दिनांक 01 जुलाई 2015
24 जिले में सामान्य से अधिक, 17 जिले में सामान्य, 9 जिले में कम और एक जिले में अल्प वर्षा
देवास
सामान्य वर्षा वाले जिलों में शामिल
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
अब एक क्लिक
पर प्राप्त होगी संपत्त्िा पंजीयन की जानकारी
कोई भी फर्जी
रजिस्ट्री नहीं कर पाएगा
ई-पंजीयन शुभारंभ
पर महापौर श्री शर्मा ने कहा
देवास
01 जुलाई 2015/ ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम
से सुविधाजनक रजिस्ट्री होगी। कोई भी व्यक्ति अब फर्जी रजिस्ट्री नहीं कर सकता है।
अब एक क्लिक पर सम्पत्ति पंजीयन की जानकारी प्राप्त होगी। शासन की मंशा तथा समय की
मांग के आधार पर डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ई-सेवा प्रारंभ हो रही है। उक्त बात महापौर
सुभाष शर्मा ने बुधवार को ई-पंजीयन सेवा का शुभारंभ करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने की। इस अवसर पर एसडीएम धीरज श्रीवास्वत, जिला कोषालय अधिकारी
आर एन तोमर, जिला पंजीयक एस एल सोलंकी एवं सभी संबंधित उपस्थित थे। ई-रजिस्ट्री का
शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर सुभाष शर्मा एवं कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
धोखाधड़ी से
निजात मिलेगी
महापौर
श्री शर्मा ने कहा कि ई-सेवाओं का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री कर रहे हैं। ताकि देश की
आमजनता को किसी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना न करने पड़े। इसके प्रारंभ होने से धोखाधड़ी
समाप्त होगी। सरकार की सोच है कि आम आदमी परेशानियों से छुटकारा पाए।
पहली ई-रजिस्ट्री
करवाई
ई-पंजीयन
के शुभारंभ अवसर पर पहली ई- रजिस्ट्री मूलचंद मोदी द्वारा कराई गई जो महापौर एवं कलेक्टर
ने संबंधित को भेंट की। इस दौरान वेंडर्स, प्रोपट्री ब्रोकर्स, वकील एवं अन्य उपस्थित
थे।
तकनीकी ने बहुत
समय बदल दिया है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने कहा कि यह बदलाव का दौर है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया सेवा का शुभारंभ
किया है। इसी कड़ी में आज ई-रजिस्ट्री शुरू की गई है। तकनीकि ने बहुत बदल दिया है।
पहले टेलीफोन इक्का-दुक्का लोगों के पास ही होता था। संचार की व्यवस्था अस्त-व्यस्त
थी। सात दिन में एक डाक बंट पाती थी। अब ई-सेवा ने सब आसान कर दिया। मोबाइल के चलने
से पूरी दुनिया मुट्ठी में आ गई है।
मूलभूत जानकारी
मिल जाएगी
कलेक्टर ने कहा कि ई-रजिस्ट्री से सम्पत्ति एवं
अन्य मूलभूत जानकारियां आसानी से मिल जाएगी। पहले हार्ड कॉपी में रजिस्ट्री को सर्च
करते थे। अब आसानी से देखा जा सकेगा। पहले एक सम्पत्ति हो तीन बार बेच देते थे, लेकिन
अब ऐसा नहीं होगा। अपनी सम्पत्ति का लॉक कर सकते हैं जिससे फरेब से मुक्ति मिलेगी।
अव्यवस्थाओं
से मुक्ति मिलेगी
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को पंजीयन कार्यालय
में बैठना पड़ता था। अब इससे छुटकारा मिलेगा। रजिस्ट्री के दौरान जो व्यवस्थाओं का सामना
करना पड़ता था, उससे अब छुटकारा मिलेगा। जब आज पूरा देश मे ई-रजिस्ट्री चालू हो जाएगी।
लोग इससे भलिभांति परिचित हो जाएंगे तब ऑफिस में रजिस्ट्री करना बंद हो जाएगी।
डाटाबेस सर्वर
पर रहेगा
कलेक्टर ने कार्यक्रम में बताया कि भारत का सबसे
अच्छा व विकसित साफ्टवेयर ई-रजिस्ट्री होगा। ई-रजिस्ट्री का कार्य ऑनलाइन होगा। इसका
पूरा डाटा सर्वर पर रहेगा। केवल पक्षकार को सब रजिस्ट्री के पास फोटो खिंचाने आना होगा।
इस साफ्टवेयर को विप्रो कम्पनी ने बनाया है। इसमें पारदर्शिता रहेगी।
क्या है ई-पंजीयन
ई-पंजीयन एक इंटरनेट इनेबल्ड यूजर फ्रेंडली साफ्टवेयर
एप्लीकेशन है। इसकी सभी प्रक्रियाओं को वेब आधारित पूर्ण करता है।
ई-पंजीयन से
फायदे
ई-पंजीयन द्वारा कोई भी, कहीं से भी, कभी भी
