दिनांक 03 अक्टूबर 2015
॥ स मा चा र॥
स्वच्छ क्षिप्रा के लिए साधू संतों और अधिकारियों
ने नागधम्मन नाले का निरीक्षण किया
क्षिप्रा
में मिलने वाले गंदे नालों के जल को रोकने के लिए कार्रवाई होगी
कृषि स्थायी समिति की बैठक 6 अक्टूबर को
ईज़
ऑफ डूईंग बिजनेस इन मध्यप्रदेश
श्रमायुक्त ने जारी किये निर्देश
खेत सड़क योजना का दुरूपयोग करने वालों पर करें
कार्रवाई- सांसद श्री चौहान
प्रदेश
में शत-प्रतिशत आधार पंजीयन के लिये 15 अक्टूबर से विशेष अभियान
टास्क फोर्स जिलों में भी जाकर करेगी समीक्षा
पिछड़ा-अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग
19
अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
स्वच्छ क्षिप्रा के लिए साधू संतों और अधिकारियों
ने नागधम्मन नाले का निरीक्षण किया
क्षिप्रा
में मिलने वाले गंदे नालों के जल को रोकने के लिए कार्रवाई होगी
देवास 03 अक्टूबर 2015/ आगामी उज्जैन
सिंहस्थ 2016 के दृष्टिगत क्षिप्रा नदी के प्रवाह को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए
सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में आज शनिवार को साधू संतों और अधिकारियों
दल ने देवास में क्षिप्रा नदी में मिलने वाले गंदे पानी के नाले का तीन स्थानों पर
निरीक्षण किया। दल ने इन स्थानों पर पहुंचकर जल प्रवाह देखा। दल में इंदौर से आए संतश्री
राधे-राधे बाबा, रामा अखाड़ा दल उज्जैन के महंत रामेश्वरदास जी, बलरामदास जी, रामचंद्र
दास जी, ज्ञानदास जी, काशीदास जी, दिग्विजय दास जी, मुख्य अभियंता प्रदूषण नियंत्रण
बोर्ड उज्जैन पीके त्रिवेदी, एसडीएम देवास रजनीश कसेरा, निगम आयुक्त देवास हिमांशु
सिंह, उद्योग विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग देवास के अधिकारी शामिल थे।
साधू
संतों एवं अधिकारियों के दल ने एबी रोड पर नागधम्मन नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा
राजीव नगर बिंजाना पहुंचकर फैक्ट्रियों से निकलने वाले जल का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों
ने बताया कि फैक्ट्रियों द्वारा रात्रि में दूषित जल नाले में छोड़ा जाता है तथा बदबू
भी आती है। साधू संतों ने कहा कि नाले में दूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्रियों को चिहांकित
कर उन्हें नोटिस दिया जाए। इसके पश्चात हवनखेड़ी ग्राम पहुंचकर क्षिप्रा नदी में मिलने
वाले नाले का निरीक्षण किया। दल द्वारा टाटा फैक्ट्री के जल शोधक संयंत्र का भी निरीक्षण
किया गया।
दल
द्वारा सख्ती से ताकीद की गई कि आगामी सिंहस्थ को देखते हुए क्षिप्रा नदी के जल को
शुद्ध और स्वच्छ रखे जाने के लिए जो भी कार्य जरूरी है वह किए जाएं।
--------------------------------
गृहमंत्री श्री बाबूलाल गौर 5 अक्टूबर को
देवास में
देवास 03 अक्टूबर 2015/
प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर 5 अक्टूबर सोमवार को देवास आएंगे। निर्धारित
भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर 5 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर
सायं 4.30 बजे देवास आएंगे तथा आगमन पश्चात सायं 4.30 से 5 बजे जिला जेल का
निरीक्षण करेंगे। सायं 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम देवास के लिए प्रस्थान करेंगे तथा
वहां पर 5.15 से 5.45 तक जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम 5.45 से 6
बजे तक पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद 6 बजे देवास से उज्जैन के लिए
प्रस्थान करेंगे।
------------------------------------
कृषि स्थायी समिति की बैठक 6 अक्टूबर को
देवास 03 अक्टूबर 2015/ जिला पंचायत
कृषि स्थायी समिति की बैठक 6 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के नवीन भवन
में शांताबाई केलोदिया की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत एवं उप संचालक
कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने अनुरोध
किया है।
यह रहेंगे बैठक के एजेंडे
