23-12-2014
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
जन सुनवाई में हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 58 आवेदन
देवास 23 दिसम्बर 2014/ कलेक्टर स्तर पर आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित जनसुनवाई में 58 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा भूरिया, एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव सहित जिले के सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि भूमि का नामांतरण करवाएं
आवेदक अंबिकाप्रसाद पिता बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम बेहड़ी तहसील
खातेगांव ने आवेदन दिया है कि चार पहले उसने जमीन खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री 23/07/2010
को विक्रेता से करवाई थी। इसके बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया
था। अभी तक नामांतरण नहीं हो पाया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम खातेगांव को आवश्यक कार्यवाही
के निर्देश दिए।
इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त
नहीं मिली
आवेदक राजूबाई पति घासीराम निवासी मावरखेड़ी तहसील सोनकच्छ ने
आवेदन दिया कि उसे इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त नहीं मिली है। इसके संबंध में बैंक
से सम्पर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। उसे इंदिरा आवास की सम्पूर्ण
शेष राशि दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने जिला पंचायत को जांच कर कार्यवाही के निर्देश
दिये।
शौचालय के चैम्ब्र से अतिक्रमण
हटवाया जाये
आवेदक दीपक पिता नारायणसिंह निवासी विकास नगर देवास ने आवेदन
देकर बताया कि उसके मकान के पीछे के शासकीय चैम्बर पर अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध रूप
से अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवॉल बना ली है तथा उसके शौचालय का पाइप निकाल दिया है। पाइप
लगाने पर लड़ाई-झगड़ा करता है। चैम्ब्र से अतिक्रमण हटवाया जाये। प्रकरण में कलेक्टर
ने आयुक्त नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिये।
अधूरा कपिलधारा कूप पूरा करवाया
जाये
आवेदक देवकरण पिता नारायण निवासी ग्राम पुंजापुरा तहसील उदयनगर
ने आवेदन दिया कि उसके पिता के नाम से वर्ष 2011 में स्वीकृत कपिलधारा कूप 17 फीट खुदाई
के बाद बंद कर दिया गया। कुएं की खुदाई के लिए सरपंच, सचिव से चर्चा करने पर उनके द्वारा
कहा जाता है कि जितनी खुदाई हो गई वह ठीक है अब खुदाई नहीं होगी। इस पर कलेक्टर ने
सीईओ जिला पंचायत को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
क्रमांक 108/1879/23-12-14
कृषकों को चने की इल्ली से बचाव की सलाह
देवास 23 दिसम्बर 2014/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कृषि
विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा द्वारा जिले के कृषकों को चने की इल्ली से फसलों को
बचाव की सलाह दी है।
परियोजना
संचालक आत्मा श्री उत्तम सिंह जादौन एवं वैज्ञानिक कीट शास्त्र कृषि विज्ञान केन्द्र
डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि चने की इल्ली से बचाव के लिये समन्वित कीट प्रबंधन विधियां
जैसे जैव कीटनाशक एन.पी.वी. (250 से 350 एल.ई./हे.) का छिडकाव करें। साथ ही लाईट ट्रेप,
फेरोमेन ट्रेप एवं खेतों में 25-25 मीटर की दूरी पर फसल की ऊॅचाई से एक फीट की ऊॅचाई
पर टी (T) आकार की खूटियां लगायें तथा आर्थिक क्षति स्तर दो इल्ली प्रति वर्ग मीटर
होने पर क्वीनालफॉस 25 ई.सी. (1.5 ली/हे.) या इन्डोक्साकार्ब 14.5 एस.सी. (0.5 ली/हे.)
