दिनांक-14- जनवरी 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराएं
चिकित्सा सुविधा
देवास
14 जनवरी 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन
2014-15 के निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों के आकस्मिक अस्वस्थ या बीमार
होने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था के निर्देश
दिये गये हैं। आयोग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी जोनल अधिकारियों के साथ एक-एक
चिकित्सक आवश्यक दवाइयों के सहित ड्यूटी पर लगाए जाएं।
क्रमांक 234/2005/14-01-2015
प्रतिवर्ष की तरह 15 जनवरी, 2015 से शासकीय
क्रय पर प्रतिबंध
देवास 14 जनवरी
2015/वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में जल्दबाजी में किये
जाने वाले शासकीय क्रय और इससे वित्तीय अनुशासन में हर संभावित चूक के मद्देनजर राज्य
शासन ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जनवरी, 2015 के बाद शासकीय क्रय पर पूर्ण प्रतिबंध
लगा दिया है। इसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2014-15 की समाप्ति तक क्रय के लिये विभिन्न
स्तर पर प्रदत्त शक्तियां अधिक्रमित रहेंगी। यह प्रतिबंध लघु उद्योग निगम एवं सार्वजनिक
उपक्रमों के माध्यम से क्रय की जाने वाली सामग्री पर भी लागू होगा।
कुछ मदों में यह प्रतिबंध लागू
नहीं होगा। इनमें विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाएं, अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता से
प्रायोजित योजनाएं, केन्द्रीय क्षेत्रीय योजनाएँ, केन्द्र प्रवर्तित योजनाएं, पेयजल
से संबंधित योजनाएँ और गृह विभाग के आयोजनेत्तर मद में प्राप्त केन्द्रीय अनुदान शामिल
हैं। इसके अलावा जिन प्रकरणों में क्रय के लिये सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद
क्रय आदेश 15 जनवरी के पूर्व कार्यालय द्वारा जारी किया जा चुका है, उस पर यह प्रतिबंध
लागू नहीं होगा।
ऐसे प्रकरण में भी प्रतिबंध लागू
नहीं होगा, जिनमें छात्रावास, आश्रम, विद्यालय, अस्पताल, जेल, पशु-चिकित्सालय, आँगनवाड़ी
के संचालन के लिये आवश्यक दवाइयों एवं खाद्य सामग्री की पूर्ति के लिये क्रय किया जाना
होगा। साथ ही तेरहवें वित्त आयोग की सहायता के अंतर्गत उच्च-स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित
कार्य-योजना के क्रियान्वयन, 5000 रुपये तक डाक टिकट एवं आकस्मिक व्यय तथा शासकीय सामग्री
के डायरी और केलेण्डर पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
क्रमांक 235/2006/14-01-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
पड़ौसी देशों से आ सकता है पोलियो
का वायरस
कलेक्टर की अध्यक्षता में पल्स
पोलियो टीकाकरण संबंधी बैठक सम्पन्न
देवास 14 जनवरी 2015/ पूरे विश्व में
पोलियो के वायरस से मुक्ति के लिए पल्स
पालियो टीकाकरण अभियान वर्ष 1995 से चलाया जा रहा है। वर्ष 2012 में भारत
पोलियो के वायरस से मुक्त हो गया, परंतु अभी भी पड़ौसी देशों पाकिस्तान,
अफगानिस्तान आदि से वायरस भारत आ सकता है। नाइजीरिया में भी अभी वायरस है। अत:
भारत में अभी भी पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
यह जानकारी मंगलवार को कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न पल्स पोलियो
अभियान की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री
प्रबल सिपाहा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, सिविल
सर्जन एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
18 जनवरी एवं 22 फरवरी
पोलियो रविवार
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 18 जनवरी एवं 22
फरवरी पोलियो रविवार होंगे, इन दिनों जिले में समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को
पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने इस
उम्र के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं।
2 लाख 31 हजार बच्चों को
दवा पिलाने का लक्ष्य
जिले की कुल जनसंख्या 16,57,900 है, जिसमें
0-5 वर्ष के बच्चों की संख्या 2,31,106 है। शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 4,53,436 है,
जिसमें 0-5 वर्ष के बच्चों की संख्या 63481 है। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या
12,04,464 है, जिसमें 0-5 वर्ष के बच्चों की संख्या 1,68,625 है। इस उम्र के सभी
बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
1785 बूथ बनाए जाएंगे
पल्स पोलियो अभियान के तहत इस बार जिले में
1785 बूथ बनाऐ जाएंगे, जिनमें शहरी क्षेत्र में 450 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1335 बूथ
