18 Julay 2015
॥ स मा चा र॥
क्रमांक
104/635/18-07-2015 (फोटो-संलग्न)
॥ स मा चा र॥
क्रमांक
105/636/18-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
रिमझिम फुहार के बीच किया
पौधा रोपण
जैव विविधता पार्क में
कलेक्टर एवं अन्य लोगों ने किया पौधारोपण
देवास, 18 जुलाई 2015/ मां चामुंडा टेकरी
पर जैव विविधता पार्क को आकार देने के लिए आज शनिवार को वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव
के अंतर्गत मां चामुंडा टेकरी स्थित शीलनाथ धूनी मार्ग पर बनने वाले जैव विविधता पार्क
में सघन वृक्षारोपण कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह, एडीएम
श्री कैलाश बुंदेला, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्व्त, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन
के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों ने रूद्राक्ष, दहीमान, अमलतास, पीपल, चंदन सहित विभिन्न दुर्लभ एवं औषधीय पौधों
को रोपण किया गया।
नीम बीज का रोपण किया
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने टेकरी पर उपस्थित
सभी लोगों के साथ नीम बीज का रोपण किया तथा कलेक्टर ने उपस्थित सभी लोगों को नीम के
पेड़ के महत्व से अवगत कराया।
रिमझिम फुहार से मौसम हुआ
सुहावना
धूनी मार्ग पर पौधारोपण के दौरान रिमझिम फुहारों
में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। बारिश की इन फुहारों से पूरा क्षेत्र
सुहावना हो गया। जिससे टेकरी की सुंदरता निखर उठी।
वन विभाग कर रहा निगरानी
मां चामुंडा टेकरी पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा
एवं रखरखाव के लिए वन मंडल सतत निगरानी कर रहा है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पत्येक
पौधों को प्रतिदिन पानी तथा आवश्यक देखभाल करके उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
क्रमांक
104/635/18-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
महापौर, कलेक्टर एवं एसपी ने ईदगाह पहुंचकर दी ईद की मुबारकबाद
देवास, 18 जुलाई 2015/ शनिवार को ईद के
पावन पर्व पर राधागंज स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद शहरकाजी ने सभी
को ईद की शुभकानमाए दी। इस अवसर पर राधागंज स्थित ईदगाह पहुंचकर महापौर श्री सुभाष
शर्मा, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह, एडीएम श्री कैलाश
बुंदेला, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, श्री रायसिंह सेंधव, श्री बहादुर मुकाती ने
शहर काजी का अभिनंदन शॉल ओढ़ाकर किया। साथ ही उपस्थितजनों एवं जिले के सभी लोगों ईद
की मुबारकबाद दी तथा जिले में अमन चैन की कामना की।
क्रमांक
105/636/18-07-2015 (फोटो-संलग्न)
6 जिलों में सामान्य से अधिक, 21 जिलों में सामान्य, 23 जिलों में कम, एक जिले में अल्प वर्षा
प्रदेश में एक जून से 17 जुलाई, 2015 तक हुई वर्षा
के आधार पर 6 जिलों में सामान्य से अधिक, 21 जिलों में सामान्य, 23 जिलों में कम वर्षा
एवं एक जिले में अल्प वर्षा हुई है। प्रदेश में वर्तमान में स्थिति सामान्य है। सामान्य
से अधिक वर्षा वाले जिले नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, मुरैना, दतिया एवं राजगढ़ हैं।
देवास कम
वर्षा वाले जिलों में
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, मण्डला,
डिण्डोरी, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, शहडोल, इंदौर, अलीराजपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर,
भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, रासयेन एवं ग्वालियर हैं। कम वर्षा वाले जिले
देवास, कटनी, बालाघाट, सिवनी, सागर, पन्ना, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, धार, झाबुआ,
खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, मंदसौर, नीमच, आगर, श्योपुर, सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा
और बैतूल हैं। अल्प वर्षा वाला जिला बुरहानपुर है।
क्रमांक 106/637/18-07-2015
No comments:
Post a Comment