दिनांक 25 जुलाई 2015
एक जर्सी गाय से शुरू हुआ दूध
का व्यवसाय आज सफलता के मुकाम पर
डाटा एंट्री
कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
मनरेगा हुआ स्मार्ट : मोबाइल एप से होंगे काम आसान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की कलेक्टर्स से वीडियो कान्फ्रेंसिंग
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में
574.20 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास,
25 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले
के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 574.20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक
सोनकच्छ में 800, उदयनगर में 646.20, कन्नौद में 594, देवास में 566, टोंकखुर्द में
548, खातेगांव में 515, बागली में 499, तथा सतवास में 426 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में 17.80 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 17.80 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें टोंकखुर्द में 44, सोनकच्छ में 39, देवास में 37, बागली में 6, उदयनगर में
4.80, कन्नौद में 4, खातेगांव में 4 तथा सतवास में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
है।
गत वर्ष इस दिनांक को 2.20 मिमी वर्षा दर्ज
हुई
गत वर्ष 25 जुलाई को देवास में 6, बागली में
5, उदयनगर में 4.20, सोनकच्छ में 3, टोंकखुर्द में 2 तथा कन्नौद में, खातेगांव में
तथा सतवास में 1-1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 254 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक सोनकच्छ में 344, टोंकखुर्द में 302, उदयनगर में 279, देवास
में 269, कन्नौद में 246, खातेगांव में 245, बागली में 192, सतवास में 162 मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
क्रमांक
167/698/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
प्रदेश में 16 जिलों में सामान्य
से अधिक, 28 जिलों में सामान्य, 7 जिलों में
कम वर्षा
देवास सामान्य से अधिक
वर्षा वाले जिलों में
देवास,
25 जुलाई 2015/प्रदेश के
16 जिले में सामान्य से अधिक, 28 जिलों में सामान्य और 7 जिलों में कम वर्षा हुई है।
जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है उनमें देवास, नरसिंहपुर, इन्दौर, धार,
खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन
एवं राजगढ़ हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,
मंडला, डिण्डोरी, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, शहडोल, उमरिया,
झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, होशंगाबाद,
हरदा, बैतूल एवं अशोकनगर हैं।
कम वर्षा वाले जिले
कम वर्षा वाले जिले सागर, कटनी, बालाघाट, पन्ना,
अनूपपुर, बुरहानपुर और श्योपुर हैं।
क्रमांक
168/699/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
स्थायी समिति की बैठक
31 जुलाई को
देवास, 25 जुलाई
2015/
जिला पंचायत देवास की स्थायी समिति की बैठक 31 जुलाई को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत
के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह
राजपूत करेंगे। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधितों को बैठक में
उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक
169/700/25-07-2015
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 31 जुलाई
को
देवास,
25 जुलाई 2015/ जिला पंचायत देवास की साधारण सभा की बैठक 31 जुलाई को अपरांह 3 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में
आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत करेंगे।
मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा, सर्व शिक्षा
अभियान विभाग की समीक्षा, जिला पंचायत, ग्रा.वि.अ.प्रकोष्ठ एवं अन्य योजनाओं का माह
अप्रैल से जून 2015 के आय-व्यय का अनुमोदन के एजेंडों पर चर्चा होगी। मुख्य कार्यपालन
अधिकारी ने सभी संबंधितों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक
170/701/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
नेशनल
लोक अदालत का हुआ आयोजन
देवास, 25 जुलाई
2015/
देवास में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ आज शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरिता सिंह ने
किया। लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर श्री एस.के. मिश्र विशेष न्यायाधीश, श्री आर.के.
नायक प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री राजीव आप्टे प्रथम अपर जिला न्यायाधीश,
श्रीमती सुरभि मिश्रा तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री पी.सी. शर्मा चतुर्थ अपर जिला
न्यायाधीश, श्री शचीन्द्र श्रीवास्तव सी.जे.एम, श्री एम.ए. खान ए.सी.जे.एम, श्री ओ.पी.
