03 जनवरी 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
इन
युवा उद्यमियों में आसमान छूने का जज्बा है
युवा उद्यमी सम्मेलन में कलेक्टर
ने कहा
देवास 03 जनवरी 2015/ जिले के इन युवा उद्यमियों
में आसमान छूने का जज्बा है। ये न केवल अपना उद्यम सफलतापूर्वक चलाकर स्वयं का एवं
जिले का विकास करेंगे अपितु बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध करायेंगे। जिला
प्रशासन एवं बैंकों की सहायता से इन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत
उद्यम लगाने के लिए 1 करोड़ रूपये तक का ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया गया है। ये जिले
के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शुक्रवार को सृष्टि
क्लब देवास में आयोजित जिले के युवा उद्यमियों के सम्मेलन में उक्त प्रेरणादायी विचार
प्रकट किये। जिले में पहली बार इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें युवा
उद्यमियों से उन्हें उद्योग में सहायता देने के लिए न केवल खुली चर्चा की गई अपितु
उन्हें कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
लक्ष्य से ज्यादा प्रकरण स्वीकृत
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री
युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत लक्ष्य से अधिक प्रकरण स्वीक़ृत किये गये हैं। जिले में
अभी तक जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बैंकों को प्रेषित 32 प्रकरणों में से 28 प्रकरणों
में ऋण स्वीकृत कर दिया गया है तथा उद्योगों की स्थापना प्रारंभ हो गई है। शेष 4 प्रकरणों
में भी शीघ्र ऋण स्वीकृत हो जायेगा। कलेक्टर द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट प्रकरण
बनाये जाने के लिए तथा शीघ्र ऋण वितरित करने के लिए उद्योग विभाग एवं बैंकों को साधुवाद
दिया गया।
समस्या हो तो सीधे सम्पर्क
करें
कलेक्टर ने उद्यमियों से कहा कि यदि उन्हें उद्योग
स्थापना में अथवा उद्योगों के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे महाप्रबंधक
जिला उद्योग केन्द्र तथा स्वयं उनसे भी सम्पर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि वे
मंगलवार को जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा सोमवार
को समयावधि पत्रों की बैठक में भी यदि कोई उद्यमी अपनी समस्या लेकर आता है तो उसका
वहीं निराकरण कर दिया जायेगा।
1 हजार दिन समर्पित करें उद्योगों
को
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक
श्री धीरेन्द्र चतुर्वेदी ने उद्यमियों से कहा कि यदि वे उद्योग स्थापना के 1 हजार
दिन तक पूरी मेहनत के साथ अपने उद्योग को चला पायेंगे तो उन्हें अपने उद्योग में सफल
होने से कोई नहीं रोक सकता।
युवा उद्यमियों ने भी किये
विचार व्यक्त
कार्यक्रम
में युवा उद्यमी श्री जयपालसिंह ने कहा कि उन्हें ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स निर्माण उद्योग
के लिए ऋण स्वीकृत किया गया है। उद्योग प्रारंभ होने पर वे लगभग 10 व्यक्तियों को रोजगार
उपलब्ध करायेंगे। श्री अजय परमार ने कहा कि सेवा में केवल स्वयं को ही रोजगार मिलता
है, लेकिन उद्योग स्थापना से अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। वे
अपने उद्योग में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
इन उद्यमियों को मिला योजना
का लाभ
कार्यक्रम में जिले के 28 युवा उद्यमियों, जिन्हें
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ दिया गया है, उन्हें कलेक्टर द्वारा सम्मानित
