06-01-2015
पल्स पोलियो अभियान में 18 जनवरी और 22 फरवरी को पिलाई जाएगी दवा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई
में आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
-------------
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में
आए 43 आवेदन
देवास 06 जनवरी 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को 43 आवेदकों
ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर द्वारा सभी आवेदनों
पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण किए जाने
के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पागल करता है परेशान
मोती बंगला क्षेत्र के लोगों ने आवेदन दिया कि
उनकी दुकानों के आगे एक पागल व्यक्ति आकर बैठ जाता है तथा उन्हें परेशान करता है। वह
अपने कपड़े उतार कर फेंक देता है तथा गाली गलौच करता है। पुलिस में शिकायत की गई परन्तु
कार्रवाई नहीं हुई। प्रकरण में संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई
के निर्देश दिए गए।
माइक्रो वाटर शेड समितियों
के कार्य चालू कराएं
कन्नौद एवं खातेगांव क्षेत्र की एकीक्रत जलगृहण
समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा आवेदन में बताया गया कि समितियों के विकास कार्य
6 माह से लगभग रूके हुए हैं। समितियों द्वारा पूर्व में भी मेढ़, खंती, स्टॉप डैम आदि
के जो कार्य किए गए थे, उनका भुगतान नहीं हुआ है। प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश
कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत को दिए गए।
बस स्टेंड से अतिक्रमण हटवाएं
बसस्टेंड क्षेत्र देवास के व्यापारियों द्वारा
आवेदन दिया गया कि स्थानीय बस स्टेंड क्षेत्र में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण
कर उनकी दुकानों के आगे दुकानें लगा ली हैं। अतिक्रमण हटवाया जाए। प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बालगढ़ क्षेत्र में मकान दिलाया जाए
आवेदक संतोष कुमार सत्यनारायण देवास ने बताया
कि शासन द्वारा इंट्रीग्रेटेड हाउसिंग एण्ड स्लम डैवमैन्टल प्रोग्राम के अंतर्गत गंदी
बस्ती वासियों के लिए नगर निगम द्वारा बालगढ़ क्षेत्र में मकान बनाए गए है, उनमें हितग्राही
नहीं जा रहे हैं, अत: उसे उनमें से एक मकान निर्धारित शर्तों पर आबंटित किया जाए। प्रकरण
में नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जुलूस में व्यवस्थाओं के लिए
धन्यवाद
जनसुनवाई में एक आवेदन ऐसा भी आया, जिसमें प्रशासन
को मिलाद-उन-नबी के त्योहार के अवसर पर नगर में निकाले गए जुलूस में की गई अच्छी व्यवस्थाओं
के लिए धन्यवाद दिया गया। आवेदिका हारून बी शेख ने कलेक्टर को आवेदन देकर प्रशासन का
धन्यवाद ज्ञापित किया।
साइकिल की राशि अभी तक नहीं
मिली
आवेदक जगदीश पिता गणपत निवासी शुक्रवासा देवास
ने आवेदन दिया कि उसकी पुत्री आरती ग्राम बावई सोनकच्छ के शासकीय विद्यालय में पढ़ रही
है, उसे साइकिल खरीदने के लिए शासन द्वारा चैक 6 माह पहले दे दिया गया जो उसने स्टेट
बैंक शाखा बरोठा में जमा करवा दिया, परन्तु बैंक द्वारा अभी तक राशि उसे नहीं दी गई
है। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक तो तुरंत कार्रवाई के निर्देश
दिए गए।
रिकॉर्ड शाखा से नहीं मिली
नकल
आवेदक सौभाग्य मल शर्मा ग्राम छोटा मालसापुरा
ने बताया कि उसने कलेक्टर की रिकॉर्ड शाखा में एक माह पूर्व नकल लेने के लिए आवेदन
दिया था, परन्तु अभी तक उसे नकल नहीं मिली है। उसे नकल दिलाई जाए। प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा त्वरित कार्रवाई के निदेश दिए गए।
सर्वे नंबर ठीक कराएं
आवेदिका लीलाबाई धूलचन्द्र तेली बागली ने आवेदन
दिया कि उसकी ग्राम राजगढ़ में स्थित कृषि भूमि का बंदोबस्त के दौरान सर्वे नंबर रिकॉर्ड
में गलत दर्ज कर दिया गया। सर्वे नंबर ठीक कराया जाए। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा एसडीएम
बागली को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 192/1963/06-01-2015 (फोटो- संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
भ्रूण का लिंग परीक्षण करने
एवं कराने वाले दोनों के विरूद्ध हो कार्रवाई
पीसीएनपीएनडीटी एक्ट संबंधी
बैठक में कलेक्टर ने कहा
देवास 06 जनवरी 2015/ गर्भस्त् भ्रूण का लिंग परीक्षण
करने एवं कराने वाले दोनों के विरूद्ध पीसीएनपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार
जिले में कड़ी कार्रवाई की जाए। लिंग का भ्रूण परीक्षण तथा उसकी हत्या जघन्य अपराध है।
जिले में एक भी भ्रूण का लिंग परीक्षण तथा हत्या नहीं होना चाहिए। इस संबंध में सभी
संबंधित अधिकारी कड़ी कार्रवाई करें तथा सामाजिक संगठन इसमें सहयोग करें।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को कलेक्टर
सभाकक्ष में सम्पन्न पीसीएनपीएनडीटी एक्ट के क्रियावंयन संबंधी जिला स्तरीय समिति की
बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, सभी संबंधित अधिकारी तथा स्वयंसेवी संघटनों
के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सोनोग्राफी कराने आई महिला
से लें आईडी प्रूफ
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सोनेाग्राफी सेंटर्स
को निर्देश दिए जाएं कि उनके केंद्र पर सोनोग्राफी कराने आई प्रत्येक गर्भवती महिला
से उसका पहचान प्रमाण लेने के बाद ही उसकी सोनोग्राफी की जाए।
सोनोग्राफी केंद्रों की लगातार
मॉनीटरिंग करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी
सोनेाग्राफी सेंटर्स की सतत मॉनीटरिंग की जाए। इस संबंध में एक सप्ताह का अभियान चलाया
जाकर शत-प्रतिशत केंद्रों का निरीक्षण कर लें। सभी सोनोग्राफी मशीनों में ट्रेकर सिस्टम
भी लगाए जाएं, जिससे कि उसके माध्यम से होने वाली सोनोग्राफी का पूरा रिकार्ड मिल सके।
गर्भवती महिला की स्वस्थ्य
विभाग रखे जानकारी
बैठक में निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक
गर्भवती महिला द्वारा कब-कब सोनोग्राफी कराई गई है तथा उसके बाद की स्थिति की पूरी
जानकारी रखे, जिससे के भ्रूण लिंग परीक्षण तथा उसकी हत्या यदि की जाती है, तो उस संबंध
में जानकारी मिल सके।
पात्र हो सोनोग्राफी करने वाला
बैठक में बताया गया कि जो व्यक्त्िा सोनोग्राफी
करने की पात्रता रखता है, वही नई अथवा पुरानी सोनोग्राफी मशीन, सोनोग्राफी करने की
विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही, खरीद सकता है। यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो
सोनोग्राफी केंद्र सील कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। सोनेाग्राफी करने के लिए व्यक्ति
का गायनेकेलाजिस्ट अथवा रेडियालाजिस्ट होना अथवा शासन द्वारा अधिकृत संस्था का अनुभव
प्रमाण-पत्र होना जरूरी है।
लिंगानुपात का सर्वे करवाएं
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में
लिंगानुपात का सर्वे कराया जाए तथा जहां-जहां लिंगानुपात कम आ रहा है, वहां-वहां बेटी
बचाने के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में बताया गया कि
देवास नगरीय क्षेत्र में सबसे कम लिंगानुपात है।
क्रमांक 193/1964/06-01-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र॥
जिले के किसानों को अधिक से अधिक मिले फसलों के लिए ऋण
जिला स्तरीय तकनीकि समूह की बैठक में कलेक्टर ने कहा
देवास 06 जनवरी 2015/ मप्र शासन द्वारा कृषकों को कृषि आदानों के लिए बिना
ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिले के किसानों को फसल का उत्पादन तथा ऋण अदायगी
क्षमता के आधार पर फसलों के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए। इसी के साथ जिले
में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाए, जिससे कि किसान इनके माध्यम से
भी अच्छा मुनाफा कमा सके। शासन द्वारा इसके लिए 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने
सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाग्रह में किसानों को कृषि ऋण दिए जाने की सीमा (ऋणमान)
निर्धारित करने के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय तकनीकि समूह की बैठक में उक्त निर्देश
दिए। बैठक में एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, जिला सहकारी बैंक के सीईओ, नाबार्ड के प्रबंधक
श्री गोखले, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. शर्मा, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक कृषि,
परियोजना अधिकारी आत्मा आदि उपस्थित थे।
पपीते का उत्पादन बढ़ाएं
कलेक्टर ने जिले में पपीते के
उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए कहा कि किसानों को पपीते की फसल लेने तथा इसकी प्रोसेसिंग
यूनिट लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए शासन की ओर से 75 प्रतिशत तक अनुदान
दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पपीते से विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे- गुलाब कत्री,
पपीता पाउडर आदि बनाए जाते हैं, जिसकी काफी मांग है।
डेयरी उद्योग को बढ़ावा दें
कलेक्टर ने कहा कि जिले में गांव-गांव
में दुग्ध उत्पादन समितियों को सक्रिय किए जाकर डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। अनुसूचित
जाति क्षेत्रों में शासन की योजना अंतर्गत हितग्राहिरयों को मवेशी प्रदान की जाए। जिले
के अजनास क्षेत्र में विशेष रूप से प्रकरण बनाए जाएं।
ये ऋणमान किया गया निर्धारित
बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए
विभिन्न फसलों का ऋणमान निर्धारित किया गया। ऋणमान द्वारा निर्धारित की गई राशि किसानों
को ऋण के रूप में प्रति हैक्टेअर फसल लगाने के लिए प्राप्त होगी।
|
फसल
|
वर्ष 2014-15 का ऋणमान (रूपए
प्रति है.)