अथवा रेनेक्सीपायर 20 एस..सी को 100 मिली प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिडकाव करें।
छिडकाव के लिये पानी की उचित मात्रा (500 से 600 लीटर प्रति हेक्टेयर) का उपयोग करें।
क्रमांक 109/1880/23-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले में पर्याप्त मात्रा में
यूरिया उपलब्ध्
देवास 23 दिसम्बर 2014/ जिले में यूरिया एवं
अन्य उर्वरक किसानों की आवश्याकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं तथा
सभी सहकारी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। आगे भी जिले को पर्याप्त उर्वरक मिलते
रहेंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के किसानों से कहा है कि वे अपनी आवश्यकता
के अनुरूप यूरिया एवं अन्य उर्वरक संबंधित सोसाइटी से प्राप्त करें। उर्वरक लेने में
अनावश्यक हड़बड़ी न करें।
अभी तक 18 हजार एमटी से अधिक यूरिया प्राप्त
कलेक्टर
ने बताया कि जिले को वर्तमान रबी मौसम में अभीतक 18037 एमटी यूरिया प्राप्त हो गया
है। जिले का इस बार का यूरिया की आवश्यकता का लक्ष्य 22 हजार 464 एमटी निर्धारित किया
गया है, अभी रबी के लगभग साढे तीन शेष हैं। शेष यूरिया भी जिले को शीघ्र प्राप्त हो
जाएगा।
500 एमटी यूरिया शेष
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में प्राप्त
यूरिया सभी सहकारी संस्थाओं को भिजवाया जा चुका है, आज की स्थिति में संस्थाओं के पास
500 एमटी यूरिया शेष है। देवास केन्द्र में प्राप्त यूरिया 6010 में से आज तक विक्रय
5787 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2788 में से आज तक विक्रय 2700 एमटी,
हाटपीपल्या केन्द्र में प्राप्त यूरिया 3418 में से आज तक विक्रय 3384 एमटी, कन्नौद
केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2690 में से आज तक विक्रय 2650 एमटी तथा खातेगांव केन्द्र
में प्राप्त यूरिया 3131 में से आज तक विक्रय 3016 एमटी हो गया है।
अन्य उर्वरकों की स्थिति
जिले में डीएपी खाद आज दिनांक तक 3732 एमटी प्राप्त
हुआ है, जिसमें से अभी तक 2653 एमटी विक्रय हुआ है तथा 1079 एमटी विभिन्न संस्थाओं
के पास उपलब्ध है। देवास केन्द्र में 643 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में 238 एमटी, हाटपीपल्या
में 105 एमटी, कन्नौद में 91 एमटी तथा खातेगांव में 2 एमटी डीएपी शेष है। जिले में
कॉम्पलेक्स खाद आज दिनांक तक 7103 एमटी प्राप्त हुआ है, जिसमें से 5599 एमटी विक्रय
हो गया है तथा 1504 एमटी शेष है। देवास केन्द्र में 1233 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में
66 एमटी, हाटपीपल्या में 50 एमटी, कन्नौद में 11 एमटी तथा खातेगांव में 144 एमटी कॉम्पलेक्स
उर्वरक शेष है।
क्रमांक 110/1881/23-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बीज उत्पादक समिति बनाई
जाए
बीज उत्पादक समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण में संभागायुक्त्
ने कहा
देवास 23 दिसम्बर 2014/ जिले के प्रत्येक
ग्राम पंचायत में एक बीज उत्पादक समिति बनाई जाए। समिति के सभी किसा सदस्य स्वयं द्वारा
उत्पादित बीज बोएं तथा एक ही तरीके से खेती करें। इससे उन्हें पृथक-पृथक बीज क्रय करने
के लिए नहीं जाना पड़ेगा तथा एक जैसी क्वालिटी की उपज अत्याधिक मात्रा में होने से उनकी
उपज सीधे कंपनी में विक्रय हो सकेगी। साथ ही एक ही तरीके से खेती करने से खाद, दवाई
भी सीधे कंपनी से मंगाया जा सकेगा।
संभागायुक्त
उज्जैन श्री रवींद्र पस्तौर ने आज मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित बीज उत्पादक
सहकारी समिति सदस्य एवं फील्ड स्टॉफ प्रशिक्षण में उक्त विचार व्यक्त किए। इस अवसर
पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, उपायुक्त श्री सोनवलकर, कृषि यंत्री इन्दौर उज्जैन
संभाग श्री पाटलीकर, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री एएस भंवर, संयुक्त संचालक कृषि श्री
पाण्डे, सहायक कृषि यंत्री श्री हरीश कावड़कर, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, परियोजना
अधिकारी आत्मा श्री यूएस जादौन, उप संचालक कृषि श्री केसी वास्केल, उप संचालक उद्यानिकी
श्री एनएस तोमर, आयुक्त सहकारिता श्री केएन त्रिपाठी, तहसीलदार एलके खरे, जैन इरीगेशन
के श्री एससी मोदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।
सैम्पल के आधार पर विक्रय करने की व्यवस्था लागू
प्रशिक्षण
में बताया गया कि देवास मंडी में किसानों की उपज का सैम्पल के आधार पर विक्रय करने
की व्यवस्था लागू हो गई है। इसके अंतर्गत किसान को अपनी उपज का केवल सेम्पल व्यापारियों
के समक्ष रखना होगा, सेम्पल को देखकर उपज खरीदने के लिए बोली लगाई जाएगी। जो व्यापारी
सबसे अधिक बोली लगाकर माल क्रय करेगा, उसके गोडाउन पर एक साथ पूरी उपज का तौल किया
जायेगा। संभागायुक्त् ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि मंडी का भ्रमण कर उक्त व्यवस्था
का जायजा लें।