किया गया। योजना अन्तर्गत श्री राहुल को कोरोगेटेड बाक्स निर्माण उद्योग के लिए एवं
श्री नितिन शंकरलाल सोनी को बुवन सेक निर्माण उद्योग के लिए 1-1 करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृत
किया गया है। इसी तरह श्रीमती नेहा पप्पी यादव को दुग्ध उत्पादन उद्योग के लिए
13.50 लाख रूपये, श्री गोविन्द् किशनलाल जाट आईस निर्माण उद्योग के लिए 11 लाख, श्री
नितिन हुकुमसिंह फर्नीचर निर्माण उद्योग के लिए 11 लाख, श्री विवेक शिवनारायण परिहार
रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग के लिए 25 लाख, पवन कैलाश टाडा अनाज ग्रेडिंग उद्योग के लिए
15 लाख, श्री ज्ञानसिंह अर्जुनसिंह कंस्ट्रक्शन कार्य सेवा के लिए 45 लाख, श्री सोहेल
अब्दुल गनी जेसीबी के लिए 24.15 लाख, श्री जितेन्द्र कैलाश सिंह यादव को पेवर्स ब्लॉक
निर्माण उद्योग के लिए 25 लाख, कमल धुलजी पाटीदार को बायोकोल निर्माण उद्योग के लिए
70 लाख, महेश शिवनारायण यादव व्हील अलायमेंट सेवा के लिए 12 लाख,अंकित रूपनारायण मेहता
को मिनरल वाटर उद्योग के लिए 40 लाख, अजय रामसिंह तोमर को जैक वाईशर प्रोडक्ट्स उद्योग
के लिए 74.40 लाख, सदासुख बीरम जाट को जेसीबी सेवा के लिए 24 लाख, जितेन्द्र हिम्मतसिंह
खिची को सीएलसी ब्लाक्स उद्योग के लिए 46 लाख, जयपाल सुरजसिंह को ऑटो मोबाइल कंपोनेंट्स
उद्योग के लिए 22.50 लाख, श्रीमती नाजिया यासीर शेख को दुग्ध उत्पाद उद्योग के लिए
27 लाख, अजय लोकेन्द्र परमार को प्लास्टिक प्रोडक्ट्स उद्योग के लिए 80 लाख, रीतेश
जयसिंह धारू को यात्री बस सेवा के लिए 16 लाख, ललीत रामप्रसाद चौधरी को मिल्क प्रोडक्ट
उद्योग के लिए 85 लाख, देवीलाल रामेश्वर जाट बायो फ्यूल निर्माण उद्योग के लिए
24.80 लाख, कुमारी उर्वशी लखन चौधरी को स्टील फर्नीचर एवं कृषि उपकरण निर्माण उद्योग
के लिए 60 लाख, विजय हुकुमचंद कंठाली को मोबाईल फलोरी मशीन सेवा के लिए 30 लाख रूपये,
अर्पित त्रिलोकचंद जैन को रेस्टोरेंट एवं लॉजिंग सर्विसेस सेवा के लिए 15 लाख, नीरव
रमेशचन्द्र व्यास फ्लेक्स प्रिंटिंग कार्य सेवा के लिए 12 लाख, कपिल केदारलाल राठौर
को अगरबत्ती निर्माण उद्योग के लिए 19 लाख तथा राहुल मोहनलाल को फिल्टर वाटर एवं आईस
निर्माण उद्योग के लिए 25 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।
कार्यक्रम में श्री विजय गुप्ता मुख्य प्रबंधक
एसबीआई, श्री आरजीएस दतराल मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया देवास, श्री हरिसिंह गुमरा
मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक देवास उपस्थित थे1 अंत में सभी का आभार महाप्रबंधक
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र देवास के श्री कैलाश भार्गव ने व्यक्त किया।
क्रमांक 177/1948/03-01-2015 (फोटो- संलग्न)
मतदान का समय अब प्रात: 7 बजे
से
देवास 03 जनवरी 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2009-2010 के
आम निर्वाचन के समय मतदाताओं की सुविधा एवं शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के
समय में आंशिक संशोधन करते हुए मतदान का समय प्रात: 8.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक
निर्धारित किया गया था।
आयोग द्वारा उक्त समय पर पुन: विचारोपरांत त्रिस्तरीय
पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिए मतदान का समय प्रात: 7.00 बजे से अपराह्न
3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
क्रमांक 178/1949/03-01-2015
पीसीपीएनडीटी
सलाहकार समिति की बैठक 5 को
देवास 03 जनवरी 2015/ पीसीपीएनडीटी जिला स्तरीय
