दिनांक 17 जुलाई 2015
॥ स मा चा र॥
सफलता
की कहानी
॥ स मा चा र॥
॥
स मा चा र॥
नगरीय निकाय और विकास प्राधिकरण करेंगे पौध-रोपण
॥
स मा चा र॥
॥
स मा चा र॥
क्रमांक 101/632/17-07-2015
आंगनवाड़ी चलो अभियान मनाया गया
क्रमांक
102/633/17-07-2015 (फोटो-संलग्न)
आबकारी
विभाग ने अवैध मदिरा जप्त की
क्रमांक
103/634/17-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
सफलता
की कहानी
सहकारी क्षेत्र में दूध
उत्पादन में किसानों ने कायम की सफलता की दासतान
देवास, 17 जुलाई 2015/ भौंरासा नगर के किसानों
ने मिलकर हाथ बढ़ाया ओर दूध उत्पादन में सफलता की दास्तान कायम की है। बीते कुछ वर्षों
पहले जब पशुपालक दूध के लिए निजी डेयरी संचालकों को देता था तो उसका मुनाफा कम घाटा
ज्यादा होता था, लेकिन आज सहकारिता अपनाने से किसान भाई तथा पशुपालकों को काफी मुनाफा
हो रहा है।
देवास जिले के कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के मार्गदर्शन
में न केवल दुग्ध सहकारी संस्थाओं का गठन किया गया है, बल्कि सदस्यों को प्रशिक्षण,
पशुओं के लिए ऋण, दुग्ध संग्रहण कार्यों से संबद्धता, मिल्क केन, टेस्टिंग किट, पशु
उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि कन्नौद
क्षेत्र में 29 नई दुग्ध समितियों को गठन कर पशुपालकों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई
गई। दूध का उचित मूल्य दिलाया जा रहा है।।
निजी व्यापारियों से दिलाई
मुक्ति
सहकारिता उपायुक्त डॉ. एन.के. त्रिपाठी बताते हैं
कि जिले के भौंरासा में पहले निजी व्यापारियों का वर्चस्व था। यहां पर सहकारिता दुग्ध
समिति का गठन किया गया। इससे पहले दूध उत्पादक अपना समस्त उप्तादित निजी व्यापारियों
के माध्यम से विक्रय करते थे, लेकिन 2008 के बाद यहां की स्थिति बदली दूध उत्पादक सहकारिता
समिति से जुड़ने लगे हैं तथा मुनाफा कमा रहे हैं।
7 सौ लीटर दूध प्रतिदिन
इंदौर सह. दुग्ध संघ अधिकारियों द्वारा दूध उतपादकों
से निरंतर संपर्क कर उत्पादित दूध, दुग्ध सहकारी संघ के माध्यम से विक्रय करने के लिए
प्रेरित किया गया, जिससे समिति में दूध उत्पादकों की संस्था निरंतर बढ़ने के साथ-साथ
संकलन भी बढ़कर 700 लीटर प्रतिदिन हो गया है। वर्तमान में आई.सी.डी.पी. के सहयोग से
स्वयं का भवन भी निर्मित हो गया है, जिसमें 1000 लीटर क्षमता का वल्क मिल्क कूलर स्थापित
कर उच्च गुणवत्ता का दूध संघ को भेजा जा रहा है।
समिति पर दूध उत्पादकों
का भरोसा बढ़ा
दुग्ध समिति भौंरासा में दुग्ध व्यवसाय में पारदर्शिता
के लिए एक स्वचालित दुग्ध संकलन प्रणाली भी स्थापित की गई हे, जिसके माध्यम से दूध
उत्पादकों को उसके दूध की कीमत तत्काल ज्ञात हो जाती है। साथ ही उत्पादकों का भरोसा
भी बढ़ा है।
महिला बचत समूह हो रहा
संचालित
समिति के माध्यम से एक महिला बचत समूह भी संचालित
है। आचार्य विद्या सागर गौ संवर्धन योजना के
अंतर्गत बचत समूह की महिलाओं के लिए ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया गया है।
हर गांव में दुग्ध सह.
