Tuesday, 16 December 2014


16-12-2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
विद्युद समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर 19 दिसंबर को
      देवास 16 दिसम्बर 2014/ जिले के सभी विद्युद उपभोक्तओं की समस्याओं को सुनने के लिए एवं उनके निराकरण के लिए आगामी 19 दिसम्बर को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
     मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युद वितरण कम्पनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री (संचा./संधा.) ने बताया कि जिले की उच्चदाब एवं निम्न दाब विद्युत संबंधी विभिन्न प्रकार की शिकायतें (विद्युत अधिनियम की धाराओं को, माल की प्रेक्टिस के अंतर्गत है को छोड़कर) सुनी जायेंगी। शिविर में फोरम अध्यक्ष, सदस्य एवं देवास वृत्त के अधिकारी के साथ संभागों के कार्यपालन यंत्री भी उपस्थित रहेंगे। शिकायत के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन उपलब्ध रहेंगे जो कि नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। आवेदन 3 प्रतियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ देना होंगे। विस्तृत जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर इंदौर के दूरभ्‍भ्‍्‍भाष क्रमांक 0731-2422386 अथवा अधीक्षण यंत्री कार्यालय देवास के दूरभाष क्रमांक 07272-256099 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 78/1849/16-12-14
21 दिसंबर को बागली में होने वाला अंत्योदय मेला स्थगित
     देवास 16 दिसम्बर 2014/ जनपद पंचायत बागली में आगामी 21 दिसंबर  को आयोजित होने वाला खंड स्तरीय अंत्योदय मेला अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दिया गया है।

क्रमांक 79/1850/16-12-14
जिला स्तरीय युवा उत्सव का सम्पन्न
     देवास 16 दिसम्बर 2014/ देवास में कला के क्षेत्र को और अधिक विस्तृत करने की आवश्यकता है। इसके लिये सभी कला गुरू तथा कला प्रेमियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ कलाकार श्री कुर्बान खान ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में विशेष अतिथि से.नि. प्रमुख कलाकार श्री वासुदेव तायड़े तथा श्री शरद क्षीरसागर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल पंवार ने की। इस अवसर पर श्री राजेश रघुवंशी, श्री रमाकांत देशमुख, श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री युनूस खान, श्री जावेद पठान, श्रीमती पप्पी मर्सकोले, श्री राजेश बराना, श्री अनिल झंवर, श्री भटनागर आदि उपस्थित थे।
     युवा उत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवल्लन कर किया। संचालन श्री यशवंत डागोरा ने एवं आभार श्री रमाकांत देशमुख ने माना।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
हारमोनियम:-     प्रथम- श्री आशुतोष सिद्ध
शास्त्रीय गायन:-   प्रथम- कु. दीक्षा माहेश्वरी
              द्वितीय- कु. अदिति भटनागर
गिटार:-        प्रथम- श्री ललित मोदी
             द्वितीय- कु. उर्वशी परमार
तबला:-       प्रथम- श्री हिमांशु लाड़े
            द्वितीय- श्री हर्षित भवंर
लोकगीत:-     प्रथम- संगीत साधना सिया
           द्वितीय- गब्बर मालवीय
लोकनृत्य:- प्रथम- कु. ज्योति माली (समूह)
क्रमांक 80/1851/16-12-14
डॉ. दीक्षित ने सीएमएचओ का कार्यभार ग्रहण किया
     देवास 16 दिसम्बर 2014/ मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार डॉ. ए.के दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त शासकीय सेवकों से परिचय एवं संबंधित शाखा प्रभारियों की संक्षिप्त जानकारी ली गई।
क्रमांक 81/1852/16-12-14
काउंसलिंग स्थगित
     देवास 16 दिसम्बर 2014/ शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत्‍ रिक्त स्थानों पर अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना के लिए 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाली स्वैच्छिक काउंसलिंग अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई।
क्रमांक 82/1853/16-12-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  समाचार  ।।
जन सुनवाई में हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण

कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 62 आवेदन
      देवास 16 दिसम्बर 2014/ कलेक्टर स्तर पर आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित जनसुनवाई में 62 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा भूरिया, एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव सहित जिले के सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
छठे वेतनमान अनुसार पेंशन दिलाई जाये
      आवेदिका रेखाबाई पति स्व. श्री कमल किशोर ने आवेदन देकर बताया कि उसके पति बागली तहसील के खेड़ाखाल में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। उसके पति का वर्ष 2006 में स्वर्गवास हो गया। वर्ष 2006 से ही पेंशन तो प्राप्त हो रही है, किन्तु पेंशन छठे वेतनमान के आधार पर नहीं मिल रही है। इस प्रकरण में कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख को कार्यवाही के निर्देश दिये।
पट्टे की भूमि का कब्जा दिलाया जाये
      आवेदक गोकुलसिंह पिता रायसिंह निवासी ग्राम बालाखेड़ा तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसको शासन द्वारा दी गई पट्टे की भूमि पर अन्य ग्रामीण द्वारा कब्जा कर लिया है। उसे उसकी भूमि वापस दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार टोंकखुर्द को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
वेतनवृद्धि की एरियर राशि का भुगतान कराया जाये
      आवेदक उमराव पिता नंदराम मालवीय निवासी संजय नगर अमोना देवास ने आवेदन देकर बताया कि वह एस कुमार कंपनी में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत था। वर्ष 2013 में वह कंपनी से सेवानिवृत्त हुआ है। उसे वर्ष 2007 से 2012 तक का वेतनवृद्धि एरियर्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जब कंपनी प्रबंधक से सम्पर्क किया जाता है तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। प्रकरण में कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये।



बंद ड्रेनेज लाइन शुरू करवाई जाये
      जयप्रकाश नगर देवास निवासी लता किनकर एवं अन्य महिलाओं ने आवेदन देकर बताया कि उनके मोहल्ले की ड्रेनेज लाइन बंद है तथा नालियों की साफ सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। प्रकरण में कलेक्टर ने नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिये।
आर्थिक सहायता राशि नहीं मिली
      आवेदक नंदकिशोर पिता कन्हैयालाल निवासी ग्राम बावई तहसील सोनकच्छ ने बताया कि उसके पुत्र योगेश एवं अन्य बच्चे विकास पिता मदनलाल की गांव के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। एसडीएम कार्यालय सोनकच्छ से 9 अक्टूबर 2014 को संबंधित बच्चों के परिजनों के नाम 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की गई, किन्तु सहायता राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। प्रकरण में कलेक्टर ने एसडीएम सोनकच्छ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

                           कैंसर की बीमारी है, उपचार कराया जाए
      आवेदक मायाराम पिता रामकिशन निवासी ग्राम खिरनीखेड़ा तहसील खातेगांव ने आवेदन दिया कि उसे कैंसर की बीमारी है। वह अत्यन्त गरीब है तथा कैंसर की बीमारी का उपचार कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। राज्य बीमारी सहायता योजना अन्तर्गत उसका उपचार कराया जाये। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित हितग्राही के उपचार के लिए राज्य बीमारी सहायता योजना अन्तर्गत प्रकरण स्वीकृत करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही जवाहर लाल नेहरू कैंसर हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर भोपाल में उपचार कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई। 
क्रमांक 77/1848/16-12-14





No comments:

Post a Comment