दिनांक-11-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
ग्राम
आपका है, विकास आपको करना है, हम तो सहयोगी हैं
ग्राम
अजनास में विकास के लिए जुटा पूरा प्रशासन
---------------
ग्रामीणों
से खुली चर्चा एवं अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
देवास 11 जनवरी 2015/
ग्राम आपका है, विकास आपको करना है, हम सब तो आपके सहयोगी हैं। ग्राम के विकास के
लिए आप जो कार्य तय करेंगे, वे किए जाएंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और
ग्राम को प्रगति के शिखर पर ले जाएं, जिससे लोग विकास के लिए इस ग्राम की मिसाल
दें। यहां सभी विभागों की योजनाओं का लाभ देने सभी विभागीय अधिकारी आए हैं। ये
आपके ग्राम को आदर्श बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज रविवार को खातेगांव क्षेत्र के
ग्राम अजनास में, जिसे सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है,
पूरे प्रशासकीय अमले के साथ ग्रामीणों से चर्चा एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक के
दौरान ये विचार प्रकट किए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह,
एसडीएम श्री अशोक व्यास, सभी जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे।
ग्राम के विकास पर खुल कर
हुई चर्चा
ग्राम में एक स्थान पर बड़ा सा पांडाल लगाया गया था, जिसमें कलेक्टर
सहित सभी जिला अधिकारी, खंड अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम अजनास एवं आस पास के
ग्राम के निवासी बैठे तथा अनौपचारिक रूप से ग्राम के विकास पर खुली चर्चा की गई।
ये चर्चा सुबह लगभग 11 बजे से प्रारंभ हुई, जो सायं 5 बजे तक चली।
प्रत्येक ग्रामीण टैक्स
चुकाए
कलेक्टर ने ग्राम वासियों से कहा कि ग्राम के विकास के लिए यह
आवश्यक है कि प्रत्येक ग्रामवासी ग्राम पंचायत का टैक्स चुकाए। टैक्स से प्राप्त
राशि से ग्राम पंचायत बिजली का बिल भरती है तथा ग्राम के विकास के लिए कार्य करती
है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्राम क्षिप्रा के निवासियों ने टैक्स चुकाने की
मिसाल रखी थी, इस पर शासन द्वारा चुकाए गए टैक्स की कई गुना राशि गा्रम को विकास
के लिए अतिरिक्त रूप् से दी गई। टैक्स के रूप में 2.5 लाख रूपये चुकाए गए और शासन
ने 50 लाख रूपये की राशि विकास के लिए दी।
ग्राम के निवासियों को
किया प्रेरित
कलेक्टर ने ग्राम के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए ग्राम
के निवासियों को प्रेरित किया। ग्राम वासियों ने कलेक्टर को आश्वश्त कराया कि वे
ग्राम को सही मायने में आदर्श बनाएंगे। ग्राम वासी भगवती प्रसाद ने कहा कि ''हम
बदलेंगे तो ग्राम बदलेगा।'' श्यामजी राव ने कहा कि ''ग्राम में होने वाले विकास
कार्यों की हम देख रेख करेंगे, जिससे सही दिशा में विकास हो।'' धनपाल ने कहा कि
''हम स्वयं साफ रहेंगे तथा ग्राम की साफ सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। इसके लिए यदि
जरूरी हुआ तो अपनी ओर से राशि भी खर्च करेंगे।''
महिलाओं की हो भागीदारी
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक है कि
महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी हो। ग्राम के विकास के लिए वे आगे आएं, ग्राम
पंचायत समिति में भी उनकी भागीदारी हो।
पानी की समस्या से स्थाई
निजात
पानी की समस्या के स्थाई हल के लिए सीईओ श्री अभिषेक सिंह ने
ग्रामीणों को एक सुझाव दिया, जिसे सभी ने स्वीकारा। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक
घर ग्राम पंचायत को स्वेच्छा से एक बार एक-एक हजार रूपये की राशि देता है और
प्रत्येक माह 50 रूपये की राशि जमा करवाता है, तो उन्हें पूरे साल भरपूर पानी
मिलेगा।
खुले में शौच से करलें
तौबा
कलेक्टर ने कहा कि गंदगी और बीमारी की जड़ खुले में शौच है, अत: हर
ग्रामीण इससे तौबा करले। हर घर में शौचालय हो, एवं उसका उपयोग हो। शासन द्वारा
इसके लिए अजा व गरीब वर्ग को 12000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। ग्राम की स्वच्छता
