दिनांक-09-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला एवं राज्य
महिला सम्मान दिया जाएगा
देवास 09 जनवरी 2015/ महिला बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा वर्ष
2014-15 से जिला महिला सम्मान एवं राज्य महिला सम्मान स्थापित किए गए हैं। इसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक जागरूकता,
स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्रों में से किसी एक क्षेत्र
में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक महिला
को राज्य स्तरीय एवं किसी अन्य एक महिला को जिला स्तरीय पुरस्कार से अंर्तराष्ट्रीय
महिला दिवस 8 मार्च 2015 को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी
ने बताया कि इस अवार्ड के लिए आवेदन करने वाली महिला देवास जिले की स्थायी निवासी हो
एवं 1 जनवरी 2014 को 21 वर्ष से अधिक आयु हो। योग्य एवं पात्र महिलाएं अपने किए गए
कार्य की पुष्टि में अपने समस्त दस्तावेज की छायाप्रति एवं न्यूज पेपर कटिंग, प्रमाण
पत्र, फोटोग्राफ, संक्षिप्त विवरण सहित जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय, चामुंडा काम्प्लेक्स
देवास में 20 जनवरी 2015 तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती हैं। अवार्ड के लिए पात्र
महिला का चयन जिला स्तर पर इस कार्य के लिए गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
क्रमांक 212/1983/09-01-2015
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
रिटर्निंग
अधिकारी देंगे वाहनों की अनुमति
देवास 09 जनवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अभ्यर्थियों
को वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा प्रदान की जाएगी। वाहनों
की संख्या की कोई सीमा आयोग द्वारा निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन मतदान समाप्ति के
48 घंटे पूर्व से प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल
दो वाहनों की अनुमति प्राप्त करने की पात्रता होगी अर्थात रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान
समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल दो वाहनों की अनुमति प्रदाय की
जाएगी। जारी अनुमति की मूल प्रति को वाहन की विंड स्क्रीन पर अभ्यर्थी द्वारा चस्पा
किया जाना अनिवार्य होगा।
क्रमांक 213/1984/09-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
पंच के लिए
सफेद तथा सरपंच के लिए नीला मतपत्र
निर्वाचन आयोग
ने जारी किए निर्देश
देवास 09 जनवरी 2015/ इस बार पंचायतों के निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत
सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के पदों के निर्वाचन के लिए ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।
पंच और सरपंच के पदों के लिए पूर्व की भांति मतपत्र और मतपेटी का उपयोग किया जाएगा।
पंच पद के लिए सफेद रंग के तथा सरपंच पद के लिए नीले रंग के मतपत्र मुद्रित कराए जाएंगे।
दो मतदान मशीनों का प्रयोग
जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य पदों के लिए
निर्वाचन के लिए कंट्रोल यूनिट के साथ दो बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। प्रथम बैलेट यूनिट
जिला पंचायत सदस्य के लिए होगी और द्वितीय बैलेट यूनिट जनपद पंचायत सदस्य के लिए होगी।
यदि जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन में नोटा सहित पंद्रह अभ्यर्थियों से अधिक अभ्यर्थी
चुनाव लड़ते है, तो प्रथम एवं द्वितीय बैलेट यूनिट जिला पंचायत सदस्य के लिए एवं तृतीय
