Monday, 20 July 2015

दिनांक 20 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 402.60 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास, 20 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 402.60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 598, उदयनगर में 468.60, कन्नौद में 423, बागली में 393, देवास में 386, खातेगांव में 377, टोंकखुर्द में 301 तथा सतवास में 277 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में 113.60 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 113.60 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें खातेगांव में 160, सोनकच्छ में 154, कन्नौद में 132, देवास 127, उदयनगर में 102.80, सतवास में 90, बागली में 74 तथा टोंकखुर्द में 69 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 2.85 मिमी वर्षा दर्ज हुई
    गत वर्ष 20 जुलाई को खातेगांव में 10 मिमी, उदयनगर में 7.80, देवास में 3, सतवास में 2 तथा सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली एवं कन्नौद में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 145.88 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 201, सोनकच्छ में 194, उदयनगर में 185, देवास में 163, कन्नौद में 151, खातेगांव में 105, बागली में 102 तथा सतवास में 66 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 107/638/20-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
आज भी स्कूलों में अवकाश घोषित
    देवास, 20 जुलाई 2015/ जिले में चल रहे बारिश के दौर में सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज मंगलवार 21 जुलाई को भी जिले में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर ने शिक्षकों एवं स्टाफ को विद्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
     कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में अति बारिश को देखते हुए 21 जुलाई का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले की सभी आंगनवाड़ियों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
क्रमांक 108/639/20-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारियों ने नगर का किया भ्रमण
जलभराव निकालने और साफ सफाई के दिए निर्देश
        देवास, 20 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने जिले के अन्य आला अधिकारियों को साथ में लेकर आज सोमवार को नगर का भ्रमण किया। उन्होंने शहर में अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया ओर हर हाल में नागरिक सुविधाओं को बहाल रखने के निर्देश नगर निगम और अन्य अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान एडीएम कैलाश बुंदेला, अति पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
        कलेक्टर तहसील चौराहे पहुंचे और यहां पर जर्जर भवन को गिराए जाने की कार्रवाई देखी। इसके बाद तहसील चौराहे से मुक्ति मार्ग, बालगढ़ रोड, सनसीटी, जवाहर नगर, मिश्रीलाल नगर, सिविल लाइन, उज्जैन रोड, विजय नगर सहित शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी निकासी के निर्देश दिए। रोड से नियमित कचरा उठाने के निर्देश भी दिए। जर्जर भवनों को चिंहित कर उन्हें गिराने के भी निर्देश दिए गए। पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने और जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्था के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
क्रमांक 109/640/20-07-2015     (फोटो-संलग्न)
सरकारी अमला हमेशा रहे अलर्ट
कलेक्टर ने ली आपदा प्रबंधन समिति की बैठक
        देवास, 20 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले के समस्त सरकारी अमले को अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिले में हो रही अतिवर्षा के संदर्भ में उन्होंने आज सोमवार को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभयसिंह ने समस्त विभागों के बीच बेहतर समन्व्य पर जोर दिया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, एसडीएम धीरज श्रीवास्वत, अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
        बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम गठित है। कंटेाल रूम का दूरभाष नंबर 07272-251520 है। आपात‍ स्थिति में इस नंबर पर नागरिकगण सूचना दे सकते है तथा सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिले में बाढ़ प्रभावित ग्रामों की सूची अद्यतन रखने के निर्देश दिए। क्रेन एवं जेसीबी के मालिकों की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए ताकि आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके। जिले के समस्‍त अधिकारियों को हमेशा मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम में जिले के गांवों में तैनात सरकारी अमले और सरपंच, सचिवों, आशा कार्यकर्ता, पटवारियों की सूची अपडेट रखने निर्देश दिए गए। कन्नौद, सतवास एवं खातेगांव क्षेत्र में नर्मदा के जल स्तर बढ़ने से सहायक नदियों का पानी गांवों में घुसने की संभावित स्थिति पर भी चर्चा की गई। खाद्यान और दवाईयों के अग्रिम भंडारण के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 110/641/20-07-2015     (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
बाढ राहत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर
        देवास, 20 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी  सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लोकेश आहूजा को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 07272-251520, 290172, 290173 है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम 07272-220700, 226000 तथा मोबाइल नंबर 70491-01025 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 111/642/20-07-2015    

