Tuesday, 30 December 2014

दिनांक--30 दिसंबर 2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
जनसुनवाई में आए 48 आवेदन
     देवास 30 दिसंबर 2014/मल्हार स्मृति मंदिर में आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह ने जनसमस्याओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज कुल 48 आवेदन आए।
पति ने की कई महिलाओं की जिंदगी बरबाद
     जनसुनवाई में पटेल कॉलोनी बावड़िया देवास की महिला हेमा ने बताया कि उसका पति वीरसिंह पिता रामसिंह ट्रक ड्राइवर है। उसने धोखे से उससे शादी की। वह तीन-चार पत्नियां रखे है, उसे छोड़कर चला गया है तथा उसकी देखभाल भी नहीं करता। वह वर्तमान में पलवल हरियाणा में रह रहा है। वो कई महिलाओं का जीवन बरबाद कर चुका है। पति के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री आवास योजना में ऋण दिलवाएं
     जनसुनवाई में नारायण पिता भागीरथ निवासी देहरिया साहू, हाटपीपल्या ने आवेदन दिया कि उसका मकान कच्चा है, पक्का मकान बनाने के लिए उसे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। इसी प्रकार सीमा बाई पति दिलीप, खरेली टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसका मुख्यमंत्री आवास योजना का प्रकरण नर्मदा झाबुआ क्षेत्रीय ग्रामीण विकास बैंक शाखा चिढ़ावद में 4 माह पूर्व लगाया गया परन्तु अभी तक ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। दोनों प्रकरणों में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को त्वरित कार्रवाई कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए।
                       शौचालय की राशि दिलवाई जाए
     जामसिंह पिता महताब उदयनगर ने आवेदन दिया कि उसे ग्राम पंचायत से शौचालय के लिए प्रकरण स्वीकृति की जानकारी मिली, परन्तु उसकी राशि अभी तक नहीं दी गई है। इसी प्रकार गंगाराम, सोहनलाल, कैलाश, विजयसिंह ग्राम किलोदा, कन्नौद ने बताया कि उन्हें शौचालय निर्माण के लिए सरपंच द्वारा पहली किश्त दे दी गई है, परन्तु शेष किश्त का भुगतान दो माह हो जाने के बाद भी नहीं किया गया है। प्रकरणों में जिला पंचायत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
केंसर के इलाज के लिए सहायता दिलवाएं
            पार्वती बाई पति स्व. कैलाश चंद्र अहिरवार मुखर्जी नगर देवास ने आवेदन दिया कि उसका बेटा विकास उम्र 18 वर्ष केंसर से पीड़ित है। वर्तमान में उसका इलाज विशेष हॉस्पिटल इंदौर में चल रहा है। उसे बेटे के इलाज के लिए सहायता दिलवाई जाए। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
निर्माण श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक सहायता दिलवाएं
            आवेदिका सरवर बी रेवाबाग देवास ने आवेदन दिया कि उसका पति जहीर खान निर्माण श्रमिक था। उसकी गत दिनों हार्ट्र-अटैक से मृत्यु हो गई। वह अत्यंत गरीब है तथा परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है, उसे सहायता दिलवाई जाए। प्रकरण में श्रम पदाधिकारी को शासन की निर्माण श्रमिक योजना का लाभ आवेदिका को दिलवाए जाने के निर्देश दिए गए।
पंचायत सचिव कर रहा है शासकीय राशि का हेर-फेर
            ग्राम पंचायत पलासी, कन्नौद की सरपंच शांता की ओर से आवेदन दिया गया कि ग्राम पंचायत का सचिव किशोर राठौर शासकीय राशि को अवैध रूप से निकालकर उसका व्यक्तिगत उपयोग कर रहा है। उसने आंगनवाड़ी निर्माण की 95 हजार रूपये की राशि तथा कूप निर्माण की राशि अवैध रूप से निकाल ली है। उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण में जिला पंचायत को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बिजली का कनेक्शन कटवाएं
            आवेदक कन्हैयालाल सोलंकी ग्राम फतेहपुर खेड़ा ने आवेदन दिया कि उसने उसके मकान का घरेलू बिजली का कनेक्शन काटने के लिए कई बार बिजली विभाग में आवेदन दे दिया है, परन्तु बिजली विभाग द्वारा बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है तथा उसे लगातार बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। प्रकरण में अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग को तुरंत कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
(फोटो-- सलंग्न)
क्रमांक 143/1914/30-12-14
                    जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सीएसडी केंटीन 06 जनवरी को आयेगी
     देवास 30 दिसंबर 2014/ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स महू से सीएसडी केंटीन आगामी 06 जनवरी 2015 को प्रातः 9.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह भोपाल चौराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने साथ अवश्य लायें।
क्रमांक 144/1915/30-12-14

