06-12-2014
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र
॥
नगरीय
निकाय आम निर्वाचन 2014
दूसरे
चरण की मतगणना आज
देवास 06 दिसंबर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन
2014 के अन्तर्गत दूसरे चरण की मतगणना 7 दिसम्बर को सम्पन्न होगी। नगर परिषद हाटपीपल्या,
भौंरासा, कन्नौद, करनावद, लोहारदा, सतवास, कांटाफोड़, नेमावर की मतों की गिनती का कार्य
7 दिसम्बर को संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर प्रात: 9.00 बजे से किया जायेगा।
क्रमांक 24/1795/06-12-14
खण्ड
स्तरीय रात्रि चैपाल 11, 18, 24 दिसंबर को
देवास 06 दिसंबर 2014/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर दिसंबर माह में खंड स्तरीय रात्रि चैपाल का आयोजन देवास अनुभाग
में किया जाएगा। एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को ग्राम
साबूखेड़ी के पंचायत भवन में, 18 दिसंबर को नापाखेड़ी के पंचायत भवन में तथा 24 दिसंबर
को ग्राम टिगरिया छोटा के ग्राम पंचायत भवन में खंड स्तरीय रात्रि चैपाल का आयोजन शाम
6.00 बजे से किया जाएगा। इस दौरान खंड स्तरीय अधिकारी वहां पर पहुंचकर ग्रामीणों को
अपने-अपने विभाग की जानकारी देंगे।
क्रमांक 25/1796/06-12-14
पाठ्य-पुस्तकों के प्रति शिक्षकों की रुचि बढ़ाने के लिये पुस्तकोत्सव प्रतियोगिता
देवास 06 दिसंबर 2014/ राज्य शासन ने पाठ्य-पुस्तकों
के प्रति शिक्षकों की रुचि जागृत करने तथा उनके अकादमिक सहयोग के लिये
'पुस्तकोत्सव' प्रतियोगिता प्रारंभ की है। प्रतियोगिता अगले वर्ष अगस्त के मध्य तक
निरंतर जारी रहेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक
भाग ले सकेंगे। शासन ने इस संबंध में समस्त जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये
हैं।
प्रतियोगिता संकुल-स्तर पर होगी तथा
मूल्यांकन राज्य-स्तर पर किया जायेगा। प्रतियोगिता का आधार कक्षा एक से पाँच तथा
कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षकों के लिये कक्षा में चल रही विषयवार पुस्तकें
होगी। प्रतियोगिता के लिये शिक्षकों को अपनी शाला के अनुसार अपने समूह की
पाठ्य-पुस्तकों का अध्ययन करना होगा। प्राथमिक-स्तर के शिक्षक कक्षा-एक से पाँच तक
की समस्त पुस्तकें एवं कक्षा-छह से आठवीं पढ़ाने वाले शिक्षक अपने समूह की पुस्तकों
की विषय-वस्तु का अध्ययन करेंगे। विज्ञान एवं गणित समूह के शिक्षक गणित, विज्ञान
एवं अंग्रेजी विषय, सामाजिक विज्ञान समूह के शिक्षक सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी
विषय, भाषा समूह के शिक्षक समस्त भाषाओं में से संबंधित भाषा एवं सामाजिक विज्ञान
विषय में प्रचलित पाठ्य-पुस्तकों का अध्ययन करेंगे। प्रतियोगिता संकुल-स्तर से
प्रारंभ होकर राज्य-स्तर तक की जायेगी। जिला कलेक्टर्स को प्रत्येक स्तर पर आवश्यक
व्यवस्थाएँ किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
सभी संकुल केन्द्र द्वारा 15 दिसम्बर से
प्रत्येक शाला से न्यूनतम एक शिक्षक की सहमति प्राप्त की जायेगी। शिक्षकों की
प्राप्त संख्या के अनुसार संकुल-स्तर पर उन्हें पंजीकृत किया जायेगा। संकुल-स्तर
पर प्रतियोगिता आगामी 22 जून, 2015 को सुबह 11 से 2 बजे तक होगी। प्रतियोगिता
लिखित स्वरूप में होगी तथा उसका मूल्यांकन हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में पदस्थ
शिक्षकों द्वारा करवाया जायेगा। संकुल-स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अंक पाने
वाले शिक्षकों की उत्तर-पुस्तिकाओं को संबंधित विकासखण्ड स्रोत-केन्द्र को भेजा
जायेगा।
विकासखण्ड-स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय
स्थान प्राप्त उत्तर-पुस्तिकाओं का संकलन प्रत्येक संकुल से किया जायेगा।
उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकासखण्ड मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षकों के
दल द्वारा करवाया जायेगा। विकासखण्ड-स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अंक प्राप्त
करने वाले शिक्षकों की उत्तर-पुस्तिकाओं को 8 जुलाई, 2015 तक जिले की डाइट/डीआरसी
को भेजा जायेगा। जिला-स्तर पर संकलित उत्तर-पुस्तिकाओं की री-चेकिंग जिला मुख्यालय
में पदस्थ व्याख्याताओं, वरिष्ठ शिक्षकों से करवाकर उसकी मेरिट-लिस्ट तैयार की
जायेगी। जिला-स्तर पर प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले शिक्षकों की उत्तर-पुस्तिकाएँ
15 जुलाई तक राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजी जायेंगी।
राज्य-स्तर पर प्राप्त उत्तर-पुस्तिकाओं की
री-चेकिंग कर उनकी मेरिट तैयार होगी। मेरिट के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय
स्थान तय किये जायेंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक सहभागी को प्रमाण-पत्र दिया
जायेगा। प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों
को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रकार प्रतियोगिता के प्रथम चरण का
समापन उक्त तिथि को होगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिये राज्य
शिक्षा केन्द्र के दूरभाष 0755-2768391 पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
क्रमांक 26/1797/06-12-14
No comments:
Post a Comment