सलाहकार समिति की बैठक 5 जनवरी सोमवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता
में टीलएल बैठक के पश्चात कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में
सर्व संबंधितों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
क्रमांक 179/1950/03-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मंगलवार
तक बंट जाए खसरा एवं बी-वन की नकले
सोनकच्छ
क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 03 जनवरी 2015/ शासन द्वारा दिए गए निर्देश
अनुसार समस्त गांवों में किसानों को खसरा एवं बी-वन की नकले अभी तक बंट जानी थीं, परंतु
अभीतक इस गांव में एक भी किसान को नकल नहीं मिली है। राजस्व अधिकारियों का दायित्व
है कि वे क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का अमल सुनिश्चित करें। आगामी
मंगलवार तक इस गांव के प्रत्येक किसान को खसरा एवं बी-वन की नकलें मिल जानी चाहिएं।
साथ ही यह भी दिखवा लिया जाए की सोनकच्छ क्षेत्र का कोई दूसरा गांव छूटा तो नहीं है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज शनिवार को सोनकच्छ
क्षेत्र के गांवों के भ्रमण के दौरान ग्राम गुराड़िया रूपा में उक्त निर्देश एसडीएम
सोनकच्छ एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री अंजली जोसफ,
सीईओ जनपद पंचायत, ईई आरईएस आदि उपस्थित थे।
बिजली लाइन से खतरा
ग्राम गुराड़िया रूपा के निवासियों ने कलेक्टर
को बताया कि उनके गांव के बीच से 11 हजार वोल्टेज
की लाइन जाती है, जिससे खतरा बना रहता है। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को
निर्देश दिए कि बिजली लाइन की तुरंत गार्डिंग कराई जाए।
नियमित रूप से मिले उचित मूल्य
राशन
ग्रामवासियों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम में
उचित मूल्य राशन उन्हें समय पर नहीं मिलता। इस पर कलेक्टर द्वारा खाद्य विभाग को निर्देश
दिए गए कि गांववासियों को उचित मूल्य सामग्री समय पर वितरित कराई जाए। गांव की नि:शक्त
महिला सुगन बाई को उचित मूल्य खाद्यान दिलाया जाए।
नल-जल योजना का कार्य पूरा
कराया जाए
ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में नल-जल योजना
के अंतर्गत टंकी नहीं बनी है तथा मोटर खराब हो जाने से पानी नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर
द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एक माह के
अंदर आवश्यक कार्य कराया जाकर जल आपूर्ति की जाए।
विधवा पेशन स्वीकृत कराई जाए
कुमारी रीतू ने कलेक्टर को बताया कि उसके पिता
की मृत्यु हुए काफी समय हो गया है, वह अत्यंत गरीब है, उसकी मां को अभी तक कोई सहायता
नहीं मिली है। इस पर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए कि उसकी मां
पार्वती बाई पति गजराजसिंह को विधवा पेंशन तुरंत स्वीकृत की जाए।
पहुंच मार्ग की समस्या सुलझाएं
ग्राम मुंडला आना के निवासियों ने कलेक्टर को
बताया कि ग्राम में पहुचं मार्ग की समस्या अत्यिधक विकराल है। उसका समाधान कराया जाए।
इस पर कलेक्टर द्वारा एसडीएस एवं सीईओ जनपद पंचायत के तुरंत समाधान के निर्देश दिए
गए।
शेष तालाब भी शीघ्र बनावाए
ग्राम चौबारा जागीर में निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों
ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम में 10 बलराम तालाब स्वीकृत किए गए थे, जिनमें केवल दो
ताबाल बने हैं। कलेक्टर ने सभी तालाबों का निर्माण कार्य कराएं जाने के निर्देश दिए।
किसान कमलसिंह सोलंकी के खेत पर 2.8 लाख रूपए की लागत से तालाब निर्माण कराया गया है,