रघुवंशी रजिस्ट्रार, श्री विधान माहेश्वरी न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश तथा अभिभाषक
संघ सचिव श्री प्रशांत शर्मा, अभिभाषकगण, पक्षकारगण उपस्थित थे।
रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री ओ.पी. रघुवंशी ने
बताया कि लोक अदालत में देवास मुख्यालय व तहसील न्यायालयों सहित विद्युत के 198 प्रकरण,
बीएसएनएल के 16 प्रकरण, जल कर के 4 प्रकरण, लोक उपयोगी सेवाओं के 3 प्रकरण इस प्रकार
कुल 221 दोपहर 02.00 बजे तक निराकृत हुए एवं लोक अदालत की कार्यवाही जारी रही।
क्रमांक
171/702/25-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सफलता की कहानी
एक जर्सी गाय से शुरू हुआ दूध
का व्यवसाय आज सफलता के मुकाम पर
देवास,
25 जुलाई 2015/ ग्राम बुदासी के दूध उत्पादक कमल पाटीदार पिता देवीसिंह पाटीदार
ने अपने परिश्रम से सफलता की नई राह कायम की है। उन्होंने मप्र शासन की सहायता से दूध
व्यवसाय को आरंभ कर अन्य युवाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। उनके इस उद्यम में
परिवार और खासतौर पर माता श्रीमती मीराबाई का विशेष सहयोग रहा है।
कमल पाटीदार द्वारा वर्ष 2008 में एक जर्सी गाय
क्रय कर दुग्ध समिति के माध्यम से दूध का विक्रय किया गया। जब दूध उत्पादन कर विक्रय
करने में लाभ नजर आया तो धीरे-धीरे दुधारू पशु बढ़ाना प्रारंभ किया। इंदौर सहकारी दुग्ध
संघ के माध्यम से संचालित आचार्य विद्या सागर पशु संबंधी योजनांतर्गत एवं राष्ट्रीयकृत
बैंक के माध्यम से दुधारू पशु के लिए ऋण एवं अनदुान प्राप्त होने से दुधारू पशु बढ़ाकर
दूध उत्पादन बढ़ाया।
कमल पाटीदार बताते है कि वर्तमान में मेरे पास
20 एच.एफ गायें हैं। जिनसे प्रतिदिन 200 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। जिसे मैं दुग्ध
सह. समिति के माध्यम से विक्रय कर लाभप्रद कीमत प्राप्त कर रहा हूं। दुधारू पशुपालन
में मेरे परिवार का पूरा सहयोग मिला। माता श्रीमती मीराबाई का विशेष प्रोत्साहन मिला।
दुधारू पशु पालन करने के कारण मेरे घर पर बॉयोगैस लगाई गई है। फलस्वरूप गोबर की खाद
से खेती में सुधार आया है। मेरे द्वारा दुधारू पशु पालन में आधुनिक तकनीक जो कि इंदौर
सह. दुग्ध संघ के अधिकारी द्वारा समय-समय पर बताए गए जैसे कि डिवार्मिग, टीकाकरण, मिनरल
मिक्चर एवं संतुलित पशु आहार का उपयोग किया गया।
कमल पाटीदार का कहना है कि मेरा संदेश सभी ग्रामवासियों
से है कि वे उन्न्त नस्ल के पशुओं का पालन कर इसे अपनी आजीविका का माध्यम बनाएं। दूध
व्यवसाय से मुझे 50 हजार रूपए प्रतिमाह की शुद्ध आय अर्जित हो रही है।
क्रमांक 172/703/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
डाटा एंट्री
कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
देवास, 25 जुलाई 2015/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधार नंबर को मतदाता
परिचय पत्र से लिंक करने की कार्रवाई समयावधि में पूर्ण की जाना है। इसके लिए डाटा
एंट्री कार्य हेतु निविदा 3 अगस्त 2015 को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि प्राप्त निविदाएं 3 अगस्त अपराह
4.00 बजे निविदाकारों अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जायेंगी। विस्तृत जानकारी
जिला निर्वाचन कार्यालय (भारत निर्वाचन) कलेक्ट्रेट देवास से कार्यालयीन समय में प्राप्त
की जा सकती है।
क्रमांक 173/704/25-07-2015
कृषकों
के लिए सामयिक सलाह दी गई
देवास, 25 जुलाई 2015/ कृषि विस्तार
सुधार कार्यक्रम ''आत्मा'' गवर्निंग बोर्ड देवास के अध्यक्ष श्री आशुतोष अवस्थी कलेक्टर
देवास एवं परियोजना संचालक आत्मा जिला देवास श्री उत्तम सिंह जादौन ने जिले के कृषक
भाईयों को सोयाबीन अनुसंधान निदेशालय इन्दौर द्वारा जारी अनुशंसा अपनाने की सलाह दी
है।
किसानों को सलाह दी है कि जिन क्षेत्रों में विगत दिनों में अतिवृष्टि के कारण
खेतों में पानी भरा है अविलम्ब जल निकास की व्यवस्था करें एवं पानी को खेत में अधिक
समय तक भरा न रहने दें। सोयाबीन की फसल जहां पर 15-25 दिन की हो गई है वहां पर वर्तमान
में खरपतवार नियंत्रण आवश्यक है। खरपतवार नियंत्रण अन्य विधियों या बौवनी के पश्चात
खड़ी फसल में उपयोगी खरपतवार नाशक (इमाझेथापीर/ क्विझालोफॉप इथाइल/ क्विझालोफॉप-पी-