समिति की स्थापना करें
समिति के दुग्ध संघ प्रतिनिधि संजय कुमार जोशी
द्वारा जिले के समस्त ग्राम एवं कस्बों के दूध उत्पादकों से अनुरोध किया गया कि वह
भी अपने ग्रामों में एक-एक दुग्ध सहकारिता समिति स्थापित करें । ऐसा करने से गांव की
आर्थिक उन्नति अवश्य होगी।
क्रमांक 95/626/17-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जैव विविधता पार्क का शुभारंभ आज
मंत्री श्री जोशी कार्यक्रम
में होंगे शामिल
देवास, 17 जुलाई 2015/ मां चामुंडा टेकरी के धूनी मार्ग पर जैव विविधता पार्क आकार लेगा। आज 18 जुलाई
को पूर्वान्ह 11 बजे स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी की उपस्थिति
में वृक्षारोपण कर पार्क को मूर्त रूप देने का कार्य आरंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी ने आमजन से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक-एक पौधा
रोपें।
2 हेक्टेयर क्षेत्र में
बनेगा पार्क
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि जैव विविधता पार्क
2 हैक्टेयर क्षेत्र में बनेगा। इसमें करीब एक हजार से अधिक विलुप्त प्रजातियों के पेड़-पौधे
लगाए जाएंगे। इन पौधे से जड़ी- बुटियां भी प्राप्त होगी। औषधीय पौधे भी पार्क में लगाए
जाएंगे।
क्रमांक 96/627/17-07-2015
लंबित समयावधि पत्रों
की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को
देवास 17 जुलाई 2015/ लंबित
समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 20 जुलाई सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 97/628/17-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥
स मा चा र॥
आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवा
के प्रचार के लिए चल रहा है अभियान
देवास, 17 जुलाई 2015/ महिला एवं बाल विकास
विभाग द्वारा आईसीडीएस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने के
उद्देश्य से 15 जुलाई से 22 जुलाई 2015 के दौरान आंगनवाड़ी चलो अभियान चलाया जा रहा
है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश दिए है
कि एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा अभियान के तहत उसके उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों की
सेवाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार, केंद्रों पर शत-प्रतिशत पात्र बच्चों/गर्भवती/धात्री
एवं किशोरियों का रजिस्ट्रेशन एवं उपस्थिति, सेवा प्रदाय में समुदाय, पोषण मित्र/सहयोगिनी
की भागीदारी, केंद्रों को आकर्षक बनाना, समुदाय में आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं की
मांग बढ़ाना एवं सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाए। साथ ही इस अभियान में अधिक से अधिक
पात्रों को जोड़ें।
क्रमांक
98/629/17-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
शहरी क्षेत्र में चलेगा वृक्षारोपण अभियान
नगरीय निकाय और विकास प्राधिकरण करेंगे पौध-रोपण
देवास
में रोपे जाएंगे 20 हजार पौधे
देवास, 17 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने शहरी क्षेत्र
में नगर नियोजन और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान
चलाने का फैसला लिया है। नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद के अलावा विकास प्राधिकरण
को पौध-रोपण के लिये लक्ष्य तय किये गये हैं। नगर निगमों के आयुक्त, विकास प्राधिकरण
के सीईओ और नगरपालिका परिषद एवं नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को इस संबंध
में सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिये हैं।
देवास विकास प्राधिकरण 20 हजार
पौधे लगाएगा
वृक्षारोपण अभियान में इंदौर और भोपाल नगर निगम
कम से कम डेढ़ लाख पौधे लगायेंगे। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर नगर निगम एक-एक लाख पौधे
रोपेंगे। सिंगरौली और छिन्दवाड़ा 50-50 हजार, मुरैना, खण्डवा, सतना 25-25 हजार, रतलाम,
