16-1-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
"हमारा जल हमारा जीवन''
पर कार्यशाला आज
मंत्री श्री दीपक जोशी होंगे
अतिथि
देवास 16 जनवरी 2015/ जिले में मनाए जा रहे 'हमारा जल हमारा जीवन' सप्ताह
की समाप्ति पर 17 जनवरी को एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी होंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता
महापौर श्री सुभाष शर्मा करेंगे। कार्यशाला में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी सहित सभी
संबंधित उपस्थित रहेंगे।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग एवं कार्यक्रम
समन्वयक श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का विषय होगा 'जल का प्राकृतिक संरक्षण,
परीक्षण और उत्कृष्ट उपयोग'। कार्यशाला पूर्वांह्न 11.30 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर
में आयेाजित की गई है।
क्रमांक 248/2019/16-01-2015
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
ईवीएम रिपेयरिंग और कमीशनिंग
के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
देवास 16 जनवरी 2015/मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिले
में होने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने खंड स्तर पर ईवीएम की एफएलसी, रिपेयरिंग और कमीशनिंग
के लिए खंड स्तरीय नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार देवास विकासखंड के लिए श्री हेमंत
कुमार जैन सहायक यंत्री सिविल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोनकच्छ के लिए श्री एमसी लोधी,
सहायक यंत्री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय सोनकच्छ, टोंकखुर्द के
लिए श्री केशव निगम, उपयंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा टोंकखुर्द, कन्नौद के लिए श्री
गोपाल विश्वकर्मा, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कन्नौद, खातेगांव के लिए श्री
आर बी कुलकर्णी, सहायक यंत्री मनरेगा जिला पंचायत खातेगांव तथा बागली के लिए श्री हेमचंद
झंझी, सहायक यंत्री जल संसाधन देवास को विकासखंड स्तर पर ईवीएम की एफ.एल.सी. रिपेयरिंग
और कमीशनिंग तथा ईवीएम संबंधी समस्त प्रकार की कार्यवाहियों एवं व्यवस्थाओं के लिए
खंड स्तरीय ईवीएम नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 249/2020/16-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
निर्वाचन कार्य के दौरान मृत्यु पर 5 लाख की सहायता
देवास 16 जनवरी 2015/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र द्वारा विधानसभा आम
निर्वाचन 2013 के दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त् श्री वेदप्रकाश
बैरागी, प्रधानाध्यापक शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3 देवास की 15
अक्टूबर 2013 के निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान तबीयत खराब होने तथा उपचार के दौरान
मृत्यु हो जाने पर भारत सरकार विधि एवं न्याय मंत्रालय के पत्र अनुसार पांच लाख
रूपए की अनुग्रह राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भुगतान
की जाने वाली राशि मांग संख्या 29 मुख्य शीर्ष 2015 निर्वाचन-106 (4006) राज्य
विधान मंडल के निर्वाचन का व्यय 51- अन्य प्रभार के अंतर्गत विकलनीय होगी।
क्रमांक 250/2021/16-01-2015
शैक्षिक गुणवत्ता पर राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठकें 20 से 22 जनवरी को
देवास 16 जनवरी
2015/प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए
संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए 20, 21 और 22 जनवरी को राज्य शिक्षा केन्द्र
में राज्य-स्तरीय बैठक होंगी। बैठक में जिले के डाइट, आईएएसई, सीटीई के प्राचार्य और
जिला परियोजना समन्वयक भाग लेंगे।
बुधवार
21 जनवरी को देवास सहित भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, विदिशा, इंदौर,
अलीराजपुर, झाबुआ, धार, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ की बैठक होगी। समीक्षा
बैठक में अकादमिक गुणवत्ता योजना, पाठ्यक्रम की स्थिति, संकुल-स्तर की समीक्षा, जिलों
को दी गई विज्ञान एवं गणित किट्स पर चर्चा की जायेगी।
क्रमांक 251/2022/16-01-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के
आम निर्वाचन 2014-15
5
दिन पहले से न करें आयोजन
मुख्यमंत्री
कन्यादान योजना के संबंध में आयोग के निर्देश
देवास
16 जनवरी 2015/ मुख्यमंत्री
कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत् प्रदेश के सभी विकासखंडों
