दि नांक 27-*01-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
आठवीं तक की कक्षाओं में 28 एवं 29 जनवरी को रहेगा अवकाश
-----------------
शीतलहर के चलते कलेक्टर ने
किए आदेश जारी
देवास 27 जनवरी 2015/ जिले के समस्त
शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 8 वीं कक्षा तक 28 एवं 29 जनवरी
को अवकाश रहेगा, जबकि 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं पहले की ही तरह संचालित होंगी।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शीतलहर के चलते ये आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों
पर लागू होगा। यदि कोई संस्था इस आदेश का उल्लंघन कर नर्सरी से 8वीं तक कक्षा संचालित
करती है, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक
304/2075/27-01-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
कबीर भजनों एवं लेहंगी लोकनृत्य ने शमा बांधा
भारत पर्व कार्यक्रम में कलाकारों ने दी प्रस्तुति
देवास 27 जनवरी 2015/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी सोमवार
को देवास में रंगारंग भारत पर्व कार्यक्रम स्थानीय सयाजी द्वार पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त श्री प्रहलाद टिपाणिया द्वारा कबीर भजनों
एवं जन चौपाल समाज कल्याण समिति
भोपाल के दल द्वारा श्री राधेश्याम नारोलिया के नेतृत्व में लेहंगी लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां हुई।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा सभी कलाकारों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहारों से स्वागत
किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, डिप्टी
कलेक्टर श्रीमती वर्षा भूरिया, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह, परियोजना संचालक
आत्मा श्री यूएस जादौन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जीवन कुमार देथलिया,
अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम
के प्रारंभ में श्री प्रहलाद टिपाणिया शाजापुर द्वारा कबीर भजन की सुमधुर प्रस्तुति
दी। उन्होंने भजन गायन की शुरूआत गुरूवंदना ''लाख-लाख वंदन तमने कोटि-कोटि वंदन, गुरू
गुण का सागर तमने लाख-लाख वंदन'' से की। इसके पश्चात ''ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े
चमन, तुझपे दिल कुरबान'' देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। श्री टिपाणिया द्वारा प्रस्तुत
''जरा हल्के गाड़ी हॉको मेरे राम गाड़ी वाले'' भजन को श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया।
उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए मनभावन भजनों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात जनचौपाल समाज कल्याण समिति भोपाल
के सांस्कृतिक दल ने श्री राधेश्याम के नेतृत्व में प्रसिद्ध लोकनृत्य लेहंगी प्रस्तुत
किया। उनके इस रंगारंग प्रस्तुति को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लेहंगी लोकनृत्य
सावन माह में भुजरिया पर्व के दौरान किये जाने वाला नृत्य है। लेहंगी नृत्य समूह में
किया जाता है।
क्रमांक 302/2073/27-01-2015 (फोटो-
सलंग्न)
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार
॥
जन सुनवाई में हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 43 आवेदन
देवास 27 जनवरी 2015/ कलेक्टर स्तर पर आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित जनसुनवाई में 43 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा भूरिया
सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई के दौरान ही उपलब्ध
कराई ट्रायसिकल
जनसुनवाई
में कलेक्टर के समक्ष नि:शक्त अरूण पिता पीरूलाल सिसोदिया निवासी ग्राम छापरी तहसील
देवास ने आवेदन दिया कि वह पैरों से नि:शक्त है तथा लाठी के सहारे चलता है, उसे ट्रायसिकल
दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिये कि अरूण को
तत्काल ट्रायसिकल उपलब्ध करायें। इस पर विभागीय अधिकारी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही
करते हुए जनसुनवाई के दौरान ही नि:शक्त अरूण को ट्रायसिकल प्रदान की गई।
स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध
कराया जाये
आवेदक
सुनील पिता ओमप्रकाश वर्मा निवासी नई आबादी वार्ड क्रमांक 5 टोंकखुर्द ने आवेदन दिया
कि उसने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत दोना पत्तल व्यवसाय के लिए ऋण लेने के
लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग में आवेदन दिया था। विभाग द्वारा आवेदन ऋण स्वीकृति के
लिए बैंक ऑफ इंडिया शाखा टोंकखुर्द को प्रेषित किया जा चुका है। बैंक प्रबंधक से सम्पर्क
करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। प्रकरण में कलेक्टर ने जिला अग्रणी बैंक
प्रबंधक को कार्यवाही के निर्देश दिये।
सही राशि का विद्युत बिल दिया
जाये
आवेदक
अनिल पिता कैलाशचन्द्र पटेल निवासी ग्राम चौबापीपल्या तहसील देवास ने आवेदन दिया कि
उसके घर का विद्युत कनेक्शन फरवरी 2014 में काट दिया गया था। वर्तमान में उसे 16 हजार
331 रूपये का विद्युत बिल दिया गया है, जबकि कनेक्शन कटा हुआ है। वह विद्युत कनेक्शन
जुड़वाना चाहता है। प्रकरण में कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को नियमानुसार
कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
रियायती दर पर मकान दिलाया
जाये
आवेदक
प्रकाश पिता जगदीश मालवीय निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी देवास ने आवेदन देकर बताया कि
वह किराये के मकान में रहता है तथा मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है। उसे देवास विकास
प्राधिकरण से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित मकान रियायती दर पर आवंटित कराया जाये।
प्रकरण में कलेक्टर ने देवास विकास प्राधिकरण को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
इंदिरा आवास की दूसरी किश्त
नहीं मिली
आवेदक
रमेश भागीरथ निवासी ग्राम देहरिया आघा तहसील हाटपीपल्या ने आवेदन दिया कि उसे वर्ष
2012 में स्वीकृत इंदिरा आवास बनाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 22 हजार 500 रूपये
की राशि प्राप्त हुई थी, जिससे उसने आवास का निर्माण प्रारंभ कर दिया। उसे इंदिरा आवास
की दूसरी किश्त अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण इंदिरा आवास अधूरा है। उसे दूसरी
किश्त दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को जांच कर कार्यवाही के
निर्देश दिये।
खपत के अनुसार
विद्युत बिल दिया जाये
आवेदिका
श्रीमती आशा पति स्व. श्री विजय कुरील निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी देवास ने आवेदन
दिया कि उसके घर का विद्युत मीटर बंद होने पर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नया मीटर
लगाया गया। मीटर लगाने से लेकर मीटर रीडिंग दिवस तक कुल 23 यूनिट खपत हुई, किन्तु विद्युत
वितरण कंपनी द्वारा 1 हजार रूपये का बिल दिया है। प्रकरण में कलेक्टर ने विद्युत वितरण
कंपनी के अधिकारी को खपत के अनुसार बिल दिये जाने के निर्देश दिये।
क्रमांक 303/2074/27-01-2015 (फोटो-
सलंग्न)
No comments:
Post a Comment