देवास, कटनी, बुरहानपुर, रीवा और सागर 20-20 हजार, समस्त नगरपालिका परिषद 5000 तथा
नगर परिषदों को 2500 पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर
और ग्वालियर विकास प्राधिकरण को 50-50 हजार तथा देवास एवं रतलाम विकास प्राधिकरण को
कम से कम 20-20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
सर्वेक्षण में यह देखा जायेगा कि कितने क्षेत्रफल
पर वृक्षारोपण किया जाना है। इस बात का पता लगाया जायेगा कि कितने क्षेत्रफल में किस
प्रजाति के कितने पौधे लगाये जा सकते हैं। यह आकलन पौधे के बीच के निर्धारित अंतर को
ध्यान में रखकर करने को कहा गया है। वर्तमान वर्षा ऋतु में सघन वृक्षारोपण शहरी क्षेत्र
के सभी प्रमुख मार्ग, उद्यान और विकास योजना में आरक्षित ग्रीन बेल्ट के क्षेत्र तथा
अन्य स्थानों में किया जायेगा। नगर की आवासीय कॉलोनियों के कॉलोनाइजर और रहवासी संघ
के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित होगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य शासन
के विभाग एवं सार्वजनिक उपक्रम तथा शैक्षणिक परिसर में भी वृक्षारोपण किया जायेगा।
वृक्षारोपण के लिये प्रजातिवार पौधों की जरूरत के
आकलन के आधार पर उनके प्रदाय के लिये नर्सरी से समुचित समन्वय करने को कहा गया है।
पौधों की खरीदी में पूरी पारदर्शिता रखने तथा पौधा स्वच्छ एवं गुणवत्ता का हो, यह सुनिश्चित
किया जायेगा। रोपित पौधों की अच्छी बढ़त एवं उत्पादन के लिये उनकी सुरक्षा और रख-रखाव
पर भी ध्यान देने को कहा गया है। रख-रखाव के लिये सिंचाई, नींदाई, गुड़ाई, कटाई-छँटाई,
पौध-संरक्षण, उर्वरक, खाद एवं कीटनाशक देने जैसे कार्यों को समुचित ढंग से करने के
निर्देश दिये गये हैं। इन कार्यों से पौधों की उत्तरजीविता बेहतर हो सकेगी।
अभियान के बाद वृक्षारोपण का स्थान, किस प्रजाति
के कितने पौधे लगाये गये, नर्सरी से लिये गये पौधों की दर, व्यय राशि आदि का रिकार्ड
भी रखा जायेगा। सभी नगरीय निकाय के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति वर्षा ऋतु में आवश्यक
रूप से करने को कहा गया है। वृक्षारोपण की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रत्येक
15 दिन में 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से नगरीय विकास और पर्यावरण विभाग के संभागीय
कार्यालय में भेजने को कहा गया है
क्रमांक 99/630/17-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥
स मा चा र॥
शनि मंदिर के पास से हटाया गया अतिक्रमण
देवास 17 जुलाई 2015/ मां चामुंडा टेकरी
के शंख द्वार मार्ग स्थित शनि मंदिर के आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए जाने की
कार्रवाई आज शुक्रवार को गई, जिसमें शंख द्वार के समीप स्थित शनि मंदिर के पास से अतिक्रमण
हटाया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान एसडीएम धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार लाखनसिंह
चौधरी एवं नगर निगम अमला मौजूद था। अतिक्रमण संबंधी प्रकरण लंबे समय न्यायालय में विचाराधीन
था। राजस्व प्रशासन द्वारा इस संबंध में सभी तरह आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई एवं
इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से अब श्रद्धालुओं के लिए अधिक स्थान
उपलब्ध हो सकेगा।
क्रमांक 100/631/17-07-2015 (फोटो-संलग्न
एवं विस्तृत जानकारी)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥
स मा चा र॥
नि:शुल्क गणवेश और सायकिल
के बिल शिक्षा विभाग जमा कराएगा
देवास, 17 जुलाई 2015/ नि:शुल्क गणवेश और
सायकिल के बिल प्रत्येक पालक से जमा कराए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा द्वारा
इस आश्य के निर्देश सभी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र जिला देवास को
दिए गए हैं। प्रत्येक शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बालक/ बालिकाओं