होंगे। इसके अलावा अभियान के दूसरे व तीसरे दिन घर-घर दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीम
गठित की गई हैं।
123 ट्रांजिट बूथ
अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में ट्रांजिट
बूथ एवं मोबाइल टीम की संख्या 123 होगी। शहरी क्षेत्र में ट्रांजिट बूथ लिए 21 तथा
मोबाइल टीम की संख्या 12 होगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांजिट बूथ 57 तथा
मोबाइल टीम 33 होंगी।
4047 टीकाकरण कार्यकर्ता एवं
सुपरवाइजर
अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में टीकाकरण के
714 कार्यकर्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 3134 टीकाकरण कार्यकर्ता बनाए गए हैं, जिनकी
कुल संख्या 3848 है। इसी प्रकार इस कार्य के लिए शहरी क्षेत्र में 38 सुपरवाइजर तथा
ग्रामीण क्षेत्र में 161 सुपरवाइजरों को नियुक्त किया गया है, जिनकी संख्या 199 है।
टीकाकरण कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजरर्स की कुल संख्या 4047 होगी।
आवश्यक वैक्सीन डोज
पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को पिलाई जाने
वाली दवाई के शहरी क्षेत्र में 80621 डोज तथा ग्रामीण क्षेत्र में 214154 डोज की आवश्यकता
होगी। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में इस बार कुल 232106 डोज की आवश्कता पड़ेगी। इसी प्रकार
शहरी क्षेत्र में 4031 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 10708 वैक्सीन वायल की आवश्यकता होगी।
शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में कुल 14739 वैक्सीन वायल की आवश्यकता होगी।
कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए
अभियान को सफल बनाने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी
आने पर निरकारण के लिए पल्स पोलियो कंट्रोल रूम जिला स्तर पर बनाया गया है। सीएमएचओ
डॉ. एके दीक्षित (94251-96667), सिविल सर्जन डॉ. विद्या वेल्हणकर (93023-55524) तथा
डीएमसीएचओ डॉ. कैलाश कल्याणे (98934-21686) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। जानकारी
के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07272-252015 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 236/2007/14-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
अच्छा प्रशिक्षण दे रहे हैं
आप लोग
मतदान दलों के निर्वाचन संबंधी
प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा
देवास 14 जनवरी 2015/ त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचन संबंधी
प्रशिक्षण की अच्छी गुणवत्ता आवश्यक है। यह प्रसन्नता की बात है कि आप लोग निर्वाचन
के लिए नियुक्त अमले को अच्छा प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए जिले के सभी मास्टर ट्रेनर्स
एवं ट्रेनर्स बधाई के पात्र है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को शासकीय
कन्या महाविद्यालय देवास में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षकों
से यह बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, मास्टर ट्रेनर्स श्री अजय काले,
सुश्री समीरा नईम, प्रो. राणा तथा सभी संबंधित उपस्थित थे।
इस बार एस (s) आकार का मतदान
प्रकोष्ठ
प्रशिक्षण में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार
इस बार मतदान के लिए अंग्रेजी के एस (s) आकार का प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत
दो वोटिंग मशीन रखी जाएंगी, एक जिला पंचायत सदस्य के लिए तथा दूसरी जनपद पंचायत सदस्य
के लिए। वोटर को प्रकोष्ठ में एक मशीन पर मतदान करने के बाद घूमकर दूसरी मशीन तक मतदान
के लिए जाना होगा।
72 सेकंड लगते है मशीन को बंद
कर चालू करने में
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान मशीन को एक
बार बंद करके दोबारा चालू करने में 72 सेकंड का समय लगता है। जब भी कोई मतदाता अंडर-वोट
करता है, अर्थात एक ही पद के लिए मतदान करता है, तो मशीन को बंद करके चालू करना होता
है, जिससे मतदान में अधिक समय लगता है। इसके लिए जरूरी है कि मतदाता को अच्छी तरह समझाया
जाए कि दो पदों के लिए दो मशीनों पर मतदान करना होगा। फिर भी यदि वो चाहे तो एक पद
के लिए ही मतदान कर सकता है।
15 जनवरी तक प्रशिक्षण
निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों,
मतदान अधिकारियों, सामग्री वितरण/वापस लेने आदि कार्य के लिए नियुक्त् शासकीय सेवकों
के लिए निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 10 जनवरी से शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में