त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15

आज से प्राप्त किए जाएंगे नाम निर्देशन- पत्र

     देवास 30 दिसम्बर 2014/ प्रदेश में पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत देवास जिले के विकासखंड देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, कन्नौद, खातेगांव तथा बागली में जिला पंचायत सदस्य/ जनपद सदस्य/ सरपंच/ पंच पदों के लिए तथा  तृतीय चरण में जनपद सदस्य/ सरपंच/ पंच के लिए नाम निर्देशन-पत्र 31 दिसंबर 2014 बुधवार से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रात- 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2015 होगी।

विकास
खंड
पद
निर्वाचन
क्षेत्र
नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान
अधिकारी
देवास
जिला पंचायत सदस्य
(सम्पूर्ण जिला पंचायत निर्वाचन सदस्य क्षेत्र) वार्ड क्रं.9 से 18 तक
न्यायालय कक्ष कलेक्टर कार्यालय देवास
श्री धीरज श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी

(सम्पूर्ण जिला पंचायत निर्वाचन सदस्य क्षेत्र) वार्ड क्रं.1 से 8
न्यायालय कक्ष कलेक्टर कार्यालय देवास
श्री प्रेमचंद परस्ते, जिला योजना अधिकारी
देवास
जनपद पंचायत सदस्य
जनपद पंचायत सदस्य देवास
न्यायालय कक्ष तहसीलदार, देवास
श्री लोकेश आहुजा, सहा. अधीक्ष भू- अभिलेख
सरपंच/ पंच
सिया, छोटा मालसा पुरा, लोहारी, चंदाना, रूपाखेड़ी
तहसीलकार्यालय, न्यायालय कक्ष 2 देवास
श्री एस के साध, वरिष्ठ उपयंत्री

दत्तोतर, मुंडाहेड़ा, सुनवानी गोपाल, जवासिया, सुतली, पथमुंडला, भैसूनी, साबुखेड़ी, हैबतपुरा
पंचायत भवन दत्तोतर
श्री एस के श्रृंगी, उप क्षेत्र अधिकारी

रालामंडल,आगरोद, बरखेड़ाकायम, रामगढ़ जंगली, लसुड़ियासोंडा, कवड़ी, मांगरोला, सोंडा
पंचायत भवन आगरोद
डॉ. अरविंद मैथानिया, पशु चिकित्सा सहायक देवास

पटलावदा, उपड़ी, अकालिया, बगाना, मेढ़की धाकड़, बिजेपुर,
पंचायत भवन पटलावदा
श्री छतरसिंह चौहान, पशु चिकित्सा सहायक देवास

अचलुखेड़ी, पुर्वाड़ा, नागुखेड़ी, बैरागढ़, बांगर, आंट, सिंरोज, देवर
जनपद पंचायत देवास
श्री यूएस राजपूत, गा.कृ.वि.वि देवास

लसुड़िया छत्रधार, खजुरिया जागीर, लिंबोदा, अजीजखेड़ी, टिगरिया सांचा, सिंगावदा
तहसील कार्यालय, न्यायालय कक्ष 3 देवास
श्रीमती रेखा सचदेव, नायब तहसीलदार

शिप्रा-सुकल्‍या, सुनवानी महाकाल, लोहारपीपल्या, गदईशापीपल्या, कुमारिया
पंचायत भवन शिप्रा-सुकल्या
श्री सीके देंगल,  ग्रा.कृ.वि.वि. अधिकारी देवास

टिगरियागोगा, टिगरिया छोटा, टिमरनी, भड़ा- पीपल्या, छापरी
पंचायत भवन टिगरिया गोगा
श्री एसके गौड़, ग्रा.कृ.वि.वि. अधिकारी देवास

