15-12-2014
दस्तावेजों के ई-पंजीयन की व्यवस्था सभी जिलों मे अप्रैल से
पंचायत आम निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
तीन चरण में होंगे चुनाव
13,
31 जनवरी और 19 फरवरी को होगा मतदान
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
राज्य शासन को भिजवाये गये प्रस्ताव त्रुटिहीन हो
टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
देवास
15 दिसम्बर 2014/ जिला अधिकारी अपने राज्य शासन को भिजवाये गये
प्रस्तावों एवं विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आवंटन की मांग आदि के प्रस्तावों का भली-भांति
अध्ययन करें। प्रस्तावों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो ताकि उन पर तत्परता से कार्यवाही
की जा सके। प्रस्ताव प्रेषित करने के उपरांत उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी लें।
यदि प्रस्तावों आदि में कोई त्रुटि हो तो उसे यथाशीघ्र दुरूस्त करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न लंबित समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश जिला अधिकारियों को दिये। बैठक में एसडीएम
देवास श्री धीरज श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री वीपी सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी
उपस्थित थे।
यूरिया
का वितरण अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदगी में हो
कलेक्टर
ने निर्देश दिये कि किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार यूरिया एवं अन्य खाद उपलब्ध कराये
जायें। सभी सहकारी समितियों एवं निजी खाद बीज विक्रेताओं की दुकानों पर कृषि, सहकारिता
एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदगी में ही यूरिया का वितरण कराया
जाये। कहीं से भी खाद वितरण में गड़बड़ी होने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के
विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। सहकारी समितियों को भिजवाये गये खाद की जानकारी
सभी एसडीएम को भिजवाना सुनिश्चित करें।
मजरे
टोलों के विद्युतीकरण के प्रस्ताव शीघ्र भिजवायें
कलेक्टर
ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिये कि वनाधिकार अधिनियम 2005 के
अन्तर्गत प्राप्त दावों का निराकरण करने के लिए आगामी 22 दिसम्बर को राजस्व विभाग,
वन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाये। बैठक की
सभी आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित करें। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण अचंलों के मजरे टोलों
के विद्युतीकरण के प्रस्ताव दो दिन में भिजवाना सुनिश्चित करें।
स्वरोजगार
योजनाओं में अभियान चलाकर लक्ष्य अर्जित करें
कलेक्टर
ने निर्देश दिये कि परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश
दिये कि विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों
को ऋण वितरण शीघ्र किया जाये। स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभियान
चलायें। दिसम्बर माह में पूर्ण लक्ष्य अर्जित करने का प्रयास करें। बैंकर्स से सम्पर्क
कर प्रकरण स्वीकृत करवाये जाकर ऋण वितरण सुनिश्चित करें।
सभी
विद्यालय परिसर में 5-5 पौधे लगाये जायें
कलेक्टर
ने निर्देश दिये कि जिले की समस्त शालाओं में स्कूल चले अभियान का लोगों एवं शाला के
नाम का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवायें। बोर्ड का बेकग्राउण्ड पीले रंग हो तथा उस पर
लाल रंग से शाला का नाम आदि लिखवाया जाये। इसके अलावा शाला परिसर में 5-5 पौधे लगायें
एवं उनकी सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की जाये। यह कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाये
तथा जिला शिक्षा केन्द्र की ओर से इस बात का प्रमाण पत्र भी दिया जाये कि उक्त कार्य
कर दिया गया है।
आंगनवाड़ियों
का युक्तियुक्तकरण
कलेक्टर
ने कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ियों
का युक्तियुक्तकरण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करें। कलेक्टर
ने बताया कि उनके भ्रमण के दौरान पाया गया कि ग्रामीण अंचल में कई आंगनवाड़ी केन्द्र
निजी भवनों में चल रहे हैं, जबकि वहां अन्य विभागों के भवन रिक्त हैं। उन्होंने निर्देश
दिये कि ऐसे सभी आंगनवाडी केन्द्र शासकीय भवनों में संचालित किये जायें।
फीडर
सैपरेशन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये
कलेक्टर
ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को निर्देश दिये कि अटल ज्योति अभियान के अन्तर्गत
फीडर सैपरेशन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम रतनपुर
में भ्रमण के दौरान पाया गया कि वहां फीडर सैपरेशन कार्य नहीं हुआ है, कई स्थानों पर
