Monday, 15 June 2015

दिनांक 15 जून 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

आदिवासी व पिछड़े क्षेत्रों में योजनाओं का हो बेहतर क्रियांवयन

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश
------------
    देवास, 15 जून 2015/ आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करें। ऐसे क्षेत्रों का‍ विकास करने का सपना देखें और उसे पूरा करें, तो इससे आत्म संतुष्टि मिलेगी। गरीब लोगों को योजनाओं से लाभाविंत करने की लगन सभी अधिकारियों में होना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, ऐसा प्रयास किया जाए।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, सभी एसडीएम एवं सभी संबंधित उपस्थित थे।
अच्छे नाविक एवं तैराकों की सूची अपडेट करें
    बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन अनुविभागीय अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन की कार्य योजना जिला कार्यालय को नहीं भेजी वे शीघ्र कार्य योजना प्रेषित करें। आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम प्रारंभ कर दिया जाए, जिसमें 24 घंटे अधिकारी/ कर्मचारी की उपस्थित होना चाहिए। नदी किनारे के गांवों में नाविकों एवं तैराकों की सूची अपडेट रखें। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की सूची तैयार कर लें। जेसीबी मालिकों की सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ हों। इसके अलावा स्थानीय रसोइयों की जानकारी भी रखें।
अधिकारियों के नाम एवं पदनाम लिखें
    लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत चिहिंत नवीन सेवाओं की जानकारी का फ्लेक्स तैयार करवाकर कार्यालय के सहज दृश्य स्थान पर लगवाया जाये। फ्लेक्स पर पदाभिक्षित अधिकारी, प्रथम अपील अधिकारी एवं द्वितीय अपील अधिकारी का नाम/पदनाम भी लिखा होना चाहिए। इसके अलावा जिन अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर की अवधि समाप्त हो गई है, वे उसको रिन्यू करवा लें।
प्रवेशोत्सव आयोजित करें
    बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 16 जून को सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाये। प्रवेशोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से बुलाया जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण आगामी 7 दिवस में अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। इस कार्य की निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
10 दिन में जाति प्रमाण-पत्र के सभी आवेदन जमा हो जाएं
    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण-पत्र के शत-प्रतिशत आवेदन 10 दिन में लोक सेवा गारंटी केंद्रों पर जमा कराएं। डाइस डाटा का विकासखंड वार प्रिंट आउट  निकालकर जिला कार्यालय को भिजवाएं। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों/ छात्रावासों में 5-5 पौधे अनिवार्य रूप से लगाये जाएं। पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। पौधे दीवार से दूर लगाएं तथा गड्ढा निर्धारित तरीके से ही खोदें।

जनसुनवाई में अनियमितता ठीक नहीं हैं
    जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय अनियमितताओं संबंधी आवेदन पत्र दो-तीन माह या अधिक अवधि से लंबित है, यह स्थिति ठीक नहीं है। यह कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर जिला कार्यालय को अवगत कराएं। जांच के दौरान यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। इसी तरह पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरण भी प्राथमिकता से निपटाएं।
नीम बीज रोपण अभियान का जन अभियान बनाएं
    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नीम बीज रोपण अभियान को जन अभियान बनाने का प्रयास करें। प्रत्येक गांव में 5-5 किली नीम बीज का रोपण करें। पटवारी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों का सहयोग लेकर ग्रामीणों को नीम का बीज रोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होने निर्देश दिये कि ताजी निंबोली गांव के किसी व्यक्ति को नामजद जिम्मेदारी सौंपकर एकत्र करा लें। प्रत्येक ग्रामवासी को एक मुट्ठी बीज देकर संकल्प दिलाएं कि झाड़ियों में नीम का बीज चोप देंगे। चौपाल लगाकर लोगों को प्रेरित करें।
क्रमांक 73/414/15-06-2015             (फोटो-संलग्न)
जिले में 27.20 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास 15 जून 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 27.20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 116, बागली एवं टोंकखुर्द में 34-34, देवास में 13, उदयनगर में 8.60, खातेगांव में 1, कन्नौद में 6 तथा सतवास में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले साल 11.13 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में टोंकखुर्द में 65, देवास एवं सोनकच्छ में 12-12 तथा कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।