अखेपुर, राधोगढ़, अकबरपुर, बराय, मिर्जापुर, सारोली, बारोली
पंचायत भवन डबलचौकी, अखेपुर
श्री राजेशकुमार कानूनगो, पशु चिकित्सक

सन्नौड़,टिनोनिया, दखनाखेड़ी, चौबा- पीपल्या, नारियाखेड़ा, सुनवानी कराड़, पटाड़ा, कैलोद
पंचायत भवन सन्नौड़
श्री प्रेमसिंह नागर सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी

पटाड़ी, बरोठा, पर्वतपुरा, खतेड़िया, सुतारखेड़ा, सदाशिव -पुरा, सिरोल्या
टप्पा तहसील कार्यालय बरोठा-1
श्री मधु नायक, नायब तहसीलदार देवास

खोकरिया, बड़ी चुरलाय, जलोदिया, भाटखेड़ी, मोरूखेड़ी, पत्थर गुराड़िया
पंचायत भवन खोकरिया
श्री संजय कुमार तिवारी, सहायक पशु चिकित्सा

जामगोद, खंटाबा, आंवलिया-पीपल्या, कानकुंड, अमरपुरा, आनंदपुर-डुंगरिया
पंचायत भवन जामगोद
श्री लवनीत कौरी, नायब तहसीलदार देवास
सोनकच्छ
जनपद पंचायत सदस्य
 जनपद पंचायत सदस्य
न्यायालय कक्ष तहसीलदार
श्री जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सोनकच्छ

सरपंच, पंच
पीरपाड़ल्या, मुरम्या, घटियाकला, धंदेड़ा, घिचलाय, निपानिया हुरहुर, लकुमड़ी, खूटखेड़ा, जोलाय, पटाड़िया नजदीक, कुमारिया बनवीर
नगर पंचायत पीपलरावां
डॉ. पवन सिसोदिया, पशु चिकित्सक, सोनकच्छ

खेरिया जागीर, टुगनी, पटाड़िया ताज, गढ़खजुरिया, राजापुर, गंधर्वपुरी, काछीगुराड़िया, खजुरियाकंका, बैराखेड़ी, लोंदिया, कच्छनारिया, देहरी
ग्राम पंचायत
भवन गंधर्वपुरी
श्री भेरूसिंह ठाकुर, कृषि विकास अधिकारी

जामगोद, तालोद, छायनमैना, दुदलाई, जामोदी, हरनावदा, दौलतपुर, अगेरा,  पारदीखेड़ा, चौबाराजागीर, मुंडलाआना, चांदाखेड़ी, जामली, लालाखेड़ी
ग्राम पंचायत अगेरा
श्री बीके सोनी, ग्रा.कृ.वि. अधिकारी, देवास

धतुरियाराम, फावड़ा, बावई, सांवेर, ओड,  जलेरिया, भागसरा, जगदियापुर, पीपल्याबक्सु, घटियाभाना
जनपद पंचायत भवन सोनकच्छ
श्री राजु बड़वाया, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी

ऐनाबाद, भुतियाखुर्द, बीसाखेड़ी, मनासा, कुमारिया राव, जलोदिया, ढाबला जागीर, रोलुपीपल्या
शासकीय प्राथमिक विद्यालय अतिरिक्त कक्ष बीसाखेड़ी
श्री चंदरसिंह ठाकुर, ग्रा.कृ.वि. अधिकारी

सादीखेड़ा, कुलाला, भलाईखुर्द, बोलासा, कांकड़दा, खोनपीर पीपल्या, बुधनगांव, सरसोदा, डाकच्या, पांदाजागीर, पोलाय जागीर
कार्यालय तहसील टप्पा, भौंरासा
श्री बहादुरसिंह ठाकुर, कृषि विस्तारक अधिकारी
टोंकखुर्द
जनपद पंचायत सदस्य
जनपद पंचायत सदस्य टोंकखुर्द
न्यायालय कक्ष तहसीलदार टोंकखुर्द
श्री छगनलाल पीपलोदिया, कृषि वि. आरएईओ, टोंकखुर्द

