31 जुलाई 2015
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की द्वार प्रदाय योजना का सभी 51 जिले में विस्तार
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
देवास जिले में 52480 विद्यार्थियों को मिली
साइकिल तथा गणवेश राशि
देवास, 31
जुलाई 2015/ जिला शिक्षा केंद्र, सर्व शिक्षा अभियान देवास द्वारा
जिले के 52 हजार 480 विद्यार्थियों को साइकिल एवं गणवेश के लिए 1 करोड़ 9 लाख 11 हजार
190 रूपए के चेक प्रदान कर दिए गए हैं। जिसमें से साइकिल वितरण के लिए 3789 विद्यार्थियों
को तथा गणवेश के लिए 48691 विद्यार्थियों को ये राशी प्रदान की गई है। वर्ष
2015-16 के लिए 4702 बालक-बालिकाओं को 1 करोड़ 8 लाख 14 हजार 600 रूपए की राशि साइकिल
खरीदने के लिए स्वीकृत की गई है। कुल 4702 बालक-बालिकाओं में से 1803 बालक तथा
1919 बालिका कुल 3722 साइकिल खरीदने के लिए चेक दिए गए हैं। इनमें से 1722 बालकों तथा
2067 बालिकाओं द्वारा साइकिल खरीदी गई है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिला शिक्षा केंद्र
को निर्देश दिए हैं कि शेष बचे विद्यार्थियों को भी साइकिल तथा गणवेश खरीदने के लिए
शीघ्रता से चैक प्रदान करें।
गणवेश के लिए 96 हजार 590 रूपए
की राशि जारी
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में गणवेश के
लिए पात्र विद्यार्थियों की संख्या 120737 है, जिसमें से बालकों की संख्या 55401 तथा
बालिकाओं की संख्या 65336 है। गणवेश के लिए 96 हजार 590 रूपए की राशि के चेक विद्यार्थियों
को प्रदाय कर दिए गए हैं। जिनमें से बालक 44321 तथा बालिकाओं की संख्या 52269 है। इनमें
से 48691 बालक-बालिकाओं द्वारा गणवेश खरीदी गई है, जिसमें से 19944 बालक तथा 28747
बालिकाओं द्वारा गणवेश खरीदी गई है।
साइकिल के लिए मिलते हैं 2300 रूपए
शासन की योजना अनुसार ऐसे गांव जहां माध्यमिक
विद्यालय की सुविधा नहीं है और बालक/ बालिकाएं अन्य गांव की माध्यमिक विद्यालय में
कक्षा 6टी में प्रवेश करते है तो केवल उन्हें ही साइकिल की पात्रता होती है। उन बालक/बालिकाओं
को शासन की ओर से 2300 रूपए की राशि साइकिल खरीदने के लिए दी जाती है।
दो गणवेश के लिए मिलते हैं 400
रूपए की राशि
शासन की योजना अनुसार गणवेश की राशि पर छात्र
एवं छात्राओं को प्रति दो गणवेश खरीदी के लिए 400 रूपए की राशि दी जाती है। सर्व शिक्षा
अभियान के तहत समस्त बालिकाओं को एवं एससी, एसटी, बीपीएल बालकों को दी जाती है। साथ
ही राज्य मद से एपीएल बालकों को गणवेश के लिए राशि दी जाती है।
क्रमांक 221/752/31-07-2015 (फोटो-संलग्न)
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 03 अगस्त को
देवास 31 जुलाई 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 03 अगस्त सोमवार
को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक
में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक
222/753/31-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा
र ॥
प्रलोभन से
बचें बालिकाएं- डीएसपी बामनिया
दुर्व्यापार
विरोध दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन,
कई अतिथियों
ने रखे विचार,
बालिकाओं व
बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचने के उपाय बताए
देवास 31 जुलाई 2015/ विश्व
मानव दुर्व्यापार विरोध दिवस के अवसर पर शहर में कई विद्यालयों में कार्यक्रमों का
आयोजन किया गया। देवास पुलिस के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न
विद्यालयों में अधिकारियों ने बालक बालिकाओं से संवाद कर उनके प्रति होने वाले अपराधों
के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के मार्गदर्शन में बीसीएम स्कूल
और इनोवेटिव स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी महिला प्रकोष्ठ
घनश्याम बामनिया, एडीपीओ श्रीमति ज्योति गुप्ता, एडीपीओ उद्दलसिंह जाटव टीआई नाहर दरवाजा
विजयसिंह सिसौदिया, टीआई सिविल लाइन थाना सविता चौधरी, टीआई महिला प्रकोष्ठ उषा मरावी,
एसआई लीला सोलंकी, प्राचार्य एमजी वर्गिस सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
शहर के बीसीएम विद्यालय
में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डीएसपी बामनिया ने बालिकाओं के प्रति होने
वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को किसी प्रकार के प्रलोभन
में नहीं आने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि दिनोदिन बच्चों की गुमशुदगी हो रही
