दिनांक 23 जून 2015
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 96 आवेदन
आँगनवाड़ी के बच्चों को एक जुलाई से मीठा-सुगंधित दूध
92,000
आँगनवाड़ी के 29 लाख बच्चे होंगे लाभान्वित
॥ स मा चा र ॥
अपात्र लोगों का बीपीएल सूची से नाम हटाए
पंचायत सचिवों की बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
गृह निर्माण मंडल
वेब पोर्टल एवं एन्ड्रायड मोबाइल से
संपत्ति खरीदने की पारदर्शी और सुरक्षित सुविधा 24X7 उपलब्ध होगी
अवैध मत्स्याखेट का प्रकरण दर्ज
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 96 आवेदन
देवास
23 जून 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर
में 96 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।
कलेक्टर द्वारा सभी पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित
निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
मौके पर ही दी गई ट्रायसिकल
जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष ग्राम भायली तहसील
सतवास निवासी नि:शक्त मुकेश पिता सज्जनसिंह मोर्य एवं नि:शक्त राहुल निवासी उज्जैन
रोड़, ब्रिज के नीचे देवास ने ट्रायसिकल के लिए आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर द्वारा
सामाजिक न्याय विभाग को दोनों नि:शक्तों को ट्रायसिकल स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए तत्काल दोनों हितग्राहियों को ट्रायसिकल
स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जनसुनवाई के दौरान ही मुकेश एवं
राहुल को ट्रायसिकल प्रदान की। इस पर दोनों ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रशासन
को धन्यवाद दिया।
पानी
की उचित निकासी कराई जाये
आवेदक बालकृष्ण निवासी ग्राम पाडल्या तहसील टोंकखुर्द
ने आवेदन दिया कि उसके पड़ौसी कृषक द्वारा दो वर्ष पूर्व स्वयं के खेत में तलाई का निर्माण
किया, जिससे पानी की आव उसके खेत की तरफ होने से उसकी फसल खराब हो रही है। साथ ही खेत
में आने जाने में परेशानी भी होती है। पानी की उचित निकासी कराई जाये। प्रकरण में कलेक्टर
ने तहसीलदार टोंकखुर्द को कार्यवाही के निर्देश दिये।
कब्जा कर खेत में बो दिये
सोयाबीन
आवेदक सीमा पति संतोष निवासी ग्राम चिड़ावद तहसील
टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि ग्राम चिड़ावद पटवारी हल्का नम्बर 16 में स्थित उसकी कृषि
भूमि पर अन्य ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर सोयाबीन की बोवनी कर दी है तथा मना करने पर
अभद्रता करते हैं। गत 19 जून को उस पर जान लेवा हमला भी किया गया। प्रकरण में कलेक्टर
ने तहसीलदार टोंकखुर्द को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री आवास योजना
का लाभ दिया जाये
आवेदकगण किशोर, कैलाश एवं श्रीमती राजलबाई निवासी
ग्राम पाडल्या मोहबा तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देकर बताया कि उनके पास रहने के लिए कच्चे
मकान हैं जिनमें बरसात के दौरान पानी टपकता है। उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत्
आवास स्वीकृत किये जायें। प्रकरण में कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत सोनकच्छ को नियमानुसार
कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुआवजा दिलाया जाये
आवेदक विक्रमसिंह पिता जगन्नाथ निवासी ग्राम
दुदलाई तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम स्थित तालाब में पानी पीने के पश्चात
घर लाने के दौरान उसकी भैंस की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसकी सूचना विद्युत
विभाग एवं संबंधित थाने में भी दी गई। संबंधितों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं
की गई। उसे उचित मुआवजा दिलाया जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार सोनकच्छ को जांच
कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
सड़क पर पुलिया बनवाई जाये
आवेदक लालसिंह पिता मदनसिंह एवं अन्य ग्रामीणजन
निवासी देवगढ़ तहसील हाटपीपल्या ने आवेदन देकर बताया कि लगभग 6 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क
पर पुलिया नहीं बनाने से उनके खेतों में पानी जमा हो रहा है, जिससे उनकी फसलें एवं
जमीन खराब हो रहे हैं। पानी की उचित निकासी कराई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने संबंधित
विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये।
क्रमांक 123/464/23-06-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 220.13
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास
23 जून 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी
केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 220.13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख
से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 345,
उदयनगर में 274, कन्नौद में 251, बागली में
237, खातेगांव में 178, टोंकखुर्द में 163, देवास में 158 तथा सतवास में 155 मिमी वर्षा
रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में 44.85 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 44.85 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें सोनकच्छ में 74, उदयनगर 71.80, खातेगांव में 66, टोंकखुर्द में 53, कन्नौद
37, बागली में 24, सतवास में 17 तथा देवास में 16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले साल 11.50 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक टोंकखुर्द में 65, देवास में 15 एवं सोनकच्छ में 12 तथा
कन्नौद, खातेगांव, उदयनगर, बागली, सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 124/465/23-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
आँगनवाड़ी के बच्चों को एक जुलाई से मीठा-सुगंधित दूध
92,000
आँगनवाड़ी के 29 लाख बच्चे होंगे लाभान्वित
देवास 23 जून 2015/ प्रदेश के 29 लाख बच्चों को एक जुलाई से मीठा-सुगंधित दूध (स्वीटेंड
फ्लेवर्ड मिल्क) मिलेगा। दूध 92 हजार आँगनवाड़ी के जरिये सप्ताह में 3 दिन दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आँगनवाड़ी के बच्चों को पौष्टिक
आहार के रूप में दूध देने की घोषणा की थी।
आँगनवाड़ी में दूध वितरण के लिये राज्य शासन ने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी,
एकीकृत बाल विकास एवं कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
निर्देशानुसार हर आँगनवाड़ी में सप्ताह के 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बच्चों
को दूध देने की सभी जरूरी व्यवस्थाएँ एक जुलाई के पहले की जाना हैं।
वितरण व्यवस्था
एक जुलाई से आँगनवाड़ी में दिये जाने वाले दूध की वितरण व्यवस्था के संबंध
में भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीटेंड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर का प्रदाय मध्यप्रदेश
सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा किया जायेगा। महासंघ विकासखण्ड -स्तर पर मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत को मिल्क पाउडर देगा। यहाँ से मिल्क पाउडर संबंधित एजेंसी अथवा
स्कूल तक पहुँचाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में पूरक पोषण प्रदाय करने वाले स्व-सहायता
समूह के जरिये ही दूध वितरण होगा। जहाँ साँझा चूल्हा कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह
द्वारा पोषण आहार दिया जा रहा है, वहाँ दूध वितरण इसी के जरिये होगा। शहरी क्षेत्र
में आँगनवाड़ी केन्द्रों को मिल्क पाउडर जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारी
एकीकृत बाल विकास को सीधे दिया जायेगा। इन अधिकारियों को बच्चों की संख्या के मान से
पाउडर की माँग अग्रिम रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला एवं जनपद पंचायत को बतानी
होगी।
हर बच्चे को मिलेगा 100 एम.एल. दूध
प्रति बच्चा 100 एम.एल. दूध आँगनवाड़ी केन्द्र खुलने के बाद नाश्ते से
एक घंटे पहले दिया जायेगा। दूध और पानी के माप के उपकरण महासंघ देगा। स्व-सहायता समूह
दूध तैयार करते समय स्वच्छता मानकों का पूरा ध्यान रखेगा। स्वच्छ पानी को उबालकर गुनगुना
पानी रहने तक ठंडा करने के बाद निर्धारित मात्रा में मिल्क पाउडर मिलाकर दूध तैयार
करेगा और केन्द्र स्थल पर दूध और नाश्ता एकसाथ पहुँचायेगा। दूध तैयार होने के एक घंटे
के अंदर बच्चों को देना होगा ताकि वह खराब न हो। केन्द्र में उपस्थित बच्चों की संख्या
के आधार पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एक दिन पहले स्व-सहायता समूह को माँग-पत्र देगी।
क्रमांक 125/466/23-06-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
अपात्र लोगों का बीपीएल सूची से नाम हटाए
पंचायत सचिवों की बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
देवास 23 जून 2015/ बीपीएल
सूची में जिन अपात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं, उन्हें तुरंत हटाएं तथा जो भी
पात्र व्यक्ति हैं, उनके नाम जोड़े। उक्त निर्देश एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव
ने मंगलवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनपद पंचायत देवास के अंतर्गत आने
वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक में दिए। बैठक में पंचायत इंस्पेक्टर श्री विनय
गर्ग, ब्लॉक समंव्यक स्वच्छ भारत अभियान श्री सुरेशचंद्र मौर्य, पंचायत समंव्यक
श्री दिनेश दसौंती तथा पंचायतों के सचिव उपस्थित थे।
बीमा योजना के फार्म भरवाएं