सरपंच/ पंच
डिंगरोदा, दोंता जागीर, आलरी, खरेली, लसुड़िया कुलमी, पीपल्या सड़क
ग्राम पंचायत भवन आलरी
श्री अजय वाजपेयी, कृषि विस्तारक अधिकारी

बरखेड़ा, जसम्या, रतनखेड़ी, रंधनखेड़ी, चिड़ावद, भैरवा खेड़ी
ग्राम पंचायत भवन चिड़ावद
श्रीमती दर्शनासिंह, नायब तहसीलदार

टोंककला, कलमा, नावदा, फतेहपुर खेड़ा,राबड़िया,फतनपुर
माध्यमिक विद्यालय भवन कलमा
श्री जगदीश बोड़ाने, आरएईओ

बुदासा, संवरसी,पांडी, नांदेल,जिरवाय
ग्राम पंचायत भवन संवरसी
श्री पदमसिंह यादव,  कृषि विकास विस्तार अधिकारी

धतुरिया, पोलाय, हरनावदा, मंडलादेव, गोरवा, कन्हेरिया
जनपद पंचायत सभाकक्ष टोंकखुर्द
श्री माधवसिंह बामनिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टोंकखुर्द

पाड़ल्या, कराड़िया, आगरोद, पांदा, खेड़ा माधवपुर, अमोना
ग्राम पंचायत भवन आगरोद
डॉ. विक्रम सिंह, ए.बी.एफ.ओ. टोंकखुर्द

बरदु, सेंडू, जमोड़ी, जमोनिया, भीलखेड़ी, गुराड़िया सुरदास
ग्राम पंचायत भवन जमोनिया
श्री पूरणसिंह चौहान, ए.बी.एफ.ओ. खरेली

बालोन, लसुड़िया ब्राह्मण, मुंडलादांगी, इकलेरा, किंदुरिया, नाग पचलाना
माध्यमिक विद्यालय भवन इकलेरा
डॉ. एके जैन, पशु चिकित्सा सहायक टोंकखुर्द

भुतियाबुजुर्ग, खेड़ी राजपुरा, कल्लुखेड़ी, जीवाजीगढ़, विजय गढ़, मुरम्या, चौबारा-धीरा
ग्राम पंचायत भवन चौबाराधीरा
श्री सतीश झाला, आर.ए.ई.ओ, टोंकखुर्द

देवली, सेकली,सामल खेड़ी, जनोलीखुर्द, रणायल कला,
देवगुराड़िया
ग्राम पंचायत भवन देवली
श्री एके झाला, आर.ए.ई.ओ, टोंकखुर्द
कन्नौद
जनपद पंचायत सदस्य
जनपद पंचायत सदस्य, कन्नौद
न्यायालय कक्ष तहसीलदार कन्नौद
श्री राजेंद्र गुहा, नायब तहसीलदार, कन्नौद

सरपंच, पंच
काटकुट, सेरगोना, पिपल्दा, बागनखेड़ा, रतवाय, चकलासा, अंबाड़ा, बहीरावत, ननासा, सुरानी, खारपा, किलोदाबी, रायपुरा, पांगरा
जनपद पंचायत कन्नौद
डॉ. महेंद्र सिंह, पशु चिकित्सक सतवास

कुसमानिया, सिया, जागठा, भिलाई, नांदोल, थुरिया, सोनखेड़ी, हतलाय, अडानिया
पंचायत भवन कुसमानिया
श्री एम एस ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, कन्नौद

बिजवाड़, खेरी, पानीगांव, बावड़ीखेडा, हतनौरी, बोरानी, सुंद्रेल, बधावा, महुड़िया, कलवा, गुडवैल, डोकाकुई, नयापुरा
ग्रम पंचायत भवन  बिजवाड़
श्री सीताराम जौनवाल, अनुविभागीय अधिकारी लोक यांत्रिकी कन्नौद

हीरापुर, डेहरी, भायली, गोदना, लेहकी, भैसून, जानसुर, सिंगलादेह, सुरम्न्या
नगर पंचायत भवन कांटाफोड़
श्री अमर येवले, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग

रहमानपुर, सलामतपुरा, पलासी, खल, बेड़गांव, बैरागड़ा, इकलेरा, जिनवानी
नगर पंचायत भवन कांटाफोड़
डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, पशु चिकित्सक सतवास

