दिनांक 14 जुलाई 2015
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 82 आवेदन
॥ स मा चा र ॥
॥ स मा चा र ॥
॥ स मा चा र ॥
॥ स मा चा र ॥
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
फोटो- जनसुनवाई में आवेदन देते आवेदक।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 82 आवेदन
देवास
14 जुलाई 2015/कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर
में 82 आवेदकों ने एसपी अभयसिंह एवं एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव के समक्ष अपने
आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
संबंधित थाना प्रभारियों को दिए। अन्य विभागों के आवेदन संबंधित विभागों को निराकरण
के लिए प्रेषित किये गये। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
तालाब मछली पालन
के लिए पट्टे पर दिलाया जाये
एकता मत्स्य
पालन उद्योग सहकारी संस्था जेतपुरा के अध्यक्ष ने आवेदन दिया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र
में स्थित जैतपुरा तालाब उनकी समिति को पूर्व में वर्ष 2010 तक के लिए मछली पालन हेतु
पट्टे पर दिया गया था। उसके पश्चात समिति द्वारा तालाब पट्टे पर लेने के लिए आवेदन
दिया किन्तु पट्टा आवंटित नहीं किया गया। समिति को जैतपुरा तालाब 10 वर्ष के लिए मछली
पालन हेतु पट्टे पर आवंटित कराया जाये। आवेदन निराकरण के लिए मत्स्य पालन विभाग को
प्रेषित किया गया।
स्वरोजगार हेतु
ऋण दिलाया जाये
आवेदक कन्हैयालाल
पिता रामचन्दर निवासी भौंरासा तहसील सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि वह शिक्षित बेरोजगार
है। वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत स्वरोजगार के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग
केन्द्र में दो वर्ष से आवेदन प्रस्तुत कर रहा है, किन्तु उसका प्रकरण स्वीकृत नहीं
किया जाता। विभाग से सम्पर्क करने पर कहा जाता है कि यहां से आवेदन बैंक में भिजवा
दिया है। उसे ऋण दिलाया जाये। आवेदन निराकरण के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र
को भिजवाया गया।
विद्युत मीटर
बदलवाया जाये
आवेदक सलीम पिता अब्बास निवासी ग्राम राजोदा तहसील
देवास ने आवेदन दिया कि उसके नाम से घरेलू विद्युत मीटर स्थापित है। उसे प्रतिमाह
अत्यधिक राशि का बिल प्रदाय किया जा रहा है। कई बार विद्युत विभाग में जाकर मीटर
की जांच करने के लिए निवेदन किया गया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। मीटर
बदलवाये जाकर खपत अनुसार बिल दिया जाये। आवेदन विद्युत विभाग को निराकरण के लिए
प्रेषित किया गया।
प्लॉट से कब्जा हटवाया जाये
आवेदिका कमलाबाई पति नरबत निवासी ग्राम
नेवरी तहसील हाटपीपल्या ने आवेदन देकर बताया कि अन्य ग्रामीण द्वारा उसके प्लॉट पर
अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य रूकवाया जाकर
प्लॉट का कब्जा दिलाया जाये। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए प्रेषित किया
गया।
क्रमांक
74/605/14-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
योग्य दम्पत्ति
पखवाड़ा का आयोजन
देवास 14 जुलाई 2015/ जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले में योग्य दंपत्ति
पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं
द्वारा पात्र दंपत्तियों से घर जाकर संपर्क किया जाएगा। परिवार नियोजन के अस्थायी व
स्थायी साधनों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। गत 11 जुलाई से आगामी 11 अगस्त
तक निर्धारित दिवसों में स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों के माध्यम से परिवार नियोजन
की सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिला अस्पताल देवास में प्रतिदिन परिवार नियोजन की सेवाएं
प्रदान की जाएगी।
क्रमांक 75/606/14-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
पंचायत उपचुनाव