टेफूरील/ फिनोक्सीप्रॉप-पी- इथाइल 1 ली/हे. या क्लोरीमुरान इथाइल दर 36 ग्रा./ हे)
रसायनों का छिड़काव कर खरपतवार नियंत्रण अवश्य रूप से करें। जिन क्षेत्रों में वर्षा
हो गई है वहां पत्ती खाने वाली इल्लियों के प्रकोप की संभावना है। इस स्थिति में किसानों
को सलाह दी जाती है कि फसल में कीट भक्षी पक्षियों के बैठने के लिये ''बर्ड-पर्च''
(टी-आकार की खूटियां) एवं फेरोमेन ट्रेप लगाएं। पत्ती खाने वाली इल्लियों की प्रारंभिक
अवस्था दिखने पर सूक्ष्मजीव जैसे ब्यूवेरिया बेसिआना (फफूंद) अथवा बेसीलस थूरिजिएन्सिस
(बेक्टेरिया) अथवा न्यूक्लीयर पोलीहेड्रोसिस वायरस आधारित कीटनाशक का छिड़काव करें।
सूक्ष्मजीव आधारित कीटनाशक उपलब्ध न होने पर पत्ती खाने वाले कीड़ों के प्रबंधन के लिए
रायनेक्सीपायर (क्लोर एन्ट्रा निलीप्रोल) 100मिली/हे. अथवा क्वीनालफॉस 1.5 ली/हे. अथवा
इण्डोक्साकार्ब 500मिली/ हे. की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
क्रमांक 174/705/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मनरेगा हुआ स्मार्ट : मोबाइल एप से होंगे काम आसान
देवास,
25 जुलाई 2015/महात्मा
गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) की मॉनीटरिंग और जानकारी का आदान-प्रदान
अब स्मार्ट मोबाइल डिवाइस से होगा। इससे प्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता
के साथ जनपद, जिला और राज्य स्तर तक योजना की निगरानी में आसानी होगी। मोबाइल एप के
जरिये मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा रोजगारमूलक कार्यों का साप्ताहिक मूल्यांकन सुगमता
से होगा। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक तथा उप यंत्री जब कार्य स्थल पर पहुँचेंगे तब
वहाँ समय और तिथि संबंधी विवरण मोबाइल एप पर स्वतः ही दर्ज हो जायेगा। इससे यह सुनिश्चित
होगा कि अमले ने कार्य-स्थल पर जाकर ही मूल्यांकन किया है। इस प्रणाली से कार्य-स्थल
पर जाये बगैर मूल्यांकन करने की शिकायत पर भी अंकुश लगेगा।
आयुक्त मनरेगा, श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने भोपाल
में बताया कि मनरेगा की मानीटरिंग प्रणाली के लिये तैयार किये गये मोबाइल एप का परीक्षण
सफलता से हो चुका है। इसके संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों
को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भोपाल में नीलबढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में
जिला और जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण की शुरूआत हो गई है। पंचायत राज
संचालनालय द्वारा ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण के साथ ही स्मार्ट
मोबाइल डिवाइस और मोबाइल एप के जरिये मनरेगा में ऑनलाइन भुगतान का प्रशिक्षण साथ-साथ
दिया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा में तैनात मैदानी अमले
को मोबाइल डिवाइस खरीदने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।
प्रदेश में मनरेगा में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली (ईएफएमएस)
वर्ष 2013-14 से लागू है। वर्तमान में राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर करीब 4 लाख रोजगारमूलक
काम जारी है। अब मोबाइल एप के जरिये इन कार्यों पर मजदूरों द्वारा काम की मांग, कार्य-स्थलों
पर मजदूरों की उपस्थिति तथा कार्य की मूल्यांकन रिपोर्ट स्मार्ट डिवाइस के जरिये त्वरित
प्राप्त होगी। मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा कार्यों की मूल्यांकन की जीपीएस स्थिति
और फोटोग्राप्स मोबाइल एप के जरिये तुरंत मिल जायेंगे। इसके साथ ही मजदूरों के आधार
सीडिंग का काम भी स्मार्ट डिवाइस से किया जा रहा है। इससे विभिन्न जानकारी के संकलन
में अब विलंब नहीं होगा और ऑफलाइन मोड में प्राप्त जानकारी भी इंटरनेट कनेक्टिविटी
जोन पर आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी। ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू होने से डाटा
अपलोडिंग के लिये सुरक्षित माने गये एमपी स्वॉन नेटवर्क के साथ मोबाइल डिवाइस की सिम
को कान्फीगर किया जायेगा। इससे मनरेगा डाटा सुरक्षित नेटवर्क के जरिये नरेगा सर्वर