पीपलकोटा, कोथमीर, कुरूट, किलोदापी, पिपलानी, गर्ड़ी झाबरिया, भंडारिया, खिरोदा, पांगरी,
पंचायत भवचन पीपलकोटा
श्री प्रवीण तेलंग,  ए.बी.एफ.ओ. कन्नौद

कोठड़ी, मोहाई जागीर, डेहरिया, बामनीखुर्द, बामनी बुजुर्ग, डाबरी बुजुर्ग, बड़ौदा माफी, बाल्या, बड़कन खारी, सिंद्राणी, डांगराखेड़ा
तहसील कार्यालय  सतवास
श्री बीएस मंडलोई, कृषि विस्तार अधिकारी

बाईजगवाड़ा, गांडागांव, निमासा, गोलागुठान, नामनपुर, भामर, पोखरखुर्द, निमलाय, खारिया, टिपरास, बिंचकुआ, धांसड
पंचायत भवन- बाईजगवाड़ा
श्री आरएस यादव, पशु चिकित्सक बाईजगवाड़ा
खातेगांव
जनपद पंचायत सदस्य
जनपद पंचायत सदस्य, खातेगांव
न्यायालय कक्ष तहसीलदार खातेगांव
श्री जेपीएस तोमर, आरएओ, ग्रा.कृ.वि.  खातेगांव

सरपंच/ पंच
पाडयादेह, बरवाई, डिडाली, चंदवाना, बरछाबुजुर्ग, भीलखेड़ी, सुकरास, सोनगांव, बागदा, साक्टया
जनपद पंचायत कार्यालय- खातेगांव
श्री ब्रजेश उपाध्याय, ग्रामीण विस्तार अधिकारी, खातेगांव

टिवड़िया, बरदा, संदलपुर, गुर्जरगांव, पुरोनी, सन्नौद, रिछी, राजौर, खुड़गांव, भटासा
तहसील कार्यालय, खातेगांव
श्री बीएस ठाकुर, ग्रामीण विस्तार अधिकारी

अजनास, धायली, माल सागोदा, मिर्जापुर, उमरिया, कांजीपुरा, दुदवास, मेलपीपल्या, कणा बुजुर्ग, कंवलासा
ग्राम पंचायत भवन अजनास
श्री एनएस गुर्जर, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी

मुरझाल, बिजलगांव, बजवाड़ा, सवासड़ा, लवरास, जामनेर, धुधियाखेड़ी, बुराड़ा
ग्राम पंचायत भवन -  नेमावर
श्री जीपी सैनी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत


जियागांव, दीपगांव, कांकरिया, देवला, अमेली, गनोरा, बछखाल,
ग्राम पंचायत भवन जियागांव
श्री टीएस राजपूत, सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत

हरणगांव, बंडी, लकड़ानी, सुलगांव, पटरानी, निवारदी, मचवास, पलासी
ग्राम पंचायत भवन हरणगांव
श्री सीएस मोगरे, कृषि विस्तार अधिकारी


विक्रमपुर, आमला, सागोन्या, ककड़दी, ओंकारा, लीली, ओलंबा, मनोरा, सुकर्ड़ी, किशनपुर
ग्राम पंचायत भवन, विक्रमपुर
श्री आर के सोनी, सहकारिता विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत खातेगांव




इकलेरा, कोलारी,खल, पीपल्यानानकर, खारदा, नवलगांव, सोनगांव, बिजापुर खिड़किया
ग्राम पंचायत भवन इकलेरा
श्री नारायणसिंह यादव, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत खातेगांव
बागली
जनपद पंचायत सदस्य
जनपद पंचायत, बागली
न्यायालय कक्ष तहसीलदार, बागली
श्री दशरथ गुप्ता नायब तहसीलदार, उदयनगर

सरपंच/ पंच
बोरखुड़ा, पुर्वया, घटियाग्यासुर, पोनासा, रोजड़ी, शिवपुर मुंडला, नेवरी, मानकुंड, अरलावदा, महूखेड़ा, मनासा
ग्राम पंचायत भवन, नेवरी
श्री लोकेंद्रसिंह मंडलोई, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

