दिनांक 24 जुलाई 2015
मेन्युअल प्रक्रिया शीघ्र होगी समाप्त
उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने दिये निर्देश
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कलेक्टर ने
कन्या छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण
देवास, 24 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने आज शुक्रवार को देवास के कन्या छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने
यहां रह रही बालिकाओं के लिए स्वच्छ वातावरण और भोजन की अच्छी व्यवस्था के निर्देश
दिए। छात्रावास में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
कलेक्टर कन्या उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के छात्रावास
पहुंचे और बालिकाओं से बात की। खाने का मीनू, नाश्ता, शिष्यावृतित की जानकारी ली। पंखों
को चलाकर भी देखा। कलेक्टर ने पाया कि बालिकाओं के खाते में अभी तक छात्रवृत्ति जमा
नहीं हुई है। कक्षा 12वीं की छात्रा संतोष मालवीय और 10वीं निकिता को उन्होंने मन लगाकर
पढ़ने और जीवन में कुछ कर दिखाने की प्रेरणा दी।
शासकीय दस्तावेज इधर-उधर पड़े रहने पर नाराजी
व्यक्त की
कलेक्टर ने शासकीय कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास,
प्री-मैट्रिक छात्रावास और पोस्ट मैट्रिक पिछड़ावर्ग छात्रावास की भी निरीक्षण किया।
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवीन प्री-मैट्रिक छात्रावास की भी निरीक्षण
किया। यहां सीढ़ियों के नीचे छात्रवृत्ति के पुराने फॉर्म और अन्य शासकीय दस्तावेज बंडल
के बंडल रखे मिलने पर उन्होंने अप्रसन्नता जताई और उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश
दिए। अनउपयोगी तथा पुराने समानों को राईट ऑफ करने के निर्देश दिए।
अलग से किचन की व्यवस्था की जाए
कलेक्टर ने प्री- मैटिेक कन्या छात्रावास में
मच्छरदानी, तकिया, कंबल के बंडल पड़े रहने पर उन्होंने अप्रसनन्ता जताई और मौके पर उपस्थित
जिला संयोजक आरएन मिश्रा को निर्देशित किया कि तीन दिवस के भीतर सभी सामग्री संबंधित
छात्रावास में भिजवा दें। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्राओं के लिए मैस नहीं संचालित
होने पर उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चियों के लिए एक सामूहिक किचन की पृथक से व्यवस्था
की जाए।
क्रमांक 154/685/24-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
परामर्शदात्री
समितियों में महिलाओं को मिले स्थान
देवास, 24 जुलाई
2015/ शासकीय विभागों में गठित परामर्श दात्री
समितियों में महिला कर्मचारियों को भी अनिवार्यत: शामिल किया जाए। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने इस आश्य के निर्देश सभी कार्यालय प्रमुखों को दिए हैं।
क्रमांक
155/686/24-07-2015
लंबित समयावधि पत्रों
की समीक्षा बैठक 27 जुलाई को
देवास 24 जुलाई 2015/ लंबित
समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 27 जुलाई सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक
156/687/24-07-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
जिला दंडाधिकारी ने आदतन आरोपी को किया जिलाबदर
देवास 24 जुलाई 2015/ जिला
दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के
अन्तर्गत शिव उर्फ शिवा पिता भवानिया कंजर उम्र 50 वर्ष निवासी धानीघाटी पुलिस थाना
हाटपीपल्या, जिला देवास को 8 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।
जिला दंडाधिकारी द्वारा आरोपी को यह आदेश दिया गया है कि वे आदेश प्राप्ति
से 24 घण्टे के भीतर, आगामी 8 माह की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के
सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं
से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना
करें।
न्यायालय जिला दण्डाधिकारी देवास में पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रतिवेदन
दिया गया था कि उक्त आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता सहित अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत
कई अपराध पंजीबद्ध है। उक्त आरोपी वर्ष 1989 से निरंतर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त
रहा है और इस अवधि में उसके विरूद्ध पुलिस थाना हाटपीपल्या पर 25 संज्ञेय अपराध दर्ज
हुए है, यह अपराध मुख्य रूप से आम जनता के साथ मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की
धमकी देना, बलवा, लूट, डकैती, डकैती की तैयारी करना, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी
आदि से संबंधित है। वर्ष 2015 में भी लगातार 2 अपराध अनावेदक द्वारा घटित किए है, जो
विवेचना में लंबित है, साथ ही अनावेदक न्यायालय में अपने पक्ष समर्थन के लिए भी उपस्थित
नहीं रहा है। इससे पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन में पुष्टि होती है। उक्त आरोपी की आपराधिक
गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने की सख्त आवश्यकता थी अन्यथा किसी भी दिन उक्त अपराधी
कोई जघन्य अपराध कर क्षेत्र की लोक शांति व व्यवस्था को भंग कर सकते थे। पुलिस अधीक्षक
के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त आरोपी को जिला बदर किया गया है।
क्रमांक
157/688/24-07-2015
नि:शुल्क साइकिल और गणवेश की राशि का रिकार्ड रखा जाएगा
देवास, 24 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने नि:शुल्क साइकिल और गणवेश प्रदाय योजना में विद्यार्थियों
के खाते में जमा होने वाली राशि के व्यय के बाद उसका वाउचर रिकार्ड में रखने के निर्देश
दिये हैं। दोनों योजना में विद्यार्थियों को साइकिल और गणवेश खरीदने के लिये उनके खाते
में राशि जमा की जाती है। शासन ने खाते में राशि प्राप्त होने के 30 दिवस की समयावधि
में विद्यार्थियों से वाउचर प्राप्त करने को कहा है। संबंधित प्राचार्य वाउचर प्राप्त
कर उसे अभिलेख में रखेंगे।
हितग्राही
विद्यार्थी द्वारा उनके खाते में राशि प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर व्यय की गयी
साइकिल एवं गणवेश के वाउचर प्राचार्य को प्रस्तुत नहीं करने पर राशि की वसूली की जायेगी।
संबंधित प्राचार्य सामग्री क्रय नहीं करने वाले विद्यार्थी से एकमुश्त राशि की वसूली
कर उसे कोषालय में जमा करवायेंगे।
क्रमांक
158/689/24-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में
556 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास,
24 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले
के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 556 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक
भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ
में 761, उदयनगर में 641, कन्नौद में 590, देवास में 529, खातेगांव में 511, टोंकखुर्द
में 504, बागली में 493, तथा सतवास में 426 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में 51.40 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 51 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में 116, सतवास में 69, खातेगांव में 65, सोनकच्छ में 38, टोंकखुर्द
में 38, उदयनगर में 36.40, देवास में 27 तथा बागली में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
है।
गत वर्ष इस दिनांक को 46 मिमी वर्षा दर्ज
हुई
गत वर्ष 24 जुलाई को खातेगांव में 61, सोनकच्छ
में 55, देवास में 48, टोंकखुर्द में 46, बागली
में 43, उदयनगर में 42, कन्नौद में 40 तथा सतवास में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 252 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक सोनकच्छ में 341, टोंकखुर्द में 300, उदयनगर में 275, देवास
में 263, कन्नौद में 245, खातेगांव में 244, बागली में 187, सतवास में 161 मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
क्रमांक
159/690/24-07-2015
जिला जनसंपर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सफलता की कहानी
दूध के व्यवसाय ने कमल का
जीवन सफल बनाया
देवास, 24 जुलाई 2015/
ग्राम गंर्धवपुरी, तहसील सोनकच्छ के कमल भावसार का जीवन दूध व्यवसाय के कारण आसान हो