में जहां त्रि-स्तरीय पंचायतों में आम निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है, मतदान
दिवस से पांच दिवस से पूर्व मतगणना समाप्ति की अवधि में विवाह कार्यक्रम आयोजित नहीं
किए जाए। शेष अवधि में विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते है। मप्र राज्य निर्वाच
आयोग ने ये निर्देश सभी जिला कलेक्टर्स एवं निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए हैं।
क्रमांक 252/2023/16-01-2015
त्रि-स्तरीय पंचायतों के
आम निर्वाचन 2014-15
सेक्टर
अधिकारी सुनिश्चित करें निर्वाचन संबंधी कार्य
कलेक्टर
ने दिए निर्देश
देवास 16 जनवरी 2015/ जिले में पंचायत निर्वाचन के लिए कुल 138 सेक्टर नियुक्त किए गए
हैं। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में सभी मतदान
केंद्रों का भ्रमण कर वहां निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। वे मतदान केंद्रों के भ्रमण के उपरांत मतदान
केंद्रों के मध्य की दूरी, संभावित रूट, वन्लरेबल मेपिंग, संवेदनशीलता तथा कम्यूनिकेशन
संबंधी जानकारी निर्धारित प्रपत्रों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करना
सुनिश्चित करें।
देवास
जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी
जनपद पंचायत क्षेत्र देवास में 25 सैक्टर बनाए
गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 25 तक क्रमश: श्री श्री रामेश्वर खेड़े जिला शिक्षा
अधिकारी, श्री नरेश कुमार सहायक प्राध्यापक शासकीय केपी कॉलेज देवास, डॉ. ए के वर्मा
उप संचालक पशु चिकित्सा देवास, श्री उदयसिंह माहेश्वरी सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ,
श्री निशिथ गुप्ता, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़, श्री एस के मंसारे सहायक
प्रबंधक मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआई यू देवास, डॉ. वर्षा नानोटकर, सहायक
शल्यज्ञ पशु चिकित्सा देवास, श्री नरेशसिंह तोमर उप संचालक उद्यानिकी देवास, डॉ. श्याम
किशोर श्रीवास्तव, श्री एचआर कोहले कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी देवास, श्री
बीएल रायकवार सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग देवास, श्रीमती रश्मि जैन सहायक संचालक कृषि
देवास, श्री नितिन कुमार हिंगे, सहायक प्रबंधक मप्र ग्रा.स.वि.प्रा.धि. सतवास, कु.
फरहत जहां जिला खनिज अधिकारी देवास, श्री के एस राजपूत सहायक संचालक शिक्षा विभाग,
श्री एसएस सोलंकी जिला पंजीयक, श्री प्रकाश इंदौरे प्रबंधक उद्योग देवास, डॉ. अनिल
कुशवाह समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र देवास, श्री एस के जैन मैनेजर एमपी एग्रो देवास,
डॉ. अवधेश सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास, श्री जीवनसिंह देथलिया परियोजना
अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, श्री टीसी छाबनिया सहायक भू-संरक्षण अधिकारी देवास,
श्री डी वी भगत वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास, श्री उत्तमसिंह जादौन, परियोजना
अधिकारी संचालक आत्मा, श्री प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव
को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
टोंकखुर्द
जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी
जनपद
पंचायत क्षेत्र टोंकखुर्द में 20 सैक्टर बनाए गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 20
तक क्रमश: श्रीमती विजया शिंदे, प्राचार्य पोलेटेनिक कॉलेज देवास, श्री जितेंद्रसिंह
ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली, श्री दशरथ पंवार, सहायक संचालक
कृषि देवास, श्री नरोत्तम शाक्य, सहायक यंत्री जनपद पंचायत टोंकखुर्द, श्री हरीश मिमरोट,
सहायक प्राध्यापक जीडीसी कॉलेज देवास, श्री जयवीरसिंह वनक्षेत्रपाल देवास, श्री एके
जैन, कार्यपालन जल संसाधन बैंक नोट प्रेस देवास, सेक्टर अधिकारी श्री एचएन गुप्ता,
कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग देवास, प्रो. किरण कुमार साधव प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय
देवास, श्री के एन त्रिपाठी, उपायुक्त सहकारिता देवास, श्री कैलाश वास्केल, उपसंचालक
कृषि देवास, श्री आरएस सेंगर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सोनकच्छ, श्री जगदीशचंद्र वर्मा,
परियोजना अधिकारी सोनकच्छ, श्री आफताब खान वन क्षेत्रपाल पानीगांव, श्री मुनीर एहमद
खान सहायक संचालक कृषि देवास, श्री इंदरसिंह सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. बी.
