दिनांक 26 जून 2015
28 जिले में सामान्य से अधिक, 11 में सामान्य, 10 में कम एवं 2 जिले में अल्प वर्षा
देवास सामन्य वर्षा वाले जिले में शामिल
देवास 26 जून 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 29 जून सोमवार
को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी सर्वसंबंधितों को आवश्यक
जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं
स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला में कलेक्टर ने दिए निर्देश
--------
देवास, 26 जून 2015/ गांवों को स्वच्छ
एवं सुंदर बनाएं। इसके लिए सभी को गांव के प्रत्येक घरों में शत-प्रतिशत शौचालय बनाना
है तथा पेड़ पौधे लगाकर साफ-सफाई करके के सुंदरता लानी है।
उक्त निर्देश स्वच्छ भारत
मिशन कार्यशाला के अंतर्गत कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को
जनपद पंचायत कन्नौद के सभाकक्ष में संपन्न हुई। कार्यशाला में विधायक श्री आशीष शर्मा,
जनपद पंचायत कन्नौद एवं खातेगांव के अध्यक्ष, एसडीएम श्री अशोक व्यास, अति. मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायत कन्नौद एवं खातेगांव के सीईओ, सचिव, सरपंच, रोजगार
सहायक, सब इंजीनियर अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
शत-प्रतिशत घरों में
शौचालय बनाएं
कार्यशाला में कलेक्टर
श्री अवस्थी ने निर्देश दिए कि गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए शत-प्रतिशत घरों
में शौचालय बनवाए जाएं। घरों के आंगन में फूल एवं फलों के पौधे लगाए जाएं। गंदे पानी
की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
मालवी भाषा में स्वच्छता
संबंधी नारें लिखवाए जाएं
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
ने निर्देश दिए कि शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें। गांव में जगह-जगह
पर मालवी भाषा में स्वच्छता संबंधी नारें लिखवाए जाएं। स्वच्छता संबंधी बैनर, पोस्टर
आदि लगवाएं। जनजागरूकता के लिए मशाल रैली निकालें। शौचालय का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण
करवाए। स्वच्छता दूत एवं अनुदेशकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएं।
स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों
के सामने पांच-पांच पौधे लगाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए
कि प्रत्येक स्कूल परिसर में, आंगनवाड़ी परिसर में पांच-पांच पौधे अनिवार्य रूप से लगाएं
तथा उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं।
बायोगैस के लिए प्रेरित
करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए
कि जिन किसानों के पास पांच से अधिक पशु हैं, उन्हें बायोगैस संयंत्र लगवाने के लिए
प्रेरित करें। गोबर गैस एवं कचरे का उचित प्रबंधन करवाया जाएं।
खुले में शौच करना
बंद करें
कार्यशाला में विधायक
श्री शर्मा ने कहा कि गांव का समग्र विकास हो इसके लिए स्वच्छता अति आवश्यक है। इसके
लिए खुले में शौच की प्रवृत्ति को बंद किया जाएं। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने
घर में शौचालय बनवाना चाहिए तथा उसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सरपंचों से आग्रह
किया है सार्वजनिक दृष्टि से काम करें। ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम को आदर्श बनाने
का कार्य करें। नीम बीज रोपण के कार्यक्रम में सहयोग दें। गांव की स्ट्रीट लाइट चालू
करवाएं। महिला सरपंच महिलाओं को अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें।
सरपंचों से लिए सुझाव
कार्यशाला में कलेक्टर
ने आगामी 1 जुलाई से प्रारंभ हो रहे आंगनवाड़ी में दूध वितरण और मध्याहंन भोजन के तहत
स्कूलों में प्रदाय किए जाने वाले भोजन की मॉनीटरिंग करें। सरपंच इस कार्य में महत्ती
भूमिका निभा सकते हैं।
नीम बीज रोपण पर आधारित
फिल्म को देखा
नीम बीज रोपण एवं स्वच्छता
संबंधी फिल्म के प्रदर्शन को भी देखा तथा किस तरह से नीम बीज रोपण किया जाएं इस बारे
में सभी को अवगत करवाया।
गौशाला का किया निरीक्षण
कार्यशाला के बाद बहिरावद
गांव में बनी गौशाला का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश
दिए। पौधे लगाने के भी निर्देश दिए।
क्रमांक
154/495/26-06-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जिला योजना समिति निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त
आगामी 4 जुलाई को होगा सम्मेलन
--------
देवास, 26 जून 2015/ जिला योजना समिति
देवास के गठन हेतु 16 सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके लिए आगामी 4 जुलाई 2015 दिन शनिवार
को सम्मेलन आयोजित होगा। कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत के निर्वाचित
सदस्यों के लिए अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा को नियुक्त किया गया है। वे 4 जुलाई
