दिनांक 22 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
पौधारोपण के लिए उचित समय:
मटका पद्धति से करें पौधारोपण
कलेक्टर ने हराभरा मिशन के अंतर्गत आमलोगों से सघन
पौधारोपण करने का किया आव्हान
--------------
देवास, 22 जुलाई 2015/ वर्तमान समय में पौधारोपण
करने का उचित समय है। जिले के सभी लोग सघन पौधारोपण करें, जिससे हमारा पूरा जिला सुंदर
एवं मनमोहक लगे। बारिश का समय चल रहा है और इस मौसम में हर प्रकार के पौधे आसानी से
ग्रोथ करते है। इस मौसम में पेड़-पौधों की वृद्धि होती है। उक्त बात कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने हराभरा मिशन के अंतर्गत आम लोगों से सघन पौधारोपण करने के लिए कही। उन्होंने
वृक्षारोपण के साथ ही पौधे के बगल में सतत सिंचाई के लिए मटका लगाने का भी आव्हान किया
है।
मटका पद्धति
से करें पौधारोपण
कलेक्टर ने बताया
कि पौधारोपण के साथ ही पुराने मटके में छेदकर जूट की रस्सी डालकर उसे पौधे के पास गाड़
दें एवं एक बाल्टी पानी घड़े में डाल देंवे। ऐसा करने से 5 दिन तक पौधे में पानी देने
की आवश्यकता नहीं होगी। अन्य पौधों की तुलना में मटके से सिंचाई की व्यवस्था वाला पौधा
जल्दी बढ़ता है। साथ ही बार-बार पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे पानी एवं समय
दोनों की बचत होती है।
पेड़-पौधे लगाने
से घर-आंगन बनते हैं सुंदर
कलेक्टर श्री अवस्थी
ने बताया कि जब पेड़-पौधे हमारे आंगन, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगेंगे, तब ये पौधे
बड़े होकर हमें सुंदर फूल एवं फल देंगे तो उन्हें देखकर हमारा मन प्रफुल्लित हो जाएगा।
इनके बड़े होने से घर-आंगन में सुंदरता आ जाएगी।
वृक्षों का
हमारे जीवन में महत्व
कलेक्टर ने बताया
कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। इसीलिए हमें वृक्षारोपण के मामले में
व्यक्तिगत तौर पर स्वयं एक कार्यकर्ता बनना होगा। वृक्ष लगाने से व्यक्ति दीर्घायु
होता है व सुख का अनुभव करता है। शास्त्रों में वृक्षों को धर्म पुत्र कहा गया है।
पेड़ सेवक भी है, रक्षक भी है और अभिभावक भी। वृक्षारोपण से दैहिक, दैविक और आध्यात्मिक
तीनों प्रकार के ताप मिटते हैं और लाभ होता है। हमारी संस्कृति में वृक्ष पूजन के माध्यम
से ऐसे पेड़ों की जातियों को भी नष्ट होने से बचाया गया है जो फलदायी नहीं थे। नीम,
पीपल, बरगद जिन्हें साथ लगने पर त्रिवेणी भी कहा गया है। शास्त्रों में कहा गया है
कि वृक्षों में देवताओं का वास होता है।
अपने धर्म का
ईमानदारी से पालन करते हैं वृक्ष
कलेक्टर ने बताया
जब से पृथ्वी पर वृक्षों का अस्तित्व रहा है, तब से आज तक वृक्षों ने अपने धर्म का
ईमानदारी से पालन किया है। ईश्वर ने उनहें जो काम सौंपा था, उसे वे बखूबी निभाते रहे
हैं। वृक्ष ईश्वर के सच्चे उपासक हैं, जो समस्त प्राणी जगत को प्राण वायु देते हैं।
सघन पौधारोपण
करें
कलेक्टर ने सभी स्कूलों
एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने भवनों के परिसर में वृक्षारोपण
करें। साथ ही प्रत्येक शौचालय के पास चांदनी, गुडहल आदि के पौधे रोपें। उन्होंने आम
लोगों से आव्हान किया है कि वे भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर कम से कम एक
पौधा जरूर लगाए तथा उसकी सुरक्षा करें।
पौधारोपण के
लिए रखें सावधानियां
कलेक्टर ने बताया
कि अच्छी तरीके से पौधारोपण करने के लिए कुछ सावधानियों को रखना चाहिए, जैसे पौधा लगाने के लिए एक मीटर व्यास का एक मीटर गहरा
गड्ढा करें। गड्ढा भरने के लिए खेत की मिट्टी, बालू रेत, गोबर खाद को बराबर मात्रा
में मिलाकर इस्तेमाल करें, जिससे पौधे की वृद्धि अच्छी होगी। नीम, गुलमोहर, करंज आदि
के पौधे पूरे वर्ष छायादार एवं हरे रहने वाली प्रजाति हैं। यदि परिसर बड़ा है तो पीपल,
बरगद, कदम के वृक्ष भी रोपित किए जा सकते हैं। अशोक, यूकेलिप्टस प्रजाति के पौधे रोपित
नहीं करें। ये पौधे न तो छायादार होते है न
ही ये किसी भी प्रकार के फल-फूल प्रदान करते हैं। पौधे की लंबाई 5 फीट हो, छोटी ऊंचाई
के पौधे रोपित नहीं करें। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गॉर्ड, बांस-बल्लियों या लोहे
की जाली लगाए।
क्रमांक 127/658/22-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कौशल उन्नयन रोजगार मेला आज
देवास,
22 जुलाई 2015/ कौशल उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत देवास द्वारा 23
जुलाई को सुबह 10 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने उक्त मेले में अधिक से अधिक संख्या युवाओं को शामिल
होने का आग्रह किया है।
क्रमांक
128/659/22-07-2015
कृषक
भ्रमण दल रवाना
देवास, 22 जुलाई 2015/ मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास
विभाग, देवास द्वारा राज्य के बाहर कृषक भ्रमण दल को गत दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्री
नरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भ्रमण दल में जिले के
6 विकासखण्ड से कुल 52 कृषक शामिल है, जिसके नोडल अधिकारी के रूप में श्री एमएस ठाकुर,
अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग कन्नौद तथा श्री दिनेश परमार कृषि विकास अधिकारी कार्यालयीन
देवास दल के साथ रहेंगे।
