दिनांक 23 अक्टूबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
कुशलता से करें दायित्वों का निर्वहन- कलेक्टर
मतदाता जागरूकता अभियान आरंभ करने के दिए निर्देश
देवास 23 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा क्षेत्र में
मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा। स्वीप के तहत उन क्षेत्रों
में विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पिछली बार कम मतदान हुआ था। ये निर्देश कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने आज शुक्रवार को विधानसभा उपनिर्वाचन
के लिए आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी
सौंपे गए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करें। सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण और
राजनीतिक पोस्टर बैनर हटाने की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश बैठक में दिए गए। बैठक
में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला, एसडीएम रजनीश कसेरा
एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बैठक में
बताया कि मेनपावर मैनेजमेंट, दल गठन एवं आदेश, दल रेंडमाइजेशन, माईक्रो आब्जर्वर
नियुक्ति, अवकाश का कार्य जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा द्वारा किया जाएगा। कानून
व्यवस्था, संपत्ति, विरूपण, कोलाहल नियंत्रण, धारा 144, दैनिक प्रतिवेदन, आदर्श
आचरण संहिता, (एमसीसी), शस्त्र प्रतिबंध, वल्नेरेबल मैपिंग, क्रिटीकल मतदान
केंद्र, धारा 127 "क" संबंधी कार्यवाही, व्यय लेखा, एमसीएमसी, भवन,
धर्मशाला एवं भवन अधिग्रहण, शिकायतों पर कार्यवाही, वीडियोग्राफी व्यवस्था का
कार्य अपर कलेक्टर एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला द्वारा किया
जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रशासकीय कार्य,
निर्वाचक नामावली मुद्रण, नामावली विक्रय का कार्य संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया
द्वारा किया जाएगा। चिंहित प्रति तैयार करना, मतदान सामग्री व्यवस्था (प्राप्ति
एवं वितरण) पोस्टल बैलेट पेपर एवं ईडीसी व्यवस्था, सेवा मतदाताओं को मतपत्र जारी
करना का कार्य डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक एहमद देवास, परियोजना अधिकारी शहरी विकास
अभिकरण हरिओम श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। नामांकन कार्यवाही व्यवस्था सहायक
आयुक्त सहकारिता केएन त्रिपाठी द्वारा की जाएगा। प्रेक्षक व्यवस्था एवं मद्य निषेध
की कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी मनीष
खरे द्वारा की जाएगी। ईवीएम मैनेजमेंट, रेंडमाइजेशन, कमिशनिंग का कार्य कार्यपालन
यंत्री सिंचाई विभाग शशिमोहन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा। परिवहन की व्यवस्था, वाहन
आवंटन, प्रचार-प्रसार के लिए वाहन अनुमति का कार्य अनुविभागीय अधिकारी रजनीश
कसेरा, जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा किया जाएगा। पीओएल व्यवस्था,
पेट्रोल पंप अधिग्रहण की व्यवस्था का कार्य जिला आपूर्ति अधिकारी ज्योति जैन
द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण व्यवस्था, मास्टर ट्रेनर व्यवस्था सहायक प्राध्यापक
केपी कॉलेज अजय काले द्वारा किया जाएगा। मतगणना व्यवस्था का कार्य लोक निर्माण
विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपेश गुप्ता, टेबुलेशन एवं परिणाम की घोषणा का कार्य
जिला योजना अधिकारी प्रेमचंद परस्ते द्वारा किया जाएगा। मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांगरूम
प्रभारी का कार्य जिला कोषालय अधिकारी जेसी वर्मा द्वारा किया जाएगा। मीडिया,
एमसीएमसी, पेड न्यूज, मीडिया सेंटर का कार्य उप संचालक जनसम्पर्क डॉ. आरआर पटेल
द्वारा किया जाएगा। कम्प्यूटर कार्य, साफ्टवेयर व्यवस्था का कार्य जिला सूचना विज्ञान
अधिकारी शैलेंद्र नाहर द्वारा किया जाएगा। कम्यूनिकेशन व्यवस्था, एसएमएस मॉनिटरिंग
एवं कंट्रोल रूम, यूआरएल अद्यतन तथा इंटरनेट/ वेबकास्टिंग व्यवस्था, हेल्प डेस्क
का कार्य लोक सेवा प्रबंधन सौरभ जैन, जिला प्रबंधक ई-गर्वनेस देवेंद्र राठौर
द्वारा किया जाएगा। संचार व्यवस्था का कार्य दूरसंचार विभाग प्रबंधक एलआर मेहता
द्वारा किया जाएगा। मानदेय व्यवस्था का कार्य जिला पेंशन अधिकारी जेएस तोमर द्वारा
किया जाएगा। रूट चार्ट एवं नक्शे का कार्य एसडीएम रजनीश कसेरा द्वारा किया जाएगा। साफ-सफाई
