्रकरण तैयार करना, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के लिए आवेदन योजनाओं के आवेदन भी लिए जा रहे है।
विद्युत विभाग
       विद्युत विभाग की 30 मीटर की परिधि में बीपीएल परिवार, अन्य परिवार को विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त करना, अस्थायी विद्युत पंप कनेक्शन के आवेदन प्राप्त करना के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बिगड़े हैंड पंपों की मरम्मत करना सहित अन्य योजनाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं।
----------------------------
सीढ़ी मार्ग का बदला स्वरूप
       देवास 12 अक्टूबर 2015/ माताजी की टेकरी का सीढ़ी मार्ग अब सुनहरे रूप में मनमोह रहा है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की परिकल्पना से यहां टेरोकोटा की सुंदर दीवार बनाई गई है। इसमें कलात्मक भित्तीचित्र दर्शनार्थियों का मनमोहती हैं।


No comments:

Post a Comment