को सुबह 10.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्मेलन को आयोजित करेंगे। इसी प्रकार एसडीएम
श्री धीरज श्रीवास्वत पीठासीन अधिकारी नगर निगम देवास के दो सदस्यों के लिए मल्हार
स्मृति मंदिर में सम्मेलन आयोजित करेंगे। जिले की सभी नगर पंचायतों के लिए डिप्टी कलेक्टर
देवास श्री वीपीसिंह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत के सदस्यों
के लिए उत्कृष्ट विद्यालय हॉल सिविल लाइंस में सम्मेलन आयोजित होगा।
निर्वाचन की समय सारिणी
जिला योजना अधिकारी श्री
पीसी परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदस्यों के निर्वाचन के लिए समय सारिणी घोषित
कर दी गई है। सम्मेलन के दिन प्रात: 10.30 बजे से 11 बजे तक पीठासीन अधिकारी द्वारा
निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्रदत्त की जाएगी। प्रात: 11 बजे से 11.30 बजे तक सदस्यता
के लिए नाम निर्देश प्रस्तुत किया जाएगा। प्रात: 11.30 बजे से 12 बजे तक प्राप्त नाम
निर्देशनों की जांच की जाएगी। प्रात: 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी का समय होगा।
प्रात: 12.30 बजे से 1 बजे तक अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद
दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक नगर निगम देवास के निर्वाचित सदस्यों द्वारा, नगर पंचायतों
के निर्वाचित सदस्यों द्वारा तथा जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा।
मतदान समाप्ति के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा
जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के सदस्यगण, मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत द्वारा
सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए जिला पंचायत के सदस्यगण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत देवास द्वारा प्रदत्त निर्वाचित सदस्य का प्रमाण-पत्र निर्वाचन के समय पीठासीन
अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम, देवास के निर्वाचित सदस्यगण आयुक्त नगर निगम
देवास से निर्वाचित सदस्य का प्रमाण पत्र निर्वाचन के समय पीठासीन अधिकारी का प्रस्तुत
करेंगे। नगर पंचायतें समस्त में निर्वाचित सदस्यगण भी निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र
निर्वाचन के समय पीठासीन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायतों
में निर्वाचन के समय जारी प्रमाण पत्र भी मान्य रहेगा।
क्रमांक 146/487/26-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
देवास जिले की बाढ़ राहत कार्य योजना तैयार
देवास, 26 जून 2015/ कलेक्टर कार्यालय
की भू-अभिलेख शाखा द्वारा देवास जिले की बाढ़ राहत कार्य योजना वर्ष 2015 तैयार कर ली
गई है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी संबंधित विभागों को कार्य योजना के अनुसार
तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कार्य योजना में देवास जिले की बाढ़ प्रभावित नदियां
एवं ग्रामों का चिहांकन कर लिया गया है। कंट्रोल रूम की स्थापना एवं बचाव हेतु संसाधन
तैयार किए गए हैं। डिस्ट्रीक कंमाडेट होमगार्ड के पास बाढ़ से बचाव संबंधी एवं तैराकों
की सूची रहेगी। बाढ़ की स्थिति में विभिन्न बांध एवं संपर्क नंबर तथा संबंधति अधिकारियों
के दूरभाष एवं मोबाइल की सूची कंट्रोल रूम पर रहेगी। इंदिरा सागर परियोजना के डूब प्रभावित
गांवों की सूची तैयार कर ली गई है। पहुंच विहिन क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का अग्रिम
भंडारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देवास जिले में मुख्य रूप से नर्मदा नदी की बाढ़
से तहसील खातेगांव, कन्नौद, बागली एवं उदयनगर के नदी किनारें बसे ग्राम प्रभावित होते
हैं। अन्य तहसीलों में कालीसिंध, लोदरी, शिप्रा एवं जामनेर नदी के बाढ़ से कुछ ग्राम
प्रभावित होते हैं।
कलेक्टर द्वारा जिले की
इस कार्य योजना तैयार करने के लिए गत 1 जून को संबंधित विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई
गई थी। इसके आधार पर तैयार की गई इस कार्य
योजना को एनएचडीसी खंडवा तथा होशंगाबाद, हरदा एवं खंडवा जिले के कलेक्टरों को भी प्रेषित
किया गया है।
क्रमांक 147/488/26-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में
227.33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास
26 जून 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी
केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 227.33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख
से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में
350, उदयनगर में 296, कन्नौद में 256, बागली
में 252, खातेगांव में 178, टोंकखुर्द में 166, देवास में 163 तथा सतवास में 157 मिमी
वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले साल 11.50 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 65, देवास में 15 एवं सोनकच्छ में 12 तथा
कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 148/489/26-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
28 जिले में सामान्य से अधिक, 11 में सामान्य, 10 में कम एवं 2 जिले में अल्प वर्षा
देवास सामन्य वर्षा वाले जिले में शामिल
देवास 26 जून 2015/ प्रदेश में एक जून से 25 जून, 2015 तक 28 जिले में सामान्य से अधिक, 11 जिले
में सामान्य, 10 जिले में कम एवं 2 जिले में अल्प वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा
वाले जिले देवास, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, छतरपुर, इंदौर,
धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर,
आगर-मालवा, मुरैना, गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद तथा बैतूल शामिल
हैं।
सामान्य
वर्षा वाले जिलों में जबलपुर, कटनी, सिवनी, टीकमगढ़, सीधी, सतना, ग्वालियर, शिवपुरी,
अशोकनगर, दतिया एवं विदिशा शामिल हैं। कम वर्षा वाले जिलों में सागर, दमोह, पन्ना,
सिंगरोली, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, श्योपुर, भिण्ड और हरदा शामिल हैं। अल्प वर्षा
वाले जिले शहडोल तथा रीवा हैं।
क्रमांक 149/490/26-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
आबकारी विभाग का अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान
देवास 26 जून 2015/ आबकारी विभाग देवास
द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला
आबकारी अधिकारी मनीष खरे
के द्वारा गठित दल
द्वारा अवैध
शराब के
विरूद्ध चलाएं
जा रहें
विशेष अभियान के अन्तर्गत सहायक जिला
आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्रसिंह कुशवाह, आबकारी उपनिरीक्षक शम्भुदयालसिंह जाटव एवं
श्री महेश
पटेल द्वारा अवैध मदिरा
के कुल 24 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इन प्रकरणों में
25.0 बल्क लीटर
देशी मदिरा 24.5 लीटर अवैध
हाथ भट्टी
मदिरा जप्त
की गई
एवं मौके
पर
840 किग्रा महुआ
लहान नष्ट
किया गया
तथा आरोपियों के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम
1915 की धारा 34 (1) के तहत
प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्रमांक 150/491/26-06-2015
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 29 जून को
देवास 26 जून 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 29 जून सोमवार
को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी सर्वसंबंधितों को आवश्यक
जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 151/492/26-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश
देवास 26 जून 2015/ राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों, पुलिस थानों, अस्पतालों में आने वाले वृद्धजन
के प्रति संवेदनशीलता और सौजन्यता से व्यवहार करने को कहा है। इस संबंध में सामान्य
प्रशासन विभाग ने अध्यक्ष राजस्व मण्डल, संभागीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष, जिला कलेक्टर
और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
निर्देश
में कहा गया है कि वृद्धजन के यथा-संभव बैठने की व्यवस्था होनी चाहिये। उन्हें बैठाकर
उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सहानुभूति से विचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
वृद्धजन को शासकीय अस्पतालों में दवाई वितरण और अन्य सुविधाएँ देने में भी प्राथमिकता
दी जाये। वृद्धजन की शिकायत पर पुलिस थाने में त्वरित कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार
उनकी सम्पत्ति की सुरक्षा और किराया आदि के मामलों में भी तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही
हो।
क्रमांक
152/493/26-06-2015
पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति के प्रस्ताव भेजने की तिथि
30 जून तक बढ़ी
देवास 26 जून 2015/
राज्य शासन ने पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति
देने के लिये भेजे जाने वाले प्रस्ताव की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। इस संबंध में सभी
शिक्षण संस्थाओं को आदेश जारी कर दिये गये हैं।
पूर्व में
पिछड़े वर्ग की छात्रवृत्ति के प्रस्ताव भेजने की तिथि 22 जून तय की गई थी। अपरिहार्य
कारणों से संस्थाओं द्वारा अनेक छात्र-छात्राओं के प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग संचालनालय को
नहीं भेजे जा सके थे। शासन ने नये आदेश जारी कर छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण 30 जून
तक अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश सभी शिक्षण संस्थाओं को दिये हैं। इन प्रकरणों
की स्वीकृति और अस्वीकृति की तारीख 7 जुलाई तय की गई है।
क्रमांक
153/494/26-06-2015
No comments:
Post a Comment