दिनांक 29 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
स्वतंत्रता
दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए व्यापक निर्देश
देवास, 29 जुलाई 2015/ स्वतंत्रता
दिवस समारोह गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य जिला अधिकारियों को
व्यापक निर्देश दिए हैं।
प्रभात फेरी निकाली
जाएगी
कलेक्टर ने बताया है कि 15 अगस्त 2015 को देवास
शहर की शिक्षण संस्थाओं के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात प्रमुख मार्गों के
विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में स्कूलों के बैंड भी
साथ चलेंगे। प्रभात फेरी में माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के
विद्यार्थी सम्मिलित होकर प्रात: 8.45 तक आश्यक रूप से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर
पहुंचेंगे। प्रभात फेरी के दौरान यातायात की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पुलिस
अधीक्षक एवं प्रभारी यातायात पुलिस की रहेगी।
परेड की फायनल रिहर्सल
13 अगस्त को
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड
ग्राउंड पर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड में पुलिस,
होमगार्ड, एसएएफ, एनसीसी, स्काउट गाइड जूनियर एवं सीनियर, रेडक्रास, एनएसएस आदि की
टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड की रिहर्सल 3 अगस्त को प्रात: 8 बजे से परेड ग्राउंड
पर प्रारंभ की जाएगी। परेड की फायनल रिहर्सल 13 अगस्त 2015 को प्रात: 9 बजे पुलिस
ग्राउंड पर होगी। परेड की व्यवस्था के प्रभारी रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन देवास
रहेंगे।
पीने के पानी की व्यवस्था नगर निगम
करेगा
कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए कि समारोह
के दौरान पीने की पानी की समूची व्यवस्था नगर निगम की रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए
हैं कि पीने का पानी साफ-स्वच्छ हो, जिसे सभी उपस्थित जन पी सकें।
मालवा की संस्कृति की
झलक संबंधी कार्यक्रम हों
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
हैं कि समारोह में परेड के दौरान मालवा की संस्कृति की झलक दिखे। इसके लिए मालवा फ्रेश की थीम के अंतर्गत जिले के
प्रगतिशील कृषकों का एक दल मालवी वेषभूषा में होकर परेड में शामिल किया जाएं। इसके
साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं, दुग्ध संघ समितियों का दल भी परेड
में शामिल होगा। सम्पूर्ण दल पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में रिहर्सल करेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
होंगे आयोजित
मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
किए जाएंगे। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के
लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अधिकृत किया गया है। कार्यक्रम में
फिल्मी गीत सम्मिलित नहीं किए जाएंगे।
परेड ग्राउंड की तैयारी
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता
दिवस के मुख्य समारोह के लिए परेड ग्राउंड की व्यापक तैयारियां की जाएं। परेड
ग्राउंड इस तरह से तैयार की जाए, वहां पर आने वाले सभी लोग मुख्य समारोह के
कार्यक्रम आसानी से देख सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड पर मुख्य
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगणों के लिए बैठक व्यवस्था की जाए।
साफ-सफाई की व्यवस्था
की जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता
दिवस के अवसर पर जिले की सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों तथा
महत्वपूर्ण शासकीय संस्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। परेड ग्राउंड की
साफ-सफाई की व्यवस्था करें। साथ ही नगर की समस्त महत्वपूर्ण तथा प्रतिमा स्थलों की
साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता
संग्राम सेनानियों एवं अपने विभागीय कार्य में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी
एवं कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाए।
साथ उत्कृष्ट विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी
शासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाए।
क्रमांक 199/730/29-07-2015
शास्त्रीय गायिका
श्रीमती वसुंधरा कोमकली का निधन
प्रभारी मंत्री श्री पटवा एवं मंत्री श्री जोशी ने जताया
शोक
देवास, 29 जुलाई 2015/ प्रसिद्ध
शास्त्रीय गायिका एवं स्व. कुमार गंधर्व की पत्नी श्रीमती वसुंधरा कोमकली का
बुधवार को देवास में निधन हो गया। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तथा देवास
जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा ने श्रीमती कोमकली के निधन पर शोक
जताया है। उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री
दीपक जोशी, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, एसपी अभयसिंह ने भी श्रीमती कोमकली के दु:ख
व्यक्त करते हुए शोक जताया है।
क्रमांक 200/731/29-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
मरीजों से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने
सीएमएचओ को दिए जांच के निर्देश: सिविल सर्जन अस्पताल का सतत निरीक्षण करें
अभद्र व्यवहार करने पर सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मी
पर की कार्रवाई
देवास, 29 जुलाई 2015/
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिला अस्पताल सहित समस्त शासकीय चिकित्सालयों में मरीजों
से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। महिला मरीज से जिला चिकित्सालय
में अभद्र व्यवहार की घटना पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा जांच की गई।
जिला
चिकित्सालय देवास की डिस्चार्ज मरीज हसीना निवासी उज्जैन के साथ सुरक्षाकर्मी एवं
सफाईकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ. एके दीक्षित ने बुधवार को तत्काल चार सदस्यीय जांच कमेटी कलेक्टर के निर्देश
पर गठित की। डॉ. डीएस चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कर
प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया में सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मी
दोषी पाए जाने पर सिविल सर्जन द्वारा निविदत संस्था प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के संचालक
को दोषी सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मियों की जिला चिकित्सालय से सेवाएं के संचालक ने
तत्काल पांच सुरक्षाकर्मी अनिता निगम, रंजीता, थॉमस मार्टीन, सरिता, रंजना एवं दो
सुरक्षाकर्मी श्री भोंदू व श्री मुकेश की सेवाएं जिला चिकित्सालय से समाप्त कर दी गई।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी डॉ. डीएस चौहान
ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावर्ती न हो इस के लिए जिला चिकित्सालय
के स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के डायरेक्टर को भी सिविल
सर्जन डॉ. प्रकाश गर्ग के द्वारा निर्देश दिया गया। वर्तमान में हसीना निवासी
उज्जैन का उपचार इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है, उपचार से संतुष्ट
होना अपने बयान में उन्होंने बताया है।
क्रमांक 201/732/29-07-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 671.38
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास,
29 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले
के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 671.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक
सोनकच्छ में 927, टोंकखुर्द में 734 तथा उदयनगर में 734, देवास में 715, कन्नौद में
658, खातेगांव में 566, बागली में 565 तथा सतवास में 472 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की
गई।
24 घंटे
में 8.83 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 8.83 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में 12, सतवास में 11, सोनकच्छ में, बागली में तथा उदयनगर में
10-10, टोंकखुर्द में 9 तथा देवास में तथा खातेगांव में 4-4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की
गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 6.30 मिमी वर्षा दर्ज
हुई
गत वर्ष 29 जुलाई को बागली में 15, देवास में
7, खातेगांव में, टोंकखुर्द में तथा सतवास में 6-6, उदयनगर में 5.40, कन्नौद में 5,
सोनकच्छ में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 304.83 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 364, सोनकच्छ में 353, उदयनगर में 348.60,
देवास में 314, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 311 बागली में 237 तथा सतवास में
198 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 202/733/29-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को दी गई सलाह
देवास,
29 जुलाई 2015/ सोयाबीन की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा
कृषकों को सलाह दी गई है कि जिन खेतों में जल जमाव हुआ है। वहां शीघ्रातिशीघ्र जल निकासी
की व्यवस्था की जाए, जिससे जड़ों में वायु संचार अच्छी प्रकार से हो सकें। जल निकासी
के उपरांत पौधों की पत्तियों को पीलेपन से बचाने एवं नत्रजन की क्षतिपूर्ति के लिए