कृषि
स्थायी समिति की बैठक में राष्ट्रीय तिलहन मिशन योजना वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन,
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के भौतिक वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन, राष्ट्रीय कृषि
विकास योजना के भौतिक वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चार मेकेनाइजेशन
योजना में कृषि यंत्रों के भौतिक वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर
बैठक में चर्चा होगी।
-----------------------------
ईज़
ऑफ डूईंग बिजनेस इन मध्यप्रदेश
श्रमायुक्त ने जारी किये निर्देश
देवास 03 अक्टूबर 2015/ ईज़ ऑफ डूईंग बिजनेस इन मध्यप्रदेश में उद्यमियों और
उद्योगपतियों को सिंगल विण्डो प्रणाली से विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करवायी जा रही
हैं। सेवाओं को पारदर्शिता और त्वरित गति देने के लिये श्रमायुक्त श्री के.सी. गुप्ता
ने संयुक्त संचालक स्तर से लेकर श्रम निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को निर्देश जारी
किए हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि श्रम विभाग के पोर्टल http://www.labour.mp.gov.in/ या एम.पी.
ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न अधिनियम में जारी होने वाले पंजीयन, अनुज्ञप्ति, स्वीकृति
एवं उनका नवीनीकरण और वालिंटियरी कम्प्लायंस स्कीम के आवेदनों की अभिस्वीकृति जारी
करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। सभी अधिकारी स्थानीय एन.आई.सी. केन्द्र से
मार्गदर्शन लेकर डिजिटल हस्ताक्षर संबंधी डिवाइस तुरंत ले लें।
प्रत्येक
अधिकारी से अनिवार्यत: दिन में दो बार पूर्वान्ह और अपरान्ह में ऑफिशियल ई-मेल चेक
करने, प्राप्त आवेदनों को डाउनलोड कर प्रक्रियानुसार कार्यवाही निश्चित समय-सीमा में
सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि पोर्टल पर दर्शाये गये ई-मेल आई.डी. में कोई परिवर्तन
किया है तो अविलम्ब सूचित करें।
अधिकारियों
से कहा गया है कि सुविधाओं के संबंध में सभी संबंधितों को जानकारी देने के लिये श्रम
संगठनों, औद्योगिक संगठनों, व्यावसायिक एवं व्यापारिक संगठनों को पत्र एवं बैठकों के
माध्यम से अवगत करवायें।
---------------------------------
खेत सड़क योजना का दुरूपयोग करने वालों पर करें
कार्रवाई- सांसद श्री चौहान
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
देवास
03 अक्टूबर 2015/ खेत सड़क योजना आम किसानों के लिए है। अगर इसका लाभ कालोनाइजर
और फॉर्म हाउस वालों को दिया गया है तो यह आपत्त्िा जनक है। योजना का दूरूपयोग करने वालों पर जिला प्रशासन
कार्यवाही करें। सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने आज शनिवार को देवास में पंचायत एवं
ग्रामीण विकास विभाग की जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते
हुए यह बात कही। बैठक में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी,
सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल, विधायक द्वय श्री चंपालाल देवड़ा, श्री एवं आशीष शर्मा, जिला
पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत, महापौर श्री सुभाष शर्मा एवं समिति के अन्य
सदस्यगण, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अभयसिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा
तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
योजना के दुरूपयोग पर करे कार्रवाई
बैठक में यह तथ्य संज्ञान में लाया गया कि जिले
में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बड़े लोगों को लाभ दिया गया है। जबकि छोटे किसानों
को नजर अंदाज किया गया है। सांसद श्री चौहान ने कहा योजनाओं का इस तरह दुरूपयोग पर
संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
शिक्षा अधिकारी खेड़े के प्रति जाहीर की नारागजी
विद्यालयों में शौचालय बनाने में घटिया निर्माण
