दिनांक 05 जून 2015
॥ स मा चा र ॥
॥ स मा चा र॥
डीएलएड पत्राचार फॉर्म की अंतिम तिथि 08 जून तक
॥ स मा चा र॥
लाड़ली लक्ष्मी योजना में सभी पात्र बालिकाओं के पंजीयन सुनिश्चित
करें
कलेक्टर ने योजना के शासन द्वारा किए गए सरलीकरण के संदर्भ
में विशेष समीक्षा, बैठक में की
॥ स मा चा र ॥
माता टेकरी देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
बीमा योजनाओं का अधिकाधिक व्यक्तियों
का लाभ दिलायें
अपर कलेक्टर ने दिए सीएमओ को
निर्देश
देवास
05 जून 2015/भारत शासन द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन
ज्योति बीमा येाजना तथा अटल पेंशन योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार
शतप्रतिशत व्यक्तियों के फार्म भरवाये जायें। अधीनस्थ अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार
प्रसार करें। अधिक से अधिक व्यक्यितों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें।
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने शुक्रवार को
कलेक्टर कार्याल्य के सभाकक्ष में योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी बैठक में उक्त निर्देश
जिले की नगर पंचातयों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये।
बैठक में बताया कि उक्त योजनाएं आम आदमी के लिए
अति महत्वपूर्ण हैं। ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को इनका लाभ दिलवाने का प्रयास करें।
बताया गया कि फॉर्म की फोटोकॉपी भी मान्य है। कर्मचारी फॉर्म भरवा कर बैंकवार जानकारी
प्रस्तुत करें। उक्त बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी अमले को दी गई। फॉर्म में दिए
गए कॉलमों में जैसे, नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, नामिनी आदि संबंध में साफ-साफ जानकारी भरने
के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 17/358/05-06-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 08 जून को
देवास 05 जून 2015/ लंबित समयावधि
पत्रों की बैठक का आयोजन 08 जून सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के
सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 18/359/05-06-2015
डीएलएड पत्राचार फॉर्म की अंतिम तिथि 08 जून तक
देवास 05 जून 2015/ डीएलएड पत्राचार प्रथम
वर्ष 2015 के लिए ऑफ लाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 8 जून हो गई है।
प्राचार्य
डाइट कॉलेज ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी डाइट देवास से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज
जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित करवाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जमा
कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित शिक्षक को संस्था द्वारा पिछले माह प्राप्त वेतन
पर्ची अथवा बैंक स्टेटमेंट सलंग्न करना होगा। पूर्व आवेदक भी पिछले माह में प्राप्त
वेतन पर्ची अथवा बैंक स्टेंटमेंट अंतिम तिथि तक डाइट देवास में जमा कर सकते हैं। इस
संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास में संपर्क
किया जा सकता है।
क्रमांक 19/360/05-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लाड़ली लक्ष्मी योजना में सभी पात्र बालिकाओं के पंजीयन सुनिश्चित
करें
कलेक्टर ने योजना के शासन द्वारा किए गए सरलीकरण के संदर्भ
में विशेष समीक्षा, बैठक में की
देवास
05 जून 2015/ लाड़ली लक्ष्मी योजना में सभी पात्र बालिकाओं के पंजीयन सुनिश्चित
करें। सभी हितग्राहियों को समय पर योजना के दस्तावेज पूर्णकर उन्हें योजना से जोड़े।
कोई भी पात्र बालिका इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस बात का
विशेष ध्यान रखें कि उनके आंगनवाड़ी क्षेत्र में जन्मी बालिका का लाड़ली लक्ष्मी योजना