जिन्हें दो जोड़ी गणवेश के लिए राशि शाला प्रबंधन समिति द्वारा अकाउंट पेयी चेक के माध्यम
से 400 रूपए की राशि जारी की गई है। उस बालक/बालिका के पालक से अनिवार्य रूप से दुकान
का बिल प्राप्त करें, जिस दुकान से पालक द्वारा
दो गणवेश क्रय की गई है। संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक को पालक बिल प्राप्त कर समय
सीमा में जन शिक्षक के माध्यम से विकासखंड स्त्रोत कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य
होगा। साथ ही गणवेश गुणवत्तापूर्ण हो, यह भी सुनिचिश्त करें।
इसी तरह कक्षा 6टी में नवप्रेवशी पात्र बालक/बालिकाओं
को यदि नि:शुल्क सायकल के लिए राशि शाला प्रबंधन समित द्वारा अकाउंट पेयी चेक के माध्यम
से 2300 रूपए की राशि प्रदान की गई है, तो उनके पालकों से भी अनिवार्य रूप से उस दुकान
का बिल प्राप्त करना सुनिचिश्त करें। संबंधित बालक/बालिका के पालक ने सायकल क्रय की
है। संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक को पालक से
बिल प्राप्त कर समय सीमा में जनशिक्षक के माध्यम से विकासखंड स्त्रोत कार्यालय
में जमा कराना अनिवार्य होगा।
बिल
प्राप्त करने की समय सारणी इस प्रकार रहेगी
बालक/बालिका के पालक से नि:शुल्क सायकल के बिल
प्राप्त संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक 31 जुलाई 2015 तक प्राप्त करेंगे। जनशिक्ष केंद्र
के अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों से नि:गणवेश/साइकिल
के बिल प्राप्त कर, उनका जनशिक्षा केंद्र वार संकलन कर स्वयं एवं जन शिक्षा केंद्र
प्रभारी के हस्ताक्षर से जनपद शिक्षा केंद्रों में 4 अगस्त 2015 तक जमा करना संबंधित
जनशिक्षक एवं संबंधित जन शिक्षा केंद्र प्रभारी का दायित्व होगा। अपने विकासखंड के
अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय से नि:गणवेश/ सायकिल के
बिल प्राप्त कर संकलित जानकारी बनाकर, स्वयं एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के हस्ताक्षर
के जिला शिक्षा केंद्र में 5 अगस्त तक जमा करना विकासखंड जेण्डर समन्वयक का दायित्व
होगा।
क्रमांक 101/632/17-07-2015
आंगनवाड़ी चलो अभियान मनाया गया
देवास, 17 जुलाई 2015/ जिले में आईसीडीएस के तहत आंगनवाड़ी चलो अभियान 15 जुलाई
से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 13 में वार्ड जिला कार्यक्रम
अधिकारी सुनीता यादव, परियोजना जीवनकुमार देथलिया, मोती बंगला सेक्टर पर्यवेक्षक रूकैया
काजी एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र यादव की उपस्थिति में आंगनवाड़ी चलो अभियान मनाया गया।
जिसके तहत रैली, दूध वितरण, वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्षद
नरेंद्र यादव द्वारा राजीव नगर की आंगनवाड़ी को 20 ग्लासों का वितरण किया गया। इस अवसर
पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता रघुवंशी, मीना दवड़े, राधा जोशी, अंजू, ज्योति लखोटिया
आदि उपस्थित थी।
क्रमांक
102/633/17-07-2015 (फोटो-संलग्न)
आबकारी
विभाग ने अवैध मदिरा जप्त की
देवास, 17 जुलाई 2015/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर जिला आबकारी
अधिकारी मनीष खरे द्वारा गठित दल ने शुक्रवार को ग्राम बरोठा में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर दबिश देकर मौके पर 10 मदिरा निर्माण
भट्टियों तथा लगभग 2500 किग्रा महुआ लहान नष्ट किया गया। कार्रवाई में 15 लीटर अवैध
हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 4 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 (1) तक प्रकरण
दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
इस
कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेश पटेल, शम्भूदयालसिंह जाटव, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु
प्रसाद कलौसिया, राजाराम रैकवार, आरक्षक गजेंद्रसिंह चौहान, बालकृष्ण जायसवाल, गुरूदत्त
वर्मा, नितिन सोनी सम्मिलित थे।




No comments:
Post a Comment