क्रमांक 74/415/15-06-2015

परख 17 जून को

   देवास 15 जून 2015/ मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा की अध्यक्षता में 17 जून को परख वीडियो कान्फ्रेंसिंग होगी। श्री डिसा मंत्रालय स्थित एनआईसी कक्ष से सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे।
   परख में हेंडपंपों के संचालन एवं संधारण, उचित मूल्य दुकानों पर राशन एवं केरोसिन की उपलब्धता तथा वितरण, वर्षा ऋतु के पूर्व आपदा प्रबंधन एवं सफाई प्रबंधन, स्कूल चलें हम अभियान, स्कूलों में शौचालय के निर्माण, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जाति प्रमाण पत्र बनाने के अभियान और आधार पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वित्त, स्कूल शिक्षा, नगरीय विकास एवं पर्यावरण, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, राहत एवं पुनर्वास, सामान्य प्रशासन, खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त और प्रमुख सचिव भी मौजूद रहेंगे।

क्रमांक 75/416/15-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

किसान भाई अभी न करे बोवनी

   देवास 15 जून 2015/वर्तमान में जिले में मानसून पूर्व की वर्षा हुई है। अतः किसान भाई 4 इंच वर्षा होने के पश्चात ही बोवनी करे।
   4 इंच वर्षा के उपरांत खेतो में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। किसान भाई प्रमाणित बीज का ही उपयोग करे, स्वयं का बीज उपयोग करने से पूर्व अंकुरण ज्ञात करना चाहिए। बीज अंकुरण ज्ञात करने के लिए 100 दानो का चुनाव कर गीले टाट या बोरी में रखकर अंकुरित बीज की गणना करना चाहिए। स्वयं के बीज को बीजोपचार औषधि से उपचारित कर ही बोना चाहिए। आदान सामग्री प्राप्त करने के पश्चात् संस्था से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करना चाहिए व बिल में किस्म, दर, लाट नम्बर, मात्रा, अवसान तिथि भी देखना चाहिए।
   बीज एवं उर्वरक का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण है। फसल बीमा की प्रीमियम जमा कर योजना का लाभ लें। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क करें।

क्रमांक 76/417/15-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

अशासकीय संस्थाओं की मान्यता हेतु आवेदन-पत्र

ऑनलाईन की अंतिम तिथि 30 जून

   देवास 15 जून 2015/मध्यप्रदेश शासन द्वारा अशासकीय संस्थाओं के मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन जमा कराए जा सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन के लिये यूजर आईडी व पासवर्ड जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। मान्यता नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून घोषित की गई है।
   मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिये अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकेण्ड्री स्कूल की मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन मध्यप्रदेश ऑनलाईन पोर्टल पर जमा कराए जा सकते हैं। संस्थायें जिला शिक्षा कार्यालय से यूजर आईडी व पासवर्ड विभिन्न जानकारी के साथ प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल कोड व स्कूल का नाम, प्राचार्य का नाम व मोबाइल नम्बर, समिति सचिव का नाम व मोबाइल नम्बर प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते हैं।

क्रमांक 77/418/15-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

          नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ आज से

स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर किया जायेगा स्वागत

   देवास 15 जून 2015/शासकीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु नवीन शैक्षणिक सत्र आज से प्रारंभ होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में नवीन सत्र का आगाज प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।
   नवीन शैक्षणिक सत्र के संबंध में सभी प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के रूप में सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश समारोहपूर्वक कराया जाए। इसके तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। इसके साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तकें वितरण करने का कार्य भी किया जायेगा। इसके लिये आवश्यक पुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
   स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत अप्रवेशी बच्चों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बच्चों के संबंध में आँगनवाड़ी केन्द्रों से जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। इन चिन्हित बच्चों को द्वितीय चरण के अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाना है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। इसके लिये प्रवेशोत्सव के दौरान शिक्षक गाँव में घूमकर बच्चों की तलाश करेंगे तथा उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करेंगे।
   स्कूल चलो अभियान के इस द्वितीय चरण की मॉनीटरिंग के लिये बीआरसी, बीएसी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य को दायित्व सौंपा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले विद्यालयों का निरीक्षण करें और प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन में संस्थाओं का सहयोग करें।

