देवास, 18 दिसंबर 2014/
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
फसलों
को पाले के प्रकोप से बचाने की सलाह
देवास, 18 दिसंबर 2014/ वर्तमान मौसम एवं तापमान के तेजी से गिरने की संभावना
को देखते हुए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम
''आत्मा'' देवास ने किसानों के लिये फसलों
को पाले से बचाने की सलाह दी है।
परियोजना
संचालक ''आत्मा'' श्री उत्तम सिंह जादौन
ने बताया कि रबी की फसलों को पाले से होने वाली क्षति से बचाने के लिये खेतों के चारों
तरफ मेढ़ों पर कचरा जमाकर जलाना पाले से बचाव का सबसे आसान उपाय है। कचरा जलाने से
उत्पन्न धुआं खेतों पर छतरी जैसा काम करता हैं, तथा सतही तापक्रम बढ़ने से पौधों की
आंतरिक शिराओं से भरे तरल को जमने से बचाता है। इस तरह फसल पर पाले का असर निष्प्रभावी
हो जाता है। इसी प्रकार फसलों को हल्की सिंचाई देने से पाले का असर नहीं होता। जहां
कहीं सिंचाई के लायक पानी उपलब्ध हो तथा फसल में सिंचाई का उचित समय भी हो, वहां सिंचाई
अवश्य करें।
डॉ.
आर.पी. शर्मा कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ़ जिला देवास से प्राप्त
जानकारी के अनुसार सल्फ्यूरिक एसिड के घोल (1 लीटर पानी में 1 एम.एल. तनु सल्फ्यूरिक
एसिड) का छिड़काव करने से फसल को पाले के प्रकोप से बचाया जा सकता है।
क्रमांक 90/1861/18-12-14
लंबित
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 22 दिसंबर को
देवास, 18 दिसंबर 2014/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 22 दिसंबर सोमवार
को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की
अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक
में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 91/1862/18-12-14
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
कलेक्टर
ने किए अवकाश प्रतिबंधित
देवास, 18 दिसंबर 2014/ त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2014-15 संचालित
करने के लिए अधिकारी/ कर्मचारियों की आवश्यकता के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों के लिए समस्त
प्रकार के अवकाश आगामी आदेश पर्यंत प्रतिबंधित किए गए हैं।
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किये हैं कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को दो
दिन से अधिक का आकस्मिक अथवा अन्य अवकाश बिना कलेक्टर कार्यालय की पूर्व अनुमति से
स्वीकृत नहीं किए जायें और न ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाये। यदि किसी प्रकार
के प्रकरण हों तो संबंधित कार्यालय प्रमुख कलेक्टर कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त होने
पर ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे। समस्त प्रकार के अवकाश आवेदन एवं निर्वाचन
से मुक्त करने संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत
श्री अभिषेक सिंह को अधिकृत किया गया हैं, जो निर्वाचन में सौंपे गए कार्यों एवं आवश्कयता
को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश प्रकरणों का निराकरण करेंगे।
क्रमांक 92/1863/18-12-14
त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15
हथियार
लेकर चलने पर प्रतिबंध
धारा
144 के अंतर्गत कलेक्टर ने जारी की निषेधाज्ञा
देवास, 18 दिसंबर 2014/ जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव शांतिपूर्ण
व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये हैं।
आम जन की जान-माल की सुरक्षा एवं शांति
सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा
जारी करने का पर्याप्त आधार है तथा इस संबंध में तुरंत कार्यवाही की जाना आवश्यक प्रतीत
होता है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी
द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशां एवं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा
144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिये हैं कि जिले के विकासखंड
देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्थानों
पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के आग्नेय/ घातक, शस्त्र, धारदार हथियार, विस्फोटक
पदार्थ अथवा ज्वलनशील पदार्थ को लेकर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही इनका प्रदर्शन
कर उपयोग करेगा। साथ ही कोई भी व्यक्ति शासकीय/अशासकीय/ भवनों/ सम्पत्ति पर बिना मालिक
की स्वीकृति के किसी भी प्रत्याशी के लिए नारे/ चिन्ह/ पोस्टर/ फ्लेक्स/ बैनर आदि न तो स्व्यं लिखेगा/
चिपकाएगा ओर न ही किसी ओर को लिखने/ चिपकाने के लिए निर्देश देगा।
200
मीटर के अंदर कोई बूथ नहीं बना सकेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि
मतदाताओं को अशासकीय मतदाता पहचान पर्ची जारी करने के लिए मतदान केंद्रों की परिधि
के 200 मीटर के अंदर कोई बूथ स्थापति नहीं किया जाएगा। एक ही परिसर में एक से अधिक
मतदान केंद्र होने पर भी ऐसे परिसरों से 200 मीटर की दूरी पर ऐसे मतदान केंद्रों के
लिए एक उम्मीदवार का एक ही बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ का उपयोग मतदाताओं को अशासकीय पहचान
पर्ची देने के लिए किया जा सकेगा। ऐसे बूथ पर केवल एक मेज व दो कुर्सियां रखी जाएगी
और उसके साथ धूप से बचाव के लिए ऐसे बूथ पर तारपोलिन/चांदनी लगाई जा सकेगी। इस बूथ
को कनात द्वारा बंद कर घेरा नहीं जा सकेगा।
यह आदेश विकासखंड देवास, टोंकखुर्द विकासखंड,
सोनकच्छ विकासखंड, बागली विकासखंड, कन्नौद विकासखंड एवं खातेगांव विकासखंड की सम्पूर्ण
राजस्व सीमा क्षेत्र में 16 दिसंबर 2014 से 23 फरवरी 2015 तक के लिए प्रभावशील रहेगा।
लोक
सेवकों पर लागू नहीं होगा
यह आदेश उन लोक सेवकों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें
अपने कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए शांति सुरक्षा और अपराधों को रोकने के लिए हथियार
रखना आवश्यक है।
उल्लघंन
करने पर होगी कार्रवाई
यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लघंन करेगा
तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत धारा 188 भारतीय दंड विधान
अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आएगा।
क्रमांक 93/1864/18-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
किसानों को पर्याप्त मात्रा में
यूरिया का वितरण जारी
-------------
आज मिलेगा 2562 एमटी यूरिया
देवास 18 दिसम्बर 2014/ जिले में यूरिया एवं
अन्य उर्वरक किसानों की आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं तथा
सभी सहकारी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में सभी स्थानों पर सेवा सहकारी
समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।
इसके अलावा एमपी एग्रो तथा निजी वितरकों द्वारा भी किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया
जा रहा है। वितरण केन्द्रों पर राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में यूरिया एवं अन्य
उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है, जिससे किसानों को बिना किसी गड़बड़ी के यूरिया खाद
मिल सके।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के किसानों से कहा है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप यूरिया
एवं अन्य उर्वरक संबंधित सोसाइटी से प्राप्त करें। उर्वरक लेने में अनावश्यक हड़बड़ी
न करें, जिले को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल रहा है तथा आगे भी मिलता रहेगा।
आज आएगा 2563 एमटी यूरिया
कलेक्टर
ने बताया कि रैक पॉइन्ट से देवास जिले को शुक्रवार को 2562 एमटी यूरिया प्राप्त होगा,