एवं पेयजल व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बुनियादी व्यवस्थाएं, वेलफेयर मैनेजमेंट स्वल्पाहार,
भोजन व्यवस्था का कार्य नगर निगम आयुक्त हिमांशुसिंह द्वारा किया जाएगा। विद्युत
व्यवस्था का कार्य मप्र विद्युत मंडल अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा द्वारा किया
जाएगा। चिकित्सा व्यवस्था का कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके
दीक्षित द्वारा किया जाएगा। परिचय पत्र एवं प्रवेश पत्र व्यवस्था, मतगणना पश्चात
सीलिंग व्यवस्था का कार्य कृषि उपज मंडी समिति सचिव संजीव श्रीवास्तव द्वारा किया
जाएगा।
---------------------------
मंडी लोहारदा के रिक्त पद का निर्वाचन
देवास 23 अक्टूबर 2015/ कृषि उपज मंडी समिति लोहारदा के
वार्ड क्रमांक 5 के रिक्त कृषक सदस्य के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली दिनांक
1-1-2015 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी (मंडी निर्वाचन) आशुतोष अवस्थी ने सतवास तहसीलदार अमृतलाल प्रजापति को रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी, भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक रामदेव नैयर एवं नायब तहसीलदार खातेगांव को
सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कन्नौद को अपीलीय अधिकारी
नियुक्त किया है।
--------------------------
जनप्रतिनिधियों को आवंटित
वाहन जिला निर्वाचन कार्यालय भिजवाने के निर्देश
देवास 23 अक्टूबर 2015/
देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने
के फलस्वरूप कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये
हैं कि उनके विभाग/कार्यालय के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों को आवंटित वाहनों को तत्काल
प्रभाव से जिला निर्वाचन कार्यालय भेंजे।
इन वाहनों को अधिग्रहित कर लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत देवास,
नगर पालिक निगम देवास, भूमि विकास बैंक देवास, जिला केंद्रीय सहकारी मर्या. बैंक
देवास, जनपद पंचायत, कृषि उपज मंडी समिति, नगर पंचायत पर यह लागू रहेगा। अतः जनप्रतिनिधियों
को आवंटित वाहन वापस लिये जाकर तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय देवास में भिजने के
लिए कहा गया है।
----------------------------
शस्त्र लाइसेंस निलंबित
देवास 23 अक्टूबर 2015/ जिला मजिस्ट्रेट/अनुज्ञापन
अधिकारी एवं कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने उप निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लोक शांति
बनाए रखने के लिए जिले के समस्त शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्र चुनाव प्रक्रिया
के पूर्ण होने तक की अवधि के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया है।
देवास जिले में कार्यरत राजस्व
एवं पुलिस अधिकारियों के शस्त्र लाइसेंस, अर्द्धशासकीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा
के लिए तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के लाइसेंस, बैंक निगमित निजी बैंक जैसे (ICICI,
HDFC) बैंक आदि में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के शस्त्र लाइसेंस इस आदेश से मुक्त
रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवास से पूर्व अनुमति प्राप्त
करने के पश्चात लाइसेंसधारी अपना शस्त्र रख सकेगा।
--------------------------
विश्राम गृह अधिग्रहित
देवास 23 अक्टूबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के
दौरान सुरक्षा बलों एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों के ठहरने
के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व
अधिनियम 1951 की धारा 160 (क) के प्रावधानों के तहत विश्राम ग्रहों को तत्काल प्रभाव
से अधिग्रहित किया गया है।
जारी आदेश अनुसार सर्किट हाऊस देवास,
विश्राम गृह देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, बिजवाड़, सतवास, कन्नौद, खातेगांव,
नेमावर, चामुण्डी गेस्ट हाऊस बैंक नोट प्रेस, विश्राम गृह देवास विकास प्राधिकरण मुखर्जी
नगर देवास, वनमण्डल के विश्राम गृह देवास, दौलतपुर, बागली, उदयनगर, पुंजापुरा, पीपरी,
कन्नौद, खिवनी, टाटा गेस्ट हाऊस देवास तथा विश्राम गृह एस कुमार्स देवास को अधिगृहित
किया गया है।
------------------------------
No comments:
Post a Comment