एंड आर, श्री नीरज आनंद लिखार, उप संचालक एवं ग्राम निवेश देवास, श्री एमसी लोधी, सहायक
यंत्री जनपद पंचायत सोनकच्छ, श्री मनीष कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़,
श्री केएस भार्गव, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ् को सैक्टर अधिकारी
बनाया गया है।
सोनकच्छ जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर
अधिकारी
जनपद पंचायत क्षेत्र सोनकच्छ में 20 सैक्टर बनाए
गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 20 तक क्रमश: डॉ. मोहम्मद अब्बास सहायक संचालक कृषि
देवास, श्री आलोक शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन सोनकच्छ, श्री डीएस मुजाल्दा,
सहायक संचालक कृषि देवास, श्री रघुवंशी विपणन अधिकारी, मप्र.रा. सहकारी विपणन संघ मर्यादित
देवास, श्री गोपाल कछावा परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, जिला
कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास देवास, श्री सोदानसिंह जायसवाल, सहायक पशु शल्यज्ञ
देवास, श्री डीसी द्विवेदी, प्राचार्य आईटीआई देवास, श्री प्रकाशसिंह रघुवंशी, प्रबंधक
जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र देवास, श्री गजेंद्र बंशीवाल, प्रबंधक जिला उद्योग
केंद्र देवास, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सहायक
प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ, प्रो. राकेश महाजन, सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय
सोनकच्छ, श्री संजय शर्मा एसडीओ. आरईएस देवास, श्री आय ए खान सहायक प्रबंधक मप्र.ग्रा.स.वि.पी.आई.यू
देवास, श्री केसी तंवर एसडीओ पीड्ब्ल्यूडी देवास, श्री डीएल सांवले, अंकेक्षण अधिकारी
सहकारिता देवास, श्री डीएल बाल्के, अंकेक्षण अधिकारी सहकारिता, श्री पीके पाराशर, सहायक
वन संरक्षक वन विभाग कन्नौद, श्री बीएल पंवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत
कन्नौद, श्रीमती भारती शेखावत, अंकेक्षण अधिकारी सहकारिता देवास को सेक्टर अधिकारी
बनाया गया है।
खातेगांव
जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी
जनपद पंचायत क्षेत्र खातेगांव में 23 सैक्टर बनाए
गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 23 तक क्रमश: श्री विनोद कुमार चौहान, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत देवास, श्री एसएस सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कन्नौद, श्री
एम के मौर्य उप प्राचार्य आईटीआई खातेगांव, श्री एस के मंसारे सहायक प्रबंधक मप्र ग्रामीण
सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू देवास, श्री रामेश्वर खेड़े, जिला शिक्षा अधिकारी देवास,
श्री नरेंद्रसिंह शेखावत सहायक प्राध्यापक शा. म. खातेगांव, श्री उत्तमसिंह जादौन,
परियोजना संचालक आत्मा देवास, श्री यशोजीत सिंह परमार वन क्षेत्रपाल देवास वन विभाग,
श्री केके तिवारी क्रीड़ा अधिकारी शा.म.वि. खातेगांव, डॉ. ए के वर्मा, उप संचालक पशु
चिकित्सा देवास, श्री नरेश तोमर, उप संचालक उद्यानिकी देवास, श्री एसएस सोलंकी जिला
पंजीयक देवास, डॉ. अनिल कुश्वाह समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र देवास, श्री टीसी छाबनिया
सहायक भू-संरक्षण अधिकारी देवास, श्री निशिथ गुप्ता, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र
बालगढ़, श्री एचआर कोहले, कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी देवास, श्री आलोक शर्मा
अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन सोनकच्छ, श्री नितिन कुमार हिंगे, सहायक प्रबंधक मप्र
ग्रा.स.वि. प्रा.धि. सतवास, श्री प्रकाश इंदौरे, प्रबंधक उद्योग देवास, श्रीमती प्रिया
मालवीय जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण देवास, श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी जिला कार्यक्रम
अधिकारी महिला बाल विकास देवास, कु. फरहत जहां, जिला खनिज अधिकारी देवास और श्रीमती
रश्मि जैन, सहायक संचालक कृषि देवास को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