बैलेट यूनिट जनपद पंचायत सदस्य के लिए उपयोग होगी।
मतदाता के हस्ताक्षर
मतदान अधिकारी क्रमांक-3 मतदाता को पंच के साथ-साथ
सरपंच के मतपत्र भी जारी करेगा और मतपत्र के प्रतिपर्ण पर मतदाता का अनुक्रमांक दर्ज
कर मतदाता के हस्ताक्षर अथवा अंगूठा निशानी प्राप्त कर मतदाता को मतपत्र सौंपेगा।
पहले पंच व सरपंच के लिए मत
मतदान अधिकारी क्रमांक-4 सर्वप्रथम पंच और सरपंच
के मतपत्रों को मतपेटी में डलवाना सुनिश्चित करेगा। इसके बाद वह मतदाता को जिला पंचायत
सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए कंट्रोल यूनिट के माध्यम से बैलेट जारी करेगा।
क्रमांक 214/1985/09-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
12 जनवरी को
मतदान दलों का प्रशिक्षण
देवास 09 जनवरी 2015/ विकासखंड स्तर पर मतदान दलों
का प्रशिक्षण 12 जनवरी को होगी। इस दिन सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में सूर्य नमस्कार
का कार्यक्रम प्रात: 11.00 बजे से 12.30 बजे तक सम्पन्न होने के कारण मतदान दलों के
प्रशिक्षण का समय, जो पूर्व में सुबह 11.00 बजे से था, वह अब दोपहर 1.00 बजे से किया
गया है। शेष प्रशिक्षण पूर्व निर्धारित समय पर होंगे।
क्रमांक 215/1986/09-01-2015
आकार लेने लगा है मां
चामुण्डा टेकरी पर वॉकिंग ट्रेक
मॉनिंग वॉक और परिक्रमा दोनों
का एक साथ आनंद देगा
देवास 09 जनवरी 2015/
मां चामुण्डा टेकरी के नीचे चारों और परिक्रमा के रूप में बनाए जाने वाला वॉकिंग
ट्रेक अब आकार लेने लगा है। ऊंचा-नीचा घुमावदार मार्ग, उसपर लगाए जाने वाले रंग
बिरंगे पेवर ब्लॉक्स, मार्ग में बीच-बीच में बनाए जा रहे आयरन ब्रिज, आकार ले रहे
झरने, दोनों ओर हरियाली एवं सुंदरता के लिए की जा रही लैंड स्केपिंग एवं रंग
बिरंगी लाइट्स इसे मनोरम बना रही हैं। हर व्यक्ति चाहेगा कि वो इस ट्रेक पर सुबह
सैर करे और साथ साथ परिक्रमा का भी आनंद ले।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की परिकल्पना एवं निर्देशन में वार्किंग
ट्रेक का कार्य शासन की जनभागीदारी योजना के अन्तर्गत नगर निगम एवं जिला प्रशासन
द्वारा कराया जा रहा है।
सीढ़ी द्वार तक पहुंचा
कार्य
वार्किंग ट्रेक का कार्य शंख द्वार के दायीं ओर से प्रारंभ हुआ है।
अभी वहां से लेकर सीढ़ी मार्ग तक लगभग 700 मीटर मार्ग पर अर्थ वर्क का कार्य लगभग
पूर्ण हो गया है। अब इस पर पेवर ब्लॉक्स लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
इसके साथ ही बीच बीच में आने वाले झरनों के ऊपर आयरन ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।
2.1 किमी लंबा और 3 मीटर
चौड़ा
2.1 किमी लम्बा यह वॉकिंग ट्रेक टेकरी के
चारों ओर घूमकर शंख द्वार के बायीं ओर समाप्त होगा। यह वॉकिंग ट्रेक हरियाली से
भरपूर तथा आकर्षक होगा। यह वॉकिंग ट्रेक तीन मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है जिस पर
आकर्षक एवं मजबूत पेवर्स लगाये जा रहे हैं।
वॉकिंग ट्रेक पर होंगे तीन
आकर्षक झरने
वॉकिंग ट्रेक के मार्ग पर तीन स्थानों पर, जहां अभी नाले आ रहे हैं,
वहां पर नालों के स्थान पर स्वच्छ पानी के आकर्षक झरने बनाये जाने का कार्य चालू
है। इनके ऊपर तीन लोहे के ब्रिज भी बनाये जायेंगे। वॉकिंग ट्रेक के दोनों ओर सघन वृक्षारोपण
किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न किस्मों के फूल एवं फलों के पौधे लगाये जा
रहे है1।
2100 मीटर लम्बी पाइप लाइन
वॉकिंग ट्रेक के दोनों ओर लगाये जाने वाले पौधों की सिंचाई के लिए
वहां 2100 मीटर लम्बी पानी की पाइप लाइन डाली जायेगी, जिसके माध्यम से ड्रिप