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
ग्रामीण अमले को सर्तक रखें अधिकारी
टीएल की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
        देवास, 20 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को टीएल की बैठक लेकर जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने ग्रामीण अमले को सर्तक रखें। निचले गांवों में तैनात सरकारियों कर्मचारियों से नियमित संवाद कर अतिवर्षा, फसलों की स्थिति और अन्य स्थानीय मुद्दों की जानकारी प्राप्त करें। सभी जिला अधिकारी विभागीय कार्यो में कसावट लाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, एसडीएम धीरज श्रीवास्तव में अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 112/643/20-07-2015           (फोटो-संलग्न)
अति बारिश की स्थिति में राहत कैंप में मिलेगा आसरा
प्रशासन ने की पूरी तैयारी
        देवास, 20 जुलाई 2015/ विगत दो दिनों से जारी अति बारिश के कारण देवास शहर के निचले क्षेत्र मुखर्जी नगर, वारसीनगर, नौसराबाद, रामनगर एवं नूसरत नगर में पानी भर जाने के कारण जनजीवन प्रभावित न हो इसके लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर बस्तियों के समीप बनी धर्मशाला एवं स्कूलों में राहत कैंप बनाए गए हैं। यहां पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन क्षेत्रों में धर्मशाला में नजदीकी बस्तियों के पीड़ित परिवारों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। इनके लिए नगर निगम आयुक्त आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराएंगे। राहत कैंप में नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
यहां बनाए गए राहत कैंप
        एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित शहरवासी मंडी धर्मशाला के लिए 07272-223401 नंबर पर संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए नियुक्त पटवारी अनिल गोयल 98272-55549 तथा जितेंद्र मंडलोई 98938-29521, सेन समाज की धर्मशाला के लिए अशोक वर्मा बस स्टैंड से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी संजय तिवारी 83499-41159 तथा नितेश नागर 97525-70196 को नियुक्त किया गया है। भगवती सराय एबी रोड के लिए राहुल कुमार 99265-74652 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी अजय बब्लू 98936-48147 तथा मोहन राठौर 90983-72888 को नियुक्त किया गया है। रामी माली धर्मशाला टोडी के लिए जगदीश चौहान 8109108717 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी अखिलेश मालवीय से संपर्क करें। अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा देवास के लिए पटवारी धर्मेंद्र खिंची 98274-36666 तथा राधेश्याम बगेन 98276-56555 से संपर्क करें।
        इसी प्रकार रेन बसेरा बालगढ़ रोड के लिए संजू कुमार 89596-95065 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी बाबूलाल तिवारी 94250-48126 तथा राजेश देवड़ा 99816-26353 को नियुक्त किया गया है। रेन बसेरा ईटावा देवास के लिए श्री राजेश 94240-29283 तथा राजेश जोशी 91792-66520 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी प्रेम जावरिया 99071-26878 तथा जीवन पटेल 96858-14305 को नियुक्त किया गया है। राधाबाई प्राथमिक विद्यालय नाहर दरवाजा के लिए श्री परमार 9755057683 तथा रवींद्र वर्मा 9584243219 से संपर्क कर सकते हैं। इस क्षेत्र के लिए पटवारी चंदरसिंह कुशवाह 98272-56160 को नियुक्त किया गया है। उत्कृष्ट विद्यालय सिविल लाइन के लिए श्रीमती जाधव 9907305402 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी रजत मेहता 9826657039 तथा कौशल चौधरी 9977287691 को नियुक्त किया गया है। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के लिए रामेश्वर जर्हा 9977661486 से संपर्क करें तथा इस क्षेत्र के लिए पटवारी अशोक मोदी 94245-97312 तथा मनोहर बर्डे को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 113/644/20-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहे नागरिकगण- कलेक्टर
     देवास, 20 जुलाई 2015/ नदी नालों में बने पुल पर पानी रहने की स्थिति में वाहन नहीं निकाले। जिले के नागरिकगण अति वर्षा की स्थिति में अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत रहे। इन दिनों कुंओं में जहरीली गैस के रिसाव की संभावना भी रहती है। अत: कुओं की सफाई गैस की जांच के बाद ही पूरी सतर्कता के साथ करें। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले के नागरिकों से यह आव्हान किया है। उन्होंने पुलों पर सुरक्षा संकेतक और बैरिकेटस लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। यात्री वाहनों में नियमों के पालन कराने के लिए आरटीओ को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
क्रमांक 114/645/20-07-2015