तार झूल रहे हैं। उन्होंने ग्राम रतनपुर में प्राथमिकता से कार्य कराने के निर्देश
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को दिये।
निर्माणाधीन
सड़कों की सूची एसडीएम को उपलब्ध करायें
कलेक्टर
ने निर्देश दिये कि जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़कों
की सूची एसडीएम को उपलब्ध करायें, जिससे कि वे भ्रमण के दौरान उनका निरीक्षण कर सकें।
सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा सड़क से संबंधित विस्तृत जानकारी का
बोर्ड अनिवार्य रूप से लगायें।
सभी
पात्र किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी हों
कलेक्टर ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश
दिये कि जनधन योजना अन्तर्गत खाते खोलने एवं किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के कार्य
में प्रगति लायें। उन्होंने निर्देश दिये कि तहसीलदारों द्वारा केसीसी विहीन किसानों
की उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार सभी पात्र किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराना
सुनिश्चित करें।
डॉक्टर्स एवं अन्य कर्मचारियों
के रिक्त पदों की पूर्ति करे
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि
कुसमानिया में डॉक्टर के रिक्त् पद की पूर्ति प्राथमिकता से की जाये। इसके अलावा जिले
के जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर्स एवं अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त हैं, उनकी
पूर्ति भी शीघ्र की जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निवारदी
एवं टीकाकरण केन्द्र भवन पानीगांव का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाये। जिले में स्वीकृत
स्वास्थ्य केन्द्र भवनों की विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय को भिजवाने के निर्देश कलेक्टर
ने स्वास्थ्य विभाग को दिये।
रोजगार
सहायक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञप्ति जारी करें
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिये
कि जिले में रोजगार सहायक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 3 दिन में विज्ञप्ति कर कार्यवाही
सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए खातेगांव
जनपद पंचायत के ग्राम बचखाल का प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाया जाये।
1 जनवरी को टेकरी पर वृहद
वृक्षारोपण किया जायेगा
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मां चामुण्डा टेकरी
के सौन्दर्यीकरण के लिए मंगवाई गई मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर रखवाई जायें। छोटे-छोटे
पेड़ों को आकर्षक एवं सुंदर रूप प्रदान करने के लिए हरे रंग की लाईट लगाने का कार्य
शीघ्र पूर्ण किया जाये। कलेक्टर ने बताया कि आगामी 1 जनवरी को टेकरी पर वृहद स्तर पर
वृक्षारोपण किया जायेगा।
क्रमांक 67/1838/15-12-14
खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के भोजन, पेयजल, ठहरने की उत्तम व्यवस्थाएं
की जाये
कलेक्टर ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों संबंधी बैठक में
दिये निर्देश
देवास 15 दिसम्बर 2014/ राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के भोजन, पेयजल, ठहरने आदि
की उत्तम व्यवस्थाएं की जाये। ठंड के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में रजाई-गादी उपलब्ध
करायें। नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था की जाये। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की
कोई कमी नहीं रहे। खिलाड़ियों के ठहरने के स्थानों पर शौचालय की समुचित व्यवस्था हो।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवसथी ने सोमवार
को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न 60वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन
की तैयारियों संबंधी बैठक में उक्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला
शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर खेड़े सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
खेल मैदान पर खिलाड़ियों के
लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रतियोगिता के शुभारंभ एवं समापन अवसर
पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायें। सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय
स्तर के होना चाहिए। खेल मैदान पर खिलाड़ियों
के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। खिलाड़ियों को प्रदाय किये जाने वाले मैडल एवं
ट्रॉफियों को डिजाइन एवं गणुवत्ता उच्च कोटि की होना चाहिए। पेयजल के लिए पाउच का उपयोग
नहीं किया जाये।