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन
ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के फॉर्म भरवाकर जमा करवाएं। उक्त योजनाओं के लाभ
से कोई भी व्यक्ति न छुटे। प्राथमिकता से कार्य संपादन कर 3 दिन में रिपोर्ट
प्रस्तुत करें।
अत्यधिक पौधारोपण करें
बैठक में एसडीएम ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि अपनी-अपनी ग्राम
पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करें। साथ ही निंबोली को एकत्रित कर नीम के
बीजों का रोपण करें। इस कार्य में ग्राम स्तर पर तैनात शासकीय अमले की मदद लें। उन्होंने
निर्देश दिये कि ग्राम के हर घर के सामने कम से कम 5 पौधे लगवाएं।
स्वच्छता मिशन को चलवाएं
बैठक में निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई का ध्यान
रखें तथा वर्षा के मौसम में पानी की निकासी का उचित प्रबंधन करें, जिससे गांवों
में गंदगी जमा न हों।
शौचालय निर्माण कार्य तय
समयसीमा में पूर्ण करें
बैठक में सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि शासन की द्वारा जारी
आदेश अनुसार ग्रामों में ग्रामीण शौचालय, मॉडल शौचालय तथा स्कूल शौचालय का निर्माण
निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।
वास्तविक दीन का नाम लाएं
बैठक में एसडीएम ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत
में जो वास्तविक दीन है तथा उसका नाम लाए, जिसको अलग मदद कर सकें।
काम में ढिलाई बर्दाश्त
नहीं की जाएगी
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण
तथा अन्य समस्त कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो
भी कार्य करें उसमें किसी भी प्रकार की गलती न हो, ऐसा प्रयास करें।
क्रमांक 126/467/23-06-2015 (फोटो-संलग्न)
गृह निर्माण मंडल
वेब पोर्टल एवं एन्ड्रायड मोबाइल से
संपत्ति खरीदने की पारदर्शी और सुरक्षित सुविधा 24X7 उपलब्ध होगी
देवास
23 जून 2015/ मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आवासीय
तथा व्यावसायिक संपत्ति खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों की सुविधा और सुरक्षा के लिये
एमपी ऑनलाइन के सहयोग से वेब पोर्टल एवं एन्ड्रायड मोबाइल फोन पर ई-ऑफर की
व्यवस्था शुरू की जा रही है। संपत्ति खरीदने की यह सुविधा दुनिया भर में रोजाना 24
घंटे उपलब्ध करवायी जायेगी। वेब पोर्टल एवं एन्ड्रायड मोबाइल फोन पर ई-ऑफर की
व्यवस्था से संपत्ति खरीदने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। किसी भी आवेदक की
कोई भी जानकारी अन्य कोई व्यक्ति, ऑफर खुलने तक नहीं देख सकेगा। ऑफर भी केवल मंडल
द्वारा अधिकृत अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से ही खोले जा सकेंगे।
इस व्यवस्था से संपत्ति खरीदने के लिये इच्छुक
व्यक्ति को वेब पोर्टल www.mphousing.in अथवा
mponline.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन करवाकर वहाँ दर्शायी गई संपत्तियों के ऑफर्स
में से अपनी मनपसंद संपत्ति का ऑफर दर्ज करना होगा। संपत्ति का चयन करते ही, वहाँ
आवेदन फार्म मिलेगा जिसे भरकर, ऑनलाइन ही आवेदन की फीस और धरोहर राशि जमा करवायी
जा सकेगी। आवेदक को पंजीकृत मोबाइल फोन पर ऑफर दर्ज होने की जानकारी सहित आवंटित
बिड-आईडी प्राप्त होगी। इस बिड आईडी के माध्यम से पोर्टल अथवा एन्ड्रायड फोन पर
आवेदक अपना ऑफर भरेगा।
इसके बाद मंडल द्वारा बिड खोलने पर ऑफर सिस्टम
में सबसे अधिक ऑफर डालने वाले का नाम प्रदर्शित करेगा। इन सभी को उनके पंजीकृत
मोबाइल पर एसएमएस द्वारा इसकी सूचना दी जायेगी।
ऑफर सिस्टम के द्वारा असफल ऑफरकर्ता को उनके
बेंक खातों में नेट बेंकिंग के माध्यम से राशि वापस की जायेगी। ई.डब्ल्यू.एस. और
एल.आई.जी. मकान खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों के लिये मंडल के मैदानी कार्यालयों
में ऑफलाइन व्यवस्था एक वर्ष के लिये पूर्ववत जारी रखी जायेगी। इच्छुक व्यक्ति
सुविधा के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0755-4019400 पर प्रात: 8.30 से रात्रि 10 बजे तक
सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
क्रमांक
127/468/23-06-2015
अवैध मत्स्याखेट का प्रकरण दर्ज
देवास 23 जून 2015/ विभागीय गठित दल द्वारा
मीठा तालाब पर दबिश देकर अवैध मत्स्याखेट कर रहे दो मछुओं को पकड़कर मेजर कॉर्प मत्स्य,
5 नाव एवं जाल जब्त किए गए। मत्स्य अधिनियम के तहत बीएनपी थाना देवास में प्रकरण
दर्ज कराया गया। दल में श्री एस के महाजन, मत्स्य निरीक्षक सुश्री नीलम नर्रे सहायक
मत्स्योद्योग अधिकारी श्री के के बिरथरे, सहायक ग्रेड-2 श्री रमेश भृत्य शामिल थे।
यह जानकारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने दी।
क्रमांक 128/469/23-06-2015

No comments:
Post a Comment