Wednesday, 28 October 2015

दिनांक  28 अक्टूबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  स मा चा र  ।।
थाना क्षेत्रवार फ्लाईंग स्कॉट का गठन
    देवास 28 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं‍ जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने विधानसभा क्षेत्र के लिए थाना क्षेत्रवार फ्लाईंग स्कॉट का गठन किया है।
    जारी आदेश अनुसार सीटी कोतवाली के लिए सहायक संचालक मत्स्य के बीएस मीना मोबाइल नंबर 9753806191 तथा पुलिस अधिकारी थाना कोतवाली के संजय सौराष्ट्रीय 7828806549 को, औद्योगिक थाना क्षेत्र के लिए  सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र माथुर 9826210511 तथा उपनिरीक्षक थाना औद्योगिक क्षेत्र ओएल गोस्वामी 9425490895 को, बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के लिए उपसंचालक प्रदूषण विभाग के दिलीप केसरे 9425955105 तथा सहायक उपनिरीक्षक बीएनपी थाना के एसएन जोशी 9826929200 को, बीएनपी थाना क्षेत्र के लिए श्रम निरीक्षक पीएन सोलंकी 9589895090 तथा सहायक उपनिरीक्षक बीएनपी थाना आरके बरेठा 9977823337 को, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लिए सहायक संचालक प्रदूषण देवास के मुकुट सिंह 9009188884 तथा सहायक उपनिरीक्षक थाना सिविल लाइन आरसी पोरवाल 9926069106 को तथा नाहर दरवाजा थाना के लिए खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी नरसिंह सोलंकी 9098119779 तथा सहायक उपनिरीक्षक थाना नाहर दरवाजा के सीबीसिंह 9926449177 को थाना क्षेत्रवार फ्लाईंग स्कॉट के लिए ‍नियुक्त किया गया है।
    उक्त गठित दल अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला के मार्गदर्शन में आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कार्य संपादित करेंगे। फ्लाईंग स्कॉट दल विधानसभा उप निर्वाचन 2015 की घोषणा के साथ आदर्श आचरण संहिता के चलते चौबीसों घंटे अपने आवंटित क्षेत्र में निरंतर कार्य करेंगे। नियुक्त प्रत्येक फ्लाईंग स्कॉट के साथ पुलिस अधिकारियों की उपलब्धता पुलिस अधीक्षक देवास तथा वाहन की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी एवं परिवहन अधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रत्येक टीम के साथ एक-एक वीडियोग्राफर भी साथ रहेगा। दल प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
----------------------
उप निर्वाचन के लिए जावेद मजहर व्यय प्रेक्षक नियुक्त
    देवास 28 अक्टूबर 2015/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के लिए जावेद मजहर (आईआरएएस 1996 बैंच) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
------------------------------
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
    देवास 28 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं‍ जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने निर्वाचन संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कलेक्टोरेट स्थित खाद्य विभाग कार्यालय के पास स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07272-254922 है। कंट्रोल रूम में कम्यूनिकेशन के लिए जिला प्रबंकध लोक सेवा गारंटी सौरभ जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा जिला प्रबंधक ई-गर्वनेस देवेंद्र राठौर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश अनुसार दूरभाष से संबंधित समस्त कार्यवाहियां सौरभ जैन तथाऑनलाइन कम्प्यूटर कार्य तथा जानकारियों का प्रेषण, यूआरएल पर जानकारी फीड करना एवं कम्प्यूटर कार्य देवेंद्र राठौर संपादित करेंगे।
कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने निर्वाचन संबंधी कम्यूनिकेशन कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग देवास के सहायक ग्रेड-3 नवीन कुमार आचार्य, माध्यमिक विद्यालय गुराड़िया रूपा के अध्यापक कुंदन कुमार जाटवा, देवास विकास प्राधिकरण के भृत्य राजेंद्र प्रजापत की ड्यूटी प्रात: 6 बजे दोपहर 12 बजे तक, लोक निर्माण विभाग बी एंड आर देवास के सहायक ग्रेड-3 परमानंद सोलंकी, संकुल नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल देवास सहायक अध्यापक पंकज शुक्ला तथा कृषि विभाग देवास के भृत्य जीवन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, लोक निर्माण विभाग बी एंड आर देवास सहायक ग्रेड-3 मुनाफ शेख, संकुल नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 सहायक शिक्षक दिनेश यादव तथा जिला उद्योग केंद्र देवास के भृत्य निलेश सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक, पीएचई देवास सहायक ग्रेड-3 उल्लास जोशी, संकुल महारानी चिमनाबाई कन्या हायर सेकेंडरी के सहायक शिक्ष प्रदीप कुमार खोचे तथा शिक्षा विभाग के भृत्य मोहन कुमार रात्रि 12 बजे से प्रात: 6 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है।
-------------------------
निर्वाचन कार्य के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त
    देवास 28 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के लिए नियुक्त केंद्रीय सामान्य प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक निर्वाचन अवधि में जिले में उपस्थित होंगे तथा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण का कार्य संपादित करेंगे। प्रेक्षकों के लिए समस्‍त आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
    जारी आदेश अनुसार देवास विधानसभा क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक के लिए जिला शिक्षा केंद्र देवास के सहायक परियोजना अधिकारी गिरीश तिलवणकर को, व्यय लेखा प्रेक्षक के लिए जिला सहायक आबकारी अधिकारी आरके निगम को तथा शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज की प्राचार्य विजया शिंदे को रिजर्व लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त लाइजनिंग अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी एवं प्रेक्षक व्यवस्था के नोडल अधिकारी मनीष खरे के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
----------------------------
सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक संपन्न
    देवास 28 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के निर्वाचन के मद्देनजर बुधवार को सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में सभी नियुक्त अधिकारी उपस्थित थे।
----------------------------

