Thursday, 25 June 2015

दिनांक 25 जून 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 227.33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास 25 जून 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 227.33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 350, उदयनगर में 296,  कन्नौद में 256, बागली में 252, खातेगांव में 178, टोंकखुर्द में 166, देवास में 163 तथा सतवास में 157 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                  24 घंटे में 5.98 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 5.98 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें बागली में 15, उदयनगर में 12.80, देवास में, सोनकच्छ में, कन्नौद में 5-5, टोंकखुर्द में 3, सतवास में 2 खातेगांव में शून्य मिमी मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले साल 11.50 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 65, देवास में 15 एवं सोनकच्छ में 12 तथा कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 137/478/25-06-2015



                        

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
13 व्यक्तियों को 13 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
      देवास 25 जून 2015/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि से सोनकच्छ विधायक श्री राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा 13 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के रूप में 13 हजार रूपए आर्थिक सहायता की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
     जारी आदेश अनुसार सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम पंचायत लकुमड़ी श्री रामसिंह पिता रंजीतसिंह ग्राम लकुमड़ी, श्री लक्ष्मणसिंह पिता मानसिंह ग्राम पंचायत लकुमड़ी, श्री गेंदालाल पिता रामलाल लोहार ग्राम लकुमड़ी, श्री गोकुल सिंह पिता सजनसिंह राजपूत ग्राम लकुमड़ी, श्री राहुल पिता कैलाश नारायण लोहार ग्राम लकुमड़ी, श्री कैलाश पिता रमेशचंद्र राजपूत ग्राम लकुमड़ी, श्री अवतारसिंह पिता हिन्दूसिंह ग्राम लकुमड़ी, श्री प्रहलाद पिता लालसिंह ग्राम लकुमड़ी, श्री लाखनसिंह पिता विक्रमलाल माली ग्राम लकुमड़ी, श्री धनसिंह पिता चंदर सिंह मंडलोई ग्राम लकुमड़ी को 1-1 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
     इसी प्रकार टोंकखुर्द विकासखंड की ग्राम पंचायत टोंककला के श्री दीपक पिता चैनसिंह लोधी ग्राम टोंककला, श्री बाबू पिता अंबाराम बागरी ग्राम टोंककला, श्रीमती प्रेमबाई पति कैलाश मालवीय ग्राम टोंककला को 1-1 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
क्रमांक 138/479/25-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
निर्माण कार्य के लिए 3.94 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत
      देवास, 25 जून 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक सोनकच्छ विधायक श्री राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 94 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
      जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्राम एनाबाद में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य के लिए 3.94 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
क्रमांक 139/480/25-06-2015
50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के लिए प्रशासकीय राशि स्वीकृत
      देवास, 25 जून 2015/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विधायक बागली श्री चंपालाल देवड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा चिकित्सा आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
    जारी आदेश अनुसार बागली विकासखंड के श्री उड़नसिंह गुलाबसिंह ग्राम हरमवड़ी, पूनम देवीलाल ग्राम इमलीपुरा, श्री मेवाराम ग्राम पोलाखाल, श्री कैलाश यादव ग्राम उदयनगर, श्री अनोखीलाल ग्राम गुराड़दा, श्री विराम ग्राम बावड़ीखेड़ा, श्री मोहन ग्राम उदयनगर, श्री राकेश उदयनगर, श्री सुनील ग्राम उदयनगर तथा कन्नौद विकासखंड के ग्राम तुमड़ीखेड़ा श्रीमती रामकुंवरबाई बाबूलाल को 5-5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई।
क्रमांक 140/481/25-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
 अभिव्यक्ति की अभिरूची के आवेदन 10 जुलाई तक
      देवास, 25 जून 2015/ मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा 2015-16 में अनुसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मूलक व्यवसायों/कौशल में प्रशिक्षण सह रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों/ संस्थानों/ कंपनियों/ एनएसडीसी पार्टनर संस्थाओं एवं अन्य अनुभवि संस्थाओं से अभिरूची की अभिव्यक्ति के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जो युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतिष्ठित, संस्थाओं में 70 प्रतिशत रोजगार, स्वरोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हो। आवेदन आगामी 10 जुलाई तक कर जमा किए जा सकते हैं।
    कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन एंड डोमोस्टिक इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ड्रायवर कम मैकेनिक, इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन डिजाईनिंग, फिटर, नर्सिंग हॉस्पिटलिटी, सिक्युरिटी गॉर्ड, ब्यूटी पार्लर, गारमेंटस मेकिंग, रिटेल ट्रेड, प्लंबर, टेली एकाउटिंग, पेपर दौना मैकिंग, बीपीओ कॉल सेंटर, लेदर गुडस मैकिंग, इको फ्रेंडली बैग एवं अन्य रोजागारोन्मुखी व्यवसाय में इच्छुक फर्म, संस्था विस्तृत जानकारी के लिए कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास में कार्यालयीन समय में संपर्क कर निविदा, आवेदन पत्र राशि 1000 रूपए जमाकर अथवा डिमांड ड्राफट जिला अंत्यावसायी सहाकरी विकास समिति मर्या. देवास के पक्ष में भेजकर प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 141/482/25-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
विद्यार्थी तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में मूल दस्तावेज नहीं जमा करें
      देवास, 25 जून 2015/उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज में किसी भी परिस्थिति में मूल दस्तावेज जमा नहीं करें। विद्यार्थी आवंटित संस्था में प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेजों की केवल फोटोकापी जमा करें।
   विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिये ई-मेल आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर पूर्व में निर्धारित कर लें। काउंसलिंग पंजीयन, सत्यापन, प्राथमिकता चयन एवं संस्था में रिपोर्टिंग संबंधी जरूरी निर्देश इसी ई-मेल आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर पर ही भेजे जायेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित एवं विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त तकनीकी पाठ्यक्रमों को संचालित करने वाले संस्थाओं की सूची वेबसाइट www.dtempcounselling.org तथाwww.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
   तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा है कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थी निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क संस्था में जमा नहीं करें। प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति द्वारा निर्धारित शुल्क का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक फीस मांगने पर प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश टैगोर हॉस्टल केम्पस श्यामला हिल्स भोपाल में शिकायत करें।


