Friday, 5 December 2014

05-12-2014
‍जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
समाचार
‍जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
समाचार
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 08 दिसंबर को

     देवास 05 दिसम्बर 2014/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 08 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

क्रमांक 22/1793/05-12-14  

विद्यालयों में रस्सी-कूद खेल नियमित होगा

     देवास 05 दिसम्बर 2014/ राज्य शासन ने शासकीय विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं खेल की दृष्टि से रस्सी-कूद (रोप-स्कीपिंग) को नियमित रूप से करवाये जाने के निर्देश सभी जिलों को दिये हैं। शासन ने इस संबंध में कार्यवाही कर लोक शिक्षण संचालनालय को अवगत करवाने को कहा है। मध्यप्रदेश रोप-स्कीपिंग एसोसिएशन से रस्सी-कूद खेल को प्रचलित एवं लोकप्रिय बनाने के लिये स्कूलों में प्रशिक्षण संबंधी तकनीकी सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।
क्रमांक 23/1794/05-12-14



No comments:

Post a Comment