पर अपलोड किया जा सकेगा।
क्रमांक 175/706/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन तिथि एक माह बढ़ी
देवास,
25 जुलाई 2015/शासन ने
अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी
है। विद्यार्थी अब छात्रवृत्ति के लिये 31 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले अंतिम
तिथि 31 जुलाई, 2015 थी।
योजना में अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन परिवारों के
कक्षा 1 से 10वीं तक के अध्ययनरत एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
गत वर्ष से छात्रवृत्ति आर.टी.जी.एस. के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खाते में
जमा की जा रही है।
क्रमांक 176/707/25-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स
मा चा र ॥
डेढ़ करोड़ मतदाता ने आधार को वोटर आई.डी. से लिंक करवाया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की कलेक्टर्स से वीडियो कान्फ्रेंसिंग
देवास,
25 जुलाई 2015/मध्यप्रदेश
में मतदाताओं के आधार नम्बर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाने के अभियान में अब तक लगभग
1.5 करोड़ मतदाता ने भाग लेकर वोटर आई.डी. को आधार से लिंक करवाया है। प्रदेश में 4
करोड़ 89 लाख मतदाता में से 3 करोड़ 95 लाख मतदाता के पास आधार नम्बर है। यह जानकारी
सभी जिला कलेक्टर के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग
में दी गई। कान्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह भी मौजूद
थी।
श्रीमती सलीना सिंह ने सभी कलेक्टर को मतदाताओं
के आधार नम्बर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाने के अभियान में गति लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि पहले यह अभियान 15 अगस्त तक चलना था। अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश
पर इसे बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दिया गया है। निर्धारित अवधि तक शेष रह गये 2 करोड़ 45 लाख
मतदाता के आधार नम्बर को वोटर आई.डी. से लिंक करवाना है। सभी जिलों को इस कार्य को
प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बताया कि जिलों को पूर्व में भी शून्य आधार फीडिंग
वाले मतदान-केन्द्र की सूची भेजकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसके बावजूद
अभी भी 9,485 मतदान-केन्द्र में शून्य आधार फीडिंग प्रदर्शित हो रही है, जबकि एक से
10 आधार फीडिंग वाले मतदान-केन्द्र की संख्या 12 हजार 222 है।
कान्फ्रेंसिंग में निर्देश दिये गये कि शून्य आधार
फीडिंग वाले मतदान-केन्द्रों में आधार फीडिंग का कार्य तत्काल पूरा करवाया जाये। जिन
मतदान-केन्द्रों के आधार नम्बर जिला कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं, उनके बीएलओ/ सुपरवाइजर
को निर्देशित किया जाये कि शून्य आधार फीडिंग वाले मतदान-केन्द्र के आधार नम्बर अविलम्ब
उपलब्ध करवायें।
क्रमांक 177/708/25-07-2015
महाविद्यालय के छात्रो
को जारी होगें शिक्षार्थी लाईसेंस
देवास,
25 जुलाई 2015/मप्र शासन
एवं परिवहन विभाग के नीतिगत निर्णय अनुसार महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रो के शिक्षार्थी
लाईसेंस बनाये जायेगें। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिये 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लाईसेंस
शिविर भी आयोजित किये जायेगें। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जिले के समस्त
महाविद्यालयो के प्राचार्यो को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत
छात्रो में से इच्छुक छात्रो के प्रारूप 2 में आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न
कराते हुये सूची तैयार करें तथा प्रारूप 2 पर चस्पा फोटो का अभिप्रमाणन अपने हस्ताक्षर
एवं पदमुद्रा के साथ करे। इच्छुक छात्रो से एक श्रेणी के लिये 40 रूपये और दो श्रेणी
के लाईसेंस हेतु 70 रूपये का शुल्क जमा कराया जायेगा।
क्रमांक 178/709/25-07-2015
निःशक्त छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र 05 सितम्बर
तक आमंत्रित
देवास,
25 जुलाई 2015/राज्य शासन
निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 हेतु निःशक्त छात्रवृत्ति
