Thursday, 1 January 2015

01-01-2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र।
नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली सत्यनिष्ठा से शपथ
कलेक्टर ने दिलाई शपथ
    देवास 01 जनवरी 2015/ "मैं……. महापौर/पार्षद नगर निगम, देवास ईश्वर की शपथ लेता हूं कि सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखूंगा, भारत की संप्रभुता तथा अखंडता को अक्षुण्‍ण बनाए रखूंगा तथा मैं ईमानदारीपूर्वक एवंे निष्पक्षतापूर्ण अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करूंगा।"
    यह शपथ आज गुरूवार को नगर पालिक निगम देवास के नवनिर्वाचित महापौर एवं 45 पार्षदों ने मल्हार स्मृति मंदिर में ली। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई गई। शपथ के उपरांत महापौर एवं पार्षदगणों द्वारा पंजी पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यक्रम में महापौर के रूप में भारतीय जनता पार्टी के श्री प्रेमकुमार (सुभाष शर्मा) ने शपथ ग्रहण की।
    इस अवसर पर इंदौर नगर निगम के महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक श्री तुकोजीराव पवार, पूर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा, श्री बहादुर मुकाती, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री रेवंत राजोले, श्री दिलीप आवटे, श्री चंद्रभानसिंह सोलंकी, श्री नारायण दास मूंदड़ा, श्री देवनारायण मिश्रा, श्री शिवनारायण शर्मा, नगर निगम आयुक्त्‍ श्री हिमांशु सिंह आदि उपस्थित थे।
                 शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों की सूची
वार्ड क्रं.
पार्षद का नाम
दल से संबंद्धता
1
गायत्री देवेंद्र सिंह
निर्दलीय
2
विनय सांगते
भाजपा
3
राजेश वर्मा (राज)
निर्दलीय
4
मनीषा धर्मेंद्र जाधव
भाजपा
5
संजय दायमा
भाजपा
6
प्यारे मियां पठान
निर्दलीय
7
शहनाज रईस खान
निर्दलीय
8
श्रीमती राजकुंवर कुशवाह
भाजपा
9
दिलीप बांगर
भाजपा     
10
सावित्री जगदीश राठौर
भाजपा
11
श्रीमती अहिल्या पवार
कांग्रेस
12
शांता दिलीपसिंह ठाकुर
निर्दलीय
13
नरेंद्र यादव
भाजपा
14
राजेश डांगी
निर्दलीय
15
लीला अंतरसिंह सोलंकी
कांग्रेस
16
सावित्री मोहन शर्मा
कांग्रेस
17
इरफान अली
भाजपा
18
कृष्णा रामेश्वर
भाजपा
19
वंदना पांडेय
कांग्रेस
20
सुशीला तोमर
भाजपा
21
ममता दिलीप शर्मा
भाजपा
22
रूपेश वर्मा
निर्दलीय
23
पूर्णिमा राजीव खंडेलवाल
भाजपा
24
धर्मेंद्र पाचुनकर (बंडू)
भाजपा
25
मनीष सेन
भाजपा
26
सीमा मिलिंद
भाजपा
27
अंसार अहमद
भाजपा
28
सोनू मुकेश सांगते
भाजपा
29
सपना अजय
भाजपा
30
ताहेरा परवेज शेख
कांग्रेस
31
वर्षा सुनील योगी
निर्दलीय
32
मनोज राय
भाजपा
33
बाबू यादव
भाजपा
34
राजेश यादव
भाजपा
35
प्रेमलता रामप्रसाद सूर्यवंशी
निर्दलीय
36
अकील हुसैन कालू बोस
निर्दलीय
37
सत्यनारायण वर्मा
भाजपा
38
वंदना बसंत चौरसिया
निर्दलीय
39
बाली घोसी
भाजपा
40
दीपक शिवा चौधरी
कांग्रेस
41
यशवंत हरोड़े ताराचंद हारोड़े
भाजपा
42
अर्जुन चौधरी
भाजपा
43
अर्पणा गोरधन देसाई
कांग्रेस
44
विक्रम पटेल
कांग्रेस
45
सूरजबाई पति कैलाश
कांग्रेस

