Thursday, 11 December 2014


11-12-2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मंडूक पुष्कर को बनाए और भी सुंदर
----------------------------
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश
      देवास 11 दिसम्बर 2014/ मंडूक पुष्कर को और अधिक सुंदर बनाएं, जिससे उसकी रौनक देखते ही बने। शहरवासियों के अलावा कोई भी आमजन जब तालाब के पास से गुजरे तो तालाब की ओर आकर्षित होकर कुछ पल सकून भरे यहां बिताए। तालाब के आसपास हरियाली भी बने रहे।
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज गुरूवार को मंडूक पुष्कर के निरीक्षण के दौरान उक्त्‍ निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मंडूक पुष्कर के प्रगतिरत सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना तथा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम, देवास विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा कला शिक्षक श्री राजकुमार चंदन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पूरे तालाब का किया निरीक्षण
     कलेक्टर श्री अवस्थी ने पूरे तालाब का निरीक्षण किया तथा वहां पर बनाए गए टीन शेड, फव्वारों, तालाब के किनारे लगी कुर्सियों तथा छोटे-छोटे पौधों की सराहना की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि इन पौधों की अच्छे से निगरानी रखें तथा उन्हें समय-समय पर पानी दें, जिससे ये पौधें हमेशा ऐसे ही महकते रहें।

लैम्प को देखा की सराहना की
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तालाब के आसपास लगे सभी ग्रीन लैम्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन लैम्पों के लगने से रात्रि के समय तालाब की सुंदरता और बढ़ेंगी। रंगीन लैम्प की सुंदरता को शहरवासी रात्रि के समय निहारेंगे।