समिति इस संबंध में अपनी पूरी जिम्मेवारी निभाए।
''मेरे घर शौचालय है''
सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों से कहा कि जिन व्यक्तियों के घर
शौचालय है और उसका वे इस्तेमाल करते हैं, उन्हें गर्व होना चाहिए कि वे ग्राम को
गंदा नहीं कर रहे। यदि कोई आपसे पूछे कि मेरे घर टीवी है, मोबाइल है, फ्रिज है,
तुम्हारे घर क्या है? तो आप शान से कहें ''मेरे घर शौचालय है।''
ग्राम को मिलेगा सह सचिव
भी
ग्राम वासियों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम का सचिव ग्राम में
पूरे समय नहीं रहता। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ग्राम को एक स्थाई सचिव मिलेगा और
उसके साथ ही ग्राम को एक सह सचिव भी दिया जाएगा जो निरंतर ग्राम के विकास का कार्य
करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम में ऐसे कार्य चलाए जाएं, जिनमें वहां के
लोगों का रोजगार मिले। ग्राम में रोजगार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
कचरे का निपटान खाद के रूप
में
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम को हरा भरा बनाएं तथा यहां फूलदार एवं
फलदार पौधे लगाएं। घर के आस पास स्वच्छता हो, कचरे के निपटारे के लिए उनसे खाद
बनाने की इकाइयां कृषि विभाग बनवाए।
रोटावेटर का हो उपयोग
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम में खेती के लिए उन्नत कृषि यंत्रों,
विशेष रूप से रोटावेटर का उपयोग किया जाए। कृषि विभाग इसे उपलब्ध करवाए। खेती में
उन्नत तकनीक रैज्ड बैड पद्धति, स्पिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग हो।
ग्राम में कृषक पाठशालाएं कृषि विभाग लगाए। किसान विभिन्न किस्म की मुनाफा देने
वाली फसलें लगाएं। ग्राम के किसान राधेश्याम ने बताया कि वह कृषक अध्ययन दल में
खंडवा गया था, वहां से अरबी की खेती के बारे में जानकारी लेकर आया है, वह इस बार
अरबी की फसल लेगा।
क्यों नहीं जाते बच्चे स्कूल
कलेक्टर ने जब ग्राम के बच्चों की स्कूल में उपस्थिति के संबंध में
जानकारी ली तो पता चला कि कुछ बच्चे स्कूल नहीं जाते। इस पर उन्होंने ग्राम
वासियों से पूछा कि बच्चे स्कूल क्यों नहीं जाते। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों
को स्कूल जरूर भेजें। ग्राम के प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की जानकारी लिए
जाने बताया गया कि भवन निर्माण के लिए राशि निकाल ली गई है परन्तु कार्य नहीं हुआ।
इस पर कलेक्टर ने डीपीसी को तुरंत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम के
विद्यालय में 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद आयरन फॉलिक
एसिड की गोली प्रत्येक सप्ताह दिए जाने के निर्देश प्राचार्य/प्रधानाचार्य को दिए
गए।
मिल्क कूलिंग प्लांट लगेगा
कलेक्टर को जानकारी दी गई कि ग्राम में मिल्क कूलिंग प्लांट लगाए
जाने के लिए 32 लाख 30 हजार रूपये का प्रस्ताव दुग्ध संघ को भिजवाया गया है,
स्वीकृति मिलते ही इसका कार्य चालू होगा। ग्राम में लगभग 5 हजार लीटर दूध रोज
संग्रहित होता है। ग्राम में नवीन पशु औशधालय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जमीन
आबंटित होते ही इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कितनी
योजनाएं हैं औेर कैसे मिलेगा लाभ
ग्राम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने ग्राम वासियों को बताया कि
शासन की कितनी योजनाएं हैं तथा ग्राम वासी उनका कैसे लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर ने
कहा कि इनका लाभ देने के लिए अधिकारी उनका पूरा सहयोग करें।
ग्रामीणों के साथ विकास की इस अनौपचारिक खुली चर्चा एवं अधिकारियों
के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के सूत्रधार सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक
सिंह थे तथा अंत में उपस्थित सभी का आभार प्रदर्शन सीईओ जनपद पंचायत ने किया।
क्रमांक 220/1991/11-01-2015
No comments:
Post a Comment