दिनांक 09 जून 2015
॥ स मा चा र ॥
जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 108 आवेदन
॥ स मा चा र॥
॥ स मा चा र॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 108 आवेदन
देवास
09 जून 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर
में 108 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह के
समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पर त्वरित
कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित
थे।
अवैध
अतिक्रमण कर घर का रास्ता बंद किया
आवेदिका मंजुबाई
पति रमेशचन्द्र निवासी संजय नगर कॉलोनी भौंरासा तहसील सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि उसके
घर के आने जाने के रास्त पर अन्य ग्रामीण द्वारा जलाउ लकड़ी एवं अन्य सामग्री रखकर बंद
कर दिया है। लकड़ियां हटाने के लिए कहने पर लड़ाई झगड़ा किया जाता है। प्रकरण में कलेक्टर
ने तहसीलदार सोनकच्छ को कार्यवाही के निर्देश दिये।
पैत्रक
भूमि से बराबर का हिस्सा दिलाया जाये
आवेदक प्रकाश पिता
अंबाराम निवासी ग्राम खरेली तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसके पिता के नाम दर्ज
पैत्रक भूमि में से 2.77 हैक्टेयर भूमि उसके एवं उसके भाई के नाम पर संयुक्त रूप से
तथा 1.19 हेक्टेयर भूमि उसके भाई विष्णु के नाम पर दर्ज है। 2.77 हैक्टेयर भूमि से
संयुक्त भूमि से उसका भाई विष्णु आधा हिस्सा मांग रहा है किन्तु विष्णु के नाम पर दर्ज
भूमि 1.19 हेक्टेयर से आधा हिस्सा देने से इंकार कर रहा है। उसके बराबर का हिस्सा दिलाया
जाये। कलेक्टर ने तहसीलदार टोंकखुर्द को जांच कर निराकरण के निर्देश दिये।
कई बार आवेदन देने पर भी नहीं
किया नामांतरण
आवेदिका
उर्मिलाबाई पति स्व. श्री बाबूलाल निवासी ग्राम बाईजगवाड़ा तहसील कन्नौद ने आवेदन दिया
कि कन्नौद के पटवारी हल्का नम्बर 33 स्थित सर्वे नम्बर 718/2, रकबा 0.420 हैक्टेयर
भूमि उसके पति के नाम दर्ज है। पति की मृत्यु उपरांत उक्त भूमि का नामांतरण करवाने
के लिए उसने तहसील कार्यालय में कई बार आवेदन दिया किन्तु अभी तक नामांतरण नहीं किया
गया। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार कन्नौद को कार्यवाही के निर्देश दिये।
नकल दिलाई जाये
आवेदक सौभागमल वर्मा निवासी ग्राम छोटा मालसापुरा
तहसील देवास ने आवेदन दिया कि न्यायालय नायब तहसीलदार देवास से वर्ष 2005-06 के एक
प्रकरण की प्रति जनवरी 2015 में मांगी थी। उसे अन्य प्रकरण की नकल दे दी गई। उसे सही
नकल दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने रिकार्ड शाखा को निराकरण के निर्देश दिये।
आवास दिलाया जाये
आवेदिका उर्मिला पिता तेजराम चौहान निवासी ढांचा
भवन देवास ने आवेदन दिया कि उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है। उसके पास स्वयं का मकान
नहीं है। उसे आईएचएसडीपी योजना अन्तर्गत निर्मित आवास प्रदान किया जाये। प्रकरण में
कलेक्टर ने नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिये।
विधवा पेंशन दिलाई जाये
ग्राम रोलू पीपल्या निवासी श्रीमती शारदाबाई पति
स्व. श्री महेन्द्रसिंह ने आवेदन देकर विधवा पेंशन स्वीकृत करने तथा मुख्यमंत्री आवास
योजना अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रकरण में कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ को कार्यवाही के निर्देश दिये।
क्रमांक 43/384/09-06-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
स्कूल चलें हम अभियान
बच्चों को स्कूल भेजने हेतु अभिभावकों को भी
प्रेरित किया जायेगा
देवास 09 जून 2015/ ''स्कूल चलें हम अभियान-2015''
का दूसरा चरण आगामी 10 जून से शुरू हो रहा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिये विस्तृत
दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी
निर्देशों के अनुसार आगामी 10 जून से पहली कक्षा में प्रवेश हेतु प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी
केन्द्रों पर पांच वर्ष से अधिक बड़े बच्चों की माताओं से सम्पर्क कर उन्हें अपने बच्चों
को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करेंगे तथा 16 जून को बच्चों सहित प्राथमिक शाला में
आने के लिये प्रेरित करेंगे।
10 जून
से 16 जून के बीच प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शाला विकास समिति की बैठकें
आयोजित कर पालकों को कक्षा 6 और कक्षा 9 में बच्चों के प्रवेश हेतु प्रेरित किया जायेगा।
सोलह जून के पूर्व जिला स्तर पर विकासखंड समन्वयकों और जन शिक्षा केन्द्र प्रभारियों
का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया जायेगा कि कोई भी
बच्चा प्रवेश से न छूटे। प्रशिक्षण में संकुल प्रभारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
स्कूल शिक्षा अभियान के दूसरे चरण में प्रत्येक प्रभारी शिक्षक 11 से 16 जून के बीच
प्रत्येक बालक के अभिभावकों से सम्पर्क कर प्रवेशोत्सव की जानकारी देंगे। साथ ही बच्चे
को इसी दिन विद्यालय भेजने के लिये प्रोत्साहित करेंगे।
यह भी
देखने में आया है कि बच्चों के स्कूल छोड़ने (ड्राप आउट) का मुख्य कारण पालक का अन्यत्र
चले जाना है, ऐसे पालकों के बच्चों को भी अनिवार्य शिक्षा मिले, इस उद्धेश्य से जन
शिक्षक ऐसे बच्चों की सूची तैयार करेंगे। सूची में उल्लेख किया जायेगा कि वे बच्चे
कहां गये हैं। सभी जिला परियोजना समन्वयक अन्य जिलों से प्राप्त ऐसी सूचियों पर प्राथमिकता
से कार्रवाई करते हुए ऐसे बच्चों का शालाओं में प्रवेश कराना सुनिश्चित करेंगे।
बच्चों का प्रवेशोत्सव 16 जून से आरंभ किया जायेगा।
इस दिन शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को विद्यालय में आमंत्रित कर उनके हाथों पाठयपुस्तकें
तथा कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों को गणवेश के लिये चैक वितरित करने के निर्देश दिये गये
हैं। साथ ही कक्षा 6 और 9 के पात्र बच्चों को साइकिल क्रय करने हेतु चैक भी इसी दिन
दिया जाएगा। कक्षा एक में नव प्रवेशित बच्चों के खाते खुलवाने की प्रक्रिया भी शुरू
की जाएगी।
क्रमांक 44/385/09-06-2015
नैट द्वारा मूल्यांकित शासकीय महाविद्यालयो को प्रोत्साहन राशि मिलेगी
देवास 09 जून 2015/ राज्य शासन के निर्णय
के अनुसार सत्र 2014-15 द्वारा मूल्यांकित प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय जिन्हें ए,बी,सी,
ग्रेड प्राप्त हुई है, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। ए ग्रेड प्राप्त महाविद्यालयों
को 15 लाख रू., बी ग्रेड प्राप्त महाविद्यालय को 10 लाख तथा सी ग्रेड प्राप्त महाविघालय
को 5 लाख रू. की राशि मिलेगी।
इस प्रोत्साहन
राशि का प्रयोग शिक्षकों विद्यार्थियो के लिये अकादमिक गुणवत्ता विकास, पाठ्य, सामग्री,
कीड़ा गतिविधियों, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं के उन्नयन के लिए किया
जा सकेगा।
क्रमांक 45/386/09-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
30 जून तक करा लें लंबित पेंशन प्रकरणों
का निराकरण
देवास 09 जून 2015/ संचालक पेंशन, भविष्य
निधि एवं बीमा संचालनालय ने गत 31 जनवरी 2015 तक सेवानिवृत्त हुए शत प्रतिशत शासकीय
सेवकों के पेंशन प्रकरणों का हर हाल में 30 जून तक निराकरण कराने के निर्देश जारी किए
हैं। साथ ही मृत शासकीय सेवकों के परिजनों के लिये परिवार पेंशन मंजूर कराने को भी
कहा है।
जिले में
स्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को लिखित में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने
स्पष्ट किया है कि आगामी 30 जून के बाद 31 मार्च 2015 के पूर्व सेवानिवृत्त एवं मृत
शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का रजिस्ट्रेशन संचालनालय पेंशन, भविष्य निधि एवं
बीमा की सहमति के बगैर नहीं किया जा सकेगा। अगर समय-सीमा में प्रकरण निराकृत नहीं कराए,
तो संबंधित कार्यालय प्रमुख जवाबदेह होंगे।
क्रमांक 46/387/09-06-2015
फोटो-- जनसुनवाई में आवेदन देते आवेदक।
No comments:
Post a Comment