खड़ी फसल में लगभग 20-25 किलो यूरिया का प्रयोग प्रति हेक्टेयर करें। जिन स्थानों पर
अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन फसल की बोनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है वहां पर पुन: सोयाबीन
की बोनी न कर मूंग या उड़द की शीघ्र पकने वाली किस्मों का प्रयोग करें।
कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह देते हुए बताया कि सोयाबीन की फसल में 25 दिन
के बाद नींदानाशकों का उपयोग वर्जित है। ऐसी स्थिति में खपतवारों का नियंत्रण मजदूरों
द्वारा दरातें के उपयोग से शीघ्र संभव है। सोयाबीन में पत्ती झुलसन या ऊपर की पत्तियां
गल रही हो तो इसकी रोकथाम के लिए कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी या मेन्कोजेब
2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर के छिड़काव करें। वर्षा के बाद खाने वाली इल्लियों
का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसके लिए सर्वप्रथम फसल में कीट भक्षी पक्षियों के बैठने
के लिए अंग्रेजी के "टी" आकार की खूंटियां एवं तंबाकू की इल्ली वाले फेरोमेन
ट्रेप लगाएं। पत्ती खाने वाले कीड़ों के प्रबंधन के लिए क्विनॉलफास 1.5 लीटर/ है. अथवा
ट्रायजोफॉस 750 मिली/ है. अथवा नेनेक्सीपायर 20 एससी 100 एमएल प्रति हेक्टेयर की दर
से की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
क्रमांक 203/734/29-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के विद्यार्थियों के लिये "मेरा प्रदेश-मेरा जिला प्रतियोगिता
देवास,
29 जुलाई 2015/ इस साल 15 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालयों के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों
के बीच 'मेरा प्रदेश-मेरा जिला'' राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का विषय
जिले की संस्कृति जैसे पर्यटन, वेशभूषा, लोक-नृत्य, मेले एवं खाद्यान्न पर आधारित होगा।
प्रतियोगिता पर्यटन विभाग करेगा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थी अध्यापक के मार्गदर्शन
में एक चार्ट पोस्टर बनायेंगे। तीन-तीन बच्चे मिलकर एक पोस्टर तैयार करेंगे। उत्कृष्ट
विद्यालय इस विषय पर बाल-सभा, प्रश्न-मंच, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी
विद्यार्थियों का चयन करेगा। पोस्टर के परीक्षण के बाद जिला-स्तर पर प्रथम, द्वितीय
और तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार विजेता के पोस्टर को राज्य-स्तर पर
भेजा जायेगा। राज्य-स्तर पर पोस्टर का परीक्षण कर पुरस्कार दिये जायेंगे। पोस्टर भेजने
की अंतिम तिथि 30 अगस्त होगी। जिलों में चयनित पोस्टर की प्रदर्शनी 27 सितम्बर को विश्व
पर्यटन दिवस पर भोपाल स्थित सैर-सपाटा में लगायी जायेगी। प्रतियोगिता के लिये सभी डीईओ
को निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 204/735/29-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों का होगा अकादमिक निरीक्षण
देवास, 29 जुलाई
2015/ राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा के संभागीय एवं
जिला-स्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह एक दिन किसी न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले एक
हाईस्कूल अथवा हायर सेकेण्डरी स्कूल का अकादमिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।
अधिकारी निरीक्षण के साथ निर्धारित प्रपत्र की पूर्ति भी करेंगे। एक दिन में 3-4 स्कूल
का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जायेगा। इस प्रकार अधिकारियों को प्रति सप्ताह न्यूनतम
दो-दिवस भ्रमण करना जरूरी होगा। निरीक्षण से शाला में शिक्षा की गुणवत्ता तथा उससे
जुड़े कार्यक्रम की समीक्षा हो सकेगी।
जिलों में डीईओ, उप संचालक तथा सहायक संचालक द्वारा
अनिवार्यत: अकादमिक निरीक्षण किया जायेगा। जिलों में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम
वाली शालाओं का सघन अकादमिक निरीक्षण होगा।
क्रमांक 205/736/29-07-2015
पिछले सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षक को मिलेगी वरीयता
देवास,
29 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में विगत सत्र में कार्यरत
अतिथि शिक्षक को वरीयता देने के निर्देश दिये हैं। बशर्ते उनका कार्य और परीक्षा परिणाम
बेहतर रहा हो। शासन ने चालू शिक्षा सत्र के दौरान शाला विशेष में अतिथि शिक्षकों की
नियुक्ति की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति शिक्षकों की नियमित नियुक्ति होने अथवा
31 दिसम्बर तक जो भी पहले हो, को ध्यान में रखकर दी गयी है।
क्रमांक 206/737/29-07-2015
फोटो-- श्रीमती वसुंधरा कोमकली।

No comments:
Post a Comment