में पंजीयन कराकर उन्हें योजना का लाभ दें। ज्ञात रहे कि शासन द्वारा लाड़ली लक्ष्मी
योजना के क्रियावंयन के सरलीकरण किए जाने के परिपेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा शुक्रवार
को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विशेष रूप से जानकारी
लेते हुए समीक्षा की गई।
इस अवसर पर
महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती नीलम सूद, आगंनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
योजना में पंजीयन
करना हुआ सरल
कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी ने बताया कि आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
के माध्यम से परियोजना कार्यालय/ लोकसेवा केंद्र अथवा किसी इंटरनेट कैफे से आवेदन/
रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। आवेदक को आवेदन के साथ हितग्राही का फोटो (पालक के साथ) तथा
आवश्यक दस्तावेज स्केन करना होगा।
ऑफलाइन प्रविष्टियों
के बाद ऑन लाइन प्रविष्टियां होगी
कलेक्टर ने
बताया कि ऑफलाइन प्रकरण प्राप्त होते ही समस्त दस्तावेजों की ऑनलाइन प्रविष्टि परियोजना
अधिकारी/खंड महिला सशक्तिकरण कार्यालय से की जाएगी। साथ ही समस्त प्रकरणों की प्रविष्टि
परियोजना अधिकारी, खंड महिला सशक्तिकरण कार्यालय से ही की जाएगी।
अधिकारी करेंगे
परीक्षण
कलेक्टर ने
बताया कि प्रकरण स्वीकृति के लिए समस्त दस्तावेजों का परीक्षण परियोजना अधिकारी/खंड
स्तरीय महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा कराया
जाएगा। इसके बाद प्रकरण स्वीकृति/ अस्वीकृति की जा सकेगी।
1 लाख 18 हजार
रूपए मिलेगा
कलेक्टर ने
बैठक में बताया कि प्रकरण का सत्यापन होने पर संबंधित हितग्राही को 1 लाख 18 हजार रूपए
का प्रमाण-पत्र या ऑनलाइन जनरेट कर हस्ताक्षर का प्रदाय किया जाएगा।
हितग्राही को
राशि का भुगतान
कलेक्टर ने
बताया कि योजना के पात्र हितग्राहियों को भुगतान संचालनालय महिला सशक्तिकरण द्वारा
कक्षा 6वीं में प्रवेश पर 2 हजार रूपए, कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4 हजार रूपए, कक्षा
11वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपए एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपए ई-पेमेंट
के माध्यम से दिए जाएंगे।
21 वर्ष की आयु
में मिलेगा 1 लाख रूपए
कलेक्टर ने बताया कि बालिका को उसकी आयु 21 वर्ष
पूर्ण होने पर तथा बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण न होने पर कक्षा 12वीं की
परीक्षा में सम्मिलित होने के शर्त पर 1 लाख रूपए की राशि ई-पेमेंट के माध्यम से मिलेगी।
इसके लिए हितग्राही द्वारा मूल प्रमाण-पत्र, कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र व स्थानीय
जन प्रतिनिधि/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से 18 वर्ष की आयु पूर्व विवाह न होने का प्रमाण
पत्र के साथ खंड स्तरीय महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पास आवेदन किया जा सकेगा।
अभियान के रूप
में नीम के पेड़ लगाएं
बैठक में
कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी
कार्यकर्ता व्यापक पैमाने पर नीम के पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि नीम का पेड़ हमारे लिए
उपयोगी होता है। इसके लिए नीम की निम्बोलियों को सुखा कर उनके बीज तैयार कर बारिश में
बोएं, जिससे अधिक से अधिक नीम के पेड़ लगे। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी वार लक्ष्य देते हुए
इस बारिश में नीम के पेड़ लगाने निर्देश दिए।
नीम के पेड़ संबंधी
पम्पलेट का वितरण
बैठक में
सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नीम के पेड़ संबंधी पम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही
सभी से कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में नीम के पेड़ लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों
को प्रेरित करें।
क्रमांक 20/361/05-06-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
माता टेकरी देवास
सीढ़ी द्वार को मिला सुंदर
स्वरूप
सामग्री विक्रयकर्ताओं को
कियोस्क मुहैया कराए गए
देवास 05 जून 2015/ देवास स्थित मां चामुंडा
माता टेकरी के सौंदर्यीकरण में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की विशेष अभिरूचि के चलते
टेकरी के सीढ़ी द्वार को एक सुंदर स्वरूप मिला है। सीढ़ी द्वार पर यत्र-तत्र बिखरी हुई
दुकानों के बजाय अब श्रद्धालुओं को सुंदर से साफ-सुथरे कियोस्क में पूजा एवं अन्य सामग्री
विक्रय की जा रही है। प्रशासन द्वारा सीढ़ी द्वार तथा टेकरी के अन्य स्थानों पर सौंदर्यवृद्धि
और सफाई के विशेष प्रयासों के चलते एक बेहतर वातावरण देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन
द्वारा माता टेकरी के सीढ़ी द्वार पर पूजन सामग्री, चुनरी, हार-फूल, नारियल इत्यादि
सामग्री बेचने वाले दुकान दारों को कियोस्क बनवाकर दिए गए हैं। अभी नीचे से लेकर ऊपर
तक सीढ़ी द्वार पर 33 दुकानदारों को कियोस्क आवंटित कर दिए गए हैं, जिनमें व्यस्थित
बैठकर ये दुकानदार श्रद्धालुओं को सामग्री विक्रय कर रहे हैं। आगे 29 और कियोस्क आवंटित
किए जाएंगे। इससे श्रद्धालओं के साथ-साथ दुकानदार भी खुश हैं। यहां सामग्री विक्रय
करने वाले दुकानदार सुमनबाई, लक्ष्मीबाई, चंद्रकांताबाई, उमेश आदि ने बताया कि पहले
हम गंदे, संदे टाट या फिर पुरानी साड़ी आदि के शेड लगाकर दुकान लगाते थे। इससे वातावरण
में गंदगी भी होती थी। लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा हमें कियोस्क मुहैया कराने से
हम बेहतर एवं सुंदर वातावरण में व्यस्थित रूप से अपनी सामग्री विक्रय कर रहे हैं। यहीं
बात यहां आने वाले श्रद्धालु भी कहते हैं। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा सीढ़ी
मार्ग पर सुंदर बगीचे भी निर्मित करवाए गए हैं, जिससे एक सुंदर परिदृश्य निर्मित हुआ
है। कलेक्टर के निर्देशन में नायब तहसीलदार रेखा सचदेवा द्वारा भी नियमित रूप से टेकरी
कार्यों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
क्रमांक 21/362/05-06-2015 (फोटो-संलग्न)
विपत्तिग्रस्त महिलाओं
को व्यावसायिक
प्रशिक्षण
देवास 05 जून 2015/ मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण
योजना के तहत विपत्तिग्रस्त, पीड़ित, कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के
आर्थिक/ सामाजिक उन्नयन हेतु स्थायी प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि रोजगार प्राप्त कर
सके। यह प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं के माध्यम से दिया जायेगा, जिन संस्थाओं द्वारा जारी
डिग्री/ प्रमाण-पत्र, शासकीय/ अशासकीय सेवाओं में मान्य हो। प्रशिक्षण पर होने वाला
पूर्ण व्यय जिसमें प्रशिक्षण शुल्क, आवासीय व्यवस्था शुल्क, भोजन एवं शिष्यावृत्ति
शामिल रहेगी। ऐसी महिला का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
क्रमांक 22/363/05-06-2015
मध्यान्ह भोजन
में तिथि भोजन योजना को
प्रोत्साहित करें
देवास 05 जून 2015/प्रदेश शासन की अपर मुख्य
सचिव एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सामाजिक न्याय अरूणा शर्मा ने सभी कलेक्टर्स
एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि मध्यान्ह
भोजन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी तथा रूचिकर बनाने गुजरात राज्य में संचालित तिथि
भोजन की ब्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में भी समुदाय को इससे जोडा जाये। अपर मुख्य सचिव