देवगढ़, लसुड़िया हातु, बड़ियामांडू, आमलाताज, नानूखेड़ा, खोकरिया, टप्पा सुकल्या, बारोली, गुसठ, हाथी गुराड़िया
ग्राम पंचायत भवन देवगढ़
श्री बीएल शिंदे, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

फांगटी, गोला, बामनी, मनापीपल्या, हैदरपुर, सेमलीबुजुर्ग, मेंडिया, खजुरियाबीना, पितावली, लिंबोदा
तहसील कार्यालय हाटपीपल्या, भाग-01
श्री बालाराम वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी, बागली

बांवल्या, डेहरिया साहू, सादीपुरा, चांसिया, बिलावली, बिजुखेड़ा, झिकड़ाखेड़ा, बरखेड़ासोमा, इस्माईखेड़ी
तहसील कार्यालय, हाटपीपल्या- भाग--02
श्री मनोजकुमार चौहान, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

धिगरखेड़ा, भीलआमला, डिंगोद, कवड़िया, कांझर, सामगी, कमलापुर, गोपीपुर, खेड़ाखाल, करोंदिया, आगुर्ली
पंचायत भवन- कमलापुर
श्री मंगलसिंह मंडलोई, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

मातमोर, पोलाय, बेडा़मऊ, भमोरी, मुकुंदगढ़, इकलेरा, पीपल्या जान, गुराड़ियाकला, चापड़ा, अमरपुरा, आंवल्दा
पंचायत भवन- चापड़़ा
श्री एम एस उदावद, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

धावड़िया, बैहरी,चारिया, जटाशंकर, डांगराखेड़ा, सेवन्याखुर्द, अंबापानी, चारबर्ड़ी, गुवाड़ी, बरझाई, छतरपुरा, नयापुरा, लखवाड़ा
जनपद पंचायत प्रशिक्षण भवन, बागली
श्री उदयभानुसिंह जादौन, एडीईओ, जनपद पंचायत बागली

पुंजापुरा, बोरपड़ाव, पोस्तीपुरा, पलासी, बोरखाल्या, रूपलीपुरा, पारसपीपली, चंदुपुरा, करड़ी, सोबल्यापुरा
पंचायत भवन, पुंजापुरा
श्री विजयकुमार शर्मा, पशु चिकित्सक, अधिकारी जनपद पंचायत बागली

भिकुपुरा, भीमखेड़ा, मानसिह पुरा, रतातलाई, आगुराखुर्द, किशनगढ़, पीपलपाठी, पानकुआ
पंचायत भवन, रतातलाई
श्री पवन अलावा, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

पोलखाल, पीपरी, निमनपुर, पोटला, घारड़ी, देवझिरी, रतनपुर, गुराड़दा, बावड़ीखेड़ा
पंचायत भवन पीपरी
श्री बाबूलाल मालवीय,  ए.व्ही.एफ.ओ, उदयनगर बागली

मगरादेह, पटाड़ीपाला, सीवनपानी, इमलीपुरा, उदयनगर, रामपुरा पटपड़ी, मिर्जापुर, पिप्लयालोहाड़,  हीरापुर
तहसील कार्यालय, उदयनगर
श्री सुभाष मालवीय, आर.ए.ई.ओ. कृषि विभाग बागली

देवनलिया, श्यामपुरा, पांडुतालाब, सीतापुरी, आंनदनगर, बीसाली, महीगांव, कनाड़
पंचायत भवन, पांडुतालाब
श्री देवीप्रसाद ठाकुर, विकासखंड,  शिक्षा अधिकारी बागली