अपनी पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ कर अपनी लिखत भी टाइप कर सकेगा। नगद अंतरण को ई-पैमेंट
में तब्दील कर ब्लैक मनी पर लगाम लगेगी। आमजन को अपनी संपत्ति का सही मूल्य पता चल
सकेगा। स्टॉम्प के गठ्ठों से छुटकारा मिल जाएगा। दस्तावेजों की सर्च एवं सत्य प्रतिलिपि
तत्काल एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दस्तावेजों का इंडेक्स अपने आप बन जाएगा एवं सभी प्रकार
के गोश्वारे एवं जानकारी उपलब्ध रहेंगी।
वृक्षारोपण
भी किया गया
इस अवसर पर महापौर सुभाष शर्मा एवं कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने नीम का पौधारोपण किया तथा नीम के पेड़ के महत्व के बारे में समझाया।
क्रमांक 01/532/01-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी
सरपंच के 7 तथा पंचों के 1698 रिक्त पदों पर होगा उप निर्वाचन
देवास 01 जुलाई
2015/ मप्र राज्य निर्वाचन
आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन (पूर्वाद्ध) 2015 के लिए रिक्त पदों के
निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 1 जुलाई से
सूचना प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई
है।
यहां होंगे रिक्त सरपंच के लिए उप निर्वाचन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जिले के देवास विकासखंड की ग्राम
पंचायत मुंडाहेडा, सिया में रिक्त सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। सोनकच्छ विकासखंड
की ग्राम पंचायत खुटखेड़ा में रिक्त सरपंच पद के लिए निर्वाचन होना है। इसी प्रकार बागली
विकासखंड की 4 ग्राम पंचायत घटियाग्यासुर, पोनासा, रोजड़ी तथा अंबापानी में रिक्त सरपंच
पद के लिए निर्वाचन किया जाना है।
यहां पर होंगे पंचों के लिए उप निर्वाचन
देवास विकासखंड में 147, सोनकच्छ विकासखंड में 223, टोंकखुर्द में
220, कन्नौद में 392, खातेगांव में 421 तथा बागली में 250 रिक्त पंच पदों के लिए निर्वाचन
पूर्ण कराएं जाएंगे।
क्रमांक 02/533/01-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर द्वारा नवीन थानों के लिए परिसीमन जारी
दो नए थाने सिविल लाइन थाना तथा नाहर दरवाजा थाना होंगे
देवास 01 जुलाई
2015/ जिला दंडाधिकारी
देवास द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता प्रदत्त शक्तियों को अमल में लाते हुए देवास अनुभाग
के नवीन पुलिस थाना नाहर दरवाजा तथा नवीन पुलिस थाना सिविल लाइन के लिए परिसीमन प्रस्ताव
की अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना अनुसार नवीन थाना नाहर दरवाजा देवास में भवानी सागर,
नाथ मोहल्ला, गवली मोहल्ला, रेवाबाग कालोनी, जयशिव कालोनी, नुसरत नगर, वारसी नगर एवं
गफूर बस्ती, पठान कुआं, मोहसीन पुरा, नयापुरा, रज्जबअली मार्ग, तुकोगंज रोड, कविकालीदास
मार्ग, कृष्णपुरा, 1 बड़ा बाजार, भेरूगढ़, मोमन टोला, परमानंद कालोनी, जयभारत नगर, मुक्ति
मार्ग, जय बजरंग नगर, मीठा तालाब, केपी कॉलेज, भोपाल चौराहा, सर्किट हाउस, लक्ष्मीबाई
मार्ग, राजोदा, खेताखेड़ी, केशव बाग, भोपाल चौराहा से भोपाल बायपास तक दाहिना हिस्सा
नाहर दरवाजा क्षेत्र में, भोपाल बायपास से इंदौर रोड फौजी ढाबा थाना औद्योगिक क्षेत्र
की सीमा तक नाहर दरवाजा का क्षेत्र रहेगा, राजोदा से गैस गोडाउन वाला रास्ता जो भोपाल
रोड तक नाहर दरवाजा में रहेगा, बीसीएम स्कूल देवास, गोविंद नगर, वृद्धा आश्रम, राजोदा
रोड, 42- जिला जेल देवास को पुलिस थाना नाहर दरवाजा में सम्मिलित किया गया है।
नवीन थाना सिविल लाइन देवास
इसी प्रकार नवीन थाना सिविल लाइन देवास में 1 कैलादेवी मंदिर, मिश्रीलाल
नगर, करोली नगर, बजरंग नगर, तिलक नगर, वनमंडल क्षेत्र, पंचशील नगर, रामनगर क्षेत्र,
रामनगर एक्सटेंशन, सिविल लाइन पश्चिम, शिक्षक नगर, जयश्री नगर, आदर्श कालोनी, कुबेर
नगर, मुखर्जी नगर, अलकापुरी, अनुकूल नगर, विजय नगर, राजीव गांधी नगर, बीमा अस्पताल
