10 दिसंबर 2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मां
चामुण्डा टेकरी को हरा-भरा, सुंदर एवं आकर्षक बनायें
----------------------------
कलेक्टर ने टेकरी के निरीक्ष्ण
के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश
देवास 10 दिसम्बर
2014/ मां चामुण्डा टेकरी को हरा-भरा, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए किये
जाने वाले कार्य तथा आवश्यक मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे हों, जिससे टेकरी
पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों तथा उन्हें सुखद अनुभूति
हो। सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाना है। लगाए जाने वाले
पौधों को पानी देने के लिए पाइप लाइन एवं ड्रिप सिस्टम लगाने का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण
किया जाये।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को मां
चामुण्डा टेकरी के निरीक्षण के दौरान उक्त् निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस
अवसर पर एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री एलके खरे, उप संचालक उद्यानिकी
श्री एनएस तोमर, परियोजना अधिकारी आत्मा श्री यूएस जादौन सहित नगर निगम, देवास विकास
प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित
थे।
रपट मार्ग की मरम्मत की जाये
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि टेकरी पर जाने वाले
रपट मार्ग के दायीं ओर खाली जगह में चम्पा के पौधे लगाये जायें। रपट मार्ग जगह-जगह
से उखड़ा पाये जाने पर कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रपट मार्ग
की आवश्यक मरम्मत की जाये, जिससे दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा न
हो। मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें तथा कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। इसके अलावा रपट
मार्ग की रैलिंग की मरम्मत भी कराई जाये।
लाइट लगाकर छोटे-छोटे पेड़ों
को सुंदर एवं आकर्षक बनायें
कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि
टेकरी पर जहां-जहां लाइट लगाई जाना है वहां तत्काल लाइट लगाने का कार्य शुरू करें।
परिक्रमा मार्ग पर छोटे-छोटे पेड़ों को सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए उन पर लाइट लगायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग स्थित सभी मंदिरों के आसपास खाली जगह में
पौधे लगवायें तथा उनकी सुरक्षा एवं उनको पानी देने की जिम्मेदारी संबंधित मंदिर के
पुजारी को दी जाये।
कुण्डों की सफाई कर उनको आकर्षक
स्वरूप दिया जाये
कलेक्टर ने मॉं तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा
अर्चना की। इस दौरान पुजारी ने बताया कि वर्षाकाल में मंदिर की छत से पानी टपकता है।
इस पर कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिये कि छत की आवश्यक मरम्मत कराई जाये। इसके
अलावा टेकरी पर स्थित सभी कुण्डों की साफ-सफाई कराये जाकर उनको आकर्षक स्वरूप दिया
जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि छोटी माता मंदिर की टूटी हुई सीढियों के स्थान पर
नयी सीढियां लगाई जायें।
नवीन पाथ वे एवं बाउण्ड्री
वॉल बनाई जायेगी
कलेक्टर ने टेकरी पर बनने वाले नवीन पाथ वे एवं
बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेन्सियों को
शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। इसके अलावा कलेक्टर ने टेकरी पर लगाये गये
पौधों का निरीक्षण किया तथा पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने
टेकरी पर निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया तथा कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के
निर्देश संबंधित निर्माण एजेन्सी को दिये।
टेकरी पर वृक्षारोपण किया
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी सहित सभी अधिकारियों
ने टेकरी पर वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा
एवं उनको पानी देने की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये।
क्रमांक 45/1816/10-12-14
लोक
अदालत में अधिकाधिक
प्रकरणों का
निराकरण करें
लोक अदालत संबंधी बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सिंह ने कहा
देवास, 10 दिसंबर 2014/ आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित
होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाये। लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों
का निराकरण होने से अदालतों पर लंबित प्रकरणों का बोझ भी कम होगा। जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती सरिता सिंह ने आगामी
13 दिसम्बर को आयोजित
होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों संबंधी, जिला न्यायालय के सभाकक्ष में बुधवार को सम्पन्न् बैठक में उक्त विचार व्यक्त किये।
बैठक में
विशेष न्यायाधीश श्री एसके मिश्रा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री राजीव आप्टे, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री आरके वर्मा, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश सुश्री नीता गुप्ता, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री सचिन्द्र श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह, सीईओ जिला पंचायत
श्री अभिषेक सिंह,