क्रमांक 162/1933/01-01-2015                          (फोटो- सलंग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
खेतों से शीघ्र करें जल की निकासी
--------------------
शीतकालीन मावठे की स्थिति में कृषकों को सलाह
        देवास 1 जनवरी 2015/ वर्तमान में जिले में मावठे की बारिश से जिले के किसान भाइयों के चेहरे खिले हुये होंगें, लेकिन वे इस बात का पूरा ध्यान रखें कि चने की फसल की बोनी जहां पर मेढ़ नाली पद्धति से नहीं कि गई है, वहां किसान अपने खेतो में भरे हुये जल की निकासी शीघ्र करें, अन्यथा उनकी फसल पर उकठा बीमारी का फैलाव हो सकता है तथा जड़ों की गांठों में पाये जाने वाले लाभदायक जीवाणु की वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा परियोजना देवास द्वारा जिले के किसानों को यह सलाह दी गई है।
फूल झड़ने से न हों चिंतित
     किसानों को सामयिक सलाह में बताया गया कि चना फसल में फूल आने की प्रक्रिया मौसम के अनुसार निरन्तर जारी रहती है एवं प्राकृतिक रुप से सभी फूल घेंटीयों में नहीं बदलते हैं। अतः किसान भाई यदि कहीं फूल झड़ रहे हों तो इससे चिन्तित न हों।
नत्रजन का तृतीय छिड़काव अवश्य करें
     किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं की फसल में नत्रजन का तृतीय छिड़काव, जो कि 25 किग्रा प्रति हेक्टयर अनुशंसित है, का उपयोग अवश्य करें अन्यथा गेहूं की उपज पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिसका लक्षण गेहूं की फसल में निचली पत्तियों का पीला होना देखा गया है।
ऐसे बचाएं इल्ली के प्रकोप से
      इस साल कहीं-कहीं चने की फसल में फल छेदक इल्ली का आक्रमण भी हो सकता है। अतः इसके नियंत्रण हेतु चना फसल में 30 मीटर की दूरी पर खेत में टी आकार की खूंटियां लगाऐं, जिस पर पक्षी बैठकर इल्लियों को खाते हैं। इल्लीयों के नियंत्रण हेतु एच.एन.पी.वी. वायरस का 250 एल.ई. मात्रा का घोल 400 लीटर पानी में बनाकर दोपहर बाद छिड़काव करें। आर्थिक क्षति स्तर से अधिक इल्लियों का प्रकोप होने पर अर्थात एक से दो इल्ली प्रतिमीटर लंबाई में फूल एवं घेंटी बनने वाली अवस्था पर अनुशंसित कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।
कीटनाश के लिए प्रकाश प्रपंच का प्रयोग करें
       किसान फसलों में हानिकारक कीट-पतंगों को नष्ट करने के लिए प्रकाश प्रपंचों का उपयोग सांयकाल 6 बजे से 10 बजे तक करें। प्रकाश प्रपंच में दूधिया रोशनी वाले बल्ब का उपयोग करें। दूधिया रोशनी में इस कीट के वयस्क आकर्षित होते हैं, जिससे इनकी संख्या नियंत्रित रहती है। प्रकाश प्रपंच के उपयोग से कीटों के प्रकोप की संभावना का भी पता चलता है। कृषक भाई पांच से छः फेरोमेन ट्रेप प्रति बीघा का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें नरकीट आकर्षित होते हैं, जिससे मादा कीटों के अन्डे देने पर नियंत्रण होता है।
क्रमांक 163/1934/01-01-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

अब टेकरी पर बिकेंगी हस्तनिर्मित कलात्मक झूमर
--------------
शंख द्वार के पास प्रशासन ने स्व सहायता समूह को किया स्थान आबंटित

