दिनांक 21 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कलेक्टर और एसपी ने किया जिले के सुदूर क्षेत्र का भ्रमण
देवास, 21 जुलाई
2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक अभय
सिंह ने आज मंगलवार को संयुक्त रूप से बागली, खातेगांव, कन्नौद, नेमावर क्षेत्र का
सघन भ्रमण किया। उन्होंने अति वर्षा और बाढ़ से उत्पन्न संभावित विपरीत परिस्थितियों
में प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का परीक्षण किया। कलेक्टर ने कन्नौद एवं
खातेगांव में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी
उपायों के संबंध में मार्ग दर्शन दिया। संबंधित एसडीएम द्वारा उनके अनुविभागीय क्षेत्र
में तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने सभी अधिकारियों
को एक टीम वर्क से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कन्नौद में फोन अटैंड नहीं करने पर पटवारी को दिया नोटिस
कन्नौद में बैठक के
दौरान कलेक्टर ने गांव में तैनात सरकारी अमले की सूची तलब की। उन्होंने स्वयं फोन लगाकर
कर्मचारियों की अलर्टनेस का जायजा लिया। एक पटवारी द्वारा फोन अटैंड नहीं करने पर उसे
शोकाज नोटिस देने का निर्देश एसडीएम को दिया।
तहसीलदारों
ने दी बाढ़ प्रभावित ग्रामों की जानकारी
बैठक में तहसीलदार
कन्नौद वीरेंद्र पाराशर और सतवास तहसीलदार ने अपनी तहसील में अति वर्षा से प्रभावित
ग्रामों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि तहसील कन्नौद एवं सतवास में नर्मदा नदी
तथा अन्य सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ने से उनके निकटतम ग्रामों में बाढ़ की स्थिति
से निपटने के लिए उन्हें अन्यंत्र विस्थापन की तैयारी कर ली गई है। सतवास में नर्मदा
किनारे स्थित ग्राम खपराज, नारायणपुरा, फतेहगढ़, कोठरा, भामर, मगरदी, रोहन्या, चुरलाय
में नर्मदा के बैक वाटर से बाढ़ प्रभावित होना संभावित है। इसी प्रकार कन्नौद तहसील
में कारनी एवं दतूनी नदी में जल स्तर बढ़ने से ग्राम पीपलकोटा के कुछ हिस्सों पानी
भरने की संभावना रहती है। उक्त ग्रामों के परिवारों और पशुधन को आपात स्थिति में हटाए
जाने की तैयारी कर ली गई है।
कलेक्टर ने
विभागवार जानकारी
कलेक्टर ने बैठक के
दौरान उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों से उनके द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी
ली। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दवाईयों के भंडारण और टीकाकरण के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा
विभाग को सतत भ्रमण के निर्देश भी दिए गए।
तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रखने के निर्देश दिए गए।
नेमावर पहुंचे
कलेक्टर और एसपी
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक
जिले के सुदूर क्षेत्र नेमावर भी पहुंचे और यहां नर्मदा नदी में जल स्तर बढ़ने पर उत्पन्न
संभावित स्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने बरगी डेम के पानी छोड़े जाने पर नर्मदा
में जल स्तर बढ़ने पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में एसडीएम और एसडीओपी से कार्य
योजना पर चर्चा की। उन्होंने यहां कंट्रोल रूम बनाकर जिला मुख्यालय से सतत संपर्क रखने
के निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्टर ने ग्राम नेवरीफाटा, सांवेर, बावई, पोलाय जागीर,
पांदा, नेवरी, हाटपीपल्या, चापड़ा, मोखापीपल्या, पालाफाटा आदि ग्रामों का भ्रमण किया
और ग्रामीणों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान एसडीएम खातेगांव अशोक व्यास, एसडीएम कन्नौद
रंजना पाटने एवं राजस्व् प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 125/656/21-07-2015
(फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
पटरानी ग्राम में कलेक्टर के निर्देश पर तत्पराता
से हुआ राहत एवं बचाव कार्य
देवास, 21 जुलाई 2015/ तहसील
खातेगांव के ग्राम पटरानी में गत दिवस अति वर्षा से उत्पन्न विषम परिस्थिति में कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य किए गए। नायब तहसीलदार
राजेंद गुहा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आवश्यक व्यवस्थाए
की गई।
गत दिनों हुई अति वर्षा के कारण ग्राम पटरानी में
जामनेर नदी पर बने पुल पर बारिश के कारण अवरूद्ध हो गया था। जिसके कारण जंगलों से बहकर
लकड़िया व कचरा जमा हो जाने के कारण वहां से पानी निकलना अवरूद्ध हो गया था। बाढ़ का
पानी के हरणगांव का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। जिसे राहत एवं बचाव दल नाले पर
बैरिकेट्स लगाए गए। रास्तों को सुचारू रूप से चालू करवाया गया।
भोजन की व्यवस्था कराई गई
प्रशासन द्वारा राहत बचाव दल द्वार जामनेर नदी का
पानी ग्राम पटरानी में भर जाने लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया तथा बाढ़
से प्रभावित 29 घरों का पंचनामा बनाया गया। साथ ही मध्यांहन भोजन से 60 व्यक्तियों
की खाने की व्यवस्था करवाई गई। प्रत्येक परिवार
को 50 किलो गेहूं तथा 5 लीटर केरोसीन दिया गया। गांव के अंदर 2 दिन से बंदर
लाइट चालू करवाई गई। बाढ़ से प्रभावित लोगों के रूकने की व्यवस्था ग्राम पंचायत व स्कूल में करवाई गई।
क्रमांक 126/657/21-07-2015
फोटो--

No comments:
Post a Comment