एसडीएम देवास,
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री तृप्ति जायसवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में
जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती सिंह ने कहा कि लोगों के लंबित प्रकरणों का यदि समय
पर निराकरण होगा तो अदालतों का
बोझ तो कम होगा बल्कि लोग अपनी श्रम शक्ति तथा धन के अपव्यय से बच सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों/आवेदनों का निराकरण कर अधिकाधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि लोक अदालत आयोजन स्थल पर
आवश्यक साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की समस्या लोक अदालत में आने वाले हितग्राहियों को न हो। इसके अलावा लोक अदालत में आने
वाले हितग्राहियों के लिए 10 रूपये शुल्क में भोजन एवं 2 रूपये में चाय प्रदाय करने
की व्यवस्था की जाये।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निराकृत प्रकरण से संबंधित पक्षकारों को पौधा प्रदान किया जायेगा, जिससे प्रकरण से संबंधित पक्षकार परिवार के साथ रहते हुए, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे सके।
कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि जिले के अमले ने जिस उत्साह के साथ निर्वाचन का दायित्व निर्वहन किया है। उस उत्साह को आगे भी बनाए रखना है तथा लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश
दिए कि लोक अदालत में निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों की जानकारी तैयार कर 12 दिसंबर तक जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में
बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में चैक बाउंस के प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्लेम अपील, भू-अधिग्रहण प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, बैंक व बसूली आदि से संबंधित सिविल अपील, सर्विस व सेवानिवृति स्वत्व भुगतान संबंधी रिट पिटिशन, समझौता योग्य, आपराधिक प्रकरण तथा अन्य समझौता योग्य प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत अधिक से अधिक पक्षकार अपने प्रकरणों का निराकरण कराते हुए, लाभ उठाकर, सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते हैं।
जिला विधिक सहायता अधिकारी ने अधिवक्ताओं एवं जनसामान्य से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा समझौता योग्य प्रकरण रखे जाने में सहयोग देंवे। यदि किसी पक्षकार को या प्रीलिटिगेशन के रूप में कोई भी प्रकरण लोक अदालत में रखवाना चाहते हैं तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से सम्पर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 46/1817/10-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले में पर्याप्त मात्रा में
यूरिया उपलब्ध्
किसान संबंधित संस्थाओं से प्राप्त
करें उर्वरक
देवास 10 दिसम्बर 2014/ जिले में यूरिया एवं
अन्य उर्वरक किसानों की आवश्याकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं तथा
सभी सहकारी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। आगे भी जिले को पयाप्त उर्वरक मिलते
रहेंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के किसानों से कहा है कि वे अपनी आवश्यकता
के अनुरूप यूरिया एवं अन्य उर्वरक संबंधित सोसाइटी से प्राप्त करें। उर्वरक लेने में
अनावश्यक हड़बड़ी न करें।
अभी तक 14 हजार एमटी से अधिक यूरिया प्राप्त
कलेक्टर
ने बताया कि जिले को वर्तमान रबी मौसम में अभीतक 14 हजार 396 एमटी यूरिया प्राप्त हो
गया है। जिले का इस बार का यूरिया की आवश्यकता का लक्ष्य 22 हजार 464 एमटी निर्धारित
किया गया है, अभी रबी के लगभग 4 माह शेष हैं। शेष यूरिया भी जिले को शीघ्र प्राप्त
हो जाएगा।
30 एमटी यूरिया शेष
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में प्राप्त
यूरिया सभी सहकारी संस्थाओं को भिजवाया जा चुका है, आज की स्थिति में संस्थाओं के पास
30 एमटी यूरिया शेष है। देवास केन्द्र में प्राप्त यूरिया 4833 में से आज तक विक्रय
4830 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2451 में से आज तक विक्रय 2446 एमटी,
हाटपीपल्या केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2592 में से आज तक विक्रय 2592 एमटी, कन्नौद
केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2050 में से आज तक विक्रय 2050 एमटी तथा खातेगांव केन्द्र
में प्राप्त यूरिया 2470 में से आज तक विक्रय 2448 एमटी हो गया है।
अन्य उर्वरकों की स्थिति
जिले में डीएपी खाद आज दिनांक तक 3732 एमटी प्राप्त
हुआ है, जिसमें से अभी तक 2653 एमटी विक्रय हुआ है तथा 1079 एमटी विभिन्न संस्थाओं
के पास उपलब्ध है। देवास केन्द्र में 643 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में 238 एमटी, हाटपीपल्या
में 105 एमटी, कन्नौद में 91 एमटी तथा खातेगांव में 2 एमटी डीएपी शेष है। जिले में
कॉम्पलेक्स खाद आज दिनांक तक 6768 एमटी प्राप्त हुआ है, जिसमें से 5564 एमटी विक्रय
हो गया है तथा 1204 एमटी शेष है। देवास केन्द्र में 972 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में
27 एमटी, हाटपीपल्या में 50 एमटी, कन्नौद में 11 एमटी तथा खातेगांव में 144 एमटी कॉम्पलेक्स
उर्वरक शेष है।
क्रमांक 47/1818/10-12-14
No comments:
Post a Comment