गया है। कमल भूमिहीन होकर अपनी आजीविका के लिए ग्राम में किराना की छोटी सी दुकान संचालित
कर अपनी आजीविका चला रहे थे। परंतु इस दुकान से उन्हें इतनी आमदनी नहीं होती थी कि
गुजर-बसर अच्छे से हो सके। ग्राम में दुग्ध समिति कार्यरत थी। दुग्ध संघ के अधिकारियों
की प्रेरणा से कमल ने छोटे स्तर पर दुग्ध व्यवसाय प्रारंभ किया। धीरे-धीरे बचत होने
लगी, जिससे आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई।
कमल
का कहना है कि वर्तमान में मेरे पास 21 दुधारू पशु हैं। जिससे मैं 225 लीटर प्रतिदिन
दुग्ध का उत्पादन कर दुग्ध समिति गंर्धवपुरी के माध्यम से दुग्ध संघ इंदौर को प्रदाय
कर रहा हूं। दुग्ध व्यवसाय से मुझे लगभग साठ हजार रूपए प्रतिमाह की आमदनी हो रही है।
मेरे द्वारा उन्नत तकनीक अपना कर जैसे डिवर्मिग, टीकाकरण, मिनरल मिक्चर इंदौर सह. दुग्ध
संघ द्वारा निर्मित पशु आहार का उपयोग निर्धारित मात्रा में किया जा रहा है।
कमल
ने ग्रामवासियों से खासतौर पर युवाओं से आव्हान किया है कि दूध उत्पादन की राह अपनाएं
एवं जीवन को सफल बनाएं। क्योंकि इससे खेती में भी सुधार होगा व ग्राम स्तर पर रोजगार
भी उपलब्ध होगा। मेरे द्वारा उक्त व्यवसाय की आय से एक प्लाट व एक मकान भी क्रय किया
गया। यदि जी लगाकर मेहनत की जाए तो इस व्यापार में अपार संभावनाएं हैं।
क्रमांक
160/691/24-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला न्यायालय जामगोद
में लगाया जागरूकता शिविर
देवास, 24 जुलाई
2015/
जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती सरिता सिंह के
मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय गा्रमीण रोजगार गारंटी योजना के संबंध में
जागरूकता एवं मजदूरों के विवाद, शिकायत या विधिक समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार
24 जुलाई को ग्राम पंचायत जामगोद में विधिक जागरूकता शिविर एवं लोक अदालत का आयोजन
किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर
में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अंतर्गत अधिकार, लाभ तथा आवश्यक
गारंटी, मुख्य माध्यमों की भूमिका एवं जिम्मेदारी मुख्य भागीदारों की भूमिका एवं जिम्मेदारी,
विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक
अदालत के लाभ आदि अन्य कानून के विषय में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणजनों को बताया
गया कि 25 जुलाई को जिला न्यायायल देवास एवं तहसील न्यायालय में विद्युत प्रकरणों की
लोक अदालत है, जिसमें आमजन छूट का लाभ भी प्राप्त कर अपने प्रकरणों का निराकरण करा
सकते हैं। शिविर में ग्रामीणजन एवं श्री ओ.पी.रघुवंशी रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण, श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल परियोजना अधिकारी जिला पंचायत देवास, श्री
विष्णु वर्मा सरपंच, श्री केसर सिंह सोलंकी सचिव, श्री हरिकिशोर शर्मा जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण देवास, उपस्थित थे ।
क्रमांक
161/692/24-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कलेक्टर द्वारा ग्राम
स्तरीय सुरक्षा समितियों के गठन के निर्देश
देवास, 24 जुलाई
2015/
बाढ़ की संभावना वाले ग्रामों में ग्राम स्तरीय सुरक्षा समितियों का गठन किया जाए। ग्राम
समितियों की बैठक ग्राम स्तर पर ग्रामवासियों सहित चौपाल पद्धति अनुसार आयोजित की जाकर
बैठक में ग्राम वासियों के अतिरिक्त क्षेत्र के सरपंच, पंच, सचिव, पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,
पटवारी, शिक्षक, ग्राम सहायक, स्वास्थ्य वन एवं पशु चिकित्सा विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी
तथा ग्राम के 5 अन्य गणमान्यगण व्यक्ति भी रहेंगे। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने यह निर्देश
सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए हैं।
जनसाधारण को बाढ़ की सूचना
बाढ़ के खतरे की दशा में
क्षेत्रीय शासकीय कर्मचारियों तथा ग्राम पदाधिकारियों की मदद से प्रभावित होने वाले
