22 दिसंबर 2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर न जायें और न ही मुख्यालय छोड़े
टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
देवास 22 दिसम्बर 2014/ अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर न जायें और न ही मुख्यालय
छोड़ें। अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने से पूर्व जिला कार्यालय से अनुमति अवश्य
ली जाये। इसके अलावा वरिष्ठ स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में शामिल होना हो तो
उसकी सूचना भी जिला कार्यालय को अवश्य दें।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। बैठक
में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, सभी एसडीएम,
डिप्टी कलेक्टर श्री वीपी सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम हेल्पलाइन, पीजीआर के प्रकरणों
का निराकरण प्राथमिकता से करें
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये
कि सीएम हेल्पलाइन, पीजीआर के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। अनुविभागीय
स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण संबंधित एसडीएम करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर
ने निर्देश दिेय कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याएं संवेदना के साथ सुने
तथा उनका सकारात्मक निराकरण करें।
भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच
निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाये
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ग्राम
पंचायतों में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की
जाये तथा जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय को भी प्रस्तुत की जाये। उन्होंने समस्त अनुविभागीय
अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिये कि पंचायतों में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच
में दोषी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही करें।
छात्रावासों में खाने का नवीन मीनू निर्धारित
करें
कलेक्टर ने डीपीसी को निर्देश दिये
कि शालाओं की जांच के लिए जनशिक्षकों का शालावार एवं तिथिवार कार्यक्रम बनायें। प्रत्येक
शाला परिसर में 5-5 पौधे लगानें तथा शाला के नाम एवं स्कूल चलें अभियान का लोगो का
बोर्ड लगवाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाये। कलेक्टर ने जिला संयोजक
आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिये कि सभी छात्रावासों में खाने का नवीन मीनू
निर्धारण के लिए विशेषज्ञ व्यक्तियों की तीन सदस्यीय कमेटी बनायें। मीनू का निर्धारण
कर उसे शीघ्र लागू किया जाये।
शत-प्रतिशत पात्र किसानों के पास किसान
क्रेडिट कार्ड हों
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग
को निर्देश दिये कि निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना अन्तर्गत पुरस्कार के लिए जिले की
खातेगांव जनपद पंचायत के ग्राम बचखाल का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भिजवाया जाये। उन्होंने
सहकारिता एवं जिला सहकारी केनद्रीय बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के
शतप्रतिशत पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जायें। इसके लिए ग्रामवार
शिविर लगायें जायें। इस कार्य के लिए उपायुक्त सहकारिता को नोडल अधिकारी बनाया गया
है।
क्रमांक 104/1875/22-12-14
अजनास में शासकीय योजनाओं/गतिविधियों क्रियान्वयन की विस्तृत कार्ययोजना बनायें
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश
देवास 22 दिसम्बर 2014/ सांसद आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत् चयनित खातेगांव जनपद
पंचायत के ग्राम अजनास में सभी विभाग अपनी विभागीय गतिविधियां एवं योजनाओं के बेहतर
क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायें। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रकरण तैयार
कर, ग्रामीणों को उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। गांव के सभी पात्र किसानों के पास
किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार
को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न सांसद आदर्श ग्राम अजनास में विभागीय गतिविधियों
के क्रियान्वयन संबंधी बैठक में उक्त निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में सीईओ जिला
पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर
श्री वीपी सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर
लगायें
कलेक्टर ने एसडीएम खातेगांव को निर्देश
दिये कि सांसद आदर्श ग्राम अजनास में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगायें।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिये कि सांसद आदर्श ग्राम अजनास के ग्रामीणों
को ग्राम बचखाल का भ्रमण करायें।
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगायें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश
दिये कि अजनास में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया जाये। इसके अलावा
टीकाकरण के लिए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पृथक-पृथक शिविर
लगाये जायें। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जायें।
किराये के भवन में पशु स्वास्थ्य केन्द्र
संचालित करें
कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को
निर्देश दिये कि अजनास पशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करें। उप संचालक पशु चिकित्सा
ने बताया कि अजनास में पशु स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हो
चुकी है, किन्तु भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण पशु स्वास्थ्य केन्द्र प्रारंभ नहीं
हुआ है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पशु स्वास्थ्य केन्द्र किराये के भवन में
संचालित किया जाये। साथ ही आवश्यक डॉक्टर एवं कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाये।
कलेक्टर ने दुग्ध संघ को निर्देश दिये कि अजनास में कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र खोला
जाये।
पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाये
कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को
निर्देश दिये कि अजनास में प्रत्येक माह में तीन पशु चिकित्सा शिविर लगाना सुनिश्चित
करें। शिविर आयोजन का कार्यक्रम तैयार कर पेम्पलेट छपवायें तथा व्यापक प्रचार प्रसार
करें। कोटवार द्वारा गांव में मुनादी कराई जाये। साथ ही विभागीय योजनाओं के अन्तर्गत
हितग्राहियों के प्रकरण भी तैयार करें।
नवीन छात्रावास की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव
राजय शासन को भेजें
बैठक में कलेक्टर ने जिला संयोजक