ने जारी पत्र मे कहा है कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त एवं 26 जनवरी तथा
विशिष्ट दिवसो में विद्यार्थियो को विशेष भोजन प्रदाय किया जाता है। कुछ जिलो में इन
दिवसो के अलावा गॉव क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्तियो जनप्रतिनिधियो द्वारा उनके परिवार
से संबंधित विशिष्ट अवसरो जैसे विवाह की वर्षगांठ, पुण्यतिथि आदि अवसरो पर उनकी ओर
से नगद अथवा सामग्री के रूप में अंशदान देकर विद्यार्थियो को विशेष भोजन कराया जाता
है। ग्रामीण क्षेत्र की शालाओ में गॉव क्षेत्र के निजी ब्यक्तियो एन.आर.आई. संस्थाओ
द्वारा विशेष अवसरो पर प्रदाय किये जाने वाले विशेष भोजन को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
के सप्लीमेंट या उसके एक दिन के रिप्लेसमेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। अपने जिले
में भी इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से प्रचारित प्रसारित करते हुये सक्षम लोगों को
प्रोत्साहित किया जाये कि वे तिथि भोजन की तर्ज पर मप्र में भी समुदायिक रूप से सक्रिय
होकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुडें।
क्रमांक 23/364/05-06-2015
30 जून तक करा लें लंबित पेंशन प्रकरणों
का निराकरण
देवास 05 जून 2015/संचालक पेंशन, भविष्य
निधि एवं बीमा संचालनालय ने गत 31 जनवरी 2015 तक सेवानिवृत्त हुए शत प्रतिशत शासकीय
सेवकों के पेंशन प्रकरणों का हर हाल में 30 जून तक निराकरण कराने के निर्देश जारी किए
हैं। साथ ही मृत शासकीय सेवकों के परिजनों के लिये परिवार पेंशन मंजूर कराने को भी
कहा है।
जिले में
स्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को लिखित में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने
स्पष्ट किया है कि आगामी 30 जून के बाद 31 मार्च 2015 के पूर्व सेवानिवृत्त एवं मृत
शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का रजिस्ट्रेशन संचालनालय पेंशन, भविष्य निधि एवं
बीमा की सहमति के बगैर नहीं किया जा सकेगा। अगर समय-सीमा में प्रकरण निराकृत नहीं कराए,
तो संबंधित कार्यालय प्रमुख जवाबदेह होंगे। संभागीय पेंशन अधिकारी ने भी सभी विभागों
के कार्यालय प्रमुखों से तत्परता के साथ पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराने को कहा।
क्रमांक 24/365/05-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत शासकीय सेवक भी कराएंगे अपना बीमा
देवास 05 जून 2015/सभी शासकीय सेवकों
को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित
किया जा सके, इसके लिए सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिनस्थ
सभी शासकीय सेवकों से सहमति प्रत्र प्राप्त कर संबंधित बैंक में जमा कराएं। इसके लिए
शासकीय सेवकों के बचत खातों से संबंधित बैंकों को आमंत्रित कर विशेष अभियान संचालित
कर शासकीय सेवकों से सहमति प्रत्र प्राप्त करने की कार्यवाही 30 जून 2015 तक संपन्न
करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय
है कि भारत सरकार द्वारा 18 से 70 वर्ष की आयु के नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा
बीमा योजना एवं 18 से 40 वर्ष के नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रारंभ की गई है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राही का बैंक में बचत खाता होना
अनिवार्य है तथा संबंधित द्वारा इसके लिए निर्धारित प्रपत्र पर सहमति पत्र बैंक में
जमा किया जाता है। लाभार्थी की सहमति के पश्चात बैंक द्वारा बचत खाते से प्रधानमंत्री
सुरक्षा बीमा योजना के लिए 12 रूपए तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत
330 रूपए वार्षिक प्रीमियम बचत खाते से समायोजित किए जाते हैं।
क्रमांक 25/366/05-06-2015


No comments:
Post a Comment