ग्राम वासियों को सूचित किया जाएं। खतरे की सूचना डोण्डी पिटवाकर या सायरन बजाकर दी
जाएं।
प्रभावित क्षेत्रों
में बचाव के लिए वाहन व्यवस्था
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आकस्मिक एवं तात्कालिक व्यवस्था के तहत वाहनों
की व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली एवं वन विभाग का एक ट्रक
प्रभावित क्षेत्र के आसपास उपलब्ध रहेगा ताकि बाढ़ की स्थिति में इसका शीघ्र उपयोग किया
जा सके। बाढ़ प्रभावित ग्रामों के व्यक्तियों को राहत निर्मित शेड में तत्काल स्थानांतरित
किया जाएगा।
पेयजल की व्यवस्था
करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि बाढ़ की स्थिति में पेयजल का संकट प्रमुख रूप से उत्पन्न होता है। पेयजल के स्त्रोतों
की साफ-सफाई के लिए पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाए। प्रभावित ग्रामों में पेयजल को
शुद्ध करने के लिए आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था रखी जाए।
चिकित्सा व्यवस्था
रखें: सर्पदंश की दवा भी रखें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य
विभाग को निर्देश दिए है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक
जीवन रक्षक दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। प्रभावित प्रत्येक ग्राम में प्राथमिक
उपचार सामग्री रखी जाए तथा दवाईयों में एंटी स्नेक सीरम की व्यवस्था भी रखी जाए। बाढ़
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी आवश्यक रूप से अनिवार्य रूप
से उपस्थित रहेंगे।
पशु चिकित्सा व्यवस्था
की जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि वर्षा ऋतु के पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों को टीके लगाए जाए तथा संक्रामक
रोगों की रोकथाम के लिए समुचित उपाय किए जाएं। टीकाकरण का कार्य एक पखवाड़े में पूर्ण
करा लिया जाए। पानी व चारे की व्यवस्था रखी जाए। बाढ़ के कारण मृत पशुओं को हटाने की
व्यवस्था की जाए।
बाढ़ प्रभावितों की राहत व्यवस्था करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसानी का तुरंत सर्वेक्षण किया जाए। परिवारों को
राजस्व पुस्तिका परिपत्र 6-4 की संशोधित दरों के अनुसार राहत राशि का तुरंत वितरण किया
जाए।
खाद्य व्यवस्था की
जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को तात्कालिक खाद्य व्यवस्था शासकीय
उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से की जाए तथा अतिवृष्टि व बाढ़ प्रभावित परिवारों को
तत्काल भोजन व्यवस्था पंचायतों के माध्यम से की जाए। इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था का
दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करना सुनिश्चित करें।
अन्य व्यवस्था की
जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए
है कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के व्यवस्थापन के लिए टॉर्च, रस्सी,
जनरेटर, मोटरवोट की व्यवस्था की जाए।
क्रमांक
162/693/24-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
परख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज
देवास, 24 जुलाई
2015/
‘‘परख‘‘ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग शनिवार, 25 जुलाई को अपरान्ह तीन बजे से
होगी। परख में मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा समस्त कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से
बातचीत कर आवश्यक निर्देश देते हैं।
क्रमांक
163/694/24-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
भौतिक स्टॉम्पों पर दस्तावेजों का निष्पादन न करने के निर्देश
मेन्युअल प्रक्रिया शीघ्र होगी समाप्त
देवास, 24 जुलाई 2015/मध्यप्रदेश में सम्पदा ई-पंजीयन की प्रक्रिया अनिवार्य करने के लिये जल्दी
ही अधिसूचना जारी की जायेगी। इसके साथ ही मेन्युअल प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर
दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई, 2015 से पूरे प्रदेश में सम्पदा ई-पंजीयन प्रक्रिया