आयोजित किया जा रहा है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण महाविद्यालय के 6 कक्षों में
चल रहा है, जिसमें कुल 2252 शासकीय सेवक शामिल होंगे।
8 अनुपस्थित
प्रशिक्षण के 5वें दिन आज बुधवार को लगभग 500
निर्वाचन कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इनमें से कुल 8 मतदान कर्मी अनुपस्थित
रहे, जिनमें 3 अनधिक्रत रूप से अनुपस्थित रहे। इनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
सबसे बड़ा ऑडिटोरियम
कलेक्टर द्वारा महाविद्यालय में बनाए जा रहे ऑडिटोरियम
का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की प्रशंसा की गई। कलेक्टर को बताया गया
कि यह ऑडिटोरियम प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में बनाया गया संभवत: सबसे बड़ा ऑडिटोरियम
है। कलेक्टर द्वारा इसमें अच्छा साउंड सिस्टम लगाए जाने तथा इसे साउंड प्रूफ बनाए जाने
के निर्देश दिए।
क्रमांक 237/2008/14-01-2015 (फोटो-संलग्न)
कलेक्टर का दौरा कार्यक्रम स्थगित
देवास
14 जनवरी 2015/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी का 15 जनवरी को जिले की सतवास तहसील,
16 जनवरी को कन्नौद तहसील, 21 व 22 जनवरी को खातेगांव, 29 जनवरी को बागली तहसील तथा
30 जनवरी को टोंकखुर्द तहसील का भ्रमण कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
क्रमांक 238/2009/14-01-2015
गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित
देवास 14 जनवरी
2015/ राज्य शासन द्वारा लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस पर एक दिन का शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं समस्त मद्य भंडारगारों को बंद रखने एवं मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने के आदेश सहायक आयुक्त आबकारी ने जारी किए है।
क्रमांक 239/2010/14-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री
तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए अधिकारी नियुक्त
18
जनवरी से 23 जनवरी के बीच होगी यात्रा
देवास 14 जनवरी 2015/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देवास जिले
के यात्रियों को 18 जनवरी 2015 से 23 जनवरी 2015 तक रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा कराई
जाएगी।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा रामेश्वरम
की तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन देवास से रवाना करने एवं
वापस लौटने पर लाने के लिए तहसीलदार श्री एलके खरे, अतिरिक्त तहसीलदार श्री विनोद राठौर,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास श्री विनोद कुमार चौहान, नायब तहसीलदार
बरोठा श्रीमती मधु नायक को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 240/2011/14-01-2015
लैंगिक भेदभाव के खिलाफ अभियान की कार्यशाला
आज
देवास 14 जनवरी 2015/ एमपी वेलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा
लिंग चयन आधारित लैंगिक भेदभाव के खिलाफ अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में गुरूवार 15 जनवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष
में सुबह 10.30 बजे किया जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यशाला
में सभी संबंधितो उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक 241/2012/14-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
अतिरिक्त उपजिला निर्वाचन पंचायत
अधिकारी नियुक्त
देवास 14 जनवरी 2015/मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिले
में होने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने अधिकारियों को खंड स्तर पर अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन
अधिकारी पंचायत नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार देवास विकासखंड के लिए अनुवभिगीय
अधिकारी श्री धीरज श्रीवास्तव, सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी
श्रीमती अंजली जोसफ, कन्नौद विकासखंड के लिए अनुविभागीय श्री एएन अरोरा, खातेगांव विकासखंड
के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री अशोक व्यास तथा बागली विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी
श्रीमती वर्षा भूरिया को अतिरिक्त उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजस्व अनुभाग के प्रभार
अंतर्गत आने वाली खंड के लिए निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण एवं तत्संबंधी
कर्त्तव्यों के अनुपालन के लिए नियुक्त किया गया है।
क्रमांक
242/2013/14-01-2015
No comments:
Post a Comment