के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
देवास
14 जुलाई 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय
पंचायत उप चुनाव निर्वाचन 2015 (पूर्वार्द्ध) के तहत आगामी 22 जुलाई को जिले की जनपद
पंचायत टोंकखुर्द, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव की ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए
निर्वाचन सम्पन्न् होगा। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी
ने पंचायत क्षेत्रों में आने वाले मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति
किये हैं।
जारी
आदेश अनुसार टोंकखुर्द जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दोंता जागीर के मतदान केन्द्र क्रमांक
36-मा.शा. भवन कक्ष 1 दोंता जागीर के लिए नायब तहसीलदार टप्पाचिड़ावद प्रीति भिसे, बागली
जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गुवाड़ी मतदान केन्द्र क्रमांक 216- शा.प्रा.वि. गुवाड़ी
के लिए तहसीलदार हाटपीपल्या राधा महंत, कन्नौद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खारपा के
मतदान केन्द्र क्रमांक 109- शा.प्रा.वि. खारपा एवं ग्राम पंचायत सुरम्या के मतदान केन्द्र
क्रमांक 236-शा.मा.वि. भवन सुरमन्या के लिए नायब तहसीलदार सतवास अमृतलाल प्रजापति तथा
खातेगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पलासी के मतदान केन्द्र क्रमांक 20- मा.शा.पलासी,
हरणगांव के मतदान केन्द्र क्रमांक 39- मा.शा. भवन हरणगांव, मनोरा के मतदान केन्द्र
क्रमांक 34- मा.शा. भवन मनोरा तथा ग्राम पंचायत कोलारी के मतदान केन्द्र क्रमांक 143-
मा.शा.नवीन भवन उत्तरी भाग कोलारी के लिए नायब तहसीलदार खातेगांव राजेंद्र गुहा को
सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि
नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में 20 जुलाई से सतत भ्रमण कर क्षेत्र
में कानून व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। भ्रमण के पश्चात रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित
अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
क्रमांक 76/607/14-07-2015
वन स्थायी समिति की बैठक 27 जुलाई को
देवास 14 जुलाई 2015/ जिला पंचायत देवास
की वन स्थायी समिति की बैठक आगामी 27 जुलाई को दोपहर 2.00 बजे वनमंडल कार्यालय देवास
में समिति के सभापति संतोष मंडलोई की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। वनमंडल अधिकारी
देवास ने बैठक में सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक 77/608/14-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
विज्ञान के शिक्षकों
को प्रेक्टिकल
का प्रशिक्षण
मिलेगा
देवास 14 जुलाई 2015/ शासकीय हाई एवं हॉयर
सेकेण्डरी की 9 वीं एवं 10 वीं कक्षा में विज्ञान विषय के प्रायोगिक कार्यों के महत्व
को देखते हुए शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण 20
से 31 जुलाई के बीच सम्पन्न होगा। राज्य शासन ने इसके लिये सभी जिला शिक्षा अधिकारी
को निर्देश जारी किये हैं। विगत वर्ष दो दिवस का प्रशिक्षण किया गया था। फॉलोअप की
दृष्टि से इस साल पुन: प्रशिक्षण करवाये जाने की आवश्यकता महसूस की गई है। हाई एवं
हॉयर सेकेण्डरी की 9 वीं एवं 10 वीं कक्षाओं में प्रेक्टिकल के लिये वार्षिक परीक्षा
में अंक भी दिये जाते हैं।
प्रशिक्षण के लिये शाला में विज्ञान
पढ़ाने एवं प्रायोगिक कार्य करवाने वाले शिक्षकों का चिन्हांकन किया जायेगा। प्रत्येक
शाला से एक शिक्षक को चिन्हित करने को कहा गया है। जिला/ विकासखंड मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट
विद्यालय या अन्य सुविधा सम्पन्न विद्यालय को चिन्हित कर प्राचार्य को प्रशिक्षण कार्य
की सूचना दी जायेगी। प्रशिक्षण के लिये जिलों को भोपाल जिले का मॉड्यूल भेजा गया है।
जिले द्वारा तैयार मॉड्यूल का भोपाल मॉड्यूल से तुलनात्मक परीक्षण किया जायेगा। श्रेष्ठ