दी जाना है। निःशक्त छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र मय सहपत्रों के साथ 05 सितम्बर
2015 तक जमा कर सकते है। यह आवेदन पत्र कार्यालय संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं
निःशक्तजन कल्याण विभाग कलेक्टोरेट में प्रस्तुत करें। समयावधि के पश्चात प्रस्तुत
आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
योजना के क्रियान्वयन हेतु समस्त शासकीय व अशासकीय
महाविद्यालय के प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होनें कहा कि पात्रता
रखने वाले विकलांग छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर नियत समयावधि
में जमा कर देवे। जिससें अधिक से अधिक पात्र निःशक्तजनों को योजना से लाभान्वित किया
जा सकें । सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विकलांग छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र
निर्धारित प्रपत्र परिशिष्ट ब में मय सहपत्रों जैसें चिकित्सक द्वारा जारी 40 प्रतिशत
से अधिक निःशक्तता दर्शाने वाला प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवासी
प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
कक्षा 12 वी
में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त छात्र/छात्राओं को स्नातक स्तर
पर महाविद्यालय में नियमित छात्र/छात्रा के रूप में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि
(विकलांग छात्रवृत्ति के अतिरिक्त) प्रदान की जावेगी। अतः ऐसे निःशक्त छात्र/छात्राओं
के आवेदन पत्र परिशिष्ट ब में उक्तानुसार मय सहपत्रों के साथ प्रस्तुत करें।
दृष्टिबाधित निःशक्त छात्र/छात्राओं को योजना के
तहत स्नातक/स्नातकोत्तर/तकनीकि पाठ्यक्रमों में अध्ययन हेतु क्रमशः 100, 125, 150 रूपये
वाचक भत्तें के रूप में प्रदान किया जायेगा। वाचक भत्ता विकलांग छात्रवृत्ति के अधिरिक्त
देय होगा।
क्रमांक 179/710/25-07-2015
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अगस्त के लिये नमक, शक्कर का आवंटन
हितग्राहियों का इलेक्ट्रॉनिक डाटा डिजिटाइज्ड
देवास,
25 जुलाई 2015/प्रदेश में
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अगस्त माह के लिये नमक
एवं शक्कर का दुकानवार ऑनलाइन आवंटन कर दिया गया है। अंत्योदय अन्न योजना एवं प्राथमिकता
परिवारों को एक किलोग्राम शक्कर 13 रुपये 50 पैसे और एक किलोग्राम नमक एक रुपये की
दर पर वितरण करवाया जायेगा।
प्रदेश में एक करोड़ 16 लाख 87 हजार 778 परिवार अंत्योदय
अन्न योजना और प्राथमिकता परिवार की श्रेणी में रखे गये हैं। अगस्त माह में एक करोड़
13 लाख 97 हजार 12 किलोग्राम शक्कर और एक करोड़ 12 लाख 65 हजार 478 किलोग्राम नमक का
आवंटन किया गया है।
केरोसिन का आवंटन
पीडीएस में पूर्व के माह में सरप्लस केरोसिन को
मिलाकर अगस्त माह में 51 हजार 240 के.एल. केरोसिन का जिलेवार आवंटन जारी किया गया है।
सभी सामग्री के आवंटन की जानकारी समग्र पोर्टल की वेबसाइटwww.food.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गयी है। प्रदेश के
22 आदिवासी जिले के प्राथमिकता परिवारों को 5 लीटर केरोसिन प्रति परिवार के मान से
वितरित करवाने के निर्देश खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किये हैं। शेष 29 जिले
के प्राथमिकता परिवारों को 4 लीटर प्रति परिवार के मान से केरोसिन दिया जायेगा। इन
जिलों में अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 5 लीटर प्रति परिवार के मान से केरोसिन
मिलेगा।
पात्र परिवारों का डिजिटाइजेशन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में पात्र
परिवार के रूप में 5 करोड़ 28 लाख हितग्राही को शामिल किया गया है। इन सभी हितग्राही
का इलेक्ट्रॉनिक डाटा डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। इसे विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित
किया गया है। प्रदेश में पीडीएस में आवंटित सामग्री का वितरण 22 हजार 419 उचित मूल्य
दुकान के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसमें 4097 शहरी एवं 18 हजार 322 ग्रामीण क्षेत्र
में संचालित हो रही हैं।
क्रमांक 180/711/25-07-2015
No comments:
Post a Comment