शुरू की गई है। वर्तमान में ई-पंजीयन के साथ-साथ पंजीयन की मेन्युअल प्रक्रिया भी जारी
है।
महानिरीक्षक
पंजीयन एवं मुद्रांक ने सभी वरिष्ठ जिला पंजीयक और जिला पंजीयकों को निर्देश जारी किये
हैं कि समस्त सर्विस प्रोवाइडर्स, दस्तावेज लेखकों, स्टॉम्प विक्रेताओं, अधिवक्ताओं
तथा पक्षकारों को अवगत करवाया जाये कि अब भौतिक स्टॉम्पों पर दस्तावेजों का निष्पादन
न किया जाये। ऐसे निष्पादित दस्तावेजों को लंबित भी न रखा जाये, क्योंकि शासन द्वारा
सम्पदा ई-पंजीयन की प्रक्रिया अनिवार्य किये जाने की अधिसूचना जारी होते ही भौतिक स्टॉम्पों
पर निष्पादित किये गये दस्तावेजों का पंजीयन संभव नहीं होगा। महानिरीक्षक ने इस संबंध
में सूचना पटल उप पंजीयक कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय, नगर
निगम/नगर पालिका कार्यालय तथा कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करवाने
और इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक
164/695/24-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
समय पर ज्वाइन नहीं करने पर 14 सहायक प्राध्यापक होंगे निलंबित
उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने दिये निर्देश
देवास, 24 जुलाई 2015/उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने संभागवार स्थानांतरित
सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापकों के रिलीविंग एवं ज्वाइनिंग की समीक्षा की। उन्होंने
रिलीव होने के बाद समय-सीमा में ज्वाइन नहीं करने पर 14 सहायक प्राध्यापक को निलंबित
करने के निर्देश दिये हैं।
श्री गुप्ता
ने कहा है कि जो मेडिकल अवकाश पर हैं, उनसे मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट लिया जाये।
उन्होंने कहा है कि प्रभार नहीं देने वाले अधिकारी-कर्मचारी से पंचनामा बनाकर प्रभार
लें। श्री गुप्ता ने कहा कि ज्वाइनिंग के बाद भी अनाधिकृत छुट्टी पर जाने वाले प्राध्यापक-सहायक
प्राध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ आदेश जारी नहीं हो उनका
क्रियान्वयन भी हो।
सभी कॉलेज में लगायें बायो-मेट्रिक मशीन
उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता
ने कहा कि सभी कॉलेज में बायो-मेट्रिक मशीन लगवायें। उन्होंने मशीन चालू रखने के निर्देश
भी दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक प्राचार्यों से और कमिश्नर
अपर संचालकों से ऑनलाइन जुड़े रहें।
प्रतिमाह 10 कॉलेज का औचक निरीक्षण
श्री गुप्ता ने कहा कि सभी अतिरिक्त
संचालक प्रतिमाह कम से कम 10 कॉलेज का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि क्लास-रूम
में शिक्षक और विद्यार्थी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव उपाय किये जायें।
श्री गुप्ता ने कहा कि स्टे के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में प्रमुख
सचिव उच्च शिक्षा श्री के.के. सिंह, कमिश्नर श्री सचिन सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित
थे।
क्रमांक
165/696/24-07-2015
अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक
छात्रवृत्ति आवेदन तिथि एक माह बढ़ी
देवास, 24 जुलाई 2015/शासन ने अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि
एक माह बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब छात्रवृत्ति के लिये 31 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकेंगे।
पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2015 थी।
योजना में
अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन परिवारों के कक्षा 1 से 10वीं तक के अध्ययनरत एक लाख से
अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। गत वर्ष से छात्रवृत्ति आर.टी.जी.एस. के माध्यम
से सीधे विद्यार्थियों के खाते में जमा की जा रही है
क्रमांक
166/697/24-07-2015
फोटो-- छात्रावासों का निरीक्षण करते कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी।
-- व्यवस्था संबंधी दिए निर्देश।
-- छात्राओं से चर्चा करते कलेक्टर श्री अवस्थी।
No comments:
Post a Comment