Wednesday, 15 July 2015

दिनांक 15 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥

संभागायुकत्‍ ने जिला पंचायत का किया निरीक्षण
    देवास 15 जुलाई 2015/ संभागायुक्त उज्जैन डॉ. रवींद्र पस्तौर ने बुधवार को जिला पंचायत देवास का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों का सतत भ्रमण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत में पदस्थ परियोजना अधिकारियों एवं अन्य निरीक्षण अधिकारियों की टूर डायरी तलब की। टूर डायरी की स्थिति पर उन्होंने असंतोष जताया और कहा कि जिन अधिकारियों पर निरीक्षण करने की जिम्मेदारी है, वे माह में कम से कम 20 दिनों का अनिवार्यत: ग्रामीण भ्रमण करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशुतेाष अवस्थी एवं सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा भी उपस्थित थे।
    संभागायुक्त श्री पस्तौर ने जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं में जाकर बारिकी से गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित रजिस्टरों को भी देखा। उन्होंने जिले के ग्रामीण अंचल में हर्टीकल्चर हब मनरेगा एवं अन्य ऐसी योजनाओं से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, आवास योजना, मनरेगा, मध्यांहन भोजन इत्यादि की भी जानकारी ली।
अधिकारियों की बैठक ली
    संभागायुक्त श्री पस्तौर ने देवास जिले की अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा व समर्पण से करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों सतत भ्रमण कर शासन की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं।


कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की
    बैठक में संभागायुक्त के समक्ष जिले के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा संभागायुक्त को कार्यों के बारे में बताया।
बैठक में ये थे उपस्थित
    संभागायुक्त द्वारा ली गई बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 81/612/15-07-2015        (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥

अपनी प्रतिभा को निखारने में संकोच न करें युवा- मंत्री दीपक जोशी
    देवास 15 जुलाई 2015/ कोई न कोई प्रतिभा अंतर ‍निहित होती है। बच्चों एवं युवाओं को अपनी इस प्रतिभा की पहचान करते हुए उसे निखारने में संकोच नहीं करना चाहिए। यह बात बुधवार देवास में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कही। श्री जोशी देवास के सेंट्रल इंडिया अकेडमी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, संभागायुक्त उज्जैन डॉ. रवींद्र पस्तौर, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, सीईओ प्रबल सिपाहा, युवा एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
क्रमांक 82/613/15-07-2015        (फोटो-संलग्न)

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥

बागली में स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए संभागायुक्त डॉ. पस्तौर
        देवास 15 जुलाई 2015/ जिले के प्रत्येक स्वसहायता समूह की अपनी एक आर्थिक गतिविधि होना चाहिए। महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से संगठित हों, अपनी शक्ति पहचाने और संगठित कार्य करते हुए अपने परिवार और ग्राम की प्रगति का आधार बने। संभागायुक्त उज्जैन डॉ. रवींद्र पस्तौर ने आज बुधवार को बागली में महिला स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में यह बात कही। इस अवसर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा उपस्थित थे।
        सम्मेलन में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह में कार्य करने से आत्म विश्वास बड़ा है। सरकारी दफतरों, बैंक और कोर्ट कचहरी में जाकर काम कराने में अब संकोच नहीं रहता। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बीमारी जैसी आकस्मिक स्थितियों में समूह आर्थिक सहायता मिल जाती है। इससे साहूकारों ऊंची दर पर ब्याज से कर्जा लेने की मजबूरी खतम हो रही है।
        सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभागायुक्त श्री पस्तौर ने कहा कि समूह की महिलाएं नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक करें, जब भी घर से निकले तो स्व-सहायता समूह की निर्धारित गुलाबी ड्रेस पहनकर जाए। इस कलर कोड से सरकारी दफतरों में उनकी प्राथमिकता से सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वभाविकरूप से बजतकर्ता होती है। वे अपनी छोटी-छोटी बचत समूह में ले जाकर एक पूंजी का निर्माण करें और इस पूंजी से अपनी नवीन आर्थिक गतिविधि प्रारंभ करें। कमिश्नर ने बागली एसडीएम सीएस सोलंकी एवं सीईओ बागली जनपद पंचायत जितेंद्र ‍सिंह ठाकुर को कहा कि वे ब्लॉक की महिलाओं को होंशगाबाद जिले के कैसला गांव का भ्रमण कराएं जहां महिलाएं स्व सहायता समूह में खुद का मुर्गी पालन का कार्य प्रारंभ कर एक मिसाल कायम की है।
        कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने ब्लॉक में शौचालय निर्माण में स्व-सहायता समूहों को आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह को एजेंसी बनाकर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
क्रमांक 83/614/15-07-2015        (फोटो-संलग्न)
सिंगावदा गांव में कमिश्नर ने बच्चों को किया दूध वितरण
        देवास 15 जुलाई 2015/ संभागायुक्त डॉ. रवींद्र पस्तौर  ने आज बुधवार को ग्राम सिंगावदा के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दूध का वितरण किया। उन्होंने अपने हाथ से बच्चों को दूध भी पिलाया। महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी केंद्रों में दूध वितरण की इस योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा उपस्थित थे। इस अवसर संभागायुक्‍त ने नीम पौधारोपण भी किया।
क्रमांक 84/615/15-07-2015        (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥

इन्टर स्कूल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 5 से 7 अगस्त  तक
      देवास, 15 जुलाई 2015/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 5 से 7 अगस्त 2015 तक इन्टर स्कूल बॉयज बास्केटबॉल-बॉल प्रतियोगिता का आयोजन के.पी.कॉलेज देवास के बास्केटबॉल-बॉल कोर्ट पर किया जा रहा हैं।
      उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी/ ए.एस.पी राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता में देवास जिले के समस्त स्कूलों से बास्केटबॉल-बॉल टीमों को आमंत्रित किया गया हैं। समस्त स्कूलों के संचालकों से अपील की है कि जो भी स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे 30 जुलाई 2015 तक अपनी प्रविष्टि कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कार्यालयीन समय में दे सकते हैं।
क्रमांक 85/616/15-07-2015
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना

एक अगस्त से 10,000 से ज्यादा यात्री करेंगे तीर्थ-दर्शन

देवास-200 तीर्थ यात्री शामिल होंगे
   देवास, 15 जुलाई 2015/ मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न जिले से 10 हजार 711 यात्री तिरुपति, पुरी, रामेश्वरम तथा द्वारका तीर्थ-स्थल की यात्रा करेंगे। तीन सितम्बर, 2015 तक निर्धारित इस यात्रा में तिरुपति के लिये जबलपुर से एक अगस्त को 300 यात्री, मण्डला-100, डिण्डोरी-20, नरसिंहपुर-121, छिन्दवाड़ा-230 तथा 152 यात्री सिवनी से रवाना होंगे। कटनी से 253, दमोह से 250 तथा 470 यात्री सागर से 3 अगस्त को तिरुपति जायेंगे। इंदौर से 3 अगस्त को पुरी तीर्थ-स्थल के लिये कुल 974 यात्री रवाना होंगे। इनमें इंदौर के 400, धार-214, देवास-200 तथा सीहोर-160 यात्री शामिल हैं। इसी प्रकार नीमच से 220, मंदसौर से 362 तथा रतलाम से 392 यात्री 20 अगस्त को पुरी के लिये रवाना होंगे।
   नौ अगस्त को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुरहानपुर से रामेश्वरम के लिये 975 यात्री रवाना होंगे। दिनांक 11 अगस्त को देवास से 310, उज्जैन-400, सीहोर-263, दिनांक 19 अगस्त को शिवपुरी-384, श्योपुर-140, गुना-270 तथा अशोकनगर से 180 यात्री रामेश्वरम् के लिये रवाना होंगे। दिनांक 26 अगस्त को मुरैना से 250, ग्वालियर-260, भिण्ड-200, सागर-264 और 28 अगस्त को उमरिया-250, शहडोल-427, अनूपपुर-297 यात्री रामेश्वरम तीर्थ-स्थल के दर्शन के लिये रवाना होंगे।
   द्वारका के लिये 20 अगस्त को बालाघाट से 300, सिवनी-190, छिन्दवाड़ा-260 तथा बैतूल से 224 यात्री शामिल हैं। तिरुपति तीर्थ-दर्शन के लिये 27 अगस्त को राजगढ़ से 225, सीहोर-195, भोपाल-360 तथा रायसेन से 194 यात्री तथा 20 अगस्त को उज्जैन से 380, रतलाम-280, झाबुआ-190 और अलीराजपुर से 124 यात्री रवाना होंगे।
क्रमांक 86/617/15-07-2015

फोटो- जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते संभागायुक्त श्री पस्तौर।




फोटो- सिंगावदा में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को दूध वितरित करते डॉ. पस्तौर।
--पौधारोपण करते डॉ. पस्तौर।



फोटो- विश्व कौशल दिवस पर विद्यार्थियों को संबोधित करते मंत्री श्री दीपक जोशी।



फोटो- बागली के स्व सहायता समूह की महिला सदस्योें काे संबोधित करते डॉ. रवींद्र पस्तौर।
















No comments:

Post a Comment