है, ऐसे में पालकों के साथ ही बच्चों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बालिकाओं
से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई
रिश्तेदार भी शोषण करता है, तो वे तत्काल शिकायत करें।
सतर्क रहें
बच्चे
एडीपीओ उद्दलसिंह जाटव
ने कहा कि बालिकाओं को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि अपराधी कहीं भी हो सकते हैं। इस अवसर
पर संबोधित करते हुए एडीपीओ श्रीमति ज्योति गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की ज्यादती
होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं पुलिस से
डरें नहीं एवं घरवालों को भी घटनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना
को इग्नोर नहीं करें। इनके साथ ही अन्य अतिथियों ने भी बालिका व बच्चों पर होने वाले
अपराधों के संबंध में जानकारी दी।
क्रमांक 223/754/31-07-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में
677.48 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास, 31 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत
रूप से 677.48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी
के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 933, उदयनगर में
749.80, टोंकखुर्द में 735 देवास में 717, कन्नौद में 665, खातेगांव में 572, बागली
में 571 तथा सतवास में 477 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में
0.25 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 0.25
मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में 2, देवास में, कन्नौद में, सोनकच्छ में,
खातेगांव में, सतवास में, बागली में तथा टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की
गई है।
गत वर्ष इस
दिनांक को 2.76 मिमी वर्षा दर्ज हुई
गत वर्ष 31 जुलाई को
उदयनगर में 22.06, देवास में, सोनकच्छ में, सतवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद
में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल
311.23 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक उदयनगर में 375.80, खातेगांव
में 364, सोनकच्छ में 358, देवास में 330, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 312 बागली
में 237 तथा सतवास में 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 224/755/31-07-2015
प्रदेश के 17 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले में सामान्य एवं 12 जिले में कम वर्षा
देवास,
31 जुलाई 2015/प्रदेश में
एक जून से 30 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 17 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले
में सामान्य एवं 12 जिले में कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले देवास,
इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर,
गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन एवं राजगढ़ हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला,
डिण्डोरी, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा,
मुरैना, दतिया, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, भिण्ड, अशोकनगर और विदिशा हैं। कम वर्षा वाले
जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, बुरहानपुर, श्योपुर, दमोह, सीधी सिंगरौली, सिवनी,
सागर और शिवपुरी हैं।
क्रमांक
225/756/31-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सर्विस वोटर की नामावली में 8361 नाम जोड़े गये
देवास, 31 जुलाई 2015/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर
सर्विस वोटर की नामावली में नाम जोड़ने के अभियान में 8,361 नाम जोड़े गये हैं। सर्विस
वोटर की नामावली में अब तक 33 हजार 181 नाम मतदाता-सूची में शामिल किये जा चुके हैं।
सबसे अधिक 469 नाम मुरैना जिले के अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गये। इसी क्रम
में ग्वालियर ग्रामीण में 371 और भिण्ड में 315 नाम शामिल किये गये। सर्विस वोटर के
नाम जोड़ने की कार्यवाही 31 मई से शुरू हुई थी। प्रदेश के 230 में से 197 विधानसभा क्षेत्र
में नये नाम जोड़े गये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टर को निर्वाचक
नामावली का प्रकाशन 31 जुलाई को करवाने के निर्देश दिये हैं। सर्विस वोटर को चुनाव