की शिकायत सदस्यों द्वारा किए जाने पर उप संचालक शिक्षा रामेश्वर खेड़े के प्रति नारागजी
जताई गई। निगरानी व भ्रमण नहीं करने पर जवाब तलब किया गया। निर्देश दिए गए कि शौचायलों
का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर मूल्यांकन किया
जाए और घटिया निर्माण तत्काल सुधारा जाए।
कार्य पूर्ण नहीं होने पर मंत्री जोशी ने जताई
नाराजगी
जून 2015 में हुई बैठक का पालन प्रतिवेदन कलेक्टर
द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंत्री श्री जोशी ने कैलोद से कुंडामाता रोड के अपूर्ण रहने
पर अप्रसन्नता जताई। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क में एक करोड़ 63 लाख रूपए लग चुके
हैं। सदस्यों ने बताया कि धरातल में सड़क नहीं दिखती। सांसद श्री चौहान ने इसका मूल्यांकन
कर अंतर की राशि जिम्मेवारों से वसूल करने के निर्देश दिए।
पेयजल आपूर्ति की सराहना
बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई एस राजू ने
बताया कि जिले के बागली ब्लॉक के ग्राम मुरादपुर एवं मानकुंड में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति
की जा रही है। इस कार्य की सराहना करते हुए जिले के अन्य 10 ग्रामों में भी यह योजना
लागू करने के निर्देश समिति द्वारा दिए गए।
नए चरण में 90 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की सड़कों की मरम्मत एक
सप्ताह में आरंभ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम
सड़क के तहत नए चरण में 90 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। सीईओ जिला पंचायत प्रबल
सिपाहा ने बैठक में बताया कि मनरेगा के तहत योजना आरंभ होने से अब तक 41 हजार 526 कार्य
पूर्ण हो चुके है और 4884 कार्य प्रगतिरत है। वर्ष 2015-16 में 88 करोड़ रूपयों का बजट
रखा गया है। कुल 31.96 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। इससे 496
ग्राम पंचायतों के 62 हजार परिवार लाभांवित होंगे। बताया गया कि वाटर शेड मिशन में
13 करोड़ रुपए की लागत से कार्य कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन में 2 करोड़ 16 लाख रूपए हुए हैं और जिले में 34 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया
है। ग्रामीण विद्यति करण के लिए जिले में 55 करोड़ रूपए की योजना चल रही है और यह कार्य
दिसंबर 2015 तक पूर्ण होगा। बैठक में सांसद आदर्श ग्राम अजनास और माताजी की टेकरी देवास
में जिला प्रशासन द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी गई, जिसे समिति द्वारा सराहा
गया। पेंशन योजना में जहां पर राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा नहीं है, वहां पर सेवा सहकारी
समितियों के माध्यम से पेंशन वितरण की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
----------------------------
तीन दिवसीय जन सूचना अभियान 13 अक्टूबर से सोनकच्छ
में आयोजित होगा
देवास
03 अक्टूबर 2015/ भारत सरकार
और मप्र शासन की योजनाओं व गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जनसूचना अभियान के तहत
किया जाएगा। आयोजन सोनकच्छ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आगामी 13 अक्टूबर से
15 अक्टूबर तक होना है। इस दौरान सभी शासकीय विभाग अपने-अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं
के प्रचार-प्रसार स्टॉल लगाएंगे।
कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने कार्यक्रम के लिए सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा को नोडल अधिकारी
नियुक्त किया है। कलेक्टर ने अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है, जिसमें अपर कलेक्टर
डॉ. कैलाश बुंदेला, एसडीएम सोनकच्छ अंजली जोसफ, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास
सुनीता यादव, सीएमओ नगर पंचायत सोनकच्छ राकेश चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर
खेड़े, उप संचालक जनसम्पर्क डॉ. आरआर पटेल सम्मिलित है।
-----------------------------
प्रदेश
