03-12-2014
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र
॥
किसानों को नमन
करता हूँ, गांव को उन्नत बना दिया
ग्राम बरोठा
में कृषक संगोष्ठी में कलेक्टर ने कहा
देवास 03 दिसम्बर 2014/ मैं इस गांव के उन
सभी किसानों को नमन करता हूँ, जिन्होंने खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर उद्यानिकी फसलों
की अच्छी पैदावार की है तथा गांव को उन्नत गांव बना दिया है। इन किसानों से जिले के
दूसरे किसान भी प्रेरणा प्राप्त करें।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने बुधवार को जिले के ग्राम बरोठा में उद्यानिकी विभाग द्वारा यूपीएल
कंपनी के सहयोग से आयोजित क़ृषक प्रशिक्षण संगोष्ठी में उक्त् विचार प्रकट किये। इस
अवसर पर उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक कृषि, परियोजना अधिकारी आत्मा, कृषि वैज्ञानिक
डॉ आरपी शर्मा, यूपीएल कंपनी के प्रतिनिधि श्री श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
कम जमीन में
खेती कैसे करें
कलेक्टर
ने कहा कि इस गांव के किसानों ने यह बात सिद्ध कर दी है कि कम जमीन में खेती कैसे करें।
यहां के किसानों ने टिशु कल्चर, मल्चिंग, ड्रिप आदि के उपयोग से अच्छी पैदावार ली है
तथा अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। गांव के युवा किसान अशोक नागर ने गांव में पहली बार
संतरे लगाये तथा आज 30 हैक्टेयर क्षेत्र में वहां संतरा हो रहा है। किसानों ने संतरे,
अनार, टमाटर, मिर्ची, करेला, फूलगोभी आदि की अच्छी पैदावार प्राप्त की है।
भू-जल स्तर बढायें
कलेक्टर
ने किसानों से कहा कि वे अपने खेतों में छोटे छोटे तालाब बनाकर भूजल स्तर बढायें। उन्होंने
बताया कि 100 घनमीटर के गड्डे के माध्यम से किसान एक मौसम में 12 लाख लीटर पानी संरक्षित
कर सकते हैं।
गांव को स्वच्छ
बनायें
कलेक्टर
ने ग्रामवासियों से ग्राम को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का भी आग्रह किया। गांव में
अभी 178 घरों में शौचालय बनने शेष हैं, सभी घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जाये।
ग्रामवासियों द्वारा यह बताये जाने पर कि ग्राम का पंचायत सचिव कुछ काम नहीं करता है,
कलेक्टर ने उसके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।
किसानों का किया
सम्मान
कलेक्टर
द्वारा कार्यक्रम में उन्नत किसानों पवन नागर, नारायणसिंह सेंधव, अशोक नागर आदि का
सम्मान भी किया गया।
मिट्टी का परीक्षण
अवश्य करवायें
कार्यक्रम
में मंडी सचिव देवास ने किसानों को बताया कि देवास कृषि उपज मंडी में मिट्टी के परीक्षण
की सुविधा उपलब्ध है। अच्छी पैदावार के लिए किसान मिट्टी का परीक्षण अवश्य करवायें।
क्रमांक 20/1791/03-12-14
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र
॥
नगरीय
निकाय आम निर्वाचन 2014
प्रथम
चरण के लिए मतगणना आज
सभी
तैयारियां पूर्ण
देवास 03 दिसंबर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन
2014 के अन्तर्गत प्रथम चरण के मतदान के पश्चात अब नगर पालिक निगम देवास सहित नगर परिषद
सोनकच्छ, खातेगांव एवं बागली के लिए मतों की गिनती का कार्य 4 दिसम्बर गुरूवार को संबंधित
नगरीय निकाय मुख्यालय पर प्रात: 9.00 बजे से किया जायेगा। देवास नगर निगम के लिए मतगणना
केन्द्रीय विद्यालय बीएनपी परिसर में होगी।
मतगणना स्थल,
टेबल एवं राउण्ड
देवास नगर पालिक निगम की मतगणना के लिए मतगणना स्थल
बीएनपी परिसर में 9 कमरों के 5-5 टेबल लगाई गई हैं। कुल 221 मतदान केंद्रों की मतों
की गणना 5 राउण्ड में होगी। बागली नगर परिषद की गतगणना उत्कृष्ट
विद्यालय प्रांगण में होगी। यहां मतगणना के लिए दो कमरों में 15 टेबिल लगाई गई है।
यहां एक ही राउण्ड में पूरी मतगणना सम्पन्न होगी। सोनकच्छ नगर परिषद की मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। यहां 2 कमरों
में कुल 15 टेबिल लगाई जाएगी। एक ही राउंड में पूरी मतगणना सम्पन्न होगी। नगर परिषद खातेगांव में 2 कमरों में मतगणना
के लिए 15 टेबिल लगाए जा रहे हैं। गणना उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न होगी। खातेगांव
में 17 वार्ड है जिनकी मतों की गणना 15 टेबिल पर एक ही राउंड होगी।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष
अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह ने केंद्रीय
विद्यालय परिसर बीएनपी पहुंचकर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने
त्रुटिहीन एवं निष्पक्ष मतगणना कार्य के लिए संबंधित सभी को निर्देश दिए। इस अवसर पर
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, एडीशनल एसपी श्री राजेश रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
दूसरे
चरण की मतगणना 7 दिसंबर को
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि नगर परिषद भौंरासा, हाटपीपल्या,
करनावद, कन्नौद, सतवास, कांटाफोड, लोहारदा नगरीय निकायों की मतगणना 7 दिसम्बर रविवार
को संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर सम्पन्न होगी।
मतगणना स्थल पर प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था
जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 के अन्तर्गत नगर पालिका निगम देवास के लिए
4 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर अलग-अलग स्थानों से प्रवेश एवं
पार्किंग व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर में केवल प्रवेश पत्रधारी व्यक्तियों को
ही प्रवेश दिया जायेगा। शासकीय कर्मचारी एवं मीडिया कर्मियों के लिए प्रवेश व्यवस्था
बीएनपी थाने के सामने से गेट नम्बर एक से की गई है। इनके वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
श्रम कल्याण भवन तथा अस्पताल के पास की गई है। इसी प्रकार प्रत्याशी एवं एजेंट के लिए
प्रवेश व्यवस्था राधागंज की ओर से गेट नम्बर 2 से की गई है, इनके वाहन केन्द्रीय विद्यालय
के पीछे के ग्राउण्ड में पार्क होंगे।
मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह ने
बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। पान, बीडी, तम्बाकू आदि
का प्रयोग भी वर्जित रहेगा।
क्रमांक 17/1788/03-12-14
ई- गवर्नेंस में उत्कृष्टता पुरस्कार
ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर 14 तक आमंत्रित
देवास 03 दिसम्बर 2014/ राज्य शासन द्वारा ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में
उत्कृष्टता और अभिनव पहल के लिए वर्ष 2013-2014 के लिए ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार
दिये जायेंगे। इसके लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मेप आई.टी. द्वारा
सभी विभाग, जिला, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और निजी क्षेत्रों में
10 अलग-अलग श्रेणी में ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन आगामी
31 दिसम्बर तक स्वीकार किये जायेंगे।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी सचिव श्री हरिरंजन
राव ने इस संबंध में सभी शासकीय विभाग, कार्यालय, सभी कमिश्नर, कलेक्टर को पत्र भेजकर
पुरस्कारों के ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को इस प्रक्रिया में
भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की
है। पुरस्कार की विभिन्न श्रेणी, पुरस्कार राशि तथा प्रक्रिया संबंधी और अधिक
जानकारी के लिए मेप आई.टी. में ओ.एस.डी. श्री विनय पाण्डेय से टेलीफोन नम्बर
2518702, 2518713, अथवा मोबाइल नम्बर 9425180624 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुरस्कार
के संबंध में और अधिक जानकारी एवं विवरण मेप आई.टी. की वेबसाइट www-mapit-gov-in@itawards पर
भी उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन
द्वारा ई-गवर्नेंस में उत्कृष्टता की पहचान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से हर वर्ष ई-
गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार दिये जाते हैं।
क्रमांक 18/1789/03-12-14
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र
॥
वोटर-लिस्ट में नाम जुड़वाने मेला, प्रदर्शनी में भी उपलब्ध होंगे फार्म
देवास 03 दिसम्बर 2014/ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
कार्यालय ने सभी जिला कलेक्टर को उनके जिले में लगने वाली प्रदर्शनी, मेला एवं हाट-बाजार
में वोटर-लिस्ट में नाम जुड़वाने के फार्म उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। जिला
एवं तहसील-स्तर पर लगने वाले मेले, प्रदर्शनी या हाट में मतदाता जागरूकता गतिविधि करवाने
को कहा गया है। आगामी एक जनवरी को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के
नाम वोटर-लिस्ट में जोड़ने के लिये फार्म-6 दिये जायेंगे। अन्य फार्म भी पर्याप्त मात्रा
में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 19/1790/03-12-14
No comments:
Post a Comment