के समय पोस्टर बेलेट भेजे जाते हैं। उन्हें प्रॉक्सी मतदान की सुविधा दी जाती है। सर्विस
मतदाता अपने परिवार या पहचान के व्यक्ति को प्रॉक्सी नियुक्त कर मतदान में भाग ले सकते
हैं।
क्रमांक
226/757/31-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
84 हजार से अधिक किसान को स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन
देवास,
31 जुलाई 2015/किसानों
को खेती में सिंचाई सुविधा को आसान बनाने के लिये ऊर्जा विभाग द्वारा स्थायी विद्युत
पम्प कनेक्शन अनुदान योजना शुरू की गई है। योजना में अब तक 84 हजार 737 किसान को स्थायी
विद्युत पम्प कनेक्शन दिये जा चुके हैं।
किसानों
को स्थायी पम्प कनेक्शन देने का कार्य पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण
कम्पनियों द्वारा किया जा रहा है। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सभी कृषक पात्र होंगे।
अनुदान की दृष्टि से इन्हें दो श्रेणी में रखा गया है। दो हेक्टेयर से कम के भूमि-धारक,
लघु तथा सीमांत कृषक तथा अन्य कृषक। अनुदान योजना का लाभ ऐसे कृषकों को दिया जा रहा
है, जो 3 हार्स-पॉवर या इससे अधिक क्षमता के स्थायी पम्प कनेक्शन लेना चाहते हैं। संबंधित
कार्यपालन यंत्री को अधिकतम 30 दिन के अंदर एस्टीमेट स्वीकृत कर कार्यादेश जारी करने
के लिये कहा गया है। आवेदन देने पर 150 दिन के अंदर संबंधित किसान को बिजली कनेक्शन
देने को भी कहा गया है।
पूर्व
क्षेत्र कम्पनी ने 20 जिले में 18 हजार 38, पश्चिम क्षेत्र कम्पनी ने 15 जिले में
33 हजार 703 और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने 16 जिले में 32 हजार 996 स्थायी
विद्युत पम्प कनेक्शन जारी किये हैं। स्थायी नवीन पम्प कनेक्शन विद्युत नियामक आयोग
द्वारा निर्धारित विद्युत कनेक्शन चार्जेस तथा सुरक्षा-निधि के रूप में जमा की जाने
वाली राशि के आधार पर दिये जा रहे हैं। संबंधित कार्यपालन यंत्रियों को कहा गया है
कि वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 के.व्ही.ए. से कम नहीं होगी तथा ट्रांसफार्मर की
क्षमता प्रस्तावित भार के आधार पर चयनित की जायेगी। किसी भी स्थिति में प्रस्तावित
पम्पों का भार ट्रांसफार्मर की क्षमता से 80 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
क्रमांक 227/758/31-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स
मा चा र ॥
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की द्वार प्रदाय योजना का सभी 51 जिले में विस्तार
प्रदेश में
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, आवश्यक वस्तुओं के त्वरित परिवहन, दुकान-स्तर
पर नियमित उपलब्धता के लिये सभी 51 जिले में द्वार प्रदाय योजना लागू कर दी गयी है।
इसमें लीड समिति के स्थान पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन द्वारा उचित
मूल्य दुकानों तक सामग्री का प्रदाय करवाया जा रहा है। प्रदेश में 22 हजार 419 उचित
मूल्य दुकान के माध्यम से रियायती दर पर खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन का वितरण
हो रहा है।
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में विभिन्न वर्ग
द्वारा चावल की मात्रा बढ़ाये जाने की माँग नियमित रूप से की जा रही थी। राज्य सरकार
के प्रयासों से पहले मिलने वाली चावल की निर्धारित मात्रा 5.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर
8 लाख मीट्रिक टन वार्षिक हो गयी है। आयोडीनयुक्त नमक के वितरण का विस्तार भी सभी
51 जिले में किया गया है। अब सभी अंत्योदय परिवार एवं प्राथमिकता परिवार को नमक एक
रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर
सालाना 96 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में व्यय किया जा रहा है।
आरक्षित वर्ग के छात्रावासों में
रियायती दर पर खाद्यान्न
प्रदेश में अनुसूचित-जाति एवं जनजाति के छात्रावास
में रहने वाले विद्यार्थियों को हर माह 12 किलो 500 ग्राम प्रति छात्र के मान से एक
रुपये प्रति किलो की दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे प्रदेश के अनुसूचित-जाति
के 73 हजार 545 एवं अनुसूचित-जनजाति के एक लाख 68 हजार 159 विद्यार्थी लाभान्वित हो
रहे हैं।
क्रमांक 228/759/31-07-2015
फोटो--01-02,03
कैप्शन-01,-- कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ।
02- उपस्थित विद्यार्थी
03- स्कूल की छात्राएं

No comments:
Post a Comment