शिक्षण शुल्क छूट योजना
   शिक्षण शुल्क छूट योजना (टी.एफ.डब्ल्यू.) में ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 4 लाख 50 हजार रुपये से कम है। इन्हें मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। बी.ई. पाठ्यक्रम के लिये जे.ई.ई. मेन-2015 तथा पी.पी.टी.-2015 में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों को ही इसका लाभ मिलेगा। इस श्रेणी के विद्यार्थियों को ब्रांच और संस्था परिवर्तन का अधिकार नहीं होगा। इन विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में छूट दी जायेगी।
10 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन
   जनरल पूल एवं टी.एफ.डब्ल्यू. जे.ई.ई. मेन-2015 के आधार पर बी.ई. के लिये रजिस्ट्रेशन 15 जून से शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन एवं अभिलेखों का सत्यापन 10 जुलाई तक होगा। कॉमन मेरिट-लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग 13 से 15 जुलाई तक करनी होगी। प्रथम चरण अपग्रेड- अपग्रेड होने के लिये 13 से 15 जुलाई तक आवेदन किये जा सकेंगे। आवंटन-पत्र 17 से 20 जुलाई तक मिलेंगे। संस्था में रिपोर्टिंग 20 जुलाई तक की जा सकती है।
   अर्हकारी परीक्षा के आधार पर पंजीयन एवं दस्तावेजों का सत्यापन 15 जुलाई तक होगा। कॉमन मेरिट-लिस्ट 16 जुलाई को जारी होगी। आवंटन-पत्र 17 से 20 जुलाई तक प्रिंट किये जा सकेंगे। 20 जुलाई तक आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग करना होगा।
क्रमांक 142/483/25-06-2015



जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

आधार को वोटर आईडी डाटा से लिंक करने का प्रदेश व्यापी कार्यक्रम

      देवास, 25 जून 2015/आधार का बायोमेट्रिक डाटा को जोड कर मतदाता सूची को शत प्रतिशत त्रुटि रहित एवं एकाधिक प्रवृष्ठियों से मुक्त किया जा सकेगा। इसके लिए आयोग ने पर अपना नाम सूची में ढूंढने त्रुटि सुधारने नया फोटो युक्त आई कार्ड बनवाने आधार को वोटर आईडी डाटा से जोडने की आसान व सुलभ सुविधा दी गई है। इसका लाभ उठाकर अभी तक प्रदेश में 50,15,310 आधार नंबर तथा 1,27,56,375 मोबाईल नंबर को वोटर आईडी से जोडा जा चुका है।
मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालक व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल, संचालक कौशल विकास जबलपुर, संचालक तकनीकी शिक्षा भोपाल, कुल सचिव राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय भोपाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रिस्प भोपाल, अतिरिक्त संचालक एमपीसी वेट भोपाल, ओएसडी प्रवेश एवं फीस नियामक समिति को निर्देश जारी किया है कि कार्यालय के सभी अधिकारी - कर्मचारी तथा उनके परिवार के लोग आधार से वोटर आईडी को लिंक करें तथा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि कोई लिंक करने से शेष नहीं है।
   अपने अधीनस्थ कालेज, पालीटेक्नीक आईटीआई अन्य प्राइवेट संस्थाओं को उक्त आशय का निर्देश दे तथा प्रमाण पत्र प्राप्त कर भेजे। सभी संस्थाओं में वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए एक हेल्प डेस्क सिस्टम प्रारंभ करें तथा छात्र छात्राओं को प्रेरित करें।
क्रमांक 143/484/25-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को लेपटाप दिये जायेंगे

      देवास, 25 जून 2015/राज्य शासन की नीति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2015 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों को लेपटाप क्रय करने के लिये पच्चीस हजार रूपये की राशि दी जायेगी। इस साल प्रदेश में करीब दस हजार से अधिक छात्र इस श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। लेपटाप विरण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी पांच जुलाई को भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह में किया जायेगा।
   समारोह भोपाल के लाल परेड पर स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। लोक शिक्षण विभाग द्वारा इसके लिये व्यापक तैयारियां आरंभ कर दी गई है। समारोह में भाग लेने के लिये भोपाल आने वाले छात्रों को लाने-ले जाने की पूरी व्यवस्था संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जायेगी। प्रत्येक इस छात्रों पर एक शिक्षक का उत्तरदायित्व तय किया गया है ताकि समारोह में शामिल होने वाले छात्रों को किसी प्रकार असुविधा न हो।
समारोह में जो छात्रों के लिये जो सम्मान पत्र तैयार किये जायेंगे इन्हें शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 144/485/25-06-2015


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

कुपोषण से बचाने विटामिन “ए” एवं आयरन की खुराक निशुल्क दिलाएँ

      देवास, 25 जून 2015/सरकार की पहल पर कुपोषण पर नियंत्रण के मकसद से बाल सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। आम-जन से अपील की गई है कि वे बाल सुरक्षा माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन “ए” का घोल पिलवाएँ। साथ ही 6 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन सीरप की खुराक भी अवश्य दिलवाएँ।
   शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में यह खुराक बाल सुरक्षा माह के दौरान निशुल्क दी जा रही हैं। टीकाकरण से किसी कारणवश वंचित रह गए बच्चों का टीकाकरण भी बाल सुरक्षा माह के दौरान स्वास्थ्य अमले द्वारा किया जा रहा है। गत 16 जून से शुरू हुआ बाल सुरक्षा माह अगले माह 16 जुलाई तक जारी रहेगा। बाल सुरक्षा माह में विटामिन “ए” एवं आयरन की पूर्ति के लिये जो खुराक दी जा रही है वह बच्चों के लिये संजीवनी से कम नहीं है। विटामिन “ए” एवं आयरन की खुराकों से बाल मृत्यु दर के मुख्य कारक डायरिया से होने वाली मृत्यु में 40 प्रतिशत, मीजल्स से होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत और बाल एवं अन्य कारणों से होने वाली मृत्यु दर में 20 फीसदी तक कमी लाई जा सकती है।
   बाल मृत्यु दर का प्रमुख कारण कुपोषण है। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कुपोषण को बढावा देती है। कुपोषण की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और बच्चे बार-बार संक्रमण से ग्रसित हो जाते हैं। विटामिन “ए” की खुराक, आयरन सीरप और नियमित टीकाकरण से कुपोषण से निजात पाई जा सकती है।
क्रमांक 145/486/25-06-2015






No comments:

Post a Comment