क्रमांक 145/1916/30-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले के प्रत्येक निराश्रित बच्चे का हो संरक्षण एवं पुनर्वास
कलेक्टर ने जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिए निर्देश
     देवास 30 दिसंबर 2014/ जिले के प्रत्येक निराश्रित बच्चे का संरक्षण एवं पुनर्वास किया जाए। उनका समुचित पालन-पोषण, स्कूलों में दाखिला एवं अध्ययन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए पहले जिले में महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा ग्राम-ग्राम, नगर-नगर में सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची बनाई जाए तथा उसके पश्चात शासन की योजनाओं के अंतर्गत उन्हें लाभान्वित किया जाए।
      कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती नीलम सूद, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ श्री घनश्याम बामनिया, समिति के सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।
तीनों समूहों के बच्चों का हो संरक्षण
      बैठक में महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि शासन की बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत विशेष रूप से तीन प्रकार के बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण किया जाता है। ऐसे बच्चे जिन्हें संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता हो, ऐसे बच्चे जिनके ऊपर कोई प्रकरण चल रहा हो तथा ऐसे बच्चे जो किसी प्रकरण में गवाह हों।
निराश्रित बच्चों का करवाएं सर्वे
      कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय अमले को जिले के प्रत्येक ग्राम एवं दूरस्थ स्थलों तक भेजा जाए, वे निराश्रित बच्चों का सर्वे करें एवं उन्हें खोजें। जिले में अभी केवल 64 निराश्रित बच्चों को चिन्हित किया गया है, जो संख्या बहुत कम है। सभी पंचायतों में सर्वेक्षण प्रपत्र पंचायत सचिव को दिया जाए। उनके माध्यम से भी प्रत्येक ऐसे बच्चे को खोजा जाए, जो कि निराश्रित है।
कार्य नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त
      बैठक में कलेक्टर द्वारा महिला सशक्तिकरण‍ विभाग के अनुबंध पर कार्यरत अमले के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि विभागीय अमला कार्य नहीं करेगा तो उनका सेवा अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।
मदद के लिए चाइल्ड लाइन 1098 डायल करें
      बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा निराश्रित, बेघर, विषम परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड लाइन सेवा चालू की गई है। इसके अंतर्गत 1098 नंबर डायल करने पर तुरंत बच्चों को सहायता उपलबध कराई जाती है।
      ऐसे बच्चों के सरंक्षण, पुर्नवास एवं उन्हें सम्मानजनक जीवन यापन की व्यवस्था के लिए खुले आश्रय ग्रहों की स्थापना की गई है, जहां उन्हें रखा जाता हैं। केंद्र सरकार द्वारा ऐसे बच्चों के पुर्नवास के लिए दत्तक ग्रहण योजना प्रारंभ की गई है।
शिक्षा के लिए सहायता योजना
      कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चों को गरीबी के कारण शिक्षा नहीं दे पा रहे है, उन्हें शासन की स्पाँसरशिप योजना का लाभ दिया जाए। इस योजना के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 2 हजार रूपए प्रतिमाह राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार ऐसे अभिभावक जो निराश्रित बच्चों की देखभाल करते है, उन्हें भी शासन की ओर से फॉस्टर केअर योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों के लालन-पालन के लिए 2 हजार रूपए प्रतिमाह राशि प्रदान की जाती है।
शिशु ग्रह, बालग्रह, आश्रय ग्रह
      शासन द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए शिशु ग्रह, बालग्रह, आश्रय ग्रह संचालित किए जा रहे है, जहां बच्चों को आवास, शिक्षा, भोजन, चिकित्सा, प्रशिक्षण तथा पुर्नवास की नि:शुल्क सुविधाएं दी जाती है। इसी प्रकार ऐसे बच्चे जो न्यायालीन प्रकरणों में शामिल है, उन्हें भी आश्रय एवं संरक्षण देने के लिए शासन द्वारा संप्रेक्षण एवं विशेष ग्रह संचालित किए जाते है।
क्रमांक 146/1917/30-12-14                                   (फोटो -सलंग्न)
 आठवीं तक की कक्षाओं में 5 जनवरी तक रहेगा अवकाश
-----------------
शीतलहर के चलते कलेक्टर ने किए आदेश जारी
     देवास 30 दिसंबर 2014/ जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 8 वीं कक्षा तक 31 दिसम्बर से  5 जनवरी 2015 तक अवकाश रहेगा, जबकि 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं पहले की ही तरह प्रात: 9 बजे से संचालित होंगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शीतलहर के चलते ये आदेश जारी किए हैं।
      कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, मप्र बोर्ड, सीबीएससी तथा अन्य पाठ्यक्रमों वाले सभी विद्यालयों पर लागू होगा। यदि कोई संस्था इस आदेश का उल्लंघन कर नर्सरी से 8वीं तक कक्षा संचालित करती है अथवा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रात: 9 बजे से पूर्व संचालित करती है, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 147/1918/30-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
श्री गुप्ता एवं श्री श्रीवास्तव प्रेक्षक नियुक्त
     देवास 30 दिसंबर 2014/   जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंर्तगत विकासखण्ड देवास के लिए भापुसे के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव (मो.नं. 94078-90001) को तथा विकासखण्ड सोनकच्छ, एवं टोंकखुर्द के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री रामेश्वर गुप्ता  (मो.नं. 94250-57333)  को प्रेक्षक बनाया गया है।
क्रमांक 148/1919/30-12-14
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों की मरम्मत के प्रस्ताव केन्द्र को भेजेंगे
देवास, ग्वालियर एवं भोपाल के अस्पतालों में रोगियों को 7-7 दिन की दवाई दी जाएगी
     देवास 30 दिसंबर 2014/ श्रम, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में गत दिवस भोपाल में सम्पन्न कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के भवनों का जीर्णोद्धार, इंदौर में ईएसआई संचालित मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने और केन्द्र के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों के राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में विलय के विरुद्ध प्रस्ताव केन्द्र शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
     मंत्री श्री आर्य ने कहा कि राज्य में आम नागरिकों के लिये संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल ही रहा है। श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहले की तरह मिलते रहना चाहिए। श्री आर्य ने बीमा अस्पतालों में चिकित्सकों और पेरामेडिकल स्टॉफ की नियमित समय पर उपस्थिति और दवाई वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ग्वालियर, भोपाल एवं देवास के बीमा चिकित्सालयों में रोगियों को 7-7 दिन की दवाइयाँ प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
     श्रम मंत्री श्री आर्य ने अगले माह से बुधनी में डिस्पेन्सरी आरंभ करने, लंबित चिकित्सा देयकों का भुगतान 15 दिन के भीतर करने, मंडीदीप में शीघ्र डायग्नोस्टिक सेन्टर बनाने, बीमा अस्पतालों में 77 बीमा चिकित्सा पदाधिकारी एवं सहायक शल्य चिकित्सक की भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिये कार्यवाही करने, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में मेडिकल अपील ट्रिब्यूनल के गठन, छोटे मुद्दों के निराकरण के लिये क्षेत्रीय समितियों के गठन, पन्ना जिले के पुरेना में बीमा अस्पताल खोलने की कार्यवाही करने को कहा।
क्रमांक 149/1920/30-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में 44 अधिकारी पर 2.10 लाख का जुर्माना