क्रमांक 78/419/15-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

अध्यापक संवर्ग में संविलियन की अनुमति देने के संबंध में कलेक्टर्स को निर्देश

   देवास 15 जून 2015/राज्य शासन ने जिला एवं जनपद पंचायत में एक निकाय से अन्य निकाय में अध्यापक संवर्ग के महिला, नि:शक्तजन एवं केवल पारस्परिक ऑनलाइन संविलियन की अनुमति देने के संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं। यह अनुमति आगामी 30 जून तक देने का प्रावधान किया गया है।
   पात्र अध्यापक संवर्ग के व्यक्ति संविलियन की अनुमति के लिये 30 जून तक एजुकेशन पोर्टल पर अपनी यूनिक आई.डी. से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राथमिक शाला में न्यूनतम 2, माध्यमिक शाला में 3 तथा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी की विषयवार पद संरचना से अधिक होने पर भी डीईओ द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने की अनुशंसा की जायेगी। इसके आधार पर संबंधित निकाय अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर सकेंगे। इन शालाओं में शिक्षकों की न्यूनतम संख्या/पद संरचना की गणना में अतिथि शिक्षक को शामिल नहीं किया जायेगा। डीईओ द्वारा रिक्त पद की जानकारी निकायवार, संस्था एवं विषयवार पोर्टल पर प्रविष्ट की जायेगी।
   आवेदक को संबंधित निकाय द्वारा 4 जून या उसके बाद जारी किया गया अनापत्ति प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। उसे अनापत्ति प्रमाण-पत्र के साथ डीईओ की अनुशंसा एवं प्राथमिकता क्रम के वांछित अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करवाना जरूरी होगा। अंतर्जिला या जिले के अंतर्गत पात्र अध्यापक संवर्ग के आवेदक द्वारा एक निकाय से अन्य निकाय में संविलियन चाहे जाने पर स्कूल शिक्षा की शालाओं से आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शालाओं में संविलियन के लिये आदिम-जाति कल्याण तथा आदिम-जाति से स्कूल शिक्षा की शालाओं के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किये जायेंगे।
   अंतर्विभागीय पारस्परिक, जिसमें एक निकाय से अन्य निकाय में संविलियन की अनुमति के लिये आवेदकों को स्कूल शिक्षा या आदिम-जाति कल्याण विभाग में से किसी एक का चयन करना होगा। किसी भी नगरीय निकाय में संविलियन की अनुमति से संबंधित आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे। पात्र अध्यापक द्वारा केवल एक बार ही संविलियन की अनुमति का आवेदन किया जा सकेगा। अनापत्ति प्रमाण-पत्र का प्रारूप ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। पारस्परिक संविलियन की अनुमति के प्रकरण में अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिये न्यूनतम शिक्षकों की गणना का बँधन नहीं रहेगा। आदिम-जाति कल्याण विभाग की संस्थाओं के लिये अनापत्ति प्रमाण-पत्र संबंधित निकाय से जारी करवाने के लिये शासन के आदेश के अनुरूप रिक्त पद वाली संस्था की अनुशंसा सहायक आयुक्त करेंगे। शासन ने 30 जून तक की अवधि में अध्यापक संवर्ग की ऑनलाइन संविलियन की अनुमति की कार्यवाही पूर्ण करने को कहा है।

क्रमांक 79/420/15-06-2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  समाचार  ।।

नगरीय क्षेत्र में किसी पात्र संस्था को एक से अधिक उचित मूल्य दुकानें आवंटित नहीं होंगी