मॉड्यूल का उपयोग प्रशिक्षण में होगा। मॉड्यूल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 वीं एवं
10 वीं के लिये निर्धारित प्रायोगिक परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगी। मॉड्यूल में
प्रयोग संबंधी सम्पूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से रहेगी, ताकि वह बाद में प्रायोगिक कार्य
करवाये जाने के बाद शिक्षकों का मार्गदर्शन करती रहेगी। मॉड्यूल की एक-एक प्रति सभी
प्रशिक्षणार्थी शिक्षक को उपलब्ध करवाई जायेगी।
प्रशिक्षण के लिये ऐसे विद्यालय
का चयन होगा, जहाँ प्रयोगशाला अच्छी स्थिति में हो तथा न्यूनतम 30 व्यक्तियों के लिए
प्रेक्टिकल करने की व्यवस्था हो। अधिक संख्या होने पर सुविधानुसार अलग-अलग बैच बनाये
जायेंगे। प्रशिक्षण सामान्यत: दो दिन का रहेगा। मॉनीटरिंग के लिये डीईओ प्रतिदिन आकस्मिक
निरीक्षण करेंगे।
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों
का आरंभ में प्री-टेस्ट तथा समापन में पोस्ट टेस्ट करवाया जायेगा। समापन के बाद मुख्य
गतिविधियों को छायाचित्र सहित राज्य मुख्यालय के प्रशिक्षण कक्ष में जमा करवाया जायेगा।
क्रमांक 78/609/14-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
विशेष विभागीय परीक्षा
7 से 14 सितम्बर
तक
देवास 14 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने विभागीय
परीक्षा की वर्तमान में प्रचलित व्यवस्था को समाप्त कर जुलाई 2015 से नवनियुक्त/पदोन्नत
शासकीय सेवकों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसमें अनिवार्य प्रशिक्षण और प्रशिक्षण
के बाद परीक्षा ली जायेगी।
पिछली विभागीय
परीक्षा में अनुत्तीर्ण सामान्य प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए एक विशेष
परीक्षा पूर्व पाठ्यचर्या अनुसार 7 से 14 सितम्बर के मध्य होगी। परीक्षा भोपाल, जबलपुर,
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम् होशंगाबाद संभागायुक्त
द्वारा निर्धारित स्थान पर होगी। परीक्षा का समय प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर
2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक सभी संबंधित विभाग
के अधिकारी उचित मार्ग से अपने आवेदन विभागाध्यक्ष को दे सकते हैं। आवेदन में परीक्षार्थी
को राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारी का स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
सभी जिलाध्यक्षों
से कहा गया है कि विभिन्न परीक्षा में बैठने के इच्छुक अधिकारियों की सूची सीधे संबंधित
आयुक्त को 20 अगस्त तक भेजें, जिससे वे प्रशासन अकादमी, भोपाल को अपने संभाग की एक
समेकित सूची नियत तिथि तक भेज सकें। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे विभिन्न परीक्षाओं
में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों की एक सूची 10 अगस्त तक संबंधित परीक्षा केन्द्रों
के आयुक्तों को दे।
परीक्षा
केन्द्र आयुक्तों से कहा गया है कि वे अपने परीक्षा केन्द्रों के लिये अपेक्षित प्रत्येक
प्रश्न-पत्र की संख्या (मांग पत्रक) विषय सूची के अनुसार 15 अगस्त तक संलग्न निर्धारित
प्रपत्र में (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) को विशेष वाहक से भेजें। कार्य समयावधि में
करने को कहा गया है।
क्रमांक 79/610/14-07-2015
जिला
अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय का स्थान परिवर्तित
देवास
14 जुलाई 2015/ जिला अंत्यावसायी सहकरी विकास समिति देवास का कार्यालय गत 30 जून
से कलेक्टर कार्यालय में द्वितीय तल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। कार्यपालन अधिकारी
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. देवास ने बताया कि कार्यालय की डाक अब
इस पते पर भिजवाई जाए।
क्रमांक 80/611/14-07-2015
No comments:
Post a Comment