चित्रकला के कलाकार की पीठ थपथपाई
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने तालाब के निरीक्षण के दौरान तालाब किनारे लेग पेड़ पर बनी चित्रकला, आसपास लगी जालियों पर बने पशु-पक्षियों के चित्र बनाने वाले कलाकारों की पीठ थपथपाकर सराहना की।
टेकरी को भी ऐसे ही बनाए सुदंर
     कलेक्टर ने नगर निगम इंजीनियर को निर्देश दिये कि तालाब की तरह अब मां चामुण्डा टेकरी को भी और अधिक सुंदर बनाएं, जिससे टेकरी पर अधिक से अधिक सुंदरता आए। इससे माताजी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो जाएगा।    
पर्यावरण संबंधी स्लोगन लिखें
     कलेक्टर श्री अवस्थी ने तालाब के आसपास की बाउंड्री पर लगे खुले बोर्ड बारे में पूछा। इस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन बोर्ड पर स्लेागन लिखवायेंगे। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि इन पर पर्यावरण संबंधी स्लोगन लिखवाये जायें, जिन्हें पढ़कर आमजन अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखकर हमेशा हरियाली बनाए रखें।
क्रमांक 48/1819/11-12-14
पर्यवेक्षक पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा संबंधी बैठक सम्पन्न
     देवास 11 दिसम्बर 2014/ व्यवसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पद के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के सुचारू आयोजन के संबंध में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा की अध्यक्षता में गत दिवस बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, प्राचार्य के.पी.कॉलेज एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री एस.एल.वरे सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
     बैठक में बताया गया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2.00 बजे से 5.15 तक रहेगा। अपर कलेक्टर श्री सिपाहा ने नोडल अधिकारी श्री वरे को निर्देश दिये शीतऋतु को दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों पर समुचित विद्युत व्यवस्था की जाये। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियो की संख्या के अनुसार फर्नीचर, साफ-सफाई, पेयजल इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चिश्त कर ली जायें। परीक्षा केन्द्रों का डिस्पले रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड व मुख्य चौराहों पर किया जाए, ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्रों की जानकारी मिल सके।
     अपर कलेक्टर ने सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिये कि आवश्यक दस्तावेजों की सूची परीक्षा केन्द्र के बाहर लगाई जावे एवं दस्तावेजों को सत्यापित करने की व्यवस्था की जावे। सशुल्क फोटो कॉपी की व्यवस्था भी केन्द्रों पर हो ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित नहीं रह सके।
     परीक्षा केन्द्र के सूचना बोर्ड पर रोल नंबर के साथ यह सूचना भी चस्पा करायें कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को देवास शहर के निवासी को छोड़कर शासन के नियमानुसारी यात्रा भत्ता का भुगतान किया जावेगा। यह सूचना प्रत्येक परीक्षा कक्ष में मौखिक रूप से बताना सुनिश्चित करें। यात्रा भत्ता प्रथम सत्र में ही प्रदान किया जाये।
     परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री वरे ने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए जिला मुख्यालय पर 10 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, इनमें केपी कॉलेज भोपाल चौराहा, शासकीय कन्या महाविद्यालय उज्जैन रोड ईटावा, शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 2 उत्कृष्ट विधालय, सिविल लाइन, शासकीय चिमणाबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बालगढ रोड, सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल विजय नगर, गुरू वशिष्ठ महा विद्यालय मक्सी रोड आवास नगर, शासकीय राधाबाई कन्या उ.मा.वि., शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 श्यामलात रोड पुराना बस स्टेंड, बी.सी.एम. हायर सेकेण्डरी स्कूल राजोदा रोड तथा न्यू ईरा शिक्षा महाविद्यालय मक्सी रोड आवास नगर शामिल हैं।
क्रमांक 49/1820/11-12-14
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 15 दिसंबर को
     देवास, 11 दिसंबर 2014/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 15 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 50/1821/11-12-14
राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक 15 दिसंबर को
         देवास, 11 दिसंबर 2014/ आगामी 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (साफ्ट टेनिस 19 वर्ष से कम एवं ताईक्वांडो 17 वर्ष से कम बालक/बालिका) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आगामी 15 दिसंबर को शाम 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे।
क्रमांक 51/1822/11-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध्‍
      देवास 11 दिसम्बर 2014/ जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरक किसानों की आवश्याकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं तथा सभी सहकारी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। आगे भी जिले को पर्याप्त उर्वरक मिलते रहेंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के किसानों से कहा है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप यूरिया एवं अन्य उर्वरक संबंधित सोसाइटी से प्राप्त करें। उर्वरक लेने में अनावश्यक हड़बड़ी न करें। 
अभी तक 14 हजार 700 एमटी से अधिक यूरिया प्राप्त
      कलेक्टर ने बताया कि जिले को वर्तमान रबी मौसम में अभीतक 14 हजार 784 एमटी यूरिया प्राप्त हो गया है। जिले का इस बार का यूरिया की आवश्यकता का लक्ष्य 22 हजार 464 एमटी निर्धारित किया गया है, अभी रबी के लगभग 4 माह शेष हैं। शेष यूरिया भी जिले को शीघ्र प्राप्त हो जाएगा।
100 एमटी यूरिया शेष
      जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में प्राप्त यूरिया सभी सहकारी संस्थाओं को भिजवाया जा चुका है, आज की स्थिति में संस्थाओं के पास 100 एमटी यूरिया शेष है। देवास केन्द्र में प्राप्त यूरिया 4833 में से आज तक विक्रय 4830 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2451 में से आज तक विक्रय 2446 एमटी, हाटपीपल्या केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2592 में से आज तक विक्रय 2592 एमटी, कन्नौद केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2138 में से आज तक विक्रय 2068 एमटी तथा खातेगांव केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2770 में से आज तक विक्रय 2748 एमटी हो गया है।
अन्य उर्वरकों की स्थिति
      जिले में डीएपी खाद आज दिनांक तक 3732 एमटी प्राप्त हुआ है, जिसमें से अभी तक 2653 एमटी विक्रय हुआ है तथा 1079 एमटी विभिन्न संस्थाओं के पास उपलब्ध है। देवास केन्द्र में 643 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में 238 एमटी, हाटपीपल्या में 105 एमटी, कन्नौद में 91 एमटी तथा खातेगांव में 2 एमटी डीएपी शेष है। जिले में कॉम्पलेक्स खाद आज दिनांक तक 6768 एमटी प्राप्त हुआ है, जिसमें से 5564 एमटी विक्रय हो गया है तथा 1204 एमटी शेष है। देवास केन्द्र में 972 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में 27 एमटी, हाटपीपल्या में 50 एमटी, कन्नौद में 11 एमटी तथा खातेगांव में 144 एमटी कॉम्पलेक्स उर्वरक शेष है।
क्रमांक 52/1823/11-12-14





जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सुदृढीकरण एवं पोषण सुधार परियोजना की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
     देवास 11 दिसम्बर 2014/ भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा विश्व बैंक की सहायता से आई.सी.डी.एस. तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं पोषण सुधार परियोजना (स्निप) म.प्र. के 30 जिलों सहित जिले में भी लागू की गई है। योजना की जानकारी देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा जिला देवास द्वारा गत दिवस एक दिवसीय कार्यशाला होटल खेड़ापति में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
     कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.के.धाकड़,  उज्जैन संभाग  (टी.ए. स्निप) क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अतुल कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्निप के उद्देश्य, परियोजना की अवधि (2012 अक्टूबर 2018) परियोजना के घटकों एवं स्निप के क्रियान्वयन में आई.सी.डी.एस. के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत तौर से बताया।
     कार्यशाला में डॉ.एम.के.धाकड़ ने जिले के स्वास्थ्य एवं पोषण सबंधी आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण करते हुए आई.सी.डी.एस.तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मात्र कामा शिशु, किशोरों स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के सबंध में जानकारी दी गई। साथी ही डॉ. मनीषा मिश्रा, अर्श नोडल ऑफिसर जिला चिकित्सालय, देवास द्वारा किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान के सबंध में बहुउपयोगी जानकारी दी ।
     श्री अतुल कुलश्रेष्ठ ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्निप परियोजना के अन्तर्गत देवास जिले में अब तक क्रियान्वित की गई तथा आगामी क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों तथा विश्व बैंक द्वारा निर्धारित ट्रीगर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती त्रिपाठी ने गृहभेंट सुदृढ़ीकरण, पायलेट प्रोजेक्ट के लिए बागली आदिवासी परियोजना के 80 आंगनवाड़ी केन्द्रों के चयन एवं पायलेट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चयनित आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा समुदाय को गृहभेंट के माध्यम से प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य एवं पोषण सबंधी परामर्श सेवाओं की जानकारी दी, जिससे समुदाय में गर्भवती, धात्री, 06 वर्ष तक के बच्चों को लाभान्वित किया जा सकें।
     कार्यशाला में मुख्य रूप से सहायक संचालक, श्रीमती लता भारती, परियोजना अधिकारी श्री जगदीशचन्द्र वर्मा, श्रीमती सरस्वती जाधव, श्रीमती फिरोजा शेख, श्रीमती रूचिता तिवारी थे। कार्यशाला का संचालन श्री जीवन कुमार देथलिया, परियोजना अधिकारी ने किया।
क्रमांक 53/1824/11-12-14