उप संचालक कृषि श्री केसी वास्केल ने बताया
कि उक्त भ्रमण दल 21 जुलाई से 26 जुलाई तक जैन इरिगेशन सिस्टम जलगांव, महात्मा फूले
कृषि विश्वविद्यालय राहुरी-महाराष्ट्र का भ्रमण करेंगे। उक्त भ्रमण में जिले के कृषकगण
कृषि की उन्नत अद्यतन तकनीकी से अवगत होकर लाभान्वित होंगे।
क्रमांक
129/660/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मेले का आयोजन आज
देवास,
22 जुलाई 2015/ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मेले का आयोजन जनपद पंचायत देवास द्वारा
23 जुलाई को सुबह 11 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत देवास ने बताया कि मेले में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के तहत ऋण प्रकरण
प्रस्तुति, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई की जाएगी। उक्त मेले में समस्त बैंकों के
शाखा प्रबंधक उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक
130/661/22-07-2015
निर्माण
कार्य के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत
देवास, 22 जुलाई 2015/ विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृती
जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड
कन्नौद के ग्राम बुरूट में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
जारी की गई है।
क्रमांक
131/662/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि
स्वीकृत
देवास, 22 जुलाई 2015/ विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक सोनकच्छ श्री राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृती
जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड टोंकखुर्द की नगर
पंचायत टोंकखुर्द में सीसी रोड के लिए 8 लाख रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई
है।
क्रमांक
132/663/22-07-2015
5 हजार रूपए आर्थिक
सहायता स्वीकृत की
देवास, 22 जुलाई 2015/ मंत्री स्वेच्छानुदान
निधि से स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा तेजसिंह पिता मांगीलाल मालवीय ग्राम डेहरिया साहू, तहसील
बागली को आर्थिक सहायता के रूप में 5 हजार रूपए आर्थिक सहायता की प्रशासकीय एवं वित्तीय
स्वीकृति जारी की गई है।
क्रमांक
133/664/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जगन्नाथपुरी एवं रामेश्वर
जाने के लिए आवेदन करें
जिले को जगन्नाथपुरी के
लिए 200 तथा
रामेश्वर के लिए 310 सीटों
का कोटा आवंटित
देवास, 22 जुलाई 2015/मुख्यमंत्री तीर्थ
दर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथुपरी तीर्थ यात्रा आगामी 03 अगस्त से 08 अगस्त 2015
तक की जाएगी। तीर्थ यात्रा के लिए जिले को 200 सीटों का कोटा आवंटित किया गया है। यात्रा
पर जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2015 निर्धारित की गई है। इसी
प्रकार रामेश्वर तीर्थ यात्रा आगामी 11 अगस्त से 16 अगस्त 2015 तक की जाएगी। तीर्थ
यात्रा के लिए जिले को 310 सीटों का कोटा आवंटित किया है। यात्रा पर जाने के लिए आवेदन
जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2015 निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
ने जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने को कहा है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के
इच्छुक व्यक्ति जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है एवं
आयकरदाता नही हैं तथा जिन्होंने योजना के अंतर्गत पूर्व में तीर्थ यात्रा नहीं की हो,
वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन दो प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय अथवा संबंधित तहसील
कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र हिन्दी में ही भरा होना चाहिए। आवेदन
के साथ 3.5X3.5 सेंटीमीटर आकार का नवीनतम फोटो, निवास संबंधी साक्ष्य के रूप
में राशनकार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक
दस्तावेज तथा आयु संबंधी दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
आवेदकों का चयन
जिले को आबंटित निर्धारित कोटे से ज्यादा संख्या
मे आवेदन मिलते हैं, तो लॉटरी द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किये जाकर सूची बनाई जाएगी।
कोटे से 10 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।
सहायक की सुविधा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत
65 साल से ज्यादा उम्र वाले तीर्थयात्रियों के साथ एक सहायक भी जा सकेगा।
पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहायक ले जाने की सुविधा नही रहेगी। सहायक का
आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जायेगा।
क्रमांक
134/665/22-07-2015
मासिक
नेशनल
लोक
अदालत 25 जुलाई को
देवास, 22 जुलाई 2015/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास, श्रीमती सरिता सिंह के मार्गदर्शन में
25 जुलाई शनिवार को जिला न्यायालय परिसर देवास में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। सचिव एवं रजिस्ट्रार
जिला न्यायालय देवास ओपी रघुवंशी ने बताया कि लोक अदालत में विद्युत प्रकरण, जल, टेलीफोन एवं लोक उपयोगी सेवाओं