चुनाव आयोग ने नोटा का प्रतीक चिन्ह निर्धारित किया

उप चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक

       देवास 28 अक्टूबर 2015/भारत निर्वाचन आयोग ने नोटा (NOTA) के लिए प्रतीक चिन्ह निर्धारित कर दिया है, जो मतपत्र पर मुद्रित होगा। नोटा का प्रतीक चिन्ह एक बाक्स के रूप में होगा, जिसमें क्रास का निशान रहेगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा रतलाम संसदीय एवं देवास विधानसभा उपचुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की भोपाल में आयोजित बैठक में दी गई।
       बैठक में बताया गया कि आयोग ने सितंबर माह में राजनैतिक दलों से चर्चा के बाद उक्त प्रतीक चिन्ह का निर्धारण किया है। हालांकि बैठक में मौजूद प्रदेश के राजनैतिक दलों ने उक्त प्रतीक चिन्ह का उपयोग नहीं किये जाने के संबंध में सुझाव दिये। दलों ने कहा कि क्रास के चिन्ह से मतदाता दिग्भ्रमित होंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल ने बताया कि 25 अक्टूबर की स्थिति में रतलाम संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 42 हजार 628 तथा देवास विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 42 हजार 864 मतदाता है। रतलाम में 269 एवं देवास में 143 सर्विस वोटर है। रतलाम में 2200 तथा देवास में 303 मतदाता केन्द्र है। यह सभी पुराने केन्द्र हैं। दोनों उप चुनाव के लिए 3006 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इसमें 20 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम भी शामिल है। सभी ईवीएम की जाँच कर ली गई है। मतदान दल में 2755 पीठासीन अधिकारी तथा 13 हजार 775 मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
       श्री बंसल ने बताया कि रतलाम-संसदीय क्षेत्र के लिए झाबुआ तथा देवास विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर देवास में तैनात रहेंगे। रतलाम संसदीय क्षेत्र में 18 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। दोनों क्षेत्र में 28 अक्टूबर तक मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्र के जिलों के कलेक्टर को आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिये गये हैं। चुनाव की घोषणा के साथ होर्डिंग्स हटवाने की कार्यवाही की गई है।
       बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सर्वश्री एस.एच. लोढ़ा, रवि कोचर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री जे.पी. धनोपिया, बहुजन समाज पार्टी से श्री राजाराम, सीपीआई से श्री शैलेन्द्र कुमार शैली और सीपीआई (एम) से श्री सुरेन्द्र जैन उपस्थित थे। राजनैतिक दलों ने अपने सुझाव भी दिये।
----------------------

अपनी भूमिका से अवगत रहें सेक्टर अधिकारी- कलेक्टर

       देवास 28 अक्टूबर 2015/ निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अपने कर्तव्यों से भलीभांति अवगत रहें और पूरी गंभीरता से इनका निर्वहन करें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को सेक्टर अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला सहित सभी अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर अधिकारियों को उनके कार्यों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

--------------------------

उप निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन

       देवास 28 अक्टूबर 2015/ निर्वाचन आयोग द्वारा देवास विधानसभा उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन के लिए नामांकन कलेक्टर के न्यायालय कक्ष में लिए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टोरेट परिसर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। बेरिकेट्स लगाकर  प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच के लिए अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए गए है।
निर्वाचन की अधिसूचना




   

No comments:

Post a Comment