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

ग्राम राजोदा में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

    देवास 20 जुलाई 2015/ जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती सरिता सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं के भरण पोषण, घरेलू हिंसा अधिनियम, स्वच्छता संबंधी कानूनी जानकारी प्रदान किए जाने विधिक समस्याओं के निराकरण के लिए गत दिवस ग्राम सिंगावदा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में श्री ओपी रघुवंशी रजिस्ट्रार/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को भरण पोषण, घरेलू हिंसा अधिनियम, स्वच्छता संबंधी कानूनी जानकारी दी। श्री रघुवंशी द्वारा मध्यस्थता योजना के संबंध में भी विस्तार से महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में  न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कैलाश शुक्ल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास हरिकिशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्रमांक 115/646/20-07-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
खुले में शौच करने से होती हैं बीमारियां
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
    देवास, 20 जुलाई 2015/ खुले में शौच करने से बीमारियों होती  है। इसलिए हमें खुले शौच नहीं करना चाहिए। उक्त बातें शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिंजाना में कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं तथा टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड देवास द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में देवेंद्र शर्मा ने कही। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच कर उन्हें रक्त अल्पता आयरन की गोलिया दी गई।
    कार्यक्रम में कारखाना प्रबंधक डॉ. चंद्रशेखर काटजू, एचआर मैनेजर पीयूष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में डॉ. अर्चना अंधारे, डॉ.अल्पना शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस अवसर पर टाटा इंटरनेशनल के रामानंद पांडे, जब्बार खान, गणेश बोर्डिया, श्री घनश्याम, प्रदीप जोशी, अनिता चव्हाण आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 116/647/20-07-2015
                               
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
स्वरोजगार की योजनाओं में अधिक ध्यान दें बैंकर्स- कलेक्टर
    देवास, 20 जुलाई 2015/ मप्र शासन की स्वरोजगार संबंधी अनेक योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसी अन्य योजनाओं में बैंकर्स अधिक ध्यान दें और युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करें। कलेक्टर  आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को यह  बात बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के भार्गव एलडीएम सहित अन्य बैंकर्स उपस्थित थे।
    बैठक में विभिन्न शासकीय योजनांतर्गत वर्ष 2014-2015 एवं 2015-16 की प्रगति की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2015-16 की प्रगति प्रस्तुतिकरण, साख/ जमा अनुपात पर चर्चा, प्रधानमंत्री बीमा योजना चर्चा, उद्यानिकी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
क्रमांक 117/648/20-07-2015
रोजगार मेला 23 जुलाई को
    देवास, 20 जुलाई 2015/ कौशल उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत देवास द्वारा 23 जुलाई को सुबह 10 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने उक्त मेले में अधिक से अधिक संख्या युवाओं को शामिल होने का आग्रह किया है।
क्रमांक 118/649/20-07-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
स्कूल चलें अभियान के मोटिवेटर बनने के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा
    देवास, 20 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने नागरिकों से 'स्कूल चलें हम' अभियान में प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजने का अनुरोध किया है। शासन ने अभियान के प्रेरक (मोटिवेटर) बनने के लिये दूरभाष नम्बर 0755-2570000 पर एक मिस्ड कॉल की सुविधा दी है। इसके अलावा वेबसाइट www.schoolchalehum.mp.gov.in पर लॉगआन अथवा जिला शिक्षा अधिकारी/जिला परियोजना समन्वयक/विकासखंड शिक्षा अधिकारी/विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक अथवा स्थानीय जन‍शिक्षक से सम्पर्क किया जा सकेगा। नागरिकों से कहा गया है कि वे व्यक्तिगत, संस्थागत या औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं मीडिया-मित्र के रूप में मोटिवेटर बन सकते हैं।
क्रमांक 119/650/20-07-2015
फोटो--संलग्न--









No comments:

Post a Comment