क्षेत्र, शिवशक्ति नगर, गौरव नगर, रानीबाग कालोनी, मैनाश्री कालोनी, नगर निगम कालोनी,
त्रिवेणी कालोनी, नौसराबाद कालोनी, विश्वकर्मा नगर, वर्धमान नगर, चाणक्यपुरी, चाणक्यपुरी
एक्सटेंशन, राजाराम नगर, उपाध्याय नगर, नेहरू नगर, सीताराम नगर, गोपाल नगर इटावा, निमाड़
नगर, पुराना इटावा क्षेत्र, राजीव नगर इटावा, त्रिलोक नगर इटावा, चित्रगुप्त नगर इटावा,
सिद्धार्थ नगर इटावा, महादेव नगर इटावा, मेढंकीचक, लोहारी, चंदाना, पुवाल्ड़ा, सिरोंज,
बाडोली, अंतरालिया, मरेठी, होशियाराखेड़ी, आंट, रूपाखेड़ी, देवर, पंचतालाब, बैरागढ़, छायन,
अचलूखेड़ी, सिंगावदा, नागूखेड़ी, नौसराबाद कालोनी, उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र एरिया,
प्रताप नगर, हरिओम नगर, स्वास्तिक नगर, अर्जुन नगर आड़ा काकड़, राजाबाग कालोनी इटावा,
विनायक नगर, उत्तम नगर, पुष्पकुंज कालोनी, अन्नापूर्णा नगर, एकता नगर, सांईनाथ नगर,
विक्रम नगर, विशाल नगर, जालाराम नगर को नवीन पुलिस थाना सिविल लाइन में सम्मिलित किया
गया है।
क्रमांक 03/534/01-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर ने ली बीज उत्पादक समितियों की बैठक
देवास 01 जुलाई
2015/ कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र में जिले की समस्त बीज उत्पादक समितियों की बैठक
ली। उनके कार्यों की जानकारी ली और उन्हें अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी
तरह की अड़चन आने पर वे उनसे सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि बीज उत्पादक समितियां योजनाबद्ध
ढ़ंग से बीज उत्पादन करें। उनके द्वारा उत्पादित बीज का सहकारी सोसायटियों के माध्यम
से विक्रय करने के लिए अनुबंध कराया जाएगा। बैठक में विभिन्न सहकारी बैंक शाखाओं के
प्रबंधक सहित जिला सहकारी बैंक के जीएम आरडी ठाकुर, उपायुक्त सहकारिता के एन त्रिपाठी
और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 04/535/01-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिले में
227.33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास
01 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले
के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 227.33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक
सोनकच्छ में 350, उदयनगर में 296, कन्नौद में
256, बागली में 252, खातेगांव में 178, टोंकखुर्द में 166, देवास में 163 तथा सतवास
में 157 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले साल 11.50 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 65, देवास में 15 एवं सोनकच्छ में 12 तथा
कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक
05/536/01-07-2015
24 जिले में सामान्य से अधिक, 17 जिले में सामान्य, 9 जिले में कम और एक जिले में अल्प वर्षा
देवास
सामान्य वर्षा वाले जिलों में शामिल
देवास
01 जुलाई 2015/प्रदेश में एक से 30 जून,
2015 तक हुई वर्षा के आधार पर 24 जिले में सामान्य से अधिक, 17 जिले में सामान्य,
9 जिले में कम एवं एक जिले में अल्प वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले
देवास, बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी, छतरपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी,
खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, आगर -मालवा, मुरैना, भोपाल, सीहोर, विदिशा,
राजगढ़, बैतूल और रायसेन हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी,
नरसिंहपुर, सागर, दमोह, रीवा, सतना, उमरिया, नीमच, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना,
अशोकनगर एवं होशंगाबाद हैं। कम वर्षा वाले जिले पन्ना, टीकमगढ़, सीधी, सिंगरोली, शहडोल,
अनूपपुर, भिण्ड, दतिया एवं हरदा हैं। अल्प वर्षा बुरहानपुर जिले में हुई है
क्रमांक
06/537/01-07-2015
No comments:
Post a Comment