20 अन्य सेवाएं ऑनलाइन

     देवास 30 दिसम्बर 2014/ प्रदेश में लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम में वर्ष 2014-15 के दौरान अब तक 44 विभिन्न श्रेणी के अधिकारियों पर 2 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस अनूठे कानून में तय समय-सीमा में सेवाएँ नहीं देने पर संबंधित अधिकारी पर 250 से लेकर 5000 रुपये तक का अर्थ दण्ड किये जाने का प्रावधान है। अकेले नवम्बर माह में 4 अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
राज्य में लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम वर्ष 2010 से लागू है। अधिनियम में राज्य शासन की ओर से विभिन्न विभाग की जन-सामान्य को दी जाने वाली सेवाओं को नियत समय-सीमा में प्रदान किया जाता है। इसमें पूर्व से 21 विभाग की 102 सेवाएँ अधिसूचित हैं। हाल ही में 26 और सेवाओं को इसमें शामिल किया गया है।
      प्रदेश के 336 लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अभी तक 15 विभाग की 48 अधिसूचित सेवाएँ जन-सामान्य को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऑनलाइन सेवाओं के प्रदाय में एक नया अध्याय जोड़ा गया है। अब 48 पूर्व सेवाओं के साथ योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम, नगरीय प्रशासन एवं विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन, महिला-बाल विकास एवं गृह विभाग की 20 अन्य अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। ये सभी सेवाएँ अब प्रदेश के लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन दी जा सकेगी। इन 20 सेवाओं के साथ लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं की संख्या 68 हो गई है। सेवाओं के लिये साफ्टवेयर एन.आई.सी. द्वारा विकसित किया गया है।
क्रमांक 150/1921/30-12-14




No comments:

Post a Comment