खेलों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे
     देवास, 11 दिसंबर 2014/ खेलों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इसके लिए सभी का सहयोग भी लिया जाएगा। उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेश रघुवंशी ने राजीव गांधी खेल अभियान योजनान्तर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित समारोह में व्यक्त किये।
                    खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
व्हालीवॉल:- (बालक)- प्रथमः- देवास, द्वितीय:- खातेगांव
व्हालीवॉल:- (बालिका) - प्रथमः- देवास
खो-खो:- (बालक) - प्रथमः- बागली, द्वितीयः- देवास
खो-खो:- (बालिका) - प्रथमः- खातेगांव, द्वितीयः- देवास
कबड्डी:- (बालक)- प्रथमः- खातेगांव, द्वितीय:- सोनकच्छ
कबड्डी:- (बालिका)- प्रथमः- सोनकच्छ , द्वितीय:- खातेगांव,
फुटबॉल:- (बालक)- प्रथमः- सोनकच्छ, द्वितीय:- देवास,
टेबल-टेनिस:- (बालक) - प्रथमः- ऋषि जैन, द्वितीयः- विशाल पांचाल, तृतीयः- मनीष कारपेटर
टेबल-टेनिस:- (बालिका) - प्रथमः- निलक्षी चैधरी,
बैडमिंटन:- (बालक) - प्रथमः- पराग गोयल, द्वितीयः- अमन बारोड़, तृतीयः- जयेन्द्र प्रताप
एथलेटिक्स:- 100 मी.(बालक) - प्रथम:-कमल आर्य बागली, द्वितीयः- समीर खान, खातेगांव, तृतीयः- अजय कर्मा, बागली
एथलेटिक्स:- 100 मी.(बालिका) - प्रथम:-ज्योति डाबरा बागली, द्वितीयः- पूजा जाट खातेगांव, तृतीयः- सपना टोंकखुर्द
एथलेटिक्स:- 400 मी.(बालक) - प्रथम:- हेंमत रावत, देवास, द्वितीयः- योगेन्द्र बागली, तृतीयः- संजय परमार, टोंकखुर्द
एथलेटिक्स:- 400 मी.(बालिका)- प्रथम:-शिवानी, खातेगांव, द्वितीयः- जया बागली, तृतीयः- गायत्री, बागली
एथलेटिक्स:- 800 मी.(बालक) - प्रथम:-मनोज डाबर, बागली, द्वितीयः- मनीष सिंह खातेगांव तृतीयः- विशाल सिंह खातेगांव
एथलेटिक्स:- 800 मी.(बालिका) - प्रथम:-प्रिया जामले बागली, द्वितीयः- सागर पटेल खातेगांव तृतीयः- सलोनी जाट, खातेगांव
एथलेटिक्स:- 1500 मी.(बालक) - प्रथम:- अनील नलवाया, बागली, द्वितीयः- संदीप परमार बागली, तृतीयः- मनीष सिंह खातेगांव
एथलेटिक्स:- 1500 मी.(बालिका) - प्रथम:-सुगंधी कलोदा खातेगांव, द्वितीयः- खुशी, देवास तृतीयः- मुस्कान, देवास
एथलेटिक्स:- 3000 कि.मी.(बालक)-प्रथम:- कैलाश रावत, बागली, द्वितीयः- संदीप टोंकखुर्द  तृतीयः- जयंत गुप्ता देवास
एथलेटिक्स:- 3000 ंिक.मी.(बालिका)- प्रथम:- निकिता ढ़ाका खातेगांव द्वितीयः- पायल बागली  तृतीयः- विशाल बागली
डिस्क थ्रो:- (बालक) प्रथम:- अरवाज खान टोंकखुर्द,
डिस्क थ्रो:- (बालिकक) प्रथम:- सागर जाट खातेगांव
लांग जम्प:- (बालक) प्रथमः- लखन जुक्ते बागली, द्वितीय अनील जाट खातेगांव
लांग जम्प:- (बालिका) प्रथमः- प्राचल जाट खातेगांव,
शॉट पूट:- (बालक) प्रथमः- विकास कनोजे बागली, द्वितीय अवन जाट खातेगांव
शॉट पूट:- (बालिका) प्रथमः- अंजली विश्वकर्मा खातेगांव विजता रही।
     ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खण्डों के 500 बालक/बालिका एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि खेल गुरू श्री राधेश्याम सोलंकी तथा श्री विष्णु वर्मा थे। इस अवसर पर श्रीमती पप्पी मर्सकोले, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, कु. रूचि शर्मा, श्री जावदे पठान, श्री युनूस खान, श्रीमती रेणु सिंह, रवि गिरजापुरकर, मनोज उपाध्याय, योगेश विश्नोई, राजेश बराना, आलोक जैन, गजेन्द्र शर्मा शाकिर खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत डागोरा ने किया एवं आभार श्री रमाकांत देशमुख ने माना।
क्रमांक 54/1825/11-12-14


No comments:

Post a Comment