प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 दिसंबर तक होगा
बैठक में
बताया गया कि 60वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता देवास में आगामी 19 से 23 दिसंबर
तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में साफ्ट टेनिस 19 वर्ष से कम एवं ताईक्वांडो 17 वर्ष
से कम आयु के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन पायोनियर स्कूल के खेल मैदान
पर किया जायेगा।
क्रमांक 68/1839/15-12-14
परख वीडियो कांफ्रेसिंग आज
देवास
15 दिसम्बर 2014/ परख
कार्यक्रम अन्तर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन 16 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे किया
जायेगा। वीसी में इसमें टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री एन्टोनी डिसा
परख कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। बैठक में 11 सूत्रीय परख कार्यक्रम, फसलों की स्थिति,
खाद्यान्न वितरण, धान की खरीदी, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी संबंधित अधिकारियों को द्यतन जानकारी के साथ कलेक्ट्रेट
स्थित एनआईसी वीसी कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 69/1840/15-12-14
निशक्तजनों
को दिए उपकरण
देवास 15 दिसम्बर 2014/ स्पर्श अभियान के अंतर्गत
कन्नौद में आज सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित नि:शक्तजनों के परीक्षण
सह मूल्याकंन तथा उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिक्तिसकों द्वारा 368 नि:शक्तजनों का
परीक्षण किया गया।
मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद श्री बीएल पंवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 210 अस्थि
बाधित, 50 दृष्टि बाधित, 30 श्रवण बाधित, 37 बहुनि:शक्त एवं 41 मानसिक नि:शक्तों का
स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत 22 को ट्रायसिकल, 5 को व्हील चेयर, 52
को केलीपर्स, 50 को बैशाखी, 8 को कृत्रिम अंग तथा 1 को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. त्रिपाठी, डॉ. मालाकार, डॉ. पाण्डे एवं डॉ. रीतेश पंवार
ने नि:शक्तों का परीक्षण किया।
शिविर का
शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जनपद
पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जाट, एसडीएम श्री एएन अरोरा, तहसीलदार श्री आरके गुहा
सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 70/1841/15-12-14
खाद्य व्यवसाइयों के लायसेंस नवीनीकरण 16 दिसम्बर से
देवास 15 दिसम्बर 2014/ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत समस्त खाद्य व्यवसाइयों
के लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण 16 से 20 दिसम्बर तक किये जायेंगे। नवीनीकरण ऑनलाइन
कियोसक केन्द्रों के माध्यम से किये जायेंगे।
यहां पर होंगे लायसेंस एवं
रजिस्ट्रेशन
सांई
कम्प्यूटर, राजोले मार्केट देवास, महाकाल कम्प्यूटर इटावा देवास, गंगवाल कम्प्यूटर
सेंटर सोनकच्छ, सांई कम्प्यूटर एमी रोड सोनकच्छ, सांई कम्प्यटर देवली रोड टोंकखुर्द,
कुशवाह एमपी ऑनलाइन चौबाराधीरा, मुकाती कम्प्यूटर पीपलरावां, सत्येंद्र कम्प्यूटर भौंरासा,
यश टेलीकॉम चमन चौक खातेगांव, पंवार कम्प्यूटर सावरकर मार्ग खातेगांव, प्रिंस कम्प्यूटर
अजनास, दुबे ऑनलाइन कन्नौद, लोक सेवा केंद्र कन्नौद, आशीष कम्प्यूटर सतवास, योगेश शर्मा
सतवास, पीयूष कम्प्यूटर कांटाफोड़, चंद्रभान कम्प्यूटर गीता भवन हाटपीपल्या, खराड़िया
कम्प्यूटरर्स श्रीराम मंदिर के पास, भारत कम्प्यूटरर्स चापड़ा, निलेश पाटीदार कम्प्यूटर
नेवरी में खाद्य व्यवस्याईयों के लाइसेंस नवीनीकरण होंगे।
क्रमांक 71/1842/15-12-14
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
ईवीएम
की
एफ.एल.सी. और
कमीशनिंग
के
लिये
दल
गठित
देवास 15 दिसम्बर 2014/ आगामी पंचायत और शेष नगरीय निकायों के निर्वाचन में ईवीएम के सुधार, फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ.एल.सी.) और कमीशनिंग के लिये दलों का गठन किया गया है। इन दलों का गठन ईव्हीएम की निर्माता कंपनी ईसीआईएल द्वारा किया गया है।
ईसीआईएल द्वारा डिवीजनल मोबाइल टीम, रीजनल रिपेयरिंग सेन्टर और डिस्ट्रिक्ट एफ.एल.सी. टीम बनाई गई है। ईसीआईएल द्वारा सभी कंट्रोल यूनिट में तकनीकी अपग्रेडेशन किया जायेगा। ईवीएम की कमीशनिंग अभ्यर्थियों की उपस्थिति में की जायेगी। प्रथम बेलेट यूनिट जिला पंचायत सदस्य के लिये और द्वितीय बेलेट यूनिट जनपद पंचायत सदस्य के लिये तैयार की जायेगी। नोटा सहित अभ्यर्थियों की संख्या 15 से अधिक होने पर अतिरिक्त बेलेट यूनिट लगाई जायेगी।