पीडीएस को नगरीय क्षेत्र में और प्रभावी बनाने के लिये नियंत्रण आदेश-2015 जारी

   देवास 15 जून 2015/ प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिये खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2015 जारी किया है। जारी आदेश की प्रति विभाग की वेबसाइट www.food.mp.gov.in पर भी प्रदर्शित की गयी है।
   नगरीय क्षेत्र में उचित मूल्य दुकानों की अधिकतम संख्या की गणना सुनिश्चित करने के लिये उस नगरीय क्षेत्र की पात्र गृहस्थियों की कुल संख्या में 800 से भाग दिया जायेगा। उस नगरीय क्षेत्र में ऐसी संख्या से अधिक उचित मूल्य दुकानें नहीं होंगी। उचित मूल्य दुकानों का स्थान संबंधित नगरीय निकाय द्वारा निश्चित किया जायेगा। किसी संस्था को उसके कार्यक्षेत्र से बाहर उचित मूल्य दुकान आवंटित नहीं की जायेगी। नियंत्रण आदेश में यह प्रावधान किया गया है कि एक नगरीय क्षेत्र में किसी भी पात्र संस्था को एक से अधिक उचित मूल्य दुकानें आवंटित नहीं की जायेंगी। जिले के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में एक तिहाई उचित मूल्य दुकानें महिलाओं की संस्था को आवंटित की जायेंगी। ऐसी उचित मूल्य दुकानों की विक्रेता भी महिला ही होगी। ऐसी संस्था को ही महिलाओं की संस्था समझा जायेगा, जिनकी पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाएँ ही होंगी।
   नियंत्रण आदेश-2015 में यह भी कहा गया है कि अब प्रत्येक उचित मूल्य दूकान के लिये एक विक्रेता होगा, जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होगी। जिन क्षेत्रों में 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होता है, वहाँ भारत के संविधान की अनुसूची-5 के अधीन अधिसूचित क्षेत्रों के विकासखण्डों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 10वीं उत्तीर्ण व्यक्ति को विक्रेता के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा। संस्था द्वारा ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति नहीं की जा सकेगी, जिसे पूर्व में सक्षम अधिकारी द्वारा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया हो। नियंत्रण आदेश-2015 के क्रियान्वयन के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं। नियंत्रण आदेश का क्रियान्वयन 31 जुलाई तक पूर्ण किये जाने के लिये कहा गया है।

क्रमांक 80/421/15-06-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

उद्योगों की माँग अनुसार आई.टी.आई. में खुलेंगे ट्रेड

                    अनुपयोगी ट्रेड होंगे बंद

   देवास 15 जून 2015/ आई.टी.आई. में उद्योगों की माँग अनुसार ट्रेड प्रारंभ किये जायेंगे। अनुपयोगी ट्रेड बंद करने का निर्णय लिया गया है। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि नये ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को सहजता से रोजगार उपलब्ध होगा।
    तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभिन्न आई.टी.आई. में संचालित वायरमेन, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सीओई एडवांस माड्यूल, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, ड्रायवर-कम-मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, कांक्रीट टेक्नालॉजी प्रोसेस प्लांट रेफ्रिजरेशन, एयरकण्डीशनिंग मेन्टेनेंस, नॉन कन्वेंशनल, पॉवर जनरेटर बेट्री एवं इन्वर्टर जैसे अनुपयोगी ट्रेड बंद करने का निर्णय लिया गया है।
देवास में नया ट्रेड खुलेगा
   श्री गुप्ता ने बताया कि उद्योग एवं बाजार की माँग अनुसार आई.टी.आई. मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, देवास, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, खण्डवा, आदर्श भोपाल, रायसेन, बैतूल, होशंगाबाद, इटारसी, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, रीवा, सिंगरोली, सतना और शहडोल में वेब डिजाइनिंग एण्ड कम्प्यूटर ग्राफिक्स का ट्रेड नये सत्र अगस्त-2015 से शुरू किया जायेगा।
   इसी तरह आई.टी.आई. भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, बाजना, रामपुरा, उज्जैन, धामनोद, सरदारपुर, गंधवानी, बाकानेर, डही, सोण्डवा, रामा, थांदला, मेघनगर, गोगावा, भीकनगाँव, ठीकरी, राजपुर, पानसेमल, सेंधवा, खण्डवा, नर्मदानगर, आदर्श भोपाल, गैस भोपाल, ब्यावरा, लटेरी, बैतूल, शाहपुर, भीमपुर, होशंगाबाद, सागर, बण्डा, जबलपुर, बरही, अमरवाड़ा, हर्रई, घंसोर, मण्डला, बैहर, किरनापुर, बिरसा, सतना, शहडोल और गोहपारू में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड प्रारंभ किया जायेगा।
   आई.टी.आई. शिवपुरी, इंदौर और सतना में फेशन टेक्नालॉजी, खनियाधाना, मण्डलेश्वर, नरसिंहगढ़, सिवनी, घंसोर और किरनापुर में डीजल मेकेनिक, होशंगाबाद में मेकेनिकल एग्रीकल्चर मशीनरी, इंदौर एवं निवाली में आरएसी ट्रेड प्रारंभ किये जायेंगे।
   इसी प्रकार मशीनिस्ट कम्पोजिट, मेकेनिक कम्प्यूटर हार्डवेयर, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्डस्केपिंग, स्टेनो अंग्रेजी, सर्वेयर, मेशन, आर्किटेक्ट असिस्टेंट, फिटर ट्रेड विभिन्न आई.टी.आई. में शुरू किये जायेंगे।

क्रमांक 81/422/15-06-2015






No comments:

Post a Comment