में शत-प्रतिशत आधार पंजीयन के लिये 15 अक्टूबर से विशेष अभियान
टास्क फोर्स जिलों में भी जाकर करेगी समीक्षा
देवास 03 अक्टूबर 2015/ मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत आधार पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये
15 अक्टूबर, 2015 से 15 जनवरी, 2016 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। राज्य सरकार ने
इसके संबंध में टॉस्क फोर्स का गठन किया है। टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव
स्कूल शिक्षा हैं।
टॉस्क फोर्स
के सदस्यों में योजना, आर्थिक सांख्यिकी, आदिम-जाति कल्याण, महिला-बाल विकास विभाग
के प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और समग्र सामाजिक सुरक्षा
मिशन के मिशन संचालक शामिल हैं। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास
निगम टॉस्क फोर्स के सदस्य सचिव हैं।
उल्लेखनीय
है कि मध्यप्रदेश में आधार पंजीयन का कार्य लगभग 79 प्रतिशत हो चुका है। अभी 1 करोड़
55 लाख लोगों का आधार पंजीयन होना शेष है। इनमें अधिकतर 0 से 18 वर्ष आयु के बच्चे
हैं। प्रदेश में 5 से 18 वर्ष तक के नागरिकों में से एक करोड़ 50 लाख विद्यार्थी हैं,
जिनका आधार पंजीयन होना शेष है।
टॉस्क फोर्स
की पहली बैठक आज इसके अध्यक्ष श्री एस.आर. मोहंती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक
में प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ यह भी निर्णय किया गया कि टॉस्क फोर्स
जिलों में जाकर भी आधार पंजीयन कार्य की समीक्षा करेगी।
--------------------------
पिछड़ा-अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग
19
अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
देवास 03 अक्टूबर 2015/ राज्य शासन
ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी राज्य सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में
शामिल होने वाले पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
किये हैं। आवेदन 19 अक्टूबर, 2015 तक संचालक, राज्य-स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र
(पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण), पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड, भोपाल
के पते पर स्वीकार किये जायेंगे। प्रशिक्षण नवम्बर, 2015 से आरंभ होकर मध्यप्रदेश लोक
सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि तक अथवा अधिकतम छह माह का होगा।
पिछड़ा वर्ग
एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने दोनों वर्ग के होनहार छात्र-छात्राओं
से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। श्री आर्य ने बताया कि केन्द्र में 100 सीट पर
प्रवेश दिया जायेगा। इसमें 50 स्थान पिछड़ा वर्ग और 50 स्थान अल्पसंख्यक वर्ग के लिये
है। प्रशिक्षण और आवास सुविधा नि:शुल्क है। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को 350 रुपये
मासिक की दर से शिष्यवृत्ति भी दी जायेगी। उम्मीदवारों का चयन स्नातक स्तर पर प्राप्त
अंक के आधार पर संकायवार मेरिट बनाकर किया जायेगा। महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों को
नियमानुसार आरक्षण दिया जायेगा।
प्रवेश शर्तें
आवेदक को
मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने के साथ राज्य शासन द्वारा घोषित पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक
वर्ग का सदस्य होना आवश्यक है। आवेदक परीक्षा के लिये न्यूनतम अर्हता रखता हो। उसे
आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनिवार्यत: सम्मिलित होना होगा। अभिभावक की
वार्षिक आय समस्त स्रोतों से क्रीमीलेयर की सीमा (छह लाख रुपये) से अधिक न हो। मूल-निवासी
और आय प्रमाण-पत्र के लिये स्वयं का घोषणा-पत्र मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष
क्रमांक 2763284 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
----------------------------
No comments:
Post a Comment