पंचायत निर्वाचन में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये कम से कम एक रिजर्व ईव्हीएम तैयार की जायेगी। जिले में ईव्हीएम की उपलब्धता के आधार पर एक से अधिक ईव्हीएम तैयार करने के बारे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्णय ले सकेंगे। मतदान के दौरान ईव्हीएम खराब होने पर रिजर्व ईव्हीएम का उपयोग रिटर्निंग अधिकारी के आदेश से किया जायेगा।
नगर
पालिक निगम और नगर पालिकाओं के लिये प्रति वार्ड न्यूनतम 2 ईवीएम रिजर्व के रूप में
रखी जायेंगी। नगर परिषद के लिये न्यूनतम एक रिजर्व ईव्हीएम तैयार की जायेगी। आयोग द्वारा
जिले में ईव्हीएम की रिपेयरिंग, एफ.एल.सी. और कमीशनिंग की सुव्यवस्थित कार्यवाही के लिये प्रत्येक जिले में कार्यपालन
यंत्री स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के दो सहायक अधिकारी
भी नियुक्त किये गये हैं। एफ.एल.सी. और कमीशनिंग के दौरान सहायक नोडल अधिकारी पूरे
समय उपस्थित रहेंगे। नोडल अधिकारी एफ.एल.सी. एवं कमीशनिंग की कार्यवाही से आयोग तथा
कलेक्टर को प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देंगे।
क्रमांक 72/1843/15-12-14
दस्तावेजों के ई-पंजीयन की व्यवस्था सभी जिलों मे अप्रैल से
देवास 15
दिसम्बर 2014/ मध्यप्रदेश के सभी जिले में सम्पत्ति के दस्तावेजों के ई-पंजीयन (सम्पदा) की व्यवस्था आगामी अप्रैल माह में शुरू हो
जायेगी। आज 15 दिसम्बर से 5 जिले
में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। यह जिले हैं- उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, बालाघाट और
अनूपपुर। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयंत मलैया ने आज सोमवार को सीहोर
में ई-पंजीयन व्यवस्था का शुभारंभ किया।
ई-पंजीयन व्यवस्था में
दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन किया जायेगा। साथ ही आम लोगों को अब स्टाम्प वेण्डरों
एवं कोषालय से प्रिंटेड स्टाम्प प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इन्टरनेट
बेंकिंग से या सर्विस प्रोवाईडर के माध्यम से किसी भी कार्य के लिए ई-स्टाम्प
प्राप्त कर कार्य सम्पन्न करवाया जा सकेगा। इससे कहीं भी स्टाम्प की कमी भी नहीं
होगी।
ई-पंजीयन व्यवस्था में कोई भी
व्यक्ति इन्टरनेट के माध्यम से प्रदेश के किसी भी जिले में स्थित अपनी सम्पत्ति का
बाजार मूल्य तथा उसकी खरीद-ब्रिकी पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क और पंजीयन फीस की
जानकारी प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा प्रदेश के किसी भी
स्थान की रजिस्ट्री की जानकारी सर्च द्वारा प्राप्त करने के साथ-साथ रजिस्ट्री
दस्तावेज की कापी आनलाईन घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। विभाग द्वारा सम्पत्ति पर
बेंक द्वारा दिये गये लोन के भार की जानकारी भी आनलाईन उपलब्ध करवाने की कार्यवाही
की जा रही है। ई-पंजीयन व्यवस्था में ऐसे दस्तावेजों का ई-पंजीयन करवाया जाना
अनिवार्य है, जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम में आते हैं। शेष दस्तावेजों का ई-पंजीयन
ऐच्छिक होगा।
क्रमांक 73/1844/15-12-14
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
जन जाग्रति के माध्यम से ही
एड्स पर नियंत्रण संभव हैं
देवास 15 दिसम्बर
2014/ जन
जाग्रति के माध्यम से ही एड्स पर नियंत्रण संभव हैं। एड्स के विस्तार को रोकने के लिये
हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। उक्त विचार सोमवार को कर्मचारी राज्य
बीमा चिकित्सालय परिसर उज्जैन रोड पर कर्मचारी राज्य बीमा सेवा मप्र द्वारा लगाई
गई एड्स जन जाग्रति अभियान प्रदर्शनी में बीमा सेवा संचालक डॉ. प्रकाश तारे ने
कही।
नोडल अधिकारी एड्स प्रकोष्ठ डॉ. विजय प्रधान ने बताया कि एड्स केवल
चार कारणों से होता है। पहला असुरक्षित यौन संबंध, दूसरा संक्रमित निडिल व सींरीज से
इंजेक्शन लगवाने, तीसरा संकमित रक्त चढ़ाने से तथा चौथा एचआईवी / एड्स से ग्रस्त गर्भवती
स्त्री से उसके होने वाले शिशु को होता है। डॉ. यूसी जैन एड्स प्रभारी ने एडस से बचाव
के बारे में जानकारी दी। श्रीमती चन्द्रकांता कपूर ने उपस्थित सभी लोगों को एडस रिबन
लगाया गया।
मच्छरों के काटने से नहीं
होता हैं एड्स
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अरूण राजोरिया ने कहा कि हाथ मिलाने से, एक
ही थाली में भोजन करने से, एक ही टायलेट व तौलिये का प्रयोग करने से, साथ-साथ रहने
से, मच्छरों के काटने से एडस नहीं होता। डॉ. विकास सिहुरकर एवं डॉ. संजीव श्रीवास्तव
ने चार सौ महिला-पुरूषों के साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चर्चा की, तथा विजेताओं
को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन परिवार कल्याण प्रशिक्षक के