कन्नौद
जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी
जनपद पंचायत क्षेत्र कन्नौद में 25 सैक्टर बनाए
गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 25 तक क्रमश: श्री सीके किचोलिया, अनुविभागीय अधिकारी
वन मंडल, श्रीमती रीना चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ, श्रीएचएन
गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग देवास, श्री महेंद्रसिंह सहायक शल्यज्ञ पशु
चिकित्सा सतवास, श्री सुधाकर शुक्ला, वन क्षेत्रपाला वन विभाग कांटाफोड़, श्री के एस
चौहान, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. बी.एंडआर कन्नौद, श्री मेहमूद खान, वन क्षेत्रपाल
कन्नौद, श्री बाबूलाली शास्ता वन क्षेत्रपाल सतवास, श्रीमती वंदना ठाकुर, वन क्षेत्रपाल
कांटाफोड़, श्री आफताब खान वन क्षेत्रपाल पानीगांव, श्री विवेकानंद श्रोत्रिय वन क्षेत्रपाल
कांटाफोड़, श्री विजयसिंह सहायक संचालक उद्यानिकी कांटाफोड़, श्री एससी पांडे अनुविभागीय
अधिकारी वन विभाग कन्नौद, श्री जीडी सहायक प्राध्यापक गर्ल्स डिग्री कॉलेज देवास, श्री
वीएस त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी वन मंडल उत्पादन देवास, श्री आरके गुप्ता, एसडीओ
श्रेत्रीय वन मंडल देवास, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा लोहारदा,
डॉ. भारती वर्मा, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा लोहारदा, डॉ. मोहम्मद अब्बास, सहायक संचालक
कृषि देवास, श्री राजेश यादव, सहायक संचालक
औ.स्वा. एवं सुरक्षा देवास, श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी प्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार
केंद्र देवास, श्री राजीव उदेशित वन क्षेत्रपाल खिवनी अभ्यारण, श्री आरबी कुलकर्णी,
सहायक यंत्री जनपद पंचायत कन्नौद, श्री पीके पाराशर सहायक वन संरक्षक वन विभाग कन्नौद
तथा श्री आयएस खान, सहायक प्रबंधक मप्र.ग्रा.स.वि.पी. आईयू देवास को सेक्टर अधिकारी
बनाया गया है।
बागली
जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी
जनपद पंचायत क्षेत्र बागली में 25 सैक्टर बनाए
गए है जिनमें सैक्टर क्रमांक 1 से 25 तक क्रमश: श्री मेहरबानसिंह सहायक सांख्यिकी अधिकारी
आयसीडीसी बागली, श्री एमसी लोधी सहायक यंत्री जनपद पंचायत , डॉ. मीनाक्षी सुगंधी सहायक
शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बागली, श्री हेमंत सेठी सहायक यंत्री लो. स्वास्थ्य यांत्रिकी
बागली, श्री शिशिर कानूनगो, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बागली, श्री जीएस प्रजापति
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टोंकखुर्द, डॉ. ईनामूर रहमान, प्राध्यापक विधि
महाविद्यालय देवास, श्री अविनाश धारीवाल वन क्षेत्रपाल सतवास, श्रीमती नीलम सुमन, सहायक
शल्यज्ञ पशु चिकित्सा अकबरपुर बागली, श्री जयदेश जोसफ परियोजना अधिकारी म.बा.वि. बागली,
श्री पीसी दायमा अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग बागली, श्री आरके उमरावदे, सहायक यंत्री
जनपद पंचायत बागली, श्री सलीम अहमद मंसूरी वन क्षेत्रपाल वन मंडल बागली, श्री एसके
जैन मैनेजर एमपी एग्रो देवास, श्री एम के शिवहरे सहायक प्रबंधक मप्र ग्रा.स.वि.प्रा.पी.आई.यू
देवास, रघुवंशी विपणन अधिकारी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. देवास, श्री एसपी
मैथानी, वन क्षेत्रपाल वन विभाग बागली, श्री नीरज आनंद लिखार उप संचालक नगर एवं ग्राम
निवेश देवास, श्री सुखीराम शर्मा, वन क्षेत्रपाल क्षेत्रीय वन मंडल बागली, श्री गोपाल
कछावा परियोजना अधिकारी जिला पंचायत देवास, श्री कैलाश वास्केल उप संचालक कृषि देवास,
श्री जयवीरसिंह वन क्षेत्रपाल देवास, श्री के एन त्रिपाठी उपायुक्त सहकारिता देवास,
श्री आरएस सेंगर अनुविभागीय अधिकारी कृषि सोनकच्छ तथा श्री केसी तंवर अनुविभागीय अधिकारी
कृषि सोनकच्छ को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
क्रमांक 253/2024/16-01-2015
No comments:
Post a Comment