     देवास 1 जनवरी 2015/ अब मां चामुण्डा टेकरी के नीचे शंख द्वार के पास स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित कपड़े की रंग बिरंगी कलात्मक झूमरें बिकेंगी। इनका निर्माण जिले के एक महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की पहल पर शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति ने झूमर निर्माण के लिए महिलाओं को बिना ब्याज का ऋण तथा शंख द्वार के नीचे नवनिर्मित हॉल में दुकान के लिए स्थान प्रदान किया है।
     आज महिलाओं द्वारा झूमरों की बिक्री विधिवत प्रारंभ की गई। इस अवसर पर देवास एसडीएम धीरज श्रीवास्तव, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी जीवन जेथलिया, पर्यवेक्षक मधुबाला ठाकुर व संबंधित उपस्थित थे।
महिलाओं का आर्थिक सुदृढ़ीकरण योजना
     महिलाओं की आर्थिंक सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। महक स्वसहायता समूह देवास का गठन लगभग ढाई वर्ष पूर्व किया गया। तबसे लगातार समूह द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। समूह द्वारा शरबत निर्माण, सूपड़े-टोकरी निर्माण, कपड़े सिलना आदि गतिविधियां की गई हैं।
150 से 200 तक कीमत
     समूह की अध्यक्ष श्रीमती शब्बोखान बताती हैं कि उनके द्वारा निर्मित रंग बिंरगी झूमरें 150 रूपये से 300 रूपये तक की कीमत की हैं। बाजार में बिकने वाले अन्य झूमरों की तुलना में इनकी कीमत लगभग आधी है। इनके अंदर बल्व आदि लगाए गए हैं, जिनके जलने पर ये झूमर अत्यंत आकर्षक लगते हैं। समूह की महिलाओं द्वारा रेत की मूर्तियां, मैटल की चूड़ियां आदि भी बनाई जा रही हैं।
क्रमांक 164/1935/01-01-2015
                      
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले में 39.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
     देवास 01 जनवरी 2015/ जिले में गत दो दिनों वर्षामापी केन्द्रों पर औसत रूप से 39.6 मिलीमीटर ( करीब 2 इंच ) वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक खातेगांव में 49, कन्नौद में 47, सोनकच्छ में 46, उदयनगर में 45.4, टोंकखुर्द में 36, बागली में 33.5, सतवास में 32, देवास में 28, खातेगांव में 429, बागली में 423 तथा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
क्रमांक 165/1936/01-01-2015
                       लाइजनिंग अधिकारी ‍नियुक्त
     देवास 01 जनवरी 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 की तैयारी के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षकों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला पंचायत के कृषि उद्यानिकी सहायक श्री विवेक प्यासी (7869110100) को तथा सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र श्री गिरीश तिलवणकर (9926949283) को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।
क्रमांक 166/1937/01-01-2015
उद्यमियों का सम्मेलन आज
     देवास 01 जनवरी 2015/ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत लाभांवित किए जाने वाले उद्यमियों का 02 जनवरी 2015 को एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी होंगे। सम्मलेन होटल सृष्टि क्लब भोपाल रोड, देवास में अपराह्न 5.00 बजे से आयोजित होगा।
क्रमांक 167/1938/01-01-2015
शांति समिति की बैठक आज
     देवास 01 जनवरी 2015/ मिलाद-उन नबी के अवसर पर कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए शांति समिति की बैठक 02 जनवरी शुक्रवार को सायं 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे। अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
क्रमांक 168/1939/01-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

पंचायत निर्वाचन के लिये श्रमिकों को मिलेगा अवकाश

    देवास 01 जनवरी 2015/ प्रदेश के श्रमिक आगामी 13 जनवरी, 31 जनवरी और 19 फरवरी, 2015 को होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिये श्रमायुक्त ने मतदान-दिवस के दिन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिये हैं। मतदान का समय प्रात: 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
     श्रमायुक्त ने जारी परिपत्र में कहा है कि कारखाना प्रबंधन अपने कामगारों के लिये कारखाना अधिनियम-1948 का प्रयोग करते हुए मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करें, जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से कर सकें। ऐसे कारखाने, जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वे प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिये 2-2 घंटे की सुविधा दें। अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से 2 घंटे पूर्व बंद हो और दूसरी पाली निर्धारित समय से 2 घंटे बाद शुरू की जाये।

     इसी तरह निरंतरित प्रक्रिया वाले कारखाने श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की कटौती न करते हुए बारी-बारी से मतदान के लिये पर्याप्त समय प्रदान करें। दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं के प्रबंधक निर्धारित दिन अवकाश न रखते हुए उसके स्थान पर मतदान-दिवस पर अवकाश रखें। ऐसी दुकान और संस्थान, जिनका अवकाश दिवस निर्धारित नहीं है, वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान करने की अनुमति प्रदान करें।

क्रमांक 169/1940/01-01-2015


                                                            























No comments:

Post a Comment