आदिम जाति कल्याण विभाग से अजनास में संचालित अनुसूचित जनजाति प्री मैट्रिक बालक छात्रावास
की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि छात्रावास के शौचालय की मरम्मत
की जाना है। इस पर कलेक्टर ने तीन दिन में प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिये।
छात्रावास में खाना बनाने के नये बर्तन, गद्दे, चादर, तकीये एवं कंबल क्रय कर छात्रों
को उपलब्ध कराये जायें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अजनास में 50 सीटर अनुसूचित जाति
बालिका छात्रावास की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राजय शासन को भेजा जाये।
किसानों को तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित
करें
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अजनास
में किसानों को खेत तालाब, बलराम तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। आगामी 2 माह
में कम से कम 15 तालाब बनाने का प्रयास करें। इसके अलावा सभी कुएं एवं नलकूप के रिचार्जिंग
के लिए भी कार्ययोजना तैयार करें।
क्रमांक 105/1876/22-12-14
विनोद सेल्स कॉर्पोरेशन देवास का उर्वरक
लायसेंस निलंबित
देवास 22 दिसम्बर 2014/ उर्वरक विक्रय में अनियमितता बरतने के संबंध में दिए गए
कारण बताओ नोटिस सूचना-पत्र का उत्तर निर्धारित समय सीमा में नहीं दिये जाने के कारण
मेसर्स विनोद सेल्स कॉर्पोरेशन देवास का उर्वरक लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर
दिया गया है।
पंजीयन प्राधिकारी एवं उप संचालक
किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री केसी वास्केल द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की
धारा-31 में प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए मेसर्स विनोद सेल्स कॉर्पोरेशन मक्सी
रोड देवास का उर्वरक के थोक विक्रेता का लायसेंस 31 मार्च 2015 तक तत्काल प्रभाव से
निलंबित किये जाकर भण्डारण/ वितरण तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
क्रमांक 106/1877/22-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
24 को सुशासन दिवस एवं 26 से 30 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जायेगा
कार्यक्रम आयोजन के लिए नोडल
अधिकारी एवं सहयोगी नियुक्त
देवास 22 दिसम्बर 2014/ पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल
बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के पूर्व 24 दिसम्बर को प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप
में मनाया जाएगा। इसके अलावा 26 से 30 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जायेगा। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जिले में 24 से 30 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन
के लिए नोडल अधिकारी एवं सहयोगी नियुक्त् किये हैं।
जारी आदेश अनुसार आगामी 24 दिसंबर को मल्हार स्मृति
मंदिर पर सुबह 10.45 पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र को प्रदशित्
कर सम्मान प्रकट किया जाएगा तथा प्रात: 11.00 बजे सुशासन दिवस पर शपथ ली जाएगी। इसके
लिए नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह नोडल अधिकार रहेंगे तथा सहयोगी सहायक परियोजना
अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण श्रीमती स्मिता रावल रहेंगी। इसके पश्चात प्रात: 11.00
बजे श्री वाजपेयी के जीवन वृत्त एवं कृत्यों के संबंध में वक्ताओं द्वारा विचार प्रकट
किए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर खेड़े नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य
उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती चंद्रावती जाधव सहयोगी रहेंगी।
इसी तरह 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे मल्हार स्मृति
मंदिर में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशासकीय कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों
को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए श्री सीएस सोलंकी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
27 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष
में सूचना का अधिकार, लोक सेवा गारंटी, सीएम हैल्पलाइन, समाधान ऑन लाइन, जनसुनवाई तथा
अन्य विषयों के संबंध में जन जागरूकता के लिए परिचर्चा आयोजित की जाएगी, स्वच्छता तथा
इसी तरह के अन्य अधिनियम/ व्यवस्थाएं जो लोगों
के लिए सशक्तिकरण के लिए बनाए गए है, के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए
चर्चा आयोजन के लिए महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती नीलम सूद को नोडल अधिकारी नियुक्त्
किया गया है तथा उनके सहायक अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास
श्री विनोद चौहान, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री सौरभ जैन को नियुक्त किया गया
है।
28 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मल्हार स्मृति मंदिर
में पर्यावरण बचाओ, ऊर्जा बचाओ, पानी बचाओ, स्वच्छ एवं स्वस्थ्य समाज एवं सुशासन में
सहायक अन्य विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासकीय केपी कॉलेज प्राचार्य
श्री एसएल वरे को नोडल अधिकारी तथा शासकीय महा.चिमनाबाई बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
प्राचार्य श्री मानेकर, सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग देवास श्री एस झांजी, लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी सहायक यंत्री श्री के एन सिंह को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
29 दिसंबर को शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता
अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान कार्यालय
के अभिलेखों का व्यवस्थित किया जाए। शौचालय में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था
एवं अन्य कार्य जिससे कार्यालय परिवेश का स्वरूप स्वच्छ हो सके, किए जाएंगे। इसके लिए
जिला समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान डॉ. अनिल कुशवाह को नोडल अधिकारी तथा ना.वि.मं.उ.मा.विद्यालय
क्रमांक 1 प्राचार्य श्री आरएस जर्हा, परियोजना अधिकारी समग्र स्वच्छता अभियान श्री
जीएस बघेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद चौहान को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
30 दिसंबर को स्वच्छता अभियान के लिए अनुविभागीय
अधिकारी समस्त राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा सभी तहसीलदार, समस्त
मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा समस्त नगर पालिका/ नगर परिषद मुख्य कार्यपालन
अधिकारी को सहायक नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 107/1878/22-12-14
No comments:
Post a Comment