कलेक्टर ने कार्य के समीप बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
उपयंत्री एवं पंचायत सचिव के
विरूद्ध कार्रवाई
किसान
बाबू राव के खेत पर भी तालाब का कार्य कराया गया परन्तु कार्य पूरा नहीं होने के पहले
ही उपयंत्री द्वारा कार्य का मूल्यांकन कर दिया गया। इस पर कलेक्टर द्वारा उपयंत्री
संजीव शाह की जांच कर उसके विरूद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार किसान किशनलाल
के खेत पर कपिल धारा कुआं बनाया जाना था। पंचायत सचिव द्वारा राशि में गड़बड़ी तथा कार्य
भी गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की शिकायत ग्रामवासियों ने की। इस पर कलेक्टर द्वारा पंचायत
सचिव कोक सिंह को निलबिंत करने के निर्देश दिए गए।
छात्रावासों का निरीक्षण किया
कलेक्टर द्वारा ग्राम अगेरा में कस्तूरबा गांधी
बालिका आदिवासी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां का फर्श ऊबड़-खाबड़ है
तथा चौक की हालत भी खराब है। इस पर कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मरम्मत
कराए जाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पिलवानी में अजा शासकीय कन्या आश्रम शाला का हैंड
पम्प बंद पाया गया तथा खेल मैदान की हालत भी खराब पाई गई। इस पर कलेक्टर ने हैंड पंप
सुधरवाए जाने तथा खेल मैदान ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
क्रमांक 180/1951/03-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
देवास
में 38 रूपये लीटर बिक रहा है दूध
दुग्ध
व्यवसाइयों की बैठक सम्पन्न
देवास 03 जनवरी 2015/ देवास शहर में दूध 38 रूपये
प्रति लीटर के भाव से विक्रय किया जा रहा है। आम जनता दूध के दाम 38 रूपये लीटर से
अधिक का भुगतान नहीं करें।
उक्त जानकारी विगत दिवस अपर कलेक्टर श्री प्रबल
सिपाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न दुग्ध विक्रेताओं की बैठक में दी गई। बैठक में खाद्य
सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा पथरोल, सुश्री दीपाली कांगे, श्री राजेश गोस्वामी, श्री
अफजल, श्री जेएल कपूर, श्री संतोष तेजवानी, श्री भगवानसिंह राठौर सहित अन्य संबंधित
उपस्थित थे।
क्रमांक 181/1952/03-01-2015
शासकीय
उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण
देवास
03 जनवरी 2015/ सेवा सहकारी संस्था बैरागढ द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की
दुकान बैरागढ एवं देवर का निरीक्षण शनिवार को जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति
जैन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे द्वारा किया गया।
निरीक्षण समय दुकान खुली पाई गई एवं उपभोक्ताओं
को खाद्यान्न वितरित होता हुआ पाया गया। निरीक्षण के समय उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई
जिसमें उपभोक्ताओ के द्वारा बताया गया कि, उन्हे राषनकार्ड पर चिपकी हुई खाद्यान्न
पर्ची की पात्रतानुसार उचित कीमत एवं मात्रा में खाद्यान्न एवं केरोसीन का वितरण समय
पर किया जाता है। निरीक्षण समय दुकान पर संलग्न सभी कार्डो पर पात्रता पर्ची चिपकी
पाई गई एवं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी पात्रता पर्ची प्राप्त होना पाया गया।
उक्त दोनो षासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर कोई भी पात्रता पर्ची वितरण से षेष नही
पाई गई। निरीक्षण समय दुकान पर खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर सही पाया
गया।
क्रमांक 182/1953/03-01-2015
No comments:
Post a Comment