|
वर्ष 2015-16 के लिए निर्धारित
ऋणमान (रूपए प्रति है.)
|
|
ज्वार
|
15000
|
17000
|
|
गेहूं
|
21000
|
23000
|
|
चना
|
17000
|
19000
|
|
सोयाबीन
|
25000
|
29000
|
|
सरसों
|
8000
|
9000
|
|
मूंगफली
|
9000
|
10000
|
|
अरहर
|
11000
|
12000
|
|
मूंग
|
9000
|
10000
|
|
मक्का
|
12000
|
13000
|
|
आलू
|
50000
|
55000
|
|
मटर
|
25000
|
27000
|
|
प्याज
|
30000
|
32000
|
|
टमाटर
|
35000
|
40000
|
|
मिर्च
|
30000
|
35000
|
ये होगी ऋण वितरण
अवधि
बैठक में खरीफ एवं रबी फसलों
के लिए ऋण वितरण अवधि भी निर्धारित की गई। खरीफ फसलों ज्वार, मक्का, कपास, सोयाबीन,
मूंगफली, अरहर, मूंग, आदि के लिए ऋण वितरण अवधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक होगी। इसी
प्रकार रबी फसलों गेहूं, चना, सरसों, मसूर, अलसी एवं सब्जियों आलू , मटर भिंडी, गोबी,
प्याज, टमाटर, मिर्च, हल्दी आदि के लिए ऋण वितरण अवधि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक निर्धारित
की गई।
ऋण अदायगी तिथि भी निर्धारित
बैठक में किसानों द्वारा ऋण अदा
करने की तिथि भी निर्धारित की गई। खरीफ फसलों के लिए सदस्य से संस्था स्तर पर 28 मार्च
तक, रबी के लिए 15 जून तक तथा गन्ना के लिए 15 जून तक ऋण अदायगी अवधि निर्धारित की
गई।
क्रमांक 194/1965/06-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
रक्तदान शिविर आयोजित होंगे
देवास 06 जनवरी 2015/ प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय
युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। युवा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान
अभियान 31 जनवरी 2015 तक स्वैच्छिक रक्तदान माह के रूप मनाया जा रहा है। इस तारतम्य
में रक्तदान शिविरों का आयोजन 12 जनवरी, 16 जनवरी, 23 जनवरी तथा 30 जनवरी को किया जाएगा।
सिविल सजर्न सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने सभी से आग्रह किया है वे जिला चिकित्सालय
में रक्तदान कर सकते है।
क्रमांक 195/1966/06-01-2015
तीन बेलेट यूनिट के साथ करें मॉक पोल
देवास 06 जनवरी 2015/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने सभी कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जहाँ पर 15 या उससे अधिक अभ्यर्थी
हैं, वहाँ तीन बेलेट यूनिट का उपयोग किया जायेगा। इस स्थिति में ऐसे स्थानों पर तीन
बेलेट यूनिट के साथ कम से कम 10 ई.व्ही.एम. सेंट पर मॉक पोल किया जाये। प्रत्येक मॉक
पोल में न्यूनतम 500 वोट डाले जाएं। मॉक पोल के रिजल्ट से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत
करवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।
क्रमांक 196/1967/06-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पल्स पोलियो अभियान में 18 जनवरी और 22 फरवरी को पिलाई जाएगी दवा
देवास 06 जनवरी 2015/ मध्यप्रदेश में पल्स
पोलियो अभियान में आगामी 18 जनवरी को पाँच साल तक के बच्चों को रोगों से बचाव के लिए
दवा पिलाई जाएगी। द्वितीय चरण में 22 फरवरी को दवा पिलाने का कार्य होगा। प्रदेश में
नियमित टीकाकारण में छूटे हुए पाँच साल तक के बच्चों को भी घर-घर जाकर चिन्हित किया
जाएगा और 22 फरवरी को उन्हें दवा पिलाने के साथ-साथ संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
क्रमांक 197/1968/06-01-2015
No comments:
Post a Comment