जिसमें से 1790 एमटी यूरिया विपणन संघ को तथा 772 एमटी यूरिया निजी वितरकों को प्राप्त
होगा। इसमें से डबल लॉक केन्द्र देवास को 600 एमटी, एमपी एग्रो को 260 एमटी, सोनकच्छ
को 300 एमटी, हाटपीपल्या को 330 एमटी, कन्नौद को 150 एमटी तथा खातेगांव को 150 एमटी
यूरिया प्राप्त होगा। निजी वितरकों में मयंक कृषि सेवा केन्द्र देवास को 200 एमटी,
नर्मदा ट्रेडर्स देवास को 35 एमटी, सागर ट्रेडर्स देवास को 100 एमटी, जोशी एजेन्सी
सोनकच्छ को 35 एमटी, सुरेश कुमार पवन कुमार हाटपीपल्या को 67 एमटी, श्रवण नारायण हाटपीपल्या
को 35 एमटी, तिरूपति ट्रेडर्स कांटाफोड़ को 100 एमटी, नटराज ट्रेडर्स कन्नौद को 100
एमटी तथा श्री नटराज ट्रेडिंग कंपनी खातेगांव को 100 एमटी यूरिया एनएफएल इंदौर से शुक्रवार
को प्राप्त होगा।
अभी तक 16 हजार 629 एमटी से अधिक यूरिया प्राप्त
कलेक्टर
ने बताया कि जिले को वर्तमान रबी मौसम में अभीतक 16 हजार 629 एमटी यूरिया प्राप्त हो
गया है। जिले का इस बार का यूरिया की आवश्यकता का लक्ष्य 22 हजार 464 एमटी निर्धारित
किया गया है। शेष यूरिया भी जिले को शीघ्र प्राप्त हो जाएगा।
587 एमटी यूरिया शेष
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में प्राप्त
यूरिया सभी सहकारी संस्थाओं को भिजवाया जा चुका है, आज की स्थिति में संस्थाओं के पास
587 एमटी यूरिया शेष है। देवास केन्द्र में प्राप्त यूरिया 5548 में से आज तक विक्रय
5080 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2530 में से आज तक विक्रय 2465 एमटी,
हाटपीपल्या केन्द्र में प्राप्त यूरिया 3026 में से आज तक विक्रय 2992 एमटी, कन्नौद
केन्द्र में प्राप्त यूरिया 2568 में से आज तक विक्रय 2563 एमटी तथा खातेगांव केन्द्र
में प्राप्त यूरिया 2957 में से आज तक विक्रय 2942 एमटी हो गया है। इसके अलावा देवास
मंडी में एमपी एग्रो द्वारा 196 एमटी यूरिया किसानों को नगर विक्रय किया जा रहा है।
अन्य उर्वरकों की स्थिति
जिले में डीएपी खाद आज दिनांक तक 3732 एमटी
प्राप्त हुआ है, जिसमें से अभी तक 2653 एमटी विक्रय हुआ है तथा 1079 एमटी विभिन्न संस्थाओं
के पास उपलब्ध है। देवास केन्द्र में 643 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में 238 एमटी, हाटपीपल्या
में 105 एमटी, कन्नौद में 91 एमटी तथा खातेगांव में 2 एमटी डीएपी शेष है। जिले में
कॉम्पलेक्स खाद आज दिनांक तक 6842 एमटी प्राप्त हुआ है, जिसमें से 5599 एमटी विक्रय
हो गया है तथा 1243 एमटी शेष है। देवास केन्द्र में 972 एमटी, सोनकच्छ केन्द्र में
66 एमटी, हाटपीपल्या में 50 एमटी, कन्नौद में 11 एमटी तथा खातेगांव में 144 एमटी कॉम्पलेक्स
उर्वरक शेष है।
क्रमांक 94/1865/18-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिला स्तरीय कार्यशाला आज
देवास 18 दिसम्बर 2014/ आगामी बाल सुरक्षा
माह के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 19 दिसम्बर को आईपीपी 6 भवन स्वास्थ्य
विभाग परिसर में प्रात: 11 बजे से किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
ने सभी संबंधितों से कार्यशाला में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक 95/1866/18-12-14
रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग
अधिकारियों का प्रशिक्षण आज
देवास 18 दिसम्बर 2014/ पंचायत आम निर्वाचन
2014-15 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा रिटर्निंग
एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग
अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में किया
गया है। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण में
अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 96/1867/18-12-14
No comments:
Post a Comment