किसान मंडी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये
संभागायुक्त
ने निर्देश दिये कि जिले में संचालित किसान मंडी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
किसान मंडी के प्रचार प्रसार के लिए पेम्पलेट छपवाएं तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों
को वितरित करायें, जिससे अधिक से अधिक किसान उसका लाभ ले सकें। उन्होंने निर्देश दिये
कि देवास शहर में हाथ थेले पर सब्जी बेचने वालों का सर्वे करवाएं तथा उनकी एक बैठक
आयोजित करें। बैठक में उन्हें किसान मंडी के बारे में जानकारी दें जिससे वे सब्जी सीधे
किसान मंडी से खरीदने के लिए प्रेरित हों।
बीज उत्पादक समिति के संचालन संबंधी सीडी बनवायें
संभागायुक्त्
ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि बीज उत्पादक समिति के संचालन तथा किस तरह से बीज उत्पादन
करें, इन विषयों पर सीडी बनवायें। सीडी का प्रसारण कृषि, उद्यानिकी, मस्त्य पालन, पशुपालन
विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों को सहकारी समितियों के बॉयलॉज की कॉपी भी उपलब्ध
कराएं।
किसानों को आगर मालवा का भ्रमण कराएं
संभागायुक्त
ने निर्देश दिए कि आगर मालवा में समर्थ बीज उत्पादक कंपनी की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों
की जानकारी लेने के लिए जिले के किसानों के दल का भ्रमण करवाया जाए। उन्होंने किसानों
से कहा कि जो किसान आगर मालवा का भ्रमण करना चाहते हैं, वे परियोजना अधिकारी आत्मा
श्री यूएस जादौन के पास अपना नाम दर्ज करवायें।
खाद, बीज, दवाई की आवश्यकताओं का डाटा तैयार करें
संभागायुक्त
ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में किसानों की कुल राशि
का रकबा, बोई जाने वाली फसलें, खाद, बीज, दवाई की आवश्यकता आदि का डाटा तैयार करें।
पृथक-पृथक खाद, बीज, दवाई क्रय करने पर होने वाले खर्च एवं एक साथ सामग्री क्रय पर
होने वाले खर्च की तुलना कर किसानों को समझायें कि एक साथ सामग्री क्रय करने से कितना
लाभ होता है। उन्होंने किसानों से कहा कि बीज उत्पादक समिति बनाने के उपरांत प्रारंभ
में सोयाबीन एवं गेहूं का बीज उत्पादित करें। इसके पश्चात अन्य फसलों एवं सब्जियों
के बीज भी उत्पादित कर सकते हैं।
समितियों को चार तरह से लायसेंस दिलाए जाएंगे
संभागायुक्त
ने बताया कि बीज उत्पादक समितियों को चार तरह से लायसेंस दिलाए जाएंगे। खाद क्रय विक्रय
का लायसेंस, बीज क्रय विक्रय का लायसेंस, दवाई क्रय विक्रय का लायसेंस तथा क्रय केन्द्र
(मंडी) का लायसेंस। खाद बीज एवं दवाई क्रय विक्रय का लाइसेंस उप संचालक कृषि द्वारा
तथा क्रय केन्द्र (मंडी) का लायसेंस सचिव कृषि उपज मंडी द्वारा जारी किया जाएगा।
मालवा फ्रेश ब्रांड के नाम से फसल बेचकर अधिक मुनाफा कमायें
संभागायुक्त
ने बताया कि आगर मालवा से मालवा फ्रेश ब्रांड का संतरा विकय्र के लिए दिल्ली भेजा गया,
जहां पर अच्छे दामों पर संतरा बिका। अब इसमें आलू, प्याज, लहसून, अदरक आदि को शामिल
करने की योजना है। जिले के जो भी किसान इससे जुड़ना चाहते हैं वे उद्यानिकी फसलों की
खेती करके अपनी उपज मालवा फ्रेश ब्रांड के नाम से बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
इसके लिए ए ग्रेड की उपज होना चाहिए।
पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीज उत्पादक समिति के संचालक की जानकारी दी
इसके
पूर्व आगर मालवा में संचालित समर्थ बीज उत्पादक कंपनी के रामसिंह ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन
के माध्यम से बीज उत्पादक समिति के संचालक एवं क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से
किसानों को जानकारी दी। प्रशिक्षण में शामिल किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर
दिया।
क्रमांक 111/1882/23-12-14
संभागायुक्त् श्री पस्तौर ने किया मंडूक पुष्कर का अवलोकन
देवास 23 दिसम्बर 2014/ संभागायुक्त उज्जैन
संभाग श्री रवींद्र पस्तौर ने देवास भ्रमण के दौरान आज मंगलवार को मंडूक पुष्कर का
अवलोकन किया। उन्होंने मंडूक पुष्कर के सौन्दर्यीकरण एवं सुदृढीकरण के लिए कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी की प्रशंसा की। एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री एलके
खरे, परियोजना अधिकारी आत्मा श्री यूएस जादौन, देवास विकास प्राधिकरण के अधिकारी तथा
अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 112/1883/23-12-14
नि:शक्त परीक्षण एवं उपकरण वितरण
शिविर आयोजन आज
देवास 23 दिसम्बर 2014/ जनपद पंचायत देवास
के नि:शक्तजनों के परीक्षण एवं उपकरण वितरण के लिए शिविर का आयोजन 24 दिसम्बर को सुबह
10.00 बजे से महारानी चिमनाबाई हायर सेकेंड्री स्कूल में किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत देवास श्री विनोद चौहान ने बताया कि शिविर में नि:शक्तजनों का
परीक्षण कर पात्र नि:शक्तों को आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे।
क्रमांक 113/1884/23-12-14
No comments:
Post a Comment