का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने इन लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अधिक
से अधिक लाभ उठाने का आव्हान सभी पक्षकारों से किया है।
क्रमांक
135/666/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 491
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास,
22 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले
के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 491 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक
भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ
में 659, उदयनगर में 605, देवास में 502, कन्नौद में 467, बागली में 453, खातेगांव
में 446, टोंकखुर्द में 445 तथा सतवास में 357 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में 19.60 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 19.60 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें उदयनगर में 74, सतवास में 35, बागली में 17, कन्नौद में 16, खातेगांव में
9, देवास में 7 तथा टोंकखुर्द एवं सोनकच्छ में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 1.25 मिमी वर्षा दर्ज
हुई
गत वर्ष 22 जुलाई को कन्नौद में 6, सतवास में 4
मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं देवास, सोनकच्छ, बागली, उदयनगर, टोंकखुर्द तथा खातेगांव
में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 148.88 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 201, सोनकच्छ में 194, उदयनगर में 185, देवास
में 163, कन्नौद में 163, खातेगांव में 107, बागली में 102 तथा सतवास में 70 मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
क्रमांक
136/667/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
18 जिले में सामान्य से अधिक, 25 जिले में सामान्य तथा 8 जिले में सामान्य से कम वर्षा
देवास सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में शामिल
------------
देवास,
22 जुलाई 2015/प्रदेश में
एक जून से 21 जुलाई, 2015 तक हुई वर्षा के आधार पर 18 जिले में सामान्य से अधिक,
25 जिले में सामान्य और 8 जिले में कम वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अधिक
वर्षा हुई है, उनमें देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, इंदौर, धार, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर,
मुरैना, ग्वालियर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, मंदसौर, अशोकनगर एवं दतिया हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, मण्डला,
डिण्डोरी, दमोह, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, नीमच, आगर, भिण्ड,
शिवपुरी, गुना, विदिशा, बैतूल, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, सिंगरौली, खण्डवा और होशंगाबाद
हैं।
कम वर्षा वाले जिले
कम वर्षा
वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, श्योपुर और हरदा हैं।
क्रमांक
137/668/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मूर्ति विसर्जन के संबंध में दिशा निर्देश जारी
देवास,
22 जुलाई 2015/माननीय हरित
अधिकरण के संदर्भित आदेश पत्र द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान जारी निर्देश केन्द्रीय
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मार्ग दर्शिका अनुसार कार्यवाही हेतु जारी कर दिए गए हैं।
यह निर्देश केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की वेबसाइटwww.cpeb.nic.in तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण
बोर्ड की वेबसाइट www.mppcb.nic.in पर उपलब्ध है।
गणेश व दुर्गा पूजा उत्सव
के दौरान मार्गदर्शिका एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप ही समस्त कार्यवाही सुनिश्चित
एवं संपादित की जाना है जिसमें मूर्ति की ऊंचाई मानव कद 5-6 फीट से अधिक न हो। मूर्ति
निर्माण में पीओपी का उपयोग बिल्कुल न किया जाए तथा ईको फ्रेन्डली मूर्ति निर्माण करना
एवं मूर्ति सजावट में घातक रसायन,पेन्ट,वार्निश इत्यादि का उपयोग न किया जाए। इसके
अलावा मूर्ति पण्डाल स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था कराई जाए ताकि नगरीय ठोस अपशिष्ट
नियम 2000 का पालन किया जा सके। मूर्तियों का विसर्जन नगर निगम, नगरपालिका तथा नगर
पंचायत द्वारा निर्धारित स्थल / कुण्डों में किया जाए एवं विसर्जन पश्चात ठोस अपशिष्ठों
को मार्गदर्शिका अनुसार निश्चित स्थान पर अप्रवाहित किया जाना प्रमुख है।
क्रमांक
138/669/22-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
शिक्षकों की नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की मंजूरी
देवास, 22 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने शाला
विशेष में शिक्षकों की नियमित नियुक्ति होने तक अथवा 31 दिसम्बर 2015 तक जो भी पहले
हो की स्थिति में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की है। पूर्व में
शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षकों के विषयवार स्वीकृत
पदों में से रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक से पूर्ति के आदेश थे।
क्रमांक
140/670/22-07-2015
No comments:
Post a Comment