Friday, 19 June 2015

दिनांक 19 जून 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

राज्यपाल द्वारा पूर्व मंत्री श्री पवार के निधन पर शोक

    देवास 19 जून 2015/ राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने प्रदेश के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री तुकोजीराव पवार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
    राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि देवास के युवा विधायक श्री तुकोजीराव पवार के असामयिक निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय श्री पवार ने मंत्री और विधायक के रूप में किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल श्री यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

क्रमांक 107/448/19-06-2015

आज मंडी नीलामी कार्य बंद रहेगा
     देवास 19 जून 2015/पूर्व मंत्री एवं देवास विधायक श्री तुकोजीराव पवार के दुखद निधन के कारण 20 जून को कृषि उपज मंडी समिति देवास में नीलामी कार्य पूर्णत: बंद रहेगा।
    कार्यालय अधीक्षक कृषि उपज मंडी समिति ने बताया कि 20 जून को सभी अनाज एवं सब्जी मंडी व्यापारी शौक स्वरूप अपना व्यापार बंद रखेंगे।

क्रमांक 109/449/19-06-2015

 



जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया

   देवास 19 जून 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व खेल एवं युवक कल्याण, पर्यटन मंत्री श्री तुकोजीराव पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
   अपने शोक संदेश में श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री पवार राष्ट्रवादी मूल्यों से संस्कारित थे। संगठन क्षमता में निपुण और वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण वे जनमानस में लोकप्रिय थे। लोकहितों के प्रति सचेत रहने वाले श्री पवार ने कई जिम्मेदार पदों पर कर्मठता के साथ काम किया। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजन को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मंत्री-मण्डल के सदस्यों द्वारा शोक व्यक्त

   प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा, खेल एवं युवक कल्याण, पर्यटन मंत्री तथा विधायक श्री तुकोजीराव पवार के निधन पर मंत्री-मण्डल के सदस्यों ने गहन शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में कहा गया है कि स्व. श्री पवार लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि के साथ एक अच्छे सहयोगी थे। श्री पवार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा, खेल, युवक कल्याण एवं पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। उनके निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
    ग्रह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, नगरीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, पशुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन, श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, श्री लाल सिंह आर्य, श्री शरद जैन और श्री सुरेन्द्र पटवा ने श्री पवार के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए शोक-संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कलेक्टर एवं एसपी ने किया शौक व्यक्त

        प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा, खेल एवं युवक कल्याण, पर्यटन मंत्री तथा देवास विधायक श्री तुकोजीराव पवार के निधन पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह ने शौक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। अधिकारीद्वय द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांलजि दी गई।

क्रमांक 110/450/19-06-2015





जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 134.10 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास 19 जून 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 134.10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 224, उदयनगर में 162, बागली में 145, कन्नौद में 133, देवास में 115, सतवास में 102, खातेगांव में 100 तथा टोंकखुर्द में 91 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में 15.10 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 15.10 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 32, उदयनगर 28.80, खातेगांव में 23, कन्नौद में 18, बागली 17, देवास में 2 तथा सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले साल 11.50 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 65, देवास में 15 एवं सोनकच्छ में 12 तथा कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।

क्रमांक 111/451/19-06-2015



No comments:

Post a Comment