श्री प्रदीप जोशी ने किया तथा आभार शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत जोशी ने माना।
क्रमांक 74/1845/15-12-14
सीएसडी
केंटीन 19 दिसंबर को आयेगी
देवास 15 दिसंबर 2014/
जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स
महू से सीएसडी केंटीन आगामी 19 दिसंबर को प्रातः 9.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह भोपाल
चैराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से
सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों,
सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने
साथ अवश्य लायें।
क्रमांक 75/1846/15-12-14
पंचायत आम निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
तीन चरण में होंगे चुनाव
13,
31 जनवरी और 19 फरवरी को होगा मतदान
देवास 15 दिसम्बर 2014/ राज्य
निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने सोमवार को
पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन तीन चरण में
होंगे। पहले चरण का मतदान 13 जनवरी, दूसरे
चरण का 31 जनवरी और तीसरे चरण का 19 फरवरी, 2015 को
होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच और सरपंच के पद के लिये मतदान मत पत्र से
एवं जिला एवं जनपद सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम द्वारा होगा। पंच और सरपंच पद के
लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरन्त
बाद मतदान केन्द्र में ही की जायेगी। जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना
विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। संबंधित क्षेत्र में आज से आदर्श आचरण संहिता भी
प्रभावशील हो गई है।
श्री परशुराम ने बताया
कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन प्राप्त करने का कार्य 22 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे
शुरू होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना और मतदान केन्द्रों की
सूची का प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन-पत्र 29 दिसंबर तक प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की
संवीक्षा 30 दिसंबर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख एक जनवरी, 2015 है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों
का आवंटन एक जनवरी, 2015 को
अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा।
प्रथम
चरण का मतदान 13 जनवरी,
2015 को होगा। पंच एवं सरपंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र पर की जायेगी। जिला एवं जनपद
पंचायत सदस्य की मतगणना 16 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। जनपद पंचायत सदस्यों के लिये मतों का
सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा भी 16जनवरी को होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिये
मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जनवरी को होगी। सरपंच एवं पंच के मतों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा भी 17 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।
द्वितीय
चरण का मतदान 31 जनवरी,
2015 को होगा। पंच एवं सरपंच के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र पर की जायेगी। जिला एवं जनपद
पंचायत सदस्य की मतगणना 4 फरवरी,
2015 को विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। जनपद पंचायत सदस्यों
के लिये मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा भी 4 फरवरी को होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिये मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण
और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 5 फरवरी को होगी। सरपंच एवं पंच के मतों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा भी 5 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।
तृतीय
चरण का मतदान 19 फरवरी,
2015 को होगा। पंच एवं सरपंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र पर की जायेगी। जिला एवं जनपद
पंचायत सदस्य की मतगणना 22 फरवरी,
2015 को विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। जनपद पंचायत सदस्यों
के लिये मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा भी 22 फरवरी को होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिये मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण
और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 23 फरवरी को होगी। सरपंच एवं पंच के मतों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा भी 23 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।
क्रमांक 76/1847/15-12-14
No comments:
Post a Comment