पद्धति से पौधों की सिंचाई की जायेगी, जिससे उन्हें निरंतर पानी मिलता रहे।
8 फीट ऊंची बाउण्ड्रीवॉल्
वर्तमान में मां चामुण्डा
टेकरी के चारों ओर वन विभाग द्वारा बनाई गई 4 फीट ऊंची बाउण्ड्रीवॉल को ऊंचा करने
का कार्य भी प्रगति पर है। इस दीवार को कुल 8 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है जिन
स्थानों पर बाउण्ड्रीवॉल टूट गई है, उसकी मरम्मत भी की जा रही है।
क्रमांक 216/1987/09-01-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों
के चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर आयोजित होंगे
12 जनवरी को होने वाले शिविर
के स्थान में परिवर्तन
देवास
07 जनवरी 2015/ सर्व शिक्षा अभियान, समावेशित शिक्षा (IED) के अंतर्गत विशेष आवश्यकता
वाले बच्चों (सीड्ब्ल्यूएसएन) के चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविरों का आयोजन भारतीय कृत्रिम
अंग निर्माण निगम (एलिमको) जबलपुर के सहयोग से 9, 10 व 12 जनवरी को किया जायेगा।
कलेक्टर श्री आशुतोष ने बताया कि 9 जनवरी को खातेगांव
एवं कन्नौद विकासखंड के लिए उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव में, 10 जनवरी को विकासखंड
बागली के लिए उत्कृष्ट विद्यालय बागली में आयोजित होगा। 12 जनवरी को विकासखंड देवास,
सोनकच्छ तथा टोंकखुर्द के लिए उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित होने वाले चिकित्सकीय
मूल्यांकन शिविर का स्थान परिवर्तित किया गया है, यह शिविर अब चिमनाबाई उ.मा.वि. देवास
में होगा। मूल्यांकन शिविर में सभी सामान्य
विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी (सीड्ब्ल्यूएसएन) सम्मिलित होंगे तथा ऐसे बच्चे
भी सम्मिलित होंगे, जिन्हें उपकरण मिलने के बाद शाला में प्रवेश दिया जा सकता है। शिविर
में अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, नेत्र रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मनो चिकित्सक उपस्थित
होकर परीक्षण कर नि:शक्तता के प्रमाण पत्र बनाएंगे।
क्रमांक
217/1988/09-01-2015
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
कारखानों के कामगारों
को मिलेगी
वोट डालने की छुट्टी
देवास 09 जनवरी 2015/ पंचायत आम निर्वाचन-
2014-15 में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के दिन संबंधित पंचायत क्षेत्र
के कारखानों के कामगारों को अवकाश मिलेगा। श्रमायुक्त ने मतदान के दिन कारखानों में
साप्ताहिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सात
दिन चालू रहते हैं, वहां पूर्व परम्परानुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को
मतदान के लिए दो-दो घण्टे की छुट्टी देंगे। प्रथम पाली दो घण्टे पहले बन्द की जायेगी
और द्वितीय पाली दो घंटे बाद प्रारंभ होगी।
निरंतर प्रक्रिया की श्रेणी में आने वाले कारखानों
में भी बारी-बारी से मतदान की अनुमति दी जायेगी। श्रमिकों के वेतन से ऐसे अवकाश की
कोई कटौती नहीं की जायेगी।
संबंधित पंचायत क्षेत्र में आने वाली दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के
कामगारों को भी मतदान की सुविधा के लिए साप्ताहिक अवकाश मतदान के दिन रखने के निर्देश
दिए गए हैं। जहाँ साप्ताहिक अवकाश नहीं रहता वहाँ बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी
जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले में द्वितीय चरण
का मतदान 31 जनवरी को और तृतीय चरण का मतदान 19 फरवरी 2015 को होगा। मतदान का समय सुबह
7 